Home इंटर्नशिपICRO Amrit Internship Programme 2026 – जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी!
ICRO Amrit Internship Programme

ICRO Amrit Internship Programme 2026 – जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी!

by Sadhana Soni

यदि आप कृषि, ग्रामीण विकास या किसानों के साथ कार्य करने में रुचि रखते हैं, तो ICRO Amrit Internship Programme 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।

यह इंटर्नशिप Indian Potash Limited (IPL) और National Productivity Council (NPC) द्वारा स्थापित IPL Centre for Rural Outreach (ICRO) के माध्यम से संचालित की जाती है। इसका उद्देश्य युवाओं को कृषि, ग्रामीण विकास, सरकारी योजनाओं, आधुनिक खेती, जलवायु परिवर्तन, उत्पादकता तथा किसानों की वास्तविक समस्याओं की समझ विकसित कराना है।

इस इंटर्नशिप के दौरान चयनित इंटर्न को E-Learning Module, Assessment Test, 100 किसानों का फील्ड सर्वे, तथा अंत में Report Submission जैसे कार्य पूरे करने होते हैं। प्रतिमाह 6000 रुपए के स्टाइपेंड के साथ, सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है।

ICRO Amrit Internship Programme 2026 – Highlights

Table of Contents

विवरण जानकारी
कार्यक्रम का नाम ICRO Amrit Internship Programme
संचालित संस्था IPL Centre for Rural Outreach (ICRO)
सहयोगी संस्थाएँ Indian Potash Limited (IPL) एवं National Productivity Council (NPC)
उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि जागरूकता एवं किसानों तक जानकारी पहुँचाना
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
प्रशिक्षण E-Learning Module + Assessment Test
फील्ड कार्य 100 किसानों का सर्वे
रिपोर्ट Internship समाप्त होने पर अनिवार्य
प्रमाणपत्र सफलतापूर्वक कार्यक्रम पूरा करने पर
कार्य क्षेत्र कृषि, सरकारी योजनाएँ, ग्रामीण विकास, सतत कृषि

ICRO Amrit Internship Programme क्या है?

ICRO Amrit Internship Programme ग्रामीण भारत में कृषि संबंधी जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर्न को पहले ऑनलाइन E-Learning Modules के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद उन्हें निर्धारित Assessment Test पास करना होता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इंटर्न अपने आवंटित क्षेत्र में जाकर किसानों से संपर्क करते हैं, उनकी कृषि पद्धतियों, सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और उनकी अपेक्षाओं से जुड़ा डेटा एकत्र करते हैं। अंत में उन्हें अपनी रिपोर्ट जमा करनी होती है।

ICRO Amrit Internship Programme का उद्देश्य

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल इंटर्नशिप प्रदान करना नहीं है, बल्कि ग्रामीण युवाओं और किसानों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना भी है।

कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य—

1. कृषि उत्पादकता और सतत कृषि (Sustainable Agriculture) को बढ़ावा देना।

2. युवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव देना।

3. किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी पहुँचाना।

4. केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

5. किसानों की वास्तविक समस्याओं एवं अपेक्षाओं का दस्तावेजीकरण करना।

6. युवाओं में रोजगार क्षमता (Employability) और उद्यमिता (Entrepreneurship) कौशल विकसित करना।

Skill India Internship 2026

ICRO Amrit Internship Programme के दौरान क्या करना होगा?

यह इंटर्नशिप केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। प्रत्येक चयनित इंटर्न को निर्धारित कार्य पूरे करने होंगे।

मुख्य कार्य—

1. ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना।

2. Recommendation Letter अपलोड करना।

3. E-Learning Modules का अध्ययन करना।

4. Assessment Test पास करना।

5. कम-से-कम 100 किसानों से संपर्क कर जानकारी एकत्र करना।

6. किसानों की खेती की पद्धति, सरकारी योजनाओं की जानकारी, सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उनकी अपेक्षाओं का डेटा संग्रह करना।

7. कार्यक्रम समाप्त होने पर अंतिम रिपोर्ट जमा करना।

ICRO Amrit Internship Programme के प्रमुख लाभ

इस कार्यक्रम के माध्यम से इंटर्न्स को कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होते हैं—

