Home छात्रवृत्ति इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर
इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2023

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर

by Sadhana Soni

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें से एक है,  इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना। इस स्कॉलरशिप योजना की मदद से विद्यार्थी वित्तीय स्थितियों की चिंता किए बिना अपनी शिक्षा को जारी रख सकेंगे। 

इस लेख में,  इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना  के बारे में प्रत्येक विवरण दिया गया है। हम आपके साथ Indira Gandhi Utkrisht Chatravritti Yojana  से जुड़े पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण दस्तावेज, लाभ, सुविधाएँ और स्कॉलरशिप राशि साझा कर रहे हैं। साथ ही, इस योजना की क्रमवार आवेदन प्रक्रिया भी बताएंगे। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – उद्देश्य

Table of Contents

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना , हिमाचल प्रदेश सरकार की एक पहल है, जो किसी भी स्ट्रीम में 12वीं कक्षा पास और ग्रेजुएट विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के लिए सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत हर साल, 150 मेधावी विद्यार्थियों को योग्यता के आधार पर प्रति वर्ष 18,000 रुपये की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी।  इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना के तहत विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा को बीच में ही छोड़ देने की दर में कमी आएगी।

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – संक्षिप्त विवरण

योजना का नाम इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025
द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार
उद्देश्‍य उच्‍च शिक्षा को बढ़ावा देना 
लाभार्थी किसी भी स्ट्रीम के 12वीं कक्षा पास विद्यार्थी 
छात्रवृत्ति राशि 18,000 रुपए प्रति वर्ष
आवेदन का तरीका ऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइट www.scholarships.gov.in
अंतिम तिथि* जनवरी 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ऐसे कई विद्यार्थी हैं जो पढ़ाई में होशियार होने के बाद भी आर्थिक रूप से संपन्न न होने के कारण उच्च शिक्षा जारी रख पाने में असमर्थ हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना शुरू की है। इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उनकी उच्च शिक्षा जारी रखने और राज्य से निरक्षरता की दर को कम करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि –  जनवरी 
  • दोषपूर्ण सत्यापन की अंतिम तिथि – जनवरी
  • संस्थान सत्यापन की अंतिम तिथि – जनवरी

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025  – चयन मानदंड

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है।

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश का नागरिक हो। 
  • किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान, कला, वाणिज्य) से 12वीं कक्षा या बीए./बी.एससी./बी.कॉम कम से कम 60% अंकों के साथ पास की हो। 
  • एक अकादमिक/पेशेवर स्ट्रीम में प्रवेश लिया हो।

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025  – स्कॉलरशिप राशि

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना के तहत सभी चयनित विद्यार्थियों को अपने शिक्षा सम्बन्धी खर्चों को पूरा करने के लिए प्रति वर्ष 18,000 रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। यह स्कॉलरशिप राशि विद्यार्थियों को किसी भी वित्तीय बाधा के बारे में सोचे बिना अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करेगी।

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025  – लाभ और विशेषताएं

  • यह हिमाचल प्रदेश सरकार की स्कॉलरशिप योजना है। 
  • इस स्कॉलरशिप का नाम इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना है। 
  • स्कॉलरशिप के तहत किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान, कला, वाणिज्य) से 12वीं कक्षा या बीए./बी.एससी./बी.कॉम कम से कम 60% अंकों के साथ पास करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
  • यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगी।
  • इस स्कॉलरशिप से विद्यार्थी अपने सपनों की शिक्षा जारी रख सकेंगे। 
  • चयनित विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 18,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – आवश्यक दस्तावेज़

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • डिप्लोमा का प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर
  • एडमिशन रसीद
  • बैंक खाता विवरण

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य आवेदक जो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • आपके सामने होम पेज दिखाई देगा। 
  • होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • आपके सामने एक नया वेब पेज प्रदर्शित होगा। 
  • यहां, आपको सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा।
  • सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ने के बाद सही का निशान लगाएं।
  • अब कंटिन्यू विकल्प पर क्लिक करें। 
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने आ जाएगा। 
  • आपको फॉर्म में पूछे गए सभी विवरण दर्ज करने होंगे जैसे कि –
    1. राज्य
    2. छात्रवृत्ति श्रेणी
    3. छात्र का नाम
    4. योजना प्रकार
    5. लिंग
    6. मोबाइल नंबर
    7. ईमेल आईडी
    8. बैंक IFSC कोड
    9. बैंक खाता संख्या
    10. पहचान विवरण
  • उसके बाद, आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। 
  • मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें। 
  • इस तरह से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

ऑफिशियल लॉगिन प्रक्रिया

  • स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2022 - आवेदन प्रक्रिया

  • अब होमपेज पर आपको एक ऑफिशियल लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यूजर नेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • अब लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें।

अन्य स्कॉलरशिप योजनाओं को देखने के लिए 

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2022 - आवेदन प्रक्रिया

  • मनचाहे विकल्प पर क्लिक करें और स्क्रीन पर स्कॉलरशिप की लिस्ट खुल जाएगी।
  • उस पर क्लिक करके आप जो स्कॉलरशिप चाहते हैं उसका विवरण ले सकते हैं।

आवेदन की स्थिति देखें 

  • स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टूडेंट लॉगिन ऑप्शन में जाकर चेक स्टेटस पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा।

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2022 - आवेदन की स्थिति देखें

  • यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
  • अब लॉगिन ऑप्शन को चुनें।

स्टूडेंट लॉगिन प्रक्रिया

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2022 - स्टूडेंट लॉगिन प्रक्रिया

  • चुनें कि क्या आपने आधार पंजीकृत किया है।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करें।

लाभार्थी सूची देखें

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • होम स्क्रीन से बेनेफिशरी लिस्ट विकल्प चुनें।
  • अब अपने जिले का चयन करें।
  • बेनेफिशरी लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।

सम्पर्क विवरण

फोन नंबर – (+91) 177 2622204

फैक्स नंबर – (+91) 177 2621154

ईमेल आईडी – group1-hp@nic.in

You may also like