Home छात्रवृत्ति स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल, राजस्थान – Yuva Sathi Yojana Online Registration हेतु सम्पूर्ण मार्गदर्शन!
स्वामी-विवेकानंद-युवा-पोर्टल-राजस्थान

स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल, राजस्थान – Yuva Sathi Yojana Online Registration हेतु सम्पूर्ण मार्गदर्शन!

by Sadhana Soni

स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल राजस्थान राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार, शिक्षा, उद्यमिता, और समग्र विकास के अवसर प्रदान करना है। यह पोर्टल विशेष रूप से 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को सशक्त बनाने, उनका मार्गदर्शन करने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी जानकारी और संसाधन प्रदान करता है। 

Yuva Sathi Yojana, Rajasthan के युवाओं के लिए नौकरी, कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, रोजगार, स्वरोजगार, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, कैरियर काउंसलिंग, खेल, स्वास्थ्य, माध्यमिक शिक्षा, स्टार्ट-अप, सेवायोजन आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी एकल मंच है। Yuva Sathi Yojana Online Registration व सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।  

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना 2026 – ₹5,000 से लेकर ₹50 लाख तक की वित्तीय सहायता!

स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल – संक्षिप्त विवरण

लेख का विषय स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल 
किसके द्वारा राजस्थान सरकार 
कार्यान्वयन विभाग राजस्थान युवा बोर्ड 
किसके लिए राजस्थान के 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवा
आवेदन की समयसीमा सदैव जारी 
रजिस्ट्रेशन कैसे करें? ऑनलाइन 
लाभ करियर मार्गदर्शन, उद्यमिता समर्थन, मानसिक और शारीरिक कल्याण, शैक्षिक और नवाचार अवसर, व सशक्तिकरण कार्यक्रमों की जानकारी एवं अवसर 
ऑफिशियल वेबसाइट https://yuvasathi.rajasthan.gov.in/

स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल के उद्देश्य

Swami Vivekanand Yuva Portal, Rajasthan निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ती हेतु एक मंच प्रदान करता है।

1. करियर मार्गदर्शन – युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें कौशल वृद्धि, और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध कराना।

2. स्वरोजगार और उद्यमिता – स्वरोजगार/स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना और व्यवसाय शुरू करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और सहायता प्रदान करना।

3. मानसिक और शारीरिक कल्याण – युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग और ध्यान सत्र आयोजित करना, और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना।

4. शैक्षिक और नवाचार अवसर – युवाओं को नवाचार, अनुसंधान और नए विचारों के माध्यम से प्रेरित करना और सरकारी योजनाओं के साथ-साथ उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी प्रदान करना।

5. सशक्तिकरण कार्यक्रमों का लाभजीवन कौशल, नेतृत्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन।

SMILE योजना 2026 – भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार की योजना!

Swami Vivekanand Yuva Portal, Rajasthan – पात्रता

युवाओं को इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। 

1. आवेदक राजस्थान अधिवासित (डोमिसाइल्ड) होना चाहिए। 

2. आवेदक की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। 

3. आवेदक द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण करना अनिवार्य है।

Yuva Sathi: Youth Schemes के माध्यम से मिलने वाले लाभ 

स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के युवाओं को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे। 

1. रोज़गार – स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल के माध्यम से युवाओं को रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान कर करियर/रोजगार (उद्योग, बैकिंग सस्थाओं, कम्पनीयों) की सूचना संबंधी मार्गदर्शन, जानकारी देना। साथ ही इस संबंधी आवासीय शिविरों का आयोजन।

2. उद्यमिता – उद्यमिता/स्वरोजगार/स्वावलम्बन कार्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन कर मार्गदर्शन देना।

3. मनोरंजन – युