विद्याधन छात्रवृत्ति योजना क्या है? (What is Vidyadhan Scholarship?)
“विद्याधन छात्रवृत्ति योजना 2025” सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (SDF) द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को कॉलेज शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। Vidyadhan Scholarship 2025 के तहत छात्रों का चयन परीक्षा और साक्षात्कार जैसे कठिन चयन प्रक्रिया के माध्यम से 10वीं कक्षा के बाद होता है और छात्र 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए छात्रवृत्ति पाने के पात्र होते हैं।
SDF Vidyadhan Scholarship 2025 – लाभ
इस स्कॉलरशिप के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति राशि राज्य, पाठ्यक्रम, अवधि आदि के आधार पर प्रति वर्ष 10,000 रुपये से 75,000 रुपये तक होती है। चयनित छात्रों को फाउंडेशन द्वारा संचालित मेंटरिंग कार्यक्रमों में भाग लेना होता है।
NSP Scholarship Form कैसे भरें 2025 – स्टेप बाय स्टेप गाइड!
10वीं पास के लिए स्कॉलरशिप – राज्यवार विद्याधन स्कॉलरशिप 2025
वर्तमान में विद्याधन स्कॉलरशिप केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पांडिचेरी, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, ओडिशा, नई दिल्ली, लद्दाख, बिहार, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य के छात्रों हेतु उपलब्ध है।
यहाँ पर कुछ राज्यों की सूची व उपलब्ध अवसर की जानकारी दी गई है।
राज्य | आवेदन की अंतिम तिथि | स्क्रीनिंग टेस्ट | न्यूनतम अंक | संपर्क |
उत्तर प्रदेश | 15 जुलाई 2025 | 27 जुलाई 2025 | 80% / 8.0 CGPA | vidyadhan.up@sdfoundationindia.com / अनिकेत सेन –
फ़ोन – 9663517131 |
बिहार | 20 जुलाई 2025 | 10 अगस्त 2025 | 75% / 7.5 CGPA | vidyadhan.bihar@sdfoundationindia.com / दीपेंद्र
फ़ोन – 918068333500. |
हरियाणा/चंडीगढ़ | 20 जुलाई 2025 | 3 अगस्त 2025 | 80% / 8.5 CGPA | vidyadhan.haryana@sdfoundationindia.com , हेल्प डेस्क – 08068333500 |
हिमाचल प्रदेश | 20 जुलाई 2025 | 3 अगस्त 2025 | 80% / 8.5 CGPA | vidyadhan.himachal@sdfoundationindia.com / हेल्प डेस्क – 08068333500 |
झारखंड | 31 जुलाई 2025 | 24 अगस्त 2025 | 75% / 7.5 CGPA | vidyadhan.jharkhand@sdfoundationindia.com / / दीपेंद्र
फ़ोन – 918068333500. |
दिल्ली | 31 जुलाई 2025 | 10 अगस्त 2025 | 80% / 8.5 CGPA | vidyadhan.delhi@sdfoundationindia.com, हेल्प डेस्क – 08068333500 |
(नोट – दिव्यांग छात्रों के लिए न्यूनतम अंकों में 10-15% की छूट दी गई है। शॉर्टलिस्ट किए गए प्रत्येक उम्मीदवार को सटीक तिथि और स्थान की जानकारी दी जाएगी।)
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य)
विद्याधन बिहार प्लस 2 छात्रवृत्ति 2025 – लाभ व पात्रता
बिहार सहित अन्य राज्यों के छात्रों के लिए आवश्यक पात्रता व लाभ की जानकारी नीचे दी गई है।
स्कॉलरशिप का नाम | पात्रता | लाभ | दिव्यांग छात्रों के लिए कटऑफ अंक |
उत्तर प्रदेश विद्याधन योजना | जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है और जिन्होंने वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश से 10वीं कक्षा/UPMSP परीक्षा उत्तीर्ण की है। | ₹10,000 | 65% या 6.5 CGPA |
विद्याधन बिहार प्लस 2 छात्रवृत्ति 2025 | जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है और जिन्होंने वर्ष 2025 में बिहार से 10वीं कक्षा/बीएसईबी परीक्षा उत्तीर्ण की है। | ₹10,000 | 65% या 6.5 सीजीपीए |
Haryana and Chandigarh 11th Std. Program
2025 |
जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है और जिन्होंने वर्ष 2025 में हरियाणा या चंडीगढ़ से अपनी 10वीं कक्षा/एसएससी परीक्षा पूरी की है। | ₹10,000 | 70% |
हिमाचल प्रदेश स्कॉलरशिप | जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है और जिन्होंने हिमाचल से वर्ष 2025 में अपनी 10वीं कक्षा/एसएसएलसी परीक्षा पूरी की है। | ₹10,000 | 70% या 7.5 सीजीपीए |
झारखंड स्टेट इंटरमीडिएट प्रोग्राम 2025 | जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है और जिन्होंने झारखंड से वर्ष 2025 में अपनी 10वीं कक्षा/एसएससी परीक्षा पूरी की है। | ₹10,000 | 60% |
विद्याधन दिल्ली स्कॉलरशिप 2025 | जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है और जिन्होंने वर्ष 2025 में दिल्ली से अपनी 10वीं कक्षा/एसएसएलसी परीक्षा पूरी की है। | ₹10,000 | 70% या 7.5 सीजीपीए |
Vidyadhan Scholarship 2025 – आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची
आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
- 10वीं कक्षा की अंकसूची (Provisional भी जमा कर सकते हैं)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र (राशन कार्ड मान्य नहीं)
- पहचान पत्र (Aadhaar/स्कूल ID)
- वैध ईमेल व मोबाइल नंबर
Vidyadhan Scholarship 2025 – चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं।
- शॉर्टलिस्टिंग: आवेदन फॉर्म व 10वीं के अंकों के आधार पर की जाएगी।
- ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट: एक छोटी योग्यता परीक्षा में शामिल होना होगा।
- साक्षात्कार/परीक्षण: Zoom या अन्य प्लेटफॉर्म पर किया जाता है।
- अंतिम चयन के बाद मेंटरिंग और स्कॉलरशिप राशि का वितरण किया जाएगा।
Vidyadhan Scholarship 2025 – विद्याधन छात्रवृत्ति की विशेषताएँ
- चयनित छात्रों को ₹10,000 से ₹75,000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
- 11वीं, 12वीं के बाद ग्रेजुएशन तक लाभ लिया जा सकता है।
- मेंटरिंग व सपोर्ट प्रोग्राम का भी लाभ मिलता है।
- चयन पूरी तरह पारदर्शी व योग्यता आधारित होता है।
विद्याधन छात्रवृत्ति आवेदन 2025 – Step-by-Step आवेदन प्रक्रिया
विद्याधन छात्रवृत्ति 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- Vidyadhan.org वेबसाइट पर जाएं।
- राज्य के अनुसार अपने लिए उचित छात्रवृत्ति योजना पर क्लिक करें।
- अब स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए Apply Now बटन पर क्लिक करें।
- एक ईमेल व OTP के जरिए नया अकाउंट बनाकर रजिस्टर करें।
- लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करें।
(नोट – आवेदन हेतु कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है, आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।)
विद्याधन छात्रवृत्ति 2025 – FAQs
प्रश्न – 1. विद्याधन छात्रवृत्ति के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: वे छात्र जिन्होंने 10वीं कक्षा 2025 में पास की है, और परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम है, वे आवेदन कर सकते हैं।
एकीकृत छात्रवृत्ति योजना 2025 – स्नातक और PG छात्रों के लिए सरकारी सहायता योजना!
प्रश्न – 2. विद्याधन स्कॉलरशिप की राशि कितनी है?
उत्तर: 11वीं-12वीं के लिए ₹10,000 प्रति वर्ष, और ग्रेजुएशन स्तर पर ₹75,000 तक का लाभ मिलता है।
प्रश्न – 3. Vidyadhan Scholarship की आवेदन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: Vidyadhan Scholarship की आवेदन प्रक्रिया vidyadhan.org पर ऑनलाइन होती है। इसका विवरण लेख में दिया गया है।
प्रश्न – 4. विद्याधन छात्रवृत्ति के लिए चयन कैसे होता है?
उत्तर: विद्याधन छात्रवृत्ति के लिए चयन शैक्षणिक योग्यता, ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर होता है।
प्रश्न – 5. क्या विद्याधन छात्रवृत्ति भारत के सभी राज्यों के लिए है?
उत्तर: फिलहाल यह योजना 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पांडिचेरी, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, ओडिशा, नई दिल्ली, लद्दाख, बिहार, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है।
प्रश्न – 6. क्या विद्याधन छात्रवृत्ति 12वीं के बाद भी मिलती है?
उत्तर : हां, यदि छात्र का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो 12वीं के बाद डिग्री कोर्स तक की पढ़ाई के लिए भी विद्याधन स्कॉलरशिप दी जाती है।
प्रश्न – 7. क्या यह स्कॉलरशिप केवल सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए है?
उत्तर : नहीं, विद्याधन छात्रवृत्ति सरकारी और निजी, दोनों स्कूलों के 10वीं पास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए है।
प्रश्न – 8. क्या विद्याधन स्कॉलरशिप के लिए कोई एप्लिकेशन फीस है?
उत्तर : नहीं, विद्याधन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त है। किसी व्यक्ति या संस्था को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न – 9 विद्याधन स्कॉलरशिप के रिजल्ट की जानकारी कैसे मिलेगी?
उत्तर : चयनित और शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को ईमेल या फोन के माध्यम से इंटरव्यू और फाइनल चयन की जानकारी दी जाती है।
यह भी पढ़ें – डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025 – ₹12,000 की वार्षिक सहायता!