Home छात्रवृत्ति लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 – विज्ञान में युवा महिलाओं को प्रोत्साहन
लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 – विज्ञान में युवा महिलाओं को प्रोत्साहन

by Sadhana Soni

लॉरियल इंडिया द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को विज्ञान विषय-क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 प्रोग्राम के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत जिन छात्राओं ने वर्ष 2023 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण किया हो तथा विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक हैं, वे इस छात्रवृति कार्यक्रम के तहत आवेदन कर सकती हैं। 

चयनित महिला स्कॉलर्स को भारत में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में किसी भी विज्ञान विषय-क्षेत्र (प्योर साइंस/एप्लाइड साइंस/इंजीनियरिंग/मेडिकल आदि) में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए कॉलेज शुल्क हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।

लॉरियल इंडिया की इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य युवा महिला विद्यार्थियों को विज्ञान विषय-क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित कर समर्थन प्रदान करना है। लॉरियल इंडिया छात्रवृति कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई जिसके अन्तर्गत युवा महिलाओं को विज्ञान विषय क्षेत्र में स्नातक पाठ्यक्रम अध्ययन हेतु आर्थिक सहायता दी जाती है। 

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 – संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

ब्यौरा विवरण
स्कॉलरशिप का नाम लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023
प्रदाता लॉरियल इंडिया 
लाभार्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं के लिए
लाभ 2.5 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता
आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2024
आवेदन कैसे करें ऑनलाइन आवेदन Buddy4study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2023-24

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 – अंतिम तिथि

स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2024 है। सभी पात्र छात्राएं अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर स्कॉलरशिप का लाभ ले सकती हैं।

नोट:– ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।

ओकनॉर्थ एसटीईएम स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24, हरियाणा और उत्तराखंड की छात्राओं हेतु वित्तीय सहायता

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023-24 – पात्रता मानदंड

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 हेतु आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदडों को पूरा करना अनिवार्य है। 

  • भारतीय छात्रा आवेदक ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में साइंस विषय-क्षेत्र में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण किया हो।  
  • 12वीं कक्षा में पीसीएम/पीसीबी/पीसीएमबी में न्यूनतम 85% अंक प्राप्त किए हों। 
  • पारिवारिक वार्षिक आय 6,00,000 रुपए से कम होनी चाहिए। 
  • छात्रा ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में विज्ञान से संबंधित क्षेत्रों में स्नातक करने हेतु प्रवेश (एडमिशन) लिया हो। 

नोट:- 12वीं कक्षा के बाद एक वर्ष का अंतराल (गैप) लेने वाली छात्राओं पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, अंतिम चयन भारत में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रवेश पत्र जमा करने के उपरान्त होगा।

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 – लाभ

चयनित छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के दौरान शैक्षिक खर्च हेतु 2.50 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप राशि से सम्मानित किया जाएगा।

प्रत्येक पिछले वर्ष के साथ अगले शैक्षणिक वर्ष में पदोन्नत होने का प्रमाण प्रस्तुत करने के आधार पर समान किश्तों में स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी।

ज़ीस्कॉलर्स प्रोग्राम 2023-24 – सामान्य व व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम हेतु वित्तीय सहायता

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 – आवश्यक दस्तावेज

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

  • आयु प्रमाण की सत्यापित प्रति (आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, आदि)
  • माता-पिता के आय प्रमाण की स्वप्रमाणित प्रति (निम्नलिखित में से कोई एक)
    • सरकारी संस्थान द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र
    • स्थायी नियोक्ता द्वारा जारी वेतन पर्ची
    • फॉर्म 16 (आयकर रिटर्न फॉर्म)
  • स्कूल प्राधिकारियों द्वारा सत्यापित 10वीं कक्षा की अंकसूची
  • स्कूल प्राधिकारियों द्वारा सत्यापित 12वीं कक्षा की अंकसूची

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 – आवेदन प्रक्रिया

स्कॉलरशिप के लिए पात्र छात्राएं नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Step 1 – सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें। 

Step 2 – एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी उपलब्ध होगी।

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 - आवेदन प्रक्रिया

Step 3 – सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें। 

Step 4 – अप्लाई नाउ पर क्लिक करते ही लॉगिन पॉप-अप होगा।

लॉगिन पॉप-अप

Step 5 – ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें। 

Step 6 – इस प्रकार सफलता पूर्वक लॉगिन होने पर ओके (OK) का बटन दबाएं।

Technip Energies India Scholarship 2023-24

Step 7 – अब आपके सामने एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शन (Instructions) पेज खुल जाएगा। दायीं ओर दिए गए ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ (START APPLICATION) बटन पर क्लिक करें।

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 - Instructions

Step 8 – अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको स्कॉलरशिप आवेदन के लिए अपनी योग्यता जांचनी (Verify) होगी।

Step 9 – स्कॉलरशिप योग्यता सम्बन्धी सन्देश के कंटिन्यू (Continue) बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 10 – स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म प्रस्तुत होगा।

Step 11 – स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

Step 12 – सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।

Step 13 – ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।

Step 14 – यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

Step 15 – इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 – चयन प्रक्रिया

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप के लिए स्कॉलर्स का चयन शैक्षणिक पृष्ठभूमि, वित्तीय आवश्यकता और उम्मीदवार द्वारा अपने करियर निर्माण की इच्छा के आधार पर किया जाएगा। चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें प्रत्येक चरण में एलिमिनेशन राउंड शामिल होगा:

चरण 1: दस्तावेज़ सत्यापन के साथ आवेदनों की जांच और शॉर्टलिस्टिंग

चरण 2: उम्मीदवार के साथ टेलीफोन पर साक्षात्कार

चरण 3: जूरी राउंड जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (या वीडियो कॉल) के माध्यम से या उम्मीदवार के साथ व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार होगा और लॉरियल इंडिया की टीम द्वारा आयोजित इस राउंड में आवेदक के माता-पिता/अभिभावक में से कम से कम एक को शामिल होना होगा।

तीसरे चरण (जूरी राउंड) के पूरा होने के 30 दिनों के भीतर अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2023 – संपर्क विवरण  

स्कॉलरशिप से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए फोन नंबर व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।

फोन नंबर– 011-430-92248 (एक्सटेंशन-117) (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)

ईमेल- fywis-loreal@buddy4study.com

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

चयनित स्कॉलर्स को लॉरियल इंडिया छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता है?

स्कॉलर्स को लॉरियल इंडिया से स्कॉलरशिप लेटर प्राप्त करने के 15 दिनों के अंदर निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे।

  • प्रवेश पत्र (कॉलेज द्वारा सत्यापित)
  • शुल्क रसीद (कॉलेज द्वारा सत्यापित)
  • आवेदक का बैंक खाता नंबर
  • पैन कार्ड या आधार कार्ड की कॉपी
  • बैंक विवरण के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक-
    • मुद्रित (छपा हुआ) और सभी सुपाठ्य विवरणों के साथ (खाताधारक का नाम, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड) 
    • रद्द (कैंसल्ड) किया गया मूल बैंक चेक  
    • पासबुक कॉपी, जिसमें स्पष्ट रूप से मुद्रित बैंक खाता विवरण और आईएफएससी कोड का उल्लेख हो (बैंक द्वारा सत्यापित)
    • बैंक से एक मूल पत्र जिसमें सभी विवरण हों (खाताधारक का नाम, बैंक का नाम, शाखा, खाता संख्या और आईएफएससी कोड)
  • स्कॉलर और उसके माता-पिता में से किसी के भी द्वारा हस्ताक्षरित वचन पत्र (अंडरटेकिंग) 

बिहार स्कॉलरशिप 2023 APPLICATION OPEN

प्रश्न – क्या लॉरियल इंडिया छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत स्कॉलरशिप ऋण (लोन) के रूप में दी जाती है? यदि शिक्षा के लिए आवश्यक राशि 2.5 लाख रुपये से कम हो तो क्या होगा?

लॉरियल इंडिया छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि समान वार्षिक किश्तों में दी जाती है और यह ऋण के रूप में नहीं दी जाती। यह प्राप्तकर्ता द्वारा वापसी योग्य नहीं है। हालाँकि यह विद्यार्थी द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर निर्भर है। छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 2.5 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। 

प्रश्न – अब तक लॉरियल इंडिया द्वारा कितनी छात्रवृत्तियां प्रदान की गई हैं?

अब तक लॉरियल इंडिया द्वारा 450 से अधिक छात्रवृत्तियां प्रदान की जा चुकी है।

प्रश्न – लॉरियल इंडिया छात्रवृत्ति विज्ञान के किस क्षेत्र में प्रदान की जाती है?

लॉरियल इंडिया छात्रवृत्ति प्योर साइंस/एप्लाइड साइंस/इंजीनियरिंग/मेडिकल अथवा विज्ञान विषय से संबंधित किसी भी क्षेत्र में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए प्रदान की जाती है। 

प्रश्न – मैं 10वीं कक्षा की छात्रा हूं क्या मैं लॉरियल इंडिया छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन करने की पात्र हूं?

यह छात्रवृत्ति केवल उन छात्राओं के लिए है जो वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुई हैं। छात्रवृति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में विज्ञान से संबंधित क्षेत्रों में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश  (एडमिशन) हेतु प्रोत्साहित करना है। 

प्रश्न – मैंने मुंबई से हायर सेकेंडरी की परीक्षा दी है लेकिन मैं दूसरे राज्य में पढ़ने जा रही हूं। क्या मैं छात्रवृत्ति के लिए पात्र हूँ?

हां, यदि आप ऊपर उल्लिखित शर्तों को पूरा करती हैं, तो आप भारत में कहीं भी किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय में अध्ययन करने पर छात्रवृत्ति आवेदन हेतु पात्र हैं।

प्रश्न – मैंने अपनी हायर सेकेंडरी की परीक्षा एक निजी संस्थान से उत्तीर्ण की है, क्या मैं छात्रवृत्ति के लिए पात्र हूं?

हां, आप आवेदन करने की पात्र हैं, बशर्ते आप ऊपर दिए गए उल्लिखित शर्तों को पूरा करती हों। 

यह भी पढ़ें – यूपी प्री-मेट्रिक स्कॉलरशिप 2023 

You may also like