आज के समय में करियर का मतलब सिर्फ एक नौकरी पाना और उसी पद पर लंबे समय तक काम करते रहना नहीं है। नौकरी की दुनिया तेजी से बदल रही है और इसके साथ लोगों को भी लगातार नई स्किल्स सीखने की जरूरत पड़ रही है। LinkedIn की Work Change Report के अनुसार, आज कार्यक्षेत्र में प्रवेश करने वाले लोगों के अपने करियर में लगभग उतनी नौकरियां बदलने की संभावना है, जो करीब 15 साल पहले की तुलना में लगभग दोगुनी है। वहीं, 2030 तक अधिकांश नौकरियों में इस्तेमाल होने वाली करीब 70% स्किल्स के बदलने का अनुमान है।
ऐसे माहौल में Coursera Plus उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो केवल एक कोर्स नहीं, बल्कि समय के साथ अलग-अलग स्किल्स सीखना चाहते हैं। एक सब्सक्रिप्शन के तहत 10,000 से अधिक कोर्स, प्रोजेक्ट्स, Specialisations और Professional Certificates तक पहुंच मिलती है।
लेकिन सवाल यह है कि Coursera Plus Subscription आखिर किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है? आइए समझते हैं।
1. करियर बदलने वालों के लिए – नई स्किल्स का मजबूत आधार तैयार करें
अगर कोई व्यक्ति एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में करियर बनाना चाहता है, तो आमतौर पर केवल एक कोर्स करना पर्याप्त नहीं होता। नए क्षेत्र में प्रवेश के लिए बुनियादी जानकारी, संबंधित Specialisation और व्यावहारिक अनुभव—इन सबकी जरूरत पड़ सकती है।
उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति Data Analytics में जाना चाहता है तो उसे केवल एक introductory course करने के बजाय कई संबंधित विषयों और practical projects पर काम करना पड़ सकता है।
Coursera Plus एक ही subscription के जरिए इस तरह की learning journey को पूरा करने का अवसर देता है। इसमें Google, IBM, Meta, Microsoft, Amazon/AWS, NVIDIA और Salesforce जैसे प्रमुख कंपनियों से जुड़े learning programs भी उपलब्ध हैं।
Coursera की Job Skills Report 2026 के अनुसार, उसके द्वारा देखे गए career areas में Professional Certificates में enrolment औसतन 91% बढ़ा। यह संकेत देता है कि learners केवल एक course तक सीमित रहने के बजाय अलग-अलग credentials को अपने skill profile में जोड़ रहे हैं।
2. Working Professionals: करियर में अगला कदम बढ़ाने वालों के लिए
अगर आप पहले से नौकरी कर रहे हैं, तो आपके लिए learning का उद्देश्य सिर्फ नई जानकारी हासिल करना नहीं हो सकता। हो सकता है आप –
A. प्रमोशन पाना चाहते हों,
B. वेतन बढ़ाना चाहते हों,
C. किसी बेहतर भूमिका में जाना चाहते हों,
D. या तेजी से बढ़ रही किसी नई team का हिस्सा बनना चाहते हों।
Coursera की 2025 Learner Outcomes Report, जो The Harris Poll के साथ 179 देशों के 52,000 से अधिक learners पर आधारित थी, के अनुसार 46% learners ने course में enrol होने के बाद salary increase की जानकारी दी, जबकि 27% यानी लगभग चार में से एक learner ने course पूरा करने के बाद higher job level हासिल करने की बात बताई।
ऐसे professionals के लिए Coursera Plus learning को एक बार की activity के बजाय लगातार skill development का हिस्सा बनाने में मदद कर सकता है।
3. Students और Freshers – नौकरी के लिए पहले से तैयार होने का मौका
कॉलेज खत्म होने के बाद job-ready बनने की कोशिश करने के बजाय graduation के दौरान ही skills और credentials तैयार करना विद्यार्थियों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है।
LinkedIn की Grad’s Guide 2026 के अनुसार, भारत में 2023 से 2025 के बीच entry-level hiring में 168% की वृद्धि दर्ज की गई। रिपोर्ट में AI Specialist और Generative AI Engineer को fresh graduates के लिए तेजी से बढ़ने वाली roles में शामिल किया गया है। इसके साथ ही internships का इस्तेमाल भी full-time hiring से पहले उम्मीदवारों के मूल्यांकन के लिए तेजी से किया जा रहा है।
इस स्थिति में students Coursera Plus के जरिए अपनी degree के दौरान ही अलग-अलग certificates और guided projects को अपने learning profile में जोड़ सकते हैं।
इसका फायदा यह होगा कि graduation तक resume में केवल degree ही नहीं, बल्कि relevant skills और completed learning programs भी दिखाई दें।
4. Career Break के बाद काम पर लौटने वालों के लिए
Career break के बाद दोबारा नौकरी की दुनिया में लौटना कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान technology, tools और workplace requirements बदल चुके हो सकते हैं।
भारत के Economic Survey 2025-26 के अनुसार, महिला labour force participation rate 2017-18 के 23.3% से बढ़कर 2023-24 में 41.7% हो गई। यह बदलाव workforce में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
Coursera Plus का self-paced learning format career restart करने वालों के लिए उपयोगी हो सकता है। इससे वे अपनी सुविधा के अनुसार –
A. पुरानी skills को refresh कर सकते हैं,
B. नए tools सीख सकते हैं,
C. बदलती industry requirements समझ सकते हैं,
