Home छात्रवृत्तिConcentrix Scholarship Program 2026-27 – सरकारी मेडिकल कॉलेजों की MBBS छात्राओं के लिए ₹65,000 तक की छात्रवृत्ति!
Concentrix Scholarship Program

Concentrix Scholarship Program 2026-27 – सरकारी मेडिकल कॉलेजों की MBBS छात्राओं के लिए ₹65,000 तक की छात्रवृत्ति!

by Sadhana Soni

डॉक्टर बनने का सपना देखना आसान है, लेकिन MBBS की पढ़ाई का खर्च उठाना कई परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। फीस, किताबें, उपकरण और रोज़मर्रा के शैक्षणिक खर्च मिलकर कई मेधावी छात्राओं की राह मुश्किल कर देते हैं। इसी बाधा को कम करने के लिए Concentrix Scholarship Program 2026-27 शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम पूरे भारत के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS के प्रथम वर्ष में पढ़ रही छात्राओं को आर्थिक सहायता देता है, ताकि वे अपना कोर्स पूरा कर सकें।

चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष ₹65,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो संस्थान की फीस, परीक्षा शुल्क, किताबें, स्टेशनरी, उपकरण और अन्य शैक्षणिक खर्चों को कवर करती है।

Concentrix Scholarship Program 2026-27 – संक्षिप्त विवरण

स्कॉलरशिप का नाम Concentrix Scholarship Program 2026-27
किसके द्वारा कॉन्सेन्ट्रिक्स दक्ष सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
किसके लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत MBBS प्रथम वर्ष की छात्राओं हेतु
लाभ प्रति वर्ष ₹65,000 तक
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2026
आवेदन कैसे करें? ऑनलाइन आवेदन Buddy4Study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2026-27

Concentrix Scholarship Program 2026-27 – अंतिम तिथि

Concentrix Scholarship Program 2026-27 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2026 है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकती हैं।

(नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थायी है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।)

यह भी पढ़ें –  Bajaj Finserv Scholarship Program FY 2026-27

Concentrix Scholarship Program 2026-27 – पात्रता

1. यह पूरे भारत की उन छात्राओं के लिए उपलब्ध है, जो वर्तमान में किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रोग्राम के प्रथम वर्ष में नामांकित हैं।

2. आवेदकों ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो।

3. आवेदक की सभी स्रोतों से वार्षिक पारिवारिक आय ₹5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

4. बड्डी4स्टडी या कॉन्सेंट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

नोट – निम्नलिखित आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी

  • एकल-अभिभावक या अनाथ बच्चे
  • आकांक्षी जिलों (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स) के बच्चे
  • दिव्यांग छात्र

यह भी पढ़ें – IDFC FIRST Bank MBA Scholarship 2026-28 – एमबीए स्टूडेंट्स के लिए 2 लाख रुपए की सहायता

Concentrix Scholarship Program 2026-27 – लाभ

चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष ₹65,000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो इन खर्चों को कवर करती है –

1. संस्थान की फीस

2. परीक्षा शुल्क

3. किताबें और स्टेशनरी

4. उपकरण

5. अन्य शैक्षणिक खर्च

Concentrix Scholarship Program 2026-27 – आवश्यक दस्तावेज़

Concentrix Scholarship Program 2026-27 के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है।

1. आवेदक की नवीनतम डिजिटल रंगीन फोटो

2. वैध सरकारी पहचान प्रमाण, जैसे मास्क्ड आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी

3. उल्लिखित संस्थान में वर्तमान नामांकन की पुष्टि के लिए प्रवेश पत्र, संस्थान का पहचान पत्र या जारी वर्ष की शुल्क रसीद

4. पूरे वर्ष के शैक्षणिक खर्चों (ट्यूशन, हॉस्टल, मेस, किताबें आदि) का विवरण

5. कक्षा 12 की मार्कशीट

6. सैलरी स्लिप, आयकर रिटर्न (ITR), या सक्षम सरकारी प्राधिकारी (तहसीलदार, मजिस्ट्रेट आदि) द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र

7. बैंक पासबुक या रद्द किया गया चेक – खाताधारक का नाम, खाता संख्या और IFSC कोड दिखाती हुई स्पष्ट कॉपी

8. विशेष श्रेणी का प्रमाण (यदि लागू हो) – शारीरिक दिव्यांगता का आधिकारिक प्रमाण पत्र, या अनाथ अथवा एकल-अभिभावक के बच्चे की स्थिति की पुष्टि करने वाले दस्तावेज़

यह भी पढ़ें – ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27: झारखण्ड और बिहार की छात्राओं हेतु वित्तीय सहायता!

Concentrix Scholarship Program 2026-27 – आवेदन प्रक्रिया

Concentrix Scholarship Program 2026-27 के लिए योग्य छात्राएं नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके Buddy4Study के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की लिंक पर क्लिक करें।

  • Concentrix Scholarship Program 2026-27

    Concentrix Scholarship Program 2026-27

2. एक नया पेज खुलेगा, जहां स्कॉलरशिप की सारी जानकारी (पात्रता, लाभ और आवश्यक दस्तावेज़) उपलब्ध होगी।

3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।

4. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके Buddy4Study में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो ईमेल/मोबाइल 5. नंबर/गूगल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें।

6. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए ‘Start Application’ बटन पर क्लिक करें।

7. स्कॉलरशिप हेतु अपनी पात्रता की जांच करें, और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

8. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

9. सभी संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करें।

10. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘Preview’ पर क्लिक करके सभी विवरणों की जांच करें।

11. सभी जानकारी सही होने पर, आवेदन पूरा करने के लिए ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें – आईडीएफसी फर्स्ट बैंक इंजीनियरिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-30 : वित्तीय सहायता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का अवसर!

Concentrix Scholarship Program 2026-27 – FAQs

प्रश्न – Concentrix Scholarship Program 2026-27 के लिए कौन पात्र हैं?

Concentrix Scholarship Program 2026-27 के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के प्रथम वर्ष में पढ़ रही वे छात्राएं पात्र हैं, जिन्होंने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की हो और जिनके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹5 लाख से अधिक न हो।

प्रश्न – Concentrix Scholarship के तहत कितनी वित्तीय सहायता मिलती है?

चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष ₹65,000 तक की छात्रवृत्ति मिलती है, जो संस्थान की फीस, परीक्षा शुल्क, किताबें, स्टेशनरी, उपकरण और अन्य शैक्षणिक खर्चों को कवर करती है।

प्रश्न – Concentrix Scholarship Program 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2026 है।

प्रश्न – क्या निजी मेडिकल कॉलेज की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, यह स्कॉलरशिप केवल सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS के प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए है।

प्रश्न – क्या यह स्कॉलरशिप केवल एक राज्य की छात्राओं के लिए है?

नहीं, यह पूरे भारत की पात्र छात्राओं के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें – Santoor Scholarship Program 2026-27: उच्च शिक्षा में युवा महिलाओं को सहायता

You may also like

Leave a Comment