भारतीय शैक्षिक परिवेश में छात्रवृत्तियाँ (Scholarships) छात्रों के लिए शैक्षणिक मार्ग प्रशस्त करने और उनके करियर की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विशेष रूप से उन छात्रों के लिए, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हुए भी अपनी शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए दृढ एवं प्रतिबद्ध हैं। Scholarships 2026 का उद्देश्य छात्रों को उनकी शैक्षिक यात्रा में सहयोग एवं समर्थन प्रदान करना है। इस लेख में हम 8 प्रमुख Scholarships के बारे में विस्तार से जानेंगे, जो विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा को आसानी से पूरा करने में मददगार साबित हो सकती हैं।
नीचे दी गई 8 प्रमुख स्कॉलरशिप 2026 की पूरी जानकारी – लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, अंतिम तिथि और अन्य विवरण सरल और स्पष्ट तरीके से दिए गए हैं।
Scholarships 2026 – सूची
| क्र.सं. | स्कॉलरशिप का नाम | प्रदाता | अंतिम तिथि |
| 1 | बीजीएम फाउंडेशन पशु-सेवा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 | बीजीएम फाउंडेशन | 16 फरवरी 2026 |
| 2 | महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप 2025-26 | महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड | 31 जनवरी 2026 |
| 3 | टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 | टाटा कैपिटल लिमिटेड | 31 जनवरी 2026 |
| 4 | श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 | सुजलॉन ग्रुप | 4 फरवरी 2026 |
| 5 | सेंसोडाइन आईडीए शाइनिंग स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 | हेलोन इंडिया | 31 जनवरी 2026 |
| 6 | फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस स्कॉलरशिप | फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इंडिया ट्रस्ट | 31 जनवरी 2026 |
| 7 | मिनविद्या: मिंत्रा केयर्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम | मिंत्रा केयर्स | 15 फरवरी 2026 |
| 8 | महिंद्रा सारथी अभियान 2025-26 | महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड | 31 जनवरी 2026 |
Scholarships 2026 -बीजीएम फाउंडेशन पशु-सेवा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26
उद्देश्य – यह छात्रवृत्ति पशु चिकित्सा विज्ञान, पशु पालन, कृषि, दुग्ध विज्ञान, पशुधन (प्रमुख सींग-युक्त पशु) प्रबंधन, पैरा-वेटरिनरी (Para-veterinary), चारा प्रबंधन तथा अन्य संलग्न क्षेत्रों में पूर्णकालिक स्नातक, स्नातकोत्तर (सामान्य/व्यावसायिक) पाठ्यक्रमों तथा डिप्लोमा कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों को सहयोग प्रदान करने के लिए बनाई गई है।
लाभार्थी – पशु चिकित्सा विज्ञान, पशु पालन, कृषि, दुग्ध विज्ञान, पशुधन (सींग-युक्त पशु) प्रबंधन, पैरा-वेटरनरी, चारा प्रबंधन तथा अन्य क्षेत्रों में नामांकित छात्रों हेतु
लाभ – प्रति वर्ष ₹75000 तक की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
पात्रता – आवेदक भारत के मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकित भारतीय नागरिक होना चाहिए। अंतिम योग्यता परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए प्राप्त किए हों। माता-पिता की वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर आठ लाख रुपये से अधिक न हो।
आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन आवेदन लिंक
Scholarships 2026 – महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप 2025-26
उद्देश्य – इसका प्रमुख उद्देश्य फ्रीलांस ट्रैक्टर मैकेनिकों के बच्चों को उनकी शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है
लाभार्थी – फ्रीलांस (स्वतंत्र) ट्रैक्टर मैकेनिक्स के बच्चों के लिए।
लाभ – चयनित छात्रों को 6,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्राप्त होगी।
पात्रता – स्कूल, कॉलेज या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकित 7 से 21 वर्ष की आयु के छात्र आवेदन के पात्र हैं। पिछली कक्षा/सेमेस्टर में न्यूनतम 50% या समकक्ष अंक होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण उपलब्ध है।
आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन आवेदन लिंक
Scholarships 2026 – टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26
उद्देश्य – इसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करना है।
लाभार्थी – मान्यता प्राप्त संस्थानों में कक्षा 11, 12 व सामान्य या व्यावसायिक स्नातक, डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक या ITI पाठ्यक्रम में अध्यनरत छात्रों हेतु उपलब्ध।
लाभ – 80% तक की शिक्षण शुल्क या 10,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक की राशि शैक्षिक स्तर के आधार पर प्राप्त होगी।