1. कृषि क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव।

2. किसानों के साथ सीधे कार्य करने का अवसर।

3. आधुनिक कृषि एवं सतत खेती की जानकारी।

4. Government Schemes की समझ।

5. Survey एवं Data Collection का अनुभव।

6. Communication एवं Report Writing Skills का विकास।

7. Employability Skills में सुधार।

8. Entrepreneurship के नए अवसरों की समझ।

9. सफलतापूर्वक कार्यक्रम पूरा करने पर प्रमाणपत्र।

ICRO Amrit Internship Programme 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

आधिकारिक आवेदन पत्र के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन करते समय—

1. अपनी शैक्षणिक योग्यता,

2. वर्तमान में अध्ययनरत कोर्स,

3. संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय का विवरण,

4. अंकपत्र (Marksheet),

5. Recommendation Letter

अपलोड करना होता है। आवेदन पत्र में Area of Expertise और Internship की अवधि का भी विवरण भरना आवश्यक है।

महत्वपूर्ण: पात्रता और चयन संबंधित अंतिम निर्णय संबंधित Implementing Agency/संस्था द्वारा निर्धारित किया जाता है।

ICRO Amrit Internship Programme 2026 की अवधि (Duration)

ICRO Amrit Internship Programme की प्रारंभिक अवधि 3 महीने निर्धारित की गई है।

आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर इस इंटर्नशिप को अधिकतम 4 बार नवीनीकृत (Renew) किया जा सकता है। अर्थात पात्र इंटर्न को आगे भी कार्यक्रम जारी रखने का अवसर मिल सकता है। इंटर्नशिप की शर्तें इंटर्न के जॉइन करने की तिथि से प्रभावी होती हैं।

ICRO Amrit Internship Programme 2026 में कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

ICRO Amrit Internship Programme हेतु चयनित इंटर्न को ₹6,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

हालाँकि, आधिकारिक हैंडबुक के अनुसार—

1. यात्रा भत्ता (Transportation Allowance) नहीं दिया जाएगा।

2. अन्य किसी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता (Allowance) भी देय नहीं होगा।

अर्थात इंटर्न को केवल निर्धारित ₹6,000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा।

NATIONAL LEGAL SERVICES AUTHORITY Internship Programme 2026

ICRO Amrit Internship Programme में इंटर्न की पोस्टिंग कहाँ होगी?

आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार चयनित इंटर्न की तैनाती निम्न स्थानों पर की जा सकती है—

1. National Productivity Council (NPC) Headquarters

2. NPC के Regional Offices

3. Indian Potash Limited (IPL) Offices

4. Krishi Vigyan Kendras (KVKs)

5. Farmer Producer Organizations (FPOs)

6. Farmer Federations (FFPOs)

7. PACS

8. निर्धारित ग्रामीण क्षेत्र 

9. इंटर्न को आवंटित क्षेत्र में किसानों के साथ सीधे कार्य करना होगा और कृषि संबंधी गतिविधियों में भाग लेना होगा।

ICRO Amrit Internship Programme के दौरान प्रशिक्षण कैसे होगा?

ICRO Amrit Internship Programme में शामिल होने वाले प्रत्येक इंटर्न को सबसे पहले E-Learning Modules पूरे करने होंगे।

इन मॉड्यूल में निम्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है—

1. भारतीय कृषि की वर्तमान स्थिति

2. कृषि उत्पादकता (Agricultural Productivity)

3. सतत कृषि (Sustainable Agriculture)

4. आधुनिक कृषि तकनीक

5. फसल प्रबंधन

6. सरकारी कृषि योजनाएँ

7. सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता

8. ग्रामीण विकास

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इंटर्न को Assessment Test देना होता है।

Assessment Test पास करना क्यों जरूरी है?

