Home छात्रवृत्तिAtul Maheshwari Scholarship 2026 – 50,000-75,000 रुपये तक की सहायता राशि

Atul Maheshwari Scholarship 2026 – 50,000-75,000 रुपये तक की सहायता राशि

by Sadhana Soni

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाने वाली, एक मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप है जो ऐसे जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है जो सरकारी संस्थानों से अपनी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के तहत, कुल 46 विद्यार्थियों को 50,000 -75,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान करने के लिए चुना जाता है। अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता शर्तों को पूरा करने के अलावा, एक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार को भी पास करना होगा। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों में आयोजित होगी। 

इस लेख में, अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक सभी विवरणों को शामिल किया गया है। इन विवरणों में आवेदन अवधि, स्कॉलरशिप राशि, पात्रता शर्तें, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि शामिल हैं। इससे पहले, इस स्कॉलरशिप का संक्षिप्त विवरण जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

लेटेस्ट अपडेट – अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है।

Atul Maheshwari Scholarship 2026 – संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

सं. क्र. ब्यौरा विवरण
1 आवेदन अवधि* 30 जुलाई 2026
2 छात्रवृत्ति राशि 50,000 -75,000 रुपए तक
3 किसके लिए 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए  
4 आवेदन प्रक्रिया अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें

ऊपर दी गई आवेदन की अवधि अस्थायी है और स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय पर बदल सकती है।

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप का विस्तारपूर्वक विवरण निम्नलिखित है।

Atul Maheshwari Scholarship 2026 – अंतिम तिथि

इस मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति की आवेदन अवधि प्रत्येक वर्ष के लिए अलग हो सकती है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है।

Atul Maheshwari Scholarship 2026 स्कॉलरशिप राशि 

इस स्कूल छात्रवृत्ति के तहत मेरिट टेस्ट के माध्यम से चयनित विद्यार्थी छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्राप्त करने के पात्र हो जाते हैं, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बाधा का सामना किए अपनी शिक्षा पूरी कर सकें। कुल 46 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, जिसमें 23 विद्यार्थी कक्षा 9वीं और 10वीं के और अन्य 23  छात्र कक्षा 11वीं और 12वीं के हैं। साथ ही, कक्षा 10वीं और 12वीं के 2 नेत्रहीन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इस मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के लिए चयनित उम्मीदवारों के बीच वितरित छात्रवृत्ति राशि का पूरा विवरण निम्नलिखित है।

सं. क्र. ब्यौरा विवरण
1 कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि
2 कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को 75,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि
3 कक्षा 10वीं और 12वीं के नेत्रहीन विद्यार्थी प्रत्येक कक्षा से 1 नेत्रहीन विद्यार्थी को क्रमशः 50,000 रुपए और 75,000 रुपए की छात्रवृत्ति राशि मिलती है

ऊपर बताए गए लाभ के अलावा, सभी चयनित उम्मीदवारों को अपने अभिभावकों के साथ दो दिनों के लिए दिल्ली में भी आमंत्रित किया जाता है, जहां उन्हें यह समझने का अवसर मिलता है कि अमर उजाला कैसे काम करता है और समाचार पत्रों को कैसे डिजाइन किया जाता है। अमर उजाला के प्रबंध निदेशक और अन्य वरिष्ठ संपादकों से उनका परिचय होता है। विद्यार्थियों को दिल्ली के दौरे पर भी ले जाया जाता है। इसके बाद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।

Atul Maheshwari Scholarship 2026 पात्रता मानदंड

इस मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप के लिए पात्र होने के लिए, विद्यार्थियों को कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। साथ ही, आवेदकों को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा और इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद ही उम्मीदवार स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। इस छात्रवृत्ति के लिए पात्रता विवरण नीचे देखें।

  • छात्रवृत्ति के लिए पात्र होने के लिए जरुरी है कि उम्मीदवार कक्षा 9वीं से 12वीं तक का विद्यार्थी हो।(बारहवीं उत्तीर्ण छात्र आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं|)
  • आवेदक ने अपनी पिछली वार्षिक परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किये हों।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Atul Maheshwari Scholarship 2026 – प्रमुख दस्तावेज

इस छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए। इस मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र भरते समय अपलोड किए जाने वाले प्रमुख दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है।

  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक द्वारा पास की गई अंतिम परीक्षा की मार्कशीट
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्कूल आईडी)

Atul Maheshwari Scholarship 2026 नियम और शर्तें

इस मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए सभी इच्छुक उम्मीदवारों को कुछ नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। नीचे छात्रवृत्ति से जुड़े कुछ नियम और कानून हैं जिन्हें आवेदक द्वारा ध्यान रखा जाना चाहिए।

  • इस मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप के तहत चयनित नेत्रहीन विद्यार्थियों को एक कक्षा कम में पढ़ना चाहिए। साथ ही आवेदक लिखित परीक्षा के समय सहायकों के साथ आ सकते हैं।
  • आवेदक को यह ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें आवेदन पत्र के साथ सिर्फ एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना चाहिए।
  • आवेदन पत्र भरते समय अपलोड किए गए दस्तावेजों का आकार 1 एमबी से अधिक होना चाहिए।
  • साथ ही, लिखित परीक्षा के लिए बुलाए गए पात्र उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लाना चाहिए।
  • आवेदकों के प्रवेश पत्र उन्हें ईमेल द्वारा भेजे जाते हैं।
  • उम्मीदवारों को 85 शहरों की सूची से अपने परीक्षा केंद्र का चयन करने का विकल्प दिया जाता है।

इस स्कॉलरशिप कि जानकारी अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Atul Maheshwari Scholarship 2026 आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार जो अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अमर उजाला के ऑफिशियल वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें। इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कैसे करें, इसका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

  • सबसे पहले, आवेदक को अमर उजाला की वेबसाइट पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के ऑफिशियल वेबपेज पर जाना होगा।
  • उम्मीदवार को ‘न्यू हियर?’ SignUp ‘ पर क्लिक करके एक नए यूजर के रूप में साइन अप करना होगा। 
  • अपना अकाउंट बनाने के लिए आवेदक को अपना नाम, ईमेल आईडी Email Id और एक पासवर्ड Password  लिखना होगा।
  • उम्मीदवार को (Registred Email Id) पर एक लिंक प्राप्त होगा जिसे New User खाते को मान्य करने के लिए क्लिक करने की आवश्यकता होती है।
  • अब, उम्मीदवार को साइन इन करना होगा और आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरने होंगे।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन पत्र सबमिट करना होगा।
  • इस तरह आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप 2026-27 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप क्या है?

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी स्कूली शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस स्कॉलरशिप के लिए वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो उम्मीदवार कक्षा 9वीं से 12वीं तक का विद्यार्थी हो। आवेदक ने अपनी पिछली वार्षिक परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किये हों। आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप में कितनी छात्रवृत्ति राशि मिलती है?

चयनित विद्यार्थियों को 50,000 -75,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान  की जाती है।

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

विद्यार्थी अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जारी आधिकारिक आवेदन लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?

आवेदन के समय सामान्यतः पिछली कक्षा की मार्कशीट, पासपोर्ट आकार की फोटो, आय प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, विद्यालय का प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि क्या है?

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के आवेदन की आवेदन अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है।

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप का चयन कैसे किया जाता है?

चयन प्रक्रिया छात्र की पात्रता, शैक्षणिक प्रदर्शन, दस्तावेज सत्यापन तथा स्कॉलरशिप प्रदाता द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों के आधार पर पूरी की जाती है।

क्या अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के लिए कोई परीक्षा होती है?

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता शर्तों को पूरा करने के अलावा, एक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार को भी पास करना होगा।

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप से जुड़ी नवीनतम जानकारी, अमर उजाला फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाते हैं।

यह भी पढ़ें – बिहार स्कॉलरशिप 2026 APPLY ONLINE : जाने क्या है  पात्रता,  अंतिम तिथि व आवेदन की स्थिति

You may also like