पात्रता – आवेदक ने पिछली कक्षा में कम से कम 60% से 80% तक अंक प्राप्त किये हों। परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन आवेदन लिंक
Scholarships 2026 – श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26
उद्देश्य – शिक्षा मंत्रालय के यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (2021–22) के अनुसार, कक्षा 9 में छात्राओं का ड्रॉपआउट रेट अब भी बहुत अधिक है। इस समस्या को दूर करने और शिक्षा की पहुंच को सभी तक सुनिश्चित करने के लिए सुज़लॉन ने यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया है।
लाभार्थी – कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्राओं और वर्तमान में बी.ई./बी.टेक. डिग्री या इंजीनियरिंग डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में नामांकित छात्र आवेदन कर सकते हैं।
लाभ –
1. क्लास 9 गर्ल्स स्टूडेंट्स – प्रति वर्ष ₹6,000 की छात्रवृत्ति राशि
2. ग्रेजुएट स्टूडेंट्स – ₹1,20,000 की राशि प्रति वर्ष
3. डिप्लोमा स्टूडेंट्स – ₹60,000 की राशि प्रति वर्ष
पात्रता – यह छात्रवृत्ति महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, दमन और पुदुचेरी में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों में नामांकित भारतीय नागरिकों के लिए है। वार्षिक पारिवारिक आय ₹6 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन आवेदन लिंक
Scholarships 2026 – सेंसोडाइन आईडीए शाइनिंग स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26
उद्देश्य – इसका उद्देश्य पूरे भारत में जरूरतमंद और मेधावी बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) के विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
लाभार्थी – 12वीं कक्षा पास मेधावी व जरुरतमंद भारतीय विद्यार्थी जो सरकारी कॉलेजों या सरकारी वित्त पोषित कॉलेजों में बीडीएस कोर्स के पहले वर्ष में हैं, वे सेंसोडाइन आईडीए शाइनिंग स्टार स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
लाभ – प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को 4 साल के बीडीएस कोर्स के लिए प्रति वर्ष 50,000 रुपए प्राप्त होंगे।
पात्रता – केवल सरकारी या सरकार द्वारा वित्त पोषित कॉलेजों से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) प्रोग्राम में प्रथम वर्ष में अध्ययनरत सभी भारतीय विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों ने 12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किये हों। आवेदकों की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 8,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन आवेदन लिंक
Scholarships 2026 – फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस स्कॉलरशिप
उद्देश्य – फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस स्कॉलरशिप 2025 कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले मेधावी छात्रों को सशक्त बनाना है, ताकि वे इंजीनियरिंग, इंटीग्रेटेड एम.टेक, एमबीबीएस, या 5-वर्षीय लॉ प्रोग्राम जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
लाभार्थी – बी.ई./बी.टेक., 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एमटेक, एमबीबीएस अथवा 5 वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
लाभ – चयनित छात्र को पूरे पाठ्यक्रम (4/5 साल) के लिए ₹50,000 की सहायता मिलेगी, साथ ही उन्हें इंग्लिश, टेक्निकल, लीडरशिप और आकांक्षी कार्यक्रम के लिए स्ट्रक्चर्ड स्किलिंग और मेंटॉरिंग प्रदान की जाएगी, ताकि वे जॉब के लिए तैयार हो सकें।
पात्रता – आवेदक को शैक्षिक वर्ष 2025-26 में बी.ई./बी.टेक, 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एम.टेक, एमबीबीएस, या 5-वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में दाखिला लेना अनिवार्य है। आवेदक को वर्ष 2022 में या उसके बाद कक्षा 12, इंटरमीडिएट, हायर सेकेंडरी, प्री-यूनिवर्सिटी, आईएससी, सीबीएसई या इसके समकक्ष परीक्षा कम से कम 70% अंक के साथ उत्तीर्ण करनी चाहिए। आवेदक ने स्टेट/नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम या काउंसलिंग प्रक्रिया में जनरल/ओपन मेरिट रैंक के आधार पर प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश प्राप्त किया हो। आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹3,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन आवेदन लिंक
Scholarships 2026 – मिनविद्या: मिंत्रा केयर्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम
उद्देश्य – इसका उद्देश्य वस्त्र श्रमिकों और कारीगर (Artisans) परिवारों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है।
