Home छात्रवृत्ति महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना – श्रमिकों की बेटियों के लिए शिक्षा सहायता!
महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना

महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना – श्रमिकों की बेटियों के लिए शिक्षा सहायता!

by Sadhana Soni

उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा से श्रमिक वर्ग के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए नई-नई योजनाएँ लाती रही है। इन्हीं योजनाओं की श्रृंखला में वर्ष 2022 में महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना की शुरुआत की गई। यह योजना विशेष रूप से श्रमिकों की बेटियों को समर्पित है, ताकि वे उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक पुस्तकों और अध्ययन सामग्री आसानी से प्राप्त कर सकें। 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की बेटियों  शिक्षा अध्ययन हेतु आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर  प्रोत्साहित करना है।

महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना 2025 – उद्देश्य

Table of Contents

इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है।

  • श्रमिक परिवारों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान करना।
  • श्रमिकों की बेटियों को ज्ञान और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना ताकि वे अधिक कुशल और आत्मनिर्भर बन सकें।
  • साहित्य और अध्ययन सामग्री तक पहुँच सुनिश्चित करना।
  • बेटियों में शिक्षा के प्रति उत्साह और पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना।

पीएम स्कॉलरशिप योजना 2025 – राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान

महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना 2025 – लाभ

Mahadevi Verma Shramik Pustak Kray Dhan Yojna 2025 के अंतर्गत पात्र छात्राओं को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।

  • स्नातकोत्तर (Postgraduation) स्तर की छात्राओं को प्रतिवर्ष 7,500 की एकमुश्त वित्तीय सहायता पुस्तक खरीदने के लिए दी जाएगी।
  • बेटियों की शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा।
  • श्रमिक परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
  • योजना के अंतर्गत समस्त लाभ ऑनलाइन माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

आगामी छात्रवृत्ति 2025 – उपलब्ध अवसर का समय के साथ लाभ उठाएं!

महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना 2025 – पात्रता मानदंड

महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना का लाभ पाने के लिए निम्न पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी –

  1. श्रमिक को उत्तर प्रदेश में पंजीकृत प्रतिष्ठान में कार्यरत होना चाहिए।
  2. श्रमिक का मासिक वेतन 15,000 से अधिक नहीं होना चाहिए।
  3. कर्मचारी ने न्यूनतम 6 माह की सेवा पूरी कर ली हो और आवेदन के समय कार्यरत हो।
  4. योजना का लाभ केवल 2 बेटियों तक सीमित रहेगा।
  5. यदि श्रमिक स्वयं महिला है तो वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  6. यदि माता-पिता दोनों श्रमिक हों तो केवल एक को ही लाभ दिया जाएगा।

Lata Mangeshkar Dance & Music Scholarship Scheme 2025-26 – भारतीय संस्कृति में अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति

महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना 2025 – आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process)

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट skpuplabour.in पर जाएँ।

  • होमपेज पर “श्रमिक आवेदन” विकल्प चुनें।
  • नए उपयोगकर्ता को “नया उपयोगकर्ता पंजीकरण” पर क्लिक करके फॉर्म भरना होगा।
  • पंजीकरण के बाद मोबाइल नंबर पर यूज़र आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • लॉगिन करने के बाद महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना चुनें।
  • आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और फोटो अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक प्रिंट कॉपी प्राप्त करें।
  • प्रिंट किये गए फॉर्म को अपने संस्थान और फैक्ट्री/प्रतिष्ठान में सत्यापित कराएँ।
  • फिर पोर्टल पर सत्यापित फॉर्म की स्कैन कॉपी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद राशि लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जाएगी। 

महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना 2025 – आवश्यक दस्तावेज़

सफलतापूर्वक आवेदन करने के लिए आवेदन के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

  • सत्यापित ऑनलाइन आवेदन पत्र
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • राशन कार्ड या परिवार रजिस्टर की प्रति
  • माता-पिता का आधार कार्ड की सत्यापित प्रति
  • पाठ्यक्रम की फीस रसीद

10वीं एवं 12वीं के बाद सही दिशा में कदम बढ़ाएं – यूपी के छात्रों के लिए संपूर्ण मार्गदर्शन

महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना 2025 – महत्वपूर्ण लिंक 

महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना 2025 – FAQs

प्र.1 – महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना कब शुरू हुई?

उत्तर – यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022 में शुरू की गई।

प्र.2 – महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर – श्रमिकों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री खरीदने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना।

प्र.3 – महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना के क्या लाभ हैं?

उत्तर – इसके तहत स्नातकोत्तर छात्राओं को प्रतिवर्ष 7,500 की एकमुश्त वित्तीय सहायता मिलती है।

प्र.4 – क्या स्नातक (Graduation) के विद्यार्थियों को भी इस योजना का लाभ मिलता है?

उत्तर – नहीं, यह योजना केवल स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए है।

प्र.5 – क्या महादेवी वर्मा योजना के तहत एक श्रमिक की दो से अधिक बेटियों को लाभ मिल सकता है?

उत्तर – नहीं, योजना का लाभ केवल दो बेटियों तक सीमित है।

प्र.6 – Mahadevi Verma Yojna के लिए आवेदन कहाँ किया जा सकता है?

उत्तर – महादेवी वर्मा योजना के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल skpuplabour.in से ही किया जा सकता है।

प्र.7 – क्या महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु श्रमिकों की मासिक सीमा निर्धारित है?

उत्तर – हाँ, श्रमिक का मासिक वेतन रु.15000 से अधिक नहीं होना चाहिए |

प्र.8 – क्या महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के बाहर पंजीकृत व्यावसायिक संगठनों के श्रमिकों को भी योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है?

उत्तर – नहीं केवल उत्तर प्रदेश में पंजीकृत प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों की बेटियों को ही योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है |

प्र.9 – यदि श्रमिक स्वयं महिला है तो क्या उसे महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है?

उत्तर – हाँ, श्रमिक महिला लाभ की पात्र होगी।

प्र.10 – महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कैसे किया जा सकता है?

उत्तर – योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है|

यह भी पढ़ें – New Scholarship Schemes 2025 – आवेदन करें!

You may also like

Leave a Comment