D. और नए certificates अपने resume में जोड़ सकते हैं।
खास बात यह है कि इसके लिए किसी निश्चित classroom schedule का पालन करना जरूरी नहीं है।
5. Entrepreneurs और Freelancers – एक ही समय में कई तरह की Skills सीखें
अपना business चलाने वाले या freelance काम करने वाले लोगों को अक्सर सिर्फ एक भूमिका नहीं निभानी पड़ती।
उन्हें एक ही समय में marketing, finance, project management, business strategy और कई अन्य क्षेत्रों की समझ रखने की जरूरत पड़ सकती है।
Coursera Plus का course catalogue business, marketing, finance, data और leadership जैसे अलग-अलग क्षेत्रों को cover करता है। इसलिए entrepreneurs और freelancers एक ही subscription के तहत अपनी जरूरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों की learning कर सकते हैं।
6. Lifelong Learners – सीखने की रुचि को Credentials में बदलें
कुछ लोग केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि अपनी रुचि और जिज्ञासा के कारण भी नई चीजें सीखना पसंद करते हैं।
ऐसे learners के लिए Coursera Plus का फायदा यह है कि वे एक skill सीखने के बाद दूसरी दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर कोई learner पहले Data Analytics का certificate पूरा कर सकता है, इसके बाद Leadership से जुड़ी Specialisation कर सकता है और फिर किसी अलग विषय पर Guided Project कर सकता है।
इस तरह learning को किसी एक career goal तक सीमित रखने के बजाय लगातार जारी रखा जा सकता है।
7. AI Skills सीखने वालों के लिए – बदलती Technology के साथ बने रहें
Generative AI अब केवल एक अतिरिक्त skill नहीं रह गई है। अलग-अलग industries में AI की भूमिका बढ़ने के साथ इससे जुड़ी skills की मांग भी बढ़ रही है।
Coursera की 2025 Learner Outcomes Report के अनुसार, platform पर GenAI content पूरा करने वाले full-time professionals में 94% ने बताया कि इसका उनके काम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, GenAI enrolments के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे है।
Coursera Plus के जरिए learners को तेजी से बदल रहे AI content तक लगातार पहुंच मिलती है। इसका मतलब यह है कि नई skill सीखने के लिए हर बार अलग-अलग course खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, बशर्ते संबंधित content subscription में शामिल हो।
Coursera Plus किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है?
ऊपर दिए गए सातों groups को देखें तो इनके बीच कोई एक जैसा profession या educational background नहीं है। Career switcher, working professional, student, entrepreneur या lifelong learner—सभी की जरूरत अलग है।
लेकिन इन सभी के बीच एक समान जरूरत है –
लगातार बदलती career requirements के अनुसार नई skills सीखते रहना।
यही Coursera Plus का मुख्य उद्देश्य है। यह किसी एक समय पर खरीदे गए एक course तक सीमित नहीं है, बल्कि लगातार learning के लिए subscription-based access देता है।
Buddy4Study से Coursera Plus पर 46% तक की बचत
Buddy4Study के, नए Coursera Plus subscribers को annual plan ₹13,999 के बजाय ₹7,499 में उपलब्ध है। इस तरह यह कीमत करीब 46% कम है।
₹7,499 का annual plan लगभग ₹625 प्रति माह के बराबर पड़ता है, जबकि सामान्य monthly plan की कीमत ₹2,099 प्रति माह है।
यह offer दुनिया में कहीं से भी नए Coursera Plus subscribers के लिए उपलब्ध है।
Coursera Plus Discount कैसे लें?
स्टेप 1 – Buddy4Study की official website पर जाएं और Apply Now पर क्लिक करें।
स्टेप 2 – अपने registered Buddy4Study account से login करें। अगर account नहीं है तो Email, Mobile या Google account के जरिए registration करें।
स्टेप 3 – इसके बाद आपको Coursera Plus application form पर redirect किया जाएगा।
स्टेप 4 – Save Now पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया शुरू करें। मांगी गई जानकारी भरें और preview में details check करें।
स्टेप 5 – सभी जानकारी सही होने पर Submit पर क्लिक करें।
इस तरह Coursera Plus Discount का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
Coursera Plus लेने से पहले किन बातों पर ध्यान दें?
Coursera Plus का फायदा तभी ज्यादा मिलेगा जब इसका नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए। केवल subscription खरीद लेना पर्याप्त नहीं है।
बेहतर learning experience के लिए –
1. पहले अपना learning goal तय करें।
2. किसी एक skill या certificate से शुरुआत करें।
3. एक-दूसरे से जुड़े courses को क्रम से पूरा करें।
4. Annual subscription लेने पर पूरे साल अपनी learning progress पर नजर रखें।
5. केवल courses browse करने के बजाय उन्हें पूरा करने की योजना बनाएं।
इससे subscription का वास्तविक उपयोग बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें – Coursera Plus क्या है? Discount, Price, Courses और Benefits जानें!