लाभार्थी – वस्त्र उद्योग में कार्यरत मजदूर एवं कारीगर परिवार के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
लाभ – चयनित छात्रों को प्रति वर्ष 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति तीन वर्षों के लिए प्राप्त होगी।
पात्रता – आवेदक ने 12वीं कक्षा (किसी भी संकाय) न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। पूर्णकालिक स्नातक पाठ्यक्रम (बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., बीबीए, बीसीए, तथा कोई भी तकनीकी पाठ्यक्रम – टेक और इंजीनियरिंग, आदि) के किसी भी वर्ष में मान्यता प्राप्त राज्य/केंद्रीय विश्वविद्यालय में नामांकित होना चाहिए। वार्षिक पारिवारिक आय पाँच लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
अपस्किलिंग प्रोग्राम के लिए इच्छुक स्टूडेंट्स हेतु – इस कार्यक्रम के लिए पात्र आयु समूह 14 से 30 वर्ष निर्धारित किया गया है। आवेदक ने कक्षा 10 उत्तीर्ण की हो (न्यूनतम प्रतिशत अनिवार्य नहीं है), आवेदक वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त NSDC-प्रमाणित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामांकित होना चाहिए, जैसे – हथकरघा बुनकर, हस्तकढ़ाई कारीगर, उत्कीर्णन कारीगर, हैंडब्लॉक प्रिंटर एवं सुपरवाइजर, आभूषण निर्माण/मोमबत्ती निर्माण, ब्लू पॉटरी, सिविंग आर्टिज़ेन आदि, जो किसी स्वीकृत प्रशिक्षण संस्थान से संचालित हो। या आवेदक नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट प्रोग्राम (NHDP), SAMARTH (वस्त्र उद्योग में क्षमता निर्माण योजना), आईआईटीएचटी आदि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत नामांकित होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन आवेदन लिंक
Scholarships 2026 – महिंद्रा सारथी अभियान 2025-26
उद्देश्य – इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य कमर्शियल व्हीकल्स ड्राइवर्स की बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
लाभार्थी – इस स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद 11वीं एवं 12वीं कक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रम (वोकेशनल कोर्स), पॉलिटेक्निक कोर्स, डिप्लोमा, आईटीआई, या ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के किसी भी वर्ष में अध्ययनरत छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
लाभ – महिंद्रा सारथी अभियान 2025-26 के अंतर्गत चयनित छात्राओं को ₹10,000 की एकमुश्त स्कॉलरशिप राशि प्राप्त होगी।
पात्रता – कक्षा 11वीं, 12वीं, वोकेशनल कोर्स, पॉलिटेक्निक कोर्स, डिप्लोमा, आईटीआई में अध्ययनरत छात्राओं सहित ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के किसी भी वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्राएँ आवेदन की पात्र हैं। आवेदक को कमर्शियल ट्रक ड्राइवर्स के बच्चे/वार्ड के रूप में नामित होना अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन आवेदन लिंक
Scholarships 2026 – आवश्यक दस्तावेज
नीचे कुछ सामान्य दस्तावेजों की सूची दी जा रही है, जो अधिकतर छात्रवृत्तियों में आवश्यक होते हैं।
1. शैक्षिक प्रमाण पत्र/मार्कशीट
2. पारिवारिक आय प्रमाण
3. पहचान प्रमाण (आधार/मतदाता कार्ड)
4. प्रवेश पत्र/फीस रसीद
5. पासपोर्ट-साइज़ फोटो
Scholarships 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)!
प्रश्न 1: Scholarships 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर – लेख में दी गई छात्रवृत्ति के आवेदन लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 2: क्या सभी छात्रवृत्तियों के लिए आय प्रमाण आवश्यक हैं?
उत्तर – अधिकांश छात्रवृत्तियों के लिए आय प्रमाण आवश्यक होते हैं, लेकिन कुछ छात्रवृत्तियां मेरिट आधार पर दी जाती है, जिनके लिए अलग मानदंड हो सकते हैं।
प्रश्न 3: Scholarship 2026 में क्या लड़कियों के लिए विशेष छात्रवृत्तियां हैं?
उत्तर – हाँ, जैसे Mahindra Saarthi Abhiyaan, Shri Tulsi Tanti Scholarship Program आदि स्कॉलरशिप विशेष रूप से छात्राओं के लिए उपलब्ध हैं।
प्रश्न 4: क्या किसी एक छात्रवृत्ति के लिए एक से अधिक बार आवेदन किया जा सकता है?
उत्तर – यदि आप पात्र हैं तो अलग‑अलग छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। परन्तु किसी एक छात्रवृत्ति के लिए बार-बार आवेदन नहीं किया जा सकता।
प्रश्न 5: Scholarship 2026 की राशि कैसे प्राप्त होगी?
उत्तर – अधिकतर योजनाओं में सहायता राशि DBT/सीधे बैंक ट्रांसफर के माध्यम से छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है।
यह भी पढ़ें – नमो लक्ष्मी योजना (Namo Laxmi Yojana) – गुजरात सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल!