Home छात्रवृत्ति यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 – पात्रता, आवेदन प्रक्रिया व लाभ
Abhyudaya Yojana 2023

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 – पात्रता, आवेदन प्रक्रिया व लाभ

by Sadhana Soni

आज के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। परीक्षा को पास करने के लिए विद्यार्थी कई वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं। कुछ विद्यार्थी तो ऐसे भी होते हैं जो अपनी कमजोर आर्थिकी के चलते परीक्षा ही नहीं देते, क्यूंकि न ही उन्हें सही मार्गदर्शन मिल पाता है और न ही वे ऐसे वातावरण में शामिल होने के लिए सक्षम होते हैं जहां उन्हें उचित दिशा मिल सके। सीधे शब्दों में कहा जाए तो बहुत से होनहार विद्यार्थी हैं जो चाहकर भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की बड़ी फीस देने में असमर्थ हैं। आज के लेख का विषय ऐसे ही जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए है।

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 – उद्देश्य

Table of Contents

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभ्युदय योजना (अभ्युदय योजना) नामक योजना शुरू की गई है जिसके माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे राज्य के उम्मीदवारों को फ्री कोचिंग दी जाएगी। UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 का उद्देश्य ऐसे मेधावी और मेहनती उम्मीदवारों को मुफ्त कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्रदान करना है, जिन्हें तैयारी के लिए उचित संसाधन नहीं मिलते क्योंकि वे वंचित पृष्ठभूमि वाले परिवारों से हैं।

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 – संक्षिप्त विवरण

योजना का नाम यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (अभ्युदय योजना) 2023
किसके द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार
किसके लिए उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए
योजना की घोषणा कब हुई जनवरी 2021
योजना लागू होने की तिथि फरवरी 2021
उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराना
कोचिंग का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
संबंधित पोर्टल का नाम अभ्युदय
ऑफिशियल वेबसाइट www.abhyuday.up.gov.in
वर्ष 2022-2023

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 – विवरण

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी/यूपीपीएससी, एनडीए/सीडीएस, जेईई, एनईईटी, एनडीए, टीईटी, पीओ आदि के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके तहत उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल और ऑफलाइन कक्षाएं भी निशुल्क प्रदान की जाएंगी, जिससे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए सही मार्गदर्शन मिलेगा। कोचिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में दी जाएगी। एक निश्चित संख्या में शिक्षार्थियों का चयन किया जाएगा और इन छात्रों को नामित कोचिंग केंद्रों पर मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। ऑनलाइन कोचिंग के मामले में, विद्यार्थी लाइव सत्र, पैनल चर्चा, वेबिनार, वर्चुअल कक्षाएं, करियर परामर्श और मार्गदर्शन आदि के रूप में मुफ्त डिजिटल कोचिंग सामग्री का लाभ उठा सकते हैं।

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 – अभ्युदय पोर्टल क्या है ?

अभ्युदय पोर्टल सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए एक मुफ्त मंच है। मंच में 500 से अधिक IAS अधिकारी, 450 से अधिक IPS अधिकारी, 300 से अधिक IFS अधिकारी और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ हैं, जो सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात कक्षाओं व वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण देते हैं।

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 – योग्यता मानदंड

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 के लिए आवेदन कर फ्री कोचिंग / मुफ्त कोचिंग योजना का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी हो।
  • छात्र व छात्राएं दोनों आवेदन के पात्र हैं।
  • आवेदक ऐसे परिवार से हो जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो।
  • आवेदक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों व अच्छी तैयारी के लिए कोचिंग लेना चाहते हों।
  • आवेदक ने इस योजना का लाभ पहले न लिया हो।
  • जाति/श्रेणी के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है।

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 – लाभ

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 के लिए चयनित विद्यार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।

  • उम्मीदवार आईएएस, पीसीएस, आईएफएस, आईपीएस कैडर के अधिकारियों द्वारा नि:शुल्क मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
  • विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कोचिंग का लाभ ले पाएंगे।
  • विद्यार्थियों के लिए लाइव सत्र, पैनल चर्चा, वेबिनार, वर्चुअल कक्षाएं, करियर परामर्श द्वारा मार्गदर्शन और सवालों का समाधान किया जाएगा।

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 –  महत्वपूर्ण तिथियां

हर वर्ष UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 के माध्यम से कई विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं। वर्ष 2023 के लिए अभ्युदय योजना से जुड़ी तिथियों की घोषणा होना अभी बाकी है। विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि अभ्युदय योजना से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए इसके ऑफिशियल पोर्टल http://www.abhyuday.up.gov.in/ पर नज़र बनाए रखें। हमारे द्वारा भी आपको इस योजना से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के बारे में समय-समय पर सूचित किया जाएगा।

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 – आवश्यक दस्तावेज

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटोग्राफ़
  • ईमेल आइडी

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 – विशेषताएं

  • UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 प्रतियोगी परीक्षा के मेधावी उम्मीदवारों को एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
  • राज्य स्तर पर छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए वर्चुअल लर्निंग क्लासेस आयोजित की जाती हैं
  • सरकार के विभिन्न विभागों जैसे आईएएस, पीसीएस, आईएफएस, आईपीएस कैडर के अधिकारियों द्वारा नि:शुल्क मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • विशेषज्ञों द्वारा वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जाती हैं।
  • ऑनलाइन करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जाते हैं।
  • राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा आभासी मार्गदर्शन, साक्षात्कार और संदेह समाशोधन सत्र आयोजित किया जाता है।

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 – आवेदन प्रक्रिया

 UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए अभ्युदय पोर्टल पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा।

आवेदन प्रक्रिया को चार चरणों में बांटा गया है। जो निम्नलिखित है –

  • परीक्षा का चयन
  • आवेदन पत्र भरना
  • खाते का सत्यापन
  • पुष्टि प्राप्त करना

आवेदन करने की क्रमवार प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट यानी abhyuday.up.gov.in पर जाएं।
  • पृष्ठ के ऊपर बाईं ओर दिए गए अभ्युदय लोगो पर क्लिक करें।

Abhyudaya Yojana 2023

  • आप अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर सकते हैं।
  • अब, “रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें।

Abhyudaya Yojana 2023

  • उस परीक्षा के लिए परीक्षा का चयन करें जिसके लिए आप उपलब्ध विभिन्न विकल्पों में से एक को मुफ्त कोचिंग के लिए चुनना चाहते हैं।

Abhyudaya Yojana 2023

  • परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन पत्र खुल जाएगा। व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा की जानकारी, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट विवरण, स्नातक विवरण भरें। घोषणा पर सहमति दें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Abhyudaya Yojana 2023

  • इस प्रकार UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। आगे की सभी पुष्टि संबंधी सूचनाएं और अपडेट, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजे जाएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

अभ्युदय योजना क्या है?

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yoajna 2023 का मुख्य उद्देश्य सिविल सेवाओं तथा प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से वह विद्यार्थी जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग नहीं ले पाते उन्हें निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

क्या अभ्युदय योजना के लिए आवेदन हेतु कोई शुल्क देना होगा ?

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yoajna  के लिए पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। सरकार इसके लिए कोई राशि नहीं लेती है।

अभ्युदय योजना कब शुरू हुई?

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yoajna को राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा फरवरी 2021 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर लागू किया गया था।

अभ्युदय योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

जो विद्यार्थी कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए तैयारी कर रहे हैं उन्हें यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय फ्री कोचिंग योजना रजिस्ट्रेशन 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट abhyuday.up.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें – जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2022-23 – दिल्ली सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग

You may also like