Home छात्रवृत्तिओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27: झारखण्ड और बिहार की छात्राओं हेतु वित्तीय सहायता!
Blog-Banner-OakNorth-Scholarship-2026-27-Hindi

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27: झारखण्ड और बिहार की छात्राओं हेतु वित्तीय सहायता!

by Sadhana Soni

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27, ओकनॉर्थ की एक कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल है, जो स्टेम के क्षेत्र (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही वंचित छात्राओं को सहायता प्रदान करती है। इस कार्यक्रम के तहत बिहार और झारखंड की उन प्रथम वर्ष की छात्राओं को ₹30,000 की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाती है, जिन्होंने कक्षा 12 उत्तीर्ण कर ली हो और जो भारत में कहीं भी स्थित किसी सरकारी कॉलेज में स्टेम सम्बंधित डिग्री में नामांकित हों।

ओकनॉर्थ एक अग्रणी फिनटेक कंपनी है, जो लोअर मिड-मार्केट व्यवसायों को सशक्त बनाने पर केंद्रित है, जो आर्थिक और रोजगार वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद अक्सर तेज़ और लचीले ऋण वित्त तक पहुंच पाने में संघर्ष करते हैं। इसका उद्देश्य विशेष रूप से पिछड़े राज्यों और सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित छात्राओं हेतु एसटीईएम विषय क्षेत्र में लैंगिक उन्नयन (जेंडर एडवांसमेंट)  का प्रोत्साहन करना है।

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27 – संक्षिप्त विवरण

ब्यौरा विवरण
स्कॉलरशिप ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27
प्रदाता ओकनॉर्थ इंडिया
लाभार्थी बिहार और झारखंड की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं हेतु
लाभ 30,000 रुपए एकमुश्त 
आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026
आवेदन कैसे करें ऑनलाइन आवेदन Buddy4study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2026-27

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27 – अंतिम तिथि

OakNorth Scholarship and Mentorship Programme 2026-27 के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 है। सभी पात्र छात्राएं अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर स्कॉलरशिप का लाभ ले सकती हैं।

नोट:- ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27 – पात्रता मानदंड

OakNorth Scholarship and Mentorship Programme 2026-27 हेतु छात्राओं को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

  • केवल बिहार या झारखंड की आवासित छात्राओं के लिए आवेदन जारी हैं।
  • केवल छात्राएं ही आवेदन करने की पात्र हैं।
  • आवेदक किसी सरकारी कॉलेज में STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) डिग्री के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए। कॉलेज भारत में कहीं भी स्थित हो सकता है, बशर्ते आवेदक को बिहार या झारखंड का वैध निवास प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  • आवेदकों को कक्षा 12 में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है।
  • सभी स्रोतों से कुल वार्षिक पारिवारिक आय ₹3,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • OakNorth और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

नोट: बिहार या झारखंड के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

हर-छात्रवृत्ति, हरियाणा स्कॉलरशिप पोर्टल

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27 – लाभ

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27 के अंतर्गत चयनित छात्राओं को एक वर्ष के लिए 30,000 रुपए की एकमुश्त राशि प्राप्त होगी।

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27 – आवश्यक दस्तावेज

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27 हेतु आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

1. आवेदक का CV/रिज्यूमे

2. कक्षा 10 की मार्कशीट, कक्षा 12 की मार्कशीट, और पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट (यदि लागू हो)

3. मास्क्ड आधार कार्ड की प्रति

4. पारिवारिक आय प्रमाण (जैसे SDM/DM/तहसीलदार या समकक्ष प्राधिकारी का पत्र, आयकर रिटर्न का प्रमाण, या शपथ पत्र)

5. बिहार या झारखंड का निवास प्रमाण (निम्नलिखित में से कोई एक):

  • राशन कार्ड
  • ग्राम पंचायत/रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा सत्यापित शपथ पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति/आय प्रमाण पत्र जिसमें राज्य का उल्लेख हो

सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – केंद्र व राज्य सरकार की स्कॉलरशिप योजनाएं

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27 – आवेदन प्रक्रिया

स्कॉलरशिप के लिए पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें। 2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।

3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें। 

4. अप्लाई नाउ पर क्लिक करते ही लॉगिन पॉप-अप होगा।

5. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें। 

6. इस प्रकार सफलता पूर्वक लॉगिन होने पर ओके (OK) का बटन दबाएं।

7. अब आपके सामने एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शन (Instructions) पेज खुल जाएगा। दायीं ओर दिए गए ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ (START APPLICATION) बटन पर क्लिक करें।

8. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको स्कॉलरशिप आवेदन के लिए अपनी योग्यता साबित (Check) करनी होगी।

9. स्कॉलरशिप योग्यता सम्बन्धी सन्देश के कंटिन्यू (Continue) बटन पर क्लिक करना होगा।

10. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।

11. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

12. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।

13. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।

14. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

15. इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27 – चयन प्रक्रिया

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27 हेतु स्कॉलर्स का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं जिसका विवरण नीचे दिया गया है – 

1. मेरिट में स्थान, वित्तीय पृष्ठभूमि और लिखित परीक्षा (निबंध) में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग।

2. दस्तावेज सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक साक्षात्कार।

3. घोषणा के लिए लाभार्थियों की अंतिम सूची की समीक्षा।

नोट:- स्कॉलर्स के चयन का अंतिम निर्णय पूरी तरह से छात्रवृत्ति प्रदाता पर निर्भर करता है।

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27 – संपर्क विवरण  

स्कॉलरशिप से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।

उत्तराखंड स्कॉलरशिप 2026 – अंतिम तिथि, योग्यता मानदंड और लाभ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न – मैं एसटीईएम (STEM) पाठ्यक्रम में रुचि रखने वाला एक पुरुष छात्र हूं। क्या मैं इस छात्रवृत्ति के लिए योग्य माना जा सकता हूँ?

नहीं, यह छात्रवृत्ति केवल महिला विद्यार्थियों के लिए अवसर प्रदान करता है। 

प्रश्न – ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप हेतु कौन आवेदन कर सकता है?

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप हेतु सरकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय में एसटीईएम से संबंधित स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत बिहार और झारखंड की मूल निवासी छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।

हरियाणा स्कॉलरशिप 2026 – सम्पूर्ण विवरण, स्कॉलरशिप लिस्ट

प्रश्न – क्या यह स्कॉलरशिप आगामी वर्षों के अध्ययन के लिए प्रदान की जाएगी?

नहीं, ओकनॉर्थ STEM छात्रवृत्ति कार्यक्रम का अगले वर्षों के लिए नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। यह लड़कियों के लिए एकमुश्त निश्चित छात्रवृत्ति है।

ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप में कितनी राशि मिलती है?

चुने गए स्कॉलर्स को ₹30,000 की एकमुश्त निश्चित स्कॉलरशिप मिलती है।

प्रश्न – चयनित होने पर मुझे छात्रवृत्ति निधि कैसे प्राप्त होगी?

छात्रवृत्ति राशि सीधे स्कॉलर्स के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी।

यह भी पढ़ें – भारतीय लड़कियों के लिए स्कॉलरशिप

You may also like