हर प्रतिभाशाली छात्रा का सपना होता है कि वह विज्ञान, इंजीनियरिंग, साइंस, या मैथमेटिक्स जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बनाए, लेकिन कई बार परिवार की आर्थिक स्थिति इस सपने के आड़े आ जाती है। इसी बाधा को दूर करने के लिए Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 शुरू की गई है। यह छात्रवृत्ति उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की कम आय वाले परिवारों की उन प्रतिभाशाली युवा महिलाओं के लिए है, जो स्टेम विषय क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं।
यह स्कॉलरशिप Sarojini Damodaran Foundation के Vidyadhan कार्यक्रम के तहत, शिबूलाल परिवार की एक परोपकारी पहल है। इसे श्रीमती साधना खेतान की स्मृति में उनके परिवार द्वारा स्थापित किया गया है।
चयनित छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार प्रति वर्ष ₹75,000 तक की छात्रवृत्ति मिलेगी, साथ ही प्रशिक्षण और मेंटरिंग सहायता भी दी जाएगी, ताकि वे अपने चुने हुए क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 – संक्षिप्त विवरण
| स्कॉलरशिप का नाम | Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 |
| किसके द्वारा | Sarojini Damodaran Foundation (Vidyadhan) |
| किसके लिए | स्टेम पाठ्यक्रम में अध्ययनरत कॉलेज प्रथम वर्ष की छात्राओं हेतु |
| लाभ | प्रति वर्ष ₹75,000 तक |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर, 2026 |
| आवेदन कैसे करें? | ऑनलाइन आवेदन (निःशुल्क) |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 – अंतिम तिथि
Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2026 है। इच्छुक एवं योग्य छात्राएं अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकती हैं।
| प्रक्रिया | तिथि |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर, 2026 |
| शॉर्टलिस्ट छात्राओं का इंटरव्यू | 15 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 के बीच (सटीक तिथि हर शॉर्टलिस्ट छात्रा को अलग से बताई जाएगी) |
(नोट – ऊपर दी गई तिथियां आधिकारिक हैं, लेकिन स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदली भी जा सकती हैं।)
यह भी पढ़ें – IDFC FIRST Bank MBA Scholarship 2026-28 – एमबीए स्टूडेंट्स के लिए 2 लाख रुपए की सहायता
Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 – पात्रता
- मथुरा जिले (उत्तर प्रदेश) की आवासित छात्राएं जो मथुरा में या भारत के किसी अन्य ज़िले में अध्ययनरत हैं, वे आवेदन कर सकती हैं।
- जो छात्राएं मथुरा ज़िले की रहने वाली नहीं हैं, लेकिन अभी मथुरा ज़िले में मौजूद किसी संस्थान में STEM पाठय्रकम में अध्ययनरत हैं, वे भी आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक MBBS, इंजीनियरिंग, BSc या अन्य स्टेम पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हों।
- आवेदक ने कक्षा 12 में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त किए हों (दिव्यांग छात्राओं के लिए 60%)।
- आवेदक ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में किसी डिग्री या प्रोफेशनल प्रोग्राम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
- आवेदक ने कक्षा 12 मथुरा जिले के किसी स्कूल से पूरी की हो, या वर्तमान में मथुरा जिले में स्थित किसी संस्थान में अध्ययन कर रही हो।
- सभी स्रोतों से वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27: झारखण्ड और बिहार की छात्राओं हेतु वित्तीय सहायता!
Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 – लाभ
चयनित छात्राओं को नीचे दिए गए विवरण के अनुसार लाभ प्राप्त होंगे।
- प्रति वर्ष ₹75,000 की छात्रवृत्ति, जो कोर्स पूरा होने तक जारी रहेगी, बशर्ते छात्रा का शैक्षणिक प्रदर्शन संतोषजनक बना रहे।
- आर्थिक सहायता के साथ-साथ प्रशिक्षण और मेंटरिंग सहायता भी दी जाएगी, ताकि छात्राएं अपने चुने हुए क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 – चयन प्रक्रिया
पात्र आवेदकों को अंतिम चयन से पहले एक टेस्ट और इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुज़रना होगा।
यह भी पढ़ें – Bajaj Finserv Scholarship Program FY 2026-27
Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 – आवश्यक दस्तावेज़
आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की स्कैन की हुई कॉपी आवश्यक है।
- कक्षा 10, 12 की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र (सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी; राशन कार्ड मान्य नहीं है)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- स्टूडेंट के नाम पर रजिस्टर्ड ईमेल ID
- यूनिवर्सिटी/कॉलेज से प्राप्त प्रवेश का प्रमाण
यह भी पढ़ें – आईडीएफसी फर्स्ट बैंक इंजीनियरिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-30 : वित्तीय सहायता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का अवसर!
Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 – आवेदन प्रक्रिया
योग्य छात्राएं नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
- सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की लिंक पर क्लिक करें और ‘Apply Now’ बटन के माध्यम से Vidyadhan के आधिकारिक आवेदन पेज पर जाएं।
-

Vidyadhan Mathura Scholarship
- आवेदन के लिए एक व्यक्तिगत ईमेल आईडी होना ज़रूरी है। साइबर कैफे या DTP सेंटर की ईमेल आईडी का उपयोग न करें, क्योंकि आगे की सभी सूचनाएं इसी ईमेल पर भेजी जाएंगी।
- रजिस्ट्रेशन के समय अपना पहला नाम और अंतिम नाम (शैक्षणिक रिकॉर्ड के अनुसार), ईमेल आईडी और कम से कम 8 अक्षरों का Vidyadhan पासवर्ड दर्ज करें।
- ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें। आपके ईमेल पर एक अकाउंट एक्टिवेशन लिंक भेजा जाएगा, उस पर क्लिक करके अपना अकाउंट एक्टिवेट करें।
- ईमेल आईडी और Vidyadhan पासवर्ड से लॉगिन करें।
- उपलब्ध प्रोग्राम की सूची में से ‘Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM’ चुनें और ‘Apply Now’ पर क्लिक करके आवेदन बनाएं।
- आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी भरकर सबमिट करें। ‘Submission Successful’ का संदेश दिखने के बाद भी आवेदन तभी पूर्ण माना जाएगा, जब आप अनिवार्य दस्तावेज़ और फोटो अपलोड कर देंगी।
- आगे की सूचनाओं के लिए अपना ईमेल नियमित रूप से जांचती रहें।
(नोट – आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 – संपर्क विवरण
स्कॉलरशिप आवेदन से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए नीचे दिए गए ईमेल या फोन नंबर पर संपर्क करें।
ईमेल – vidyadhan.up@sdfoundationindia.com
फोन +91 9663517131 / +91 8068333500
Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 – FAQs
प्रश्न – Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 के लिए कौन पात्र हैं?
मथुरा जिले (उत्तर प्रदेश) की या अन्य जिले की छात्राएं जो मथुरा में पढ़ रही हैं वे आवेदन की पात्र हैं, उन्होंने कक्षा 12 में कम से कम 70% अंक (दिव्यांग छात्राओं के लिए 60%) प्राप्त किए हों । 2026-27 में MBBS, इंजीनियरिंग, BSc या किसी अन्य स्टेम प्रोग्राम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो, और परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम हो।
प्रश्न – Vidyadhan Mathura Scholarship के तहत कितनी वित्तीय सहायता मिलती है?
चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष ₹75,000 तक की छात्रवृत्ति मिलती है, जो संतोषजनक शैक्षणिक प्रदर्शन बनाए रखने पर कोर्स पूरा होने तक जारी रहती है।
प्रश्न – Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Vidyadhan Mathura Scholarship की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2026 है।
प्रश्न – क्या मथुरा के बाहर से कक्षा 12 करने वाली छात्रा आवेदन कर सकती है?
हां, यदि छात्रा वर्तमान में मथुरा जिले में स्थित किसी संस्थान में अध्ययन कर रही है, तो वह आवेदन कर सकती है, भले ही उसने कक्षा 12 कहीं और से की हो।
प्रश्न – क्या इस स्कॉलरशिप के लिए कोई टेस्ट या इंटरव्यू होता है?
हां, पात्र आवेदकों को अंतिम चयन से पहले टेस्ट और इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुज़रना होता है। इंटरव्यू 15 से 30 नवंबर, 2026 के बीच होंगे।
प्रश्न – क्या आवेदन के लिए कोई शुल्क देना होता है?
नहीं, आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
यह भी पढ़ें – Santoor Scholarship Program 2026-27: उच्च शिक्षा में युवा महिलाओं को सहायता
