Home फेलोशिपNetaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 – Agriculture में विदेश से PhD करने का सुनहरा अवसर!
Netaji Subhas – ICAR International Fellowship

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 – Agriculture में विदेश से PhD करने का सुनहरा अवसर!

by Sadhana Soni

यदि आप Agriculture एवं Allied Sciences में पीएचडी (PhD) करना चाहते हैं और दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शोध (Research) का सपना देखते हैं, तो Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा संचालित यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय फेलोशिप भारतीय और विदेशी दोनों उम्मीदवारों के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध विज्ञान (Agriculture and Allied Sciences) के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले मानव संसाधन का विकास करना तथा भारत और विश्व के प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों के बीच वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

इस फेलोशिप के अंतर्गत-

1. भारतीय उम्मीदवारों को विदेश के चयनित विश्वविद्यालयों/संस्थानों में PhD करने का अवसर मिलता है।

2. वहीं विदेशी उम्मीदवार भारत के ICAR-AU System के अंतर्गत चयनित कृषि विश्वविद्यालयों में डॉक्टरेट अध्ययन कर सकते हैं।

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 – संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

विवरण जानकारी
फेलोशिप का नाम Netaji Subhas – ICAR International Fellowship (NS-ICAR IF)
संचालित संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)
उद्देश्य Agriculture एवं Allied Sciences में International PhD को बढ़ावा देना
लाभार्थी भारतीय एवं विदेशी उम्मीदवार
पाठ्यक्रम PhD (Doctoral Degree)
अध्ययन क्षेत्र Agriculture एवं Allied Sciences
अवधि 3 वर्ष
आवेदन माध्यम निर्धारित आवेदन प्रारूप के अनुसार ऑनलाइन

Bhumi Fellowship 2026  

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship क्या है?

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship (NS-ICAR IF) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की एक अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप योजना है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध विज्ञान के क्षेत्र में उन्नत तकनीकों (Cutting-edge Technologies) में प्रशिक्षित विशेषज्ञ तैयार करना तथा भारत और विश्व के अग्रणी कृषि संस्थानों के बीच वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत बनाना है। इसके माध्यम से ऐसे वैज्ञानिक तैयार करने का लक्ष्य है जो भविष्य में दोनों देशों के बीच अनुसंधान एवं ज्ञान साझेदारी को आगे बढ़ा सकें।

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship का उद्देश्य

ICAR ने इस फेलोशिप को प्रमुख उद्देश्यों के साथ शुरू किया है—

1. Agriculture एवं Allied Sciences में उच्च गुणवत्ता वाले मानव संसाधन का विकास।

2. आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों में शोध को बढ़ावा देना।

3. भारतीय कृषि प्रणाली की वैश्विक स्तर पर पहचान मजबूत करना।

4. भारतीय और विदेशी कृषि विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग बढ़ाना।

5. भविष्य के लिए वैज्ञानिक सहयोग (Scientist Envoys) का मजबूत नेटवर्क तैयार करना।

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 के अंतर्गत कौन लाभ उठा सकता है?

यह फेलोशिप दो श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है—

1. भारतीय उम्मीदवार (Indian Candidates)

भारतीय उम्मीदवारों को Agriculture एवं Allied Sciences में विदेश के चयनित विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थानों में PhD करने का अवसर दिया जाता है।

2. विदेशी उम्मीदवार (Overseas Candidates)

विदेशी उम्मीदवारों को भारत के ICAR-AU System के अंतर्गत आने वाले चयनित कृषि विश्वविद्यालयों में PhD करने का अवसर दिया जाता है।

Fellowship कहाँ मिलेगी?

फेलोशिप केवल उन संस्थानों में दी जाती है जिन्हें ICAR ने मान्यता दी है।

भारतीय उम्मीदवारों के लिए

1. विदेश के चयनित विश्वविद्यालय

2. उच्च स्तरीय अनुसंधान संस्थान

3. मजबूत Research एवं Teaching Infrastructure वाले संस्थान

विदेशी उम्मीदवारों के लिए

1. State Agricultural Universities (SAUs)

2. Central Agricultural Universities (CAUs)

3. ICAR Deemed Universities

4. कृषि संकाय वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय

5. ICAR-AU System के अन्य पात्र संस्थान

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship की अवधि कितनी है?