E-Learning Module पूरा करने के बाद प्रत्येक इंटर्न का ऑनलाइन मूल्यांकन (Assessment) किया जाता है।

इस टेस्ट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इंटर्न—

1. कृषि से जुड़े मूलभूत विषयों को समझ चुका है।

2. किसानों के साथ कार्य करने के लिए तैयार है।

3. फील्ड सर्वे के लिए आवश्यक जानकारी रखता है।

Assessment सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही इंटर्न फील्ड गतिविधियों में भाग ले सकता है।

100 किसानों का सर्वे करना होगा

ICRO Amrit Internship Programme की सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि 100 किसानों तक पहुँच बनाना (Reach Out to 100 Farmers) है।

प्रत्येक इंटर्न को अपने निर्धारित क्षेत्र में कम-से-कम 100 किसानों से मिलकर जानकारी एकत्र करनी होती है।

सर्वे के दौरान मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर जानकारी ली जाती है—

1. खेती की वर्तमान पद्धतियाँ

2. आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग

3. सरकारी योजनाओं की जानकारी

4. कृषि से जुड़ी प्रमुख समस्याएँ

5. जलवायु परिवर्तन का प्रभाव

6. कृषि उत्पादकता

7. किसानों की अपेक्षाएँ

8. सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता

इस सर्वे के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को समझने और भविष्य की योजनाओं के लिए उपयोगी डेटा एकत्र किया जाता है।

Internship Report जमा करना अनिवार्य है

फील्ड कार्य पूरा होने के बाद प्रत्येक इंटर्न को अपनी Internship Report जमा करनी होती है।

रिपोर्ट में सामान्यतः निम्न विवरण शामिल होते हैं—

1. किए गए कार्यों का विवरण

2. किसानों से प्राप्त जानकारी

3. फील्ड ऑब्जर्वेशन

4. प्रमुख समस्याएँ

5. सुझाव

6. सीखे गए अनुभव

रिपोर्ट इंटर्नशिप मूल्यांकन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है।

Recommendation Letter क्यों आवश्यक है?

ICRO Amrit Internship Programme में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपने—

1. कॉलेज,

2. विश्वविद्यालय,

3. संस्थान,

4. Establishment,

5. NPC Office अथवा

6. IPL Office

से निर्धारित प्रारूप में Recommendation Letter प्राप्त करना होता है।

यह पत्र आवेदन के साथ PDF प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य है। बिना Recommendation Letter के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता।

TEC Internship Scheme 2026    

ICRO Amrit Internship Programme 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

ICRO Amrit Internship Programme हेतु आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

पंजीकरण

1. आवेदक को ICRO अमृत इंटर्नशिप प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा।

ICRO अमृत इंटर्नशिप प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट

2. होमपेज पर, आवेदक “नई पंजीकरण” (New Registration) अनुभाग पर क्लिक करें।

3. सफल पंजीकरण के बाद, आवेदक को उसका यूज़रनेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।

आवेदन पत्र

1. इसके बाद, होमपेज पर “Already Registered” टैब पर क्लिक करें।

2. फिर यूज़रनेम, पासवर्ड दर्ज करना होगा और आवेदन पत्र पूरा भरना होगा।

3. आवेदक को योग्यता से संबंधित दस्तावेजों के प्रमाण के रूप में अपनी मार्कशीट भी अपलोड करनी होगी।

4. आवेदन पत्र के साथ अपने संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय/प्रतिष्ठान से निर्धारित प्रारूप में एक अनुशंसा पत्र (Recommendation Letter) अपलोड करना अनिवार्य है। 

5. आवेदन पत्र पूर्ण हो जाने के बाद “सबमिट” पर क्लिक करें।

नोट

1. आवेदकों का चयन NPC/IPL द्वारा गठित समिति की अनुशंसाओं के आधार पर किया जाएगा।

2. इंटर्न की नियुक्ति NPC/IPL के मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में, इंटर्न की प्राथमिकता और संबंधित कार्यालयों की आवश्यकता के अनुसार की जाएगी।

3. NPC/IPL/ICRO किसी भी इंटर्न की सहभागिता/कार्यक्रम को अनुशासन या कदाचार के मामलों में, बिना कोई कारण बताए, किसी भी समय समाप्त कर सकता है। इस संबंध में NPC/IPL/ICRO का निर्णय अंतिम होगा।

SEWA Bharat Internship 2026 

ICRO Amrit Internship Programme 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधिकारिक आवेदन पत्र के अनुसार सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है—

1. पासपोर्ट साइज फोटो

2. आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी/पैन कार्ड

3. ईमेल आईडी

4. मोबाइल नंबर

5. शैक्षणिक अंकपत्र (Marksheet)

6. वर्तमान कोर्स का विवरण

7. संस्थान का नाम

8. Recommendation Letter

9. Area of Expertise का विवरण

आवेदन के समय सभी दस्तावेज स्पष्ट एवं सही प्रारूप में अपलोड करना आवश्यक है।

ICRO Amrit Internship Programme 2026 का चयन कैसे होता है?

आधिकारिक हैंडबुक के अनुसार ICRO Amrit Internship Programme में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन NPC/IPL द्वारा गठित समिति (Selection Committee) की अनुशंसा के आधार पर किया जाता है।

चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण निम्नलिखित हैं—

1. आवेदन एवं दस्तावेजों की जांच की जाती है।

2. NPC/IPL की चयन समिति आवेदन का मूल्यांकन करती है।

3. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग NPC/IPL कार्यालयों या अन्य निर्धारित स्थानों पर की जाती है।

महत्वपूर्ण – अंतिम चयन का अधिकार NPC/IPL के पास सुरक्षित रहता है।

ICRO Amrit Internship Programme कब समाप्त किया जा सकता है?

यदि कोई इंटर्न अनुशासनहीनता (Misconduct), नियमों के उल्लंघन या असंतोषजनक प्रदर्शन का दोषी पाया जाता है, तो NPC/IPL/ICRO बिना कोई कारण बताए उसकी इंटर्नशिप समाप्त कर सकता है।

इस संबंध में संस्था का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

ICRO Amrit Internship Programme 2026 – महत्वपूर्ण लिंक

विवरण आधिकारिक लिंक
ICRO AMRIT Internship Portal https://amritinternship.iplfoundation.org.in/

LLB Internship Programme 2026  

ICRO Amrit Internship Programme 2026 – FAQs

1. ICRO Amrit Internship Programme 2026 क्या है?

यह IPL Centre for Rural Outreach (ICRO) द्वारा संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम है, जिसमें युवाओं को कृषि, ग्रामीण विकास और किसानों के साथ फील्ड स्तर पर कार्य करने का अवसर मिलता है।

2. ICRO Amrit Internship Programme 2026 की अवधि कितनी है?

आधिकारिक हैंडबुक के अनुसार प्रारंभिक अवधि 3 महीने है, जिसे प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

3. ICRO Amrit Internship Programme 2026 में कितना स्टाइपेंड मिलता है?

चयनित इंटर्न को 6,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाता है।

4. क्या ICRO Amrit Internship Programme 2026 में यात्रा भत्ता मिलता है?

नहीं, आधिकारिक नियमों के अनुसार यात्रा भत्ता या अन्य अतिरिक्त भत्ता देय नहीं है।

5. ICRO Amrit Internship Programme 2026 में क्या 100 किसानों का सर्वे करना अनिवार्य है?

हाँ, प्रत्येक इंटर्न को इंटर्नशिप अवधि के दौरान 100 किसानों तक पहुँच बनाकर निर्धारित जानकारी एकत्र करनी होती है।

6. ICRO Amrit Internship Programme 2026 में E-Learning Module क्या है?

यह ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल है जिसमें कृषि, सरकारी योजनाओं, आधुनिक खेती और ग्रामीण विकास से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं।

7. ICRO Amrit Internship Programme 2026 के लिए Recommendation Letter जरूरी है?

हाँ, आवेदन के साथ निर्धारित प्रारूप में Recommendation Letter अपलोड करना अनिवार्य है।

8. ICRO Amrit Internship Programme 2026 में चयन कैसे होता है?

NPC/IPL द्वारा गठित समिति आवेदन और दस्तावेजों के आधार पर चयन करती है।

9. ICRO Amrit Internship Programme 2026 में पोस्टिंग कहाँ होती है?

चयनित इंटर्न की पोस्टिंग NPC, IPL, KVK, FPO, PACS अथवा अन्य निर्धारित ग्रामीण क्षेत्रों में की जा सकती है।

10. क्या ICRO Amrit Internship Programme 2026 पूरा करने पर Certificate मिलता है?

हाँ, सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने पर आधिकारिक Internship Completion Certificate प्रदान किया जाता है।

11. क्या ICRO Amrit Internship Programme 2026 बीच में समाप्त किया जा सकता है?

हाँ, अनुशासनहीनता या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में NPC/IPL/ICRO इंटर्नशिप समाप्त कर सकता है।

यह भी पढ़ें – MEA Internship 2026

You may also like

Leave a Comment