Home छात्रवृत्ति फ्री एजुकेशन 2023-24 – हर बच्चे को है शिक्षा का अधिकार
फ्री एजुकेशन 2023-24

फ्री एजुकेशन 2023-24 – हर बच्चे को है शिक्षा का अधिकार

by Sadhana Soni

किसी भी देश के विकास में उस देश की शिक्षा प्रणाली का बहुत ही बड़ा योगदान होता है। शिक्षा देश का एक महत्वपूर्ण पहलू है। देश में बहुत से ऐसे माता-पिता हैं जो आर्थिक तंगी के चलते अपने बच्चों को शिक्षा दिला पाने में समर्थ नहीं हैं। ऐसे वंचित बच्चों को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 की धारा 4 के तहत छह वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को उपयुक्त कक्षा में प्रवेश देकर मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। 

इस लेख के माध्यम से विभिन्न राज्यों में आरटीई के तहत होने वाले एडमिशन के लिए योग्यता शर्त, अंतिम तिथि, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक राज्य के RTE फ्री एडमिशन 2023 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

फ्री एजुकेशन 2023-24  – संक्षिप्त विवरण

लेख का विषय फ्री एजुकेशन 2023-24  
किसके द्वारा? विभिन्न राज्य सरकार
किसके लिए? 6 वर्ष की आयु पूरी कर चुके गरीब बच्चों के लिए 
लाभ मुफ्त शिक्षा प्राप्त होगी 
वर्ष 2023 – 24 
आवेदन का तरीका ऑनलाइन /ऑफलाइन

फ्री एजुकेशन 2023-24  – उद्देश्य

RTE के तहत Free Admission देने का मुख्य उद्देश्य देश में बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना हैं। Free Education का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे शिक्षित हो सकेंगे।

फ्री एजुकेशन 2023-24  – योग्यता शर्त 

RTE Free Education प्राप्त करने के लिए बच्चों को निम्नलिखित योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा। 

  • एडमिशन के समय बच्चा उम्र सम्बन्धी शर्तों को पूरा कर रहा हो, जो कि कक्षा के आधार पर अलग-अलग है। 
  • आवेदक आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • आवेदक जिस राज्य में एडमिशन लेना चाहता है वहां का मूल निवासी होना चाहिए।

फ्री एजुकेशन 2023-24  – आवश्यक दस्तावेज 

आवेदन के समय उम्मीदवारों के पास कुछ अनिवार्य दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। निम्नलिखित दस्तावेजों के ना होने पर आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा। 

  • आधार कार्ड
  • अभिभावक का वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • दो पासपोर्ट आकार की फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनाथ प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • बीपीएल (गरीबी रेखा) कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पिछले वर्ष का शैक्षिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

फ्री एजुकेशन 2023-24 – अंतिम तिथि/समयावधि 

विभिन्न राज्यों में कक्षा की केटेगरी के आधार पर एडमिशन की तिथियों/समयावधि की जानकारी निम्नलिखित है। 

1) दिल्लीकक्षा 6 से 9 के लिए  

फर्स्ट राउंड – 3 से 10 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

सेकंड राउंड – 1 से 20 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

थर्ड राउंड – 1 से 20 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। 

नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के लिए – 1 मार्च से 15 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

2) उत्तर प्रदेश 

फर्स्ट राउंड – 6 से 28 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

सेकंड राउंड – 14 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

थर्ड राउंड – 20 अप्रैल से 12 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

3) मध्य प्रदेश – 13 मार्च से 23 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। 

4) महाराष्ट्र1 मार्च से 25 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

5) छत्तीसगढ़6 मार्च से 10 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

6) उत्तराखंड –  5 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

7) गुजरात10 अप्रैल से 22 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

8) राजस्थान29 मार्च से 10 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

9) हरियाणा – 31मार्च से 16 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

10) कर्नाटकफरवरी 2023 आवेदन कर सकते हैं।

फ्री एजुकेशन 2023-24 – आवेदन हेतु लिंक

विभिन्न राज्यों की RTE एडमिशन पोर्टल की लिंक नीचे दी जा रही है। आवेदन कर free education पाने के इच्छुक उम्मीदवार इन लिंक के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न – RTE एडमिशन क्या होता है?

RTE एडमिशन के तहत राज्य के स्कूलों में 25% प्रतिशत सीटों पर बच्चों को मुफ्त एडमिशन दिया जाता है। इसके अंतर्गत राज्य के गरीब नागरिकों के बच्चों को निशुल्क एडमिशन देकर Free education की सुविधा सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, इसमें बच्चे की शिक्षा का सारा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है।

प्रश्न RTE के तहत प्रवेश प्राप्त होने पर विद्यालय में कितना शुल्क देना होगा ?

एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी को कोई फीस नही देना होगा बच्चे को Free Education प्राप्त होगी। विद्यालय की फीस शासन द्वारा भरी जाएगी  

प्रश्न – RTE एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है, अब इसके बाद क्या करना होगा ?

आवेदन भरने के बाद आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की दो-दो कॉपी अपने खंड शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में जमा कराएं विद्यार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम से होगा। अगर लॉटरी में नाम आया है तो विद्यालय में जाकर एडमिशन कराएं Free Education का लाभ लें। 

प्रश्न मेरा बच्चा पहले से ही RTE एडमिशन के तहत प्राइवेट स्कूल में फ्री में पढ़ाई कर रहा है। क्या मैं फिर से आवेदन कर सकता हूँ?

नहीं, यदि बच्चा पहले से ही शिक्षा के अधिकार के तहत Free Education प्राप्त कर रहा है तो वह फिर से आवेदन हेतु पात्र नहीं है।  

यह भी पढ़ें – नर्सिंग स्कॉलरशिप 2023-24, चिकित्सा के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का अवसर

You may also like