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship की अवधि 3 वर्ष निर्धारित की गई है।

ICAR के दिशानिर्देशों के अनुसार परिषद की ओर से फेलोशिप अवधि किसी भी परिस्थिति में बढ़ाई नहीं जाएगी। यदि कोई शोधार्थी निर्धारित समय में अपनी PhD पूरी नहीं कर पाता, तो आगे की पढ़ाई का खर्च उसे स्वयं वहन करना होगा।

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 के लिए पात्रता 

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship के लिए भारतीय और विदेशी उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक एवं आयु संबंधी पात्रता पूरी करनी होती है।

भारतीय उम्मीदवारों के लिए पात्रता

भारतीय अभ्यर्थी को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी—

1. Agriculture या Allied Sciences में Master’s Degree होना आवश्यक है।

2. न्यूनतम OGPA 6.60/10.00 अथवा 65% अंक (या समकक्ष ग्रेड) होना चाहिए।

3. Fresh Candidates की अधिकतम आयु आवेदन की अंतिम तिथि पर 35 वर्ष होनी चाहिए।

4. In-service Candidates के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।

5. उम्मीदवार का शैक्षणिक रिकॉर्ड उत्कृष्ट होना चाहिए।

6. जिस विषय में आवेदन किया जा रहा है, वह ICAR द्वारा अधिसूचित Priority Areas of Study में शामिल होना चाहिए।

विदेशी उम्मीदवारों (Overseas Candidates) के लिए पात्रता

विदेशी उम्मीदवारों को भी Agriculture एवं Allied Sciences में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होती है।

इसके अतिरिक्त—

1. आवेदन ICAR द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करना होगा।

2. उम्मीदवार को भारत के पात्र Host University में PhD के लिए प्रवेश (Admission) प्राप्त करना होगा।

हर वर्ष कितनी संख्या में Fellowship दी जाती है?

ICAR के दिशानिर्देशों के अनुसार Netaji Subhas – ICAR International Fellowship के अंतर्गत प्रति वर्ष कुल 30 Fellowship उपलब्ध होती हैं।

इन 30 Fellowship का वितरण भारतीय एवं विदेशी उम्मीदवारों के बीच योग्य अभ्यर्थियों की उपलब्धता तथा Priority Research Areas के आधार पर किया जाता है। इसलिए किसी एक श्रेणी के लिए सीटों की संख्या निश्चित नहीं होती।

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 में कितनी Fellowship राशि मिलेगी?

भारतीय उम्मीदवार (विदेश में PhD)

चयनित भारतीय उम्मीदवारों को—

1. अधिकतम US$ 2,000 प्रति माह Fellowship

2. US$ 1,000 प्रति वर्ष Contingency एवं Preparatory Grant

3. अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए आना-जाना (To & Fro) Economy Class Air Ticket

विदेशी उम्मीदवार (भारत में PhD)

विदेशी उम्मीदवारों को—

1. ₹40,000 प्रति माह Fellowship

2. ₹25,000 प्रति वर्ष Contingency एवं Preparatory Grant

3. भारत आने एवं वापस जाने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार यात्रा सहायता।

Contingency Grant का उपयोग किस लिए किया जा सकता है?

ICAR द्वारा दी जाने वाली Contingency एवं Preparatory Grant का उपयोग सामान्यतः निम्न कार्यों के लिए किया जा सकता है—

1. अध्ययन एवं शोध सामग्री

2. पुस्तकें एवं संदर्भ सामग्री

3. शोध कार्य से संबंधित आवश्यक व्यय

4. प्रारंभिक तैयारी (Preparatory Expenses)

Grant का उपयोग केवल स्वीकृत शैक्षणिक एवं अनुसंधान कार्यों के लिए ही किया जा सकता है।

यात्रा (Travel Support) से जुड़े नियम

फेलोशिप के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए भी सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्य नियम—

1. भारतीय एवं विदेशी दोनों श्रेणियों के चयनित उम्मीदवारों को Economy Class Air Ticket की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

2. भारतीय उम्मीदवारों को अपने निवास स्थान से भारत के Departure Airport तक का खर्च स्वयं या उनके Sponsor Institution द्वारा वहन किया जाएगा।

3. भारतीय उम्मीदवारों को Medical Insurance सहित अन्य व्यक्तिगत खर्च स्वयं वहन करने होंगे।

Teach For India Fellowship 2027 

Netaji Subhas Fellowship – Priority Areas of Study

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship केवल उन्हीं विषयों में प्रदान की जाती है जिन्हें ICAR ने राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले कृषि अनुसंधान क्षेत्रों में शामिल किया है।

इनमें प्रमुख रूप से—

  • Crop Improvement
  • Plant Biotechnology
  • Genetics & Plant Breeding
  • Horticulture
  • Soil Science
  • Agronomy
  • Agricultural Engineering
  • Agricultural Biotechnology
  • Animal Sciences
  • Dairy Science
  • Fisheries Science
  • Natural Resource Management
  • Agricultural Economics
  • Food Science & Technology
  • Climate Smart Agriculture
  • Precision Agriculture
  • Sustainable Agriculture

जैसे विषय शामिल किए जाते हैं। 

Netaji Subhas Fellowship – चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship के लिए चयन बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।

चयन के दौरान निम्न बिंदुओं का मूल्यांकन किया जाता है—

1. शैक्षणिक उपलब्धियाँ (Academic Record)

2. Master’s Degree में प्राप्त अंक/OGPA

3. Research Proposal

4. Statement of Purpose

5. प्रकाशन (यदि उपलब्ध हों)

6. कार्य अनुभव (In-service उम्मीदवारों के लिए)

7. संबंधित क्षेत्र में अनुसंधान की उपयोगिता

इसके बाद योग्य उम्मीदवारों का Selection Committee द्वारा Interview लिया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी साक्षात्कार आयोजित किया जा सकता है। चयन से पहले उम्मीदवार को संबंधित विश्वविद्यालय का Admission/Acceptance Letter भी प्रस्तुत करना होता है।

महात्मा गांधी नेशनल फेलोशिप (MGNF) 2026 

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 – आवेदन कैसे करें? 

1. Netaji Subhas – ICAR International Fellowship के लिए आवेदन ICAR द्वारा जारी निर्धारित आवेदन प्रारूप में किया जाता है।

ICAR द्वारा जारी निर्धारित आवेदन

2. ICAR की आधिकारिक वेबसाइट से नवीनतम अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

3. अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं शोध संबंधी जानकारी भरें।

4. Host University/Institution से प्राप्त Admission अथवा Acceptance Letter संलग्न करें (जहाँ आवश्यक हो)।

5. सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन निर्धारित पते/प्रक्रिया के अनुसार जमा करें।

6. शॉर्टलिस्ट होने पर Interview में भाग लें।

7. अंतिम चयन के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर Fellowship प्रारंभ करें।

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 – आवश्यक दस्तावेज 

आवेदन के साथ सामान्यतः निम्न दस्तावेज आवश्यक होते हैं—

1. निर्धारित आवेदन पत्र

2. Master’s Degree एवं अंकपत्र

3. OGPA/Percentage प्रमाण

4. जन्मतिथि प्रमाण

5. पासपोर्ट की प्रति (जहाँ लागू हो)

6. विस्तृत Biodata/CV

7. Research Proposal

8. Statement of Purpose

9. विश्वविद्यालय का Admission/Acceptance Letter

10. अनुभव प्रमाणपत्र (In-service उम्मीदवारों के लिए)

11. NOC/Deputation Approval (यदि लागू हो)

12. अन्य दस्तावेज, जैसा कि अधिसूचना में मांगा गया हो।

LAMP Fellowship 2026  

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

महत्वपूर्ण सूचना – वर्ष 2026-27 के लिए Netaji Subhas – ICAR International Fellowship की नई अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। अंतिम तिथियां जारी होते ही लेख के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

Netaji Subhas Fellowship से जुड़ी महत्वपूर्ण शर्तें (Terms & Conditions)

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को ICAR द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। 

मुख्य शर्तें निम्नलिखित हैं—

1. Fellowship केवल PhD कार्यक्रम के लिए उपलब्ध है।

2. Fellowship की अधिकतम अवधि 3 वर्ष होगी।

3. किसी भी परिस्थिति में Fellowship अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी।

4. उम्मीदवार को केवल ICAR द्वारा स्वीकृत विषय एवं विश्वविद्यालय में ही अध्ययन करना होगा।

5. शोध कार्य की नियमित प्रगति रिपोर्ट (Progress Report) जमा करना अनिवार्य होगा।

6. Fellowship का उपयोग केवल शैक्षणिक एवं अनुसंधान कार्यों के लिए किया जा सकेगा।

7. गलत जानकारी देने पर Fellowship रद्द की जा सकती है।

8. ICAR का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।

Fellowship जारी रहने के लिए क्या शर्तें हैं?

चयनित Fellow को पूरी Fellowship अवधि के दौरान संतोषजनक शैक्षणिक एवं अनुसंधान प्रदर्शन बनाए रखना होगा।

1. इसके लिए Host University द्वारा निर्धारित Academic Standards का पालन करना होगा।

2. समय-समय पर Progress Report जमा करनी होगी।

3. शोध कार्य में संतोषजनक प्रगति आवश्यक होगी।

4. ICAR द्वारा मांगी गई जानकारी समय पर उपलब्ध करानी होगी।

यदि प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो ICAR Fellowship को समाप्त करने का निर्णय ले सकता है।

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 – महत्वपूर्ण लिंक

सेवा आधिकारिक लिंक
ICAR की आधिकारिक वेबसाइट https://icar.gov.in
Fellowship Guidelines (Official PDF) https://icar.org.in/sites/default/files/Circulars/GuidelinesforNetajiSubhas_HRD.pdf
Application form prescribed application form

Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 FAQs

1. Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 क्या है?

यह ICAR द्वारा संचालित एक अंतर्राष्ट्रीय PhD Fellowship है, जिसके माध्यम से भारतीय उम्मीदवार विदेश में तथा विदेशी उम्मीदवार भारत के ICAR-AU System के अंतर्गत कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में डॉक्टरेट अध्ययन कर सकते हैं।

Gandhi Fellowship 2026  

2. Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Agriculture एवं Allied Sciences में Master’s Degree रखने वाले पात्र भारतीय उम्मीदवार तथा ICAR द्वारा निर्धारित पात्र विदेशी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

3. Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 की अवधि कितनी है?

इस Fellowship की अवधि 3 वर्ष है और इसे सामान्यतः आगे नहीं बढ़ाया जाता।

4. Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 के अंतर्गत हर वर्ष कितनी Fellowship दी जाती हैं?

ICAR के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रति वर्ष कुल 30 Fellowship प्रदान की जाती हैं।

5. भारतीय उम्मीदवारों को Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 में कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

चयनित भारतीय उम्मीदवारों को अधिकतम US$ 2,000 प्रति माह Fellowship, US$ 1,000 प्रति वर्ष Contingency Grant तथा Economy Class Airfare की सुविधा प्रदान की जाती है।

6. विदेशी उम्मीदवारों को Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 में क्या लाभ मिलते हैं?

विदेशी उम्मीदवारों को ₹40,000 प्रतिमाह Fellowship, ₹25,000 वार्षिक Contingency Grant तथा निर्धारित नियमों के अनुसार यात्रा सहायता प्रदान की जाती है।

7. Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Fresh Candidates के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तथा In-service Candidates के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

8. Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 के लिए न्यूनतम अंक कितने होने चाहिए?

उम्मीदवार के पास Master’s Degree में कम-से-कम 65% अंक या 6.60/10.00 OGPA होना चाहिए।

9. Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 में चयन कैसे होता है?

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, Research Proposal, Academic Record, Interview तथा अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाता है।

10. क्या Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 के लिए Interview देना होता है?

हाँ, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ICAR द्वारा आयोजित Interview में शामिल होना पड़ सकता है।

11. Netaji Subhas – ICAR International Fellowship 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार ICAR द्वारा जारी आवेदन प्रारूप के अनुसार आवेदन कर सकते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करने होंगे।

12. क्या केवल Agriculture विषय के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, Agriculture के साथ-साथ Allied Sciences के पात्र उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, यदि उनका विषय ICAR की Priority Areas में शामिल हो।

यह भी पढ़ें – VAIBHAV Fellowship 2026

You may also like

Leave a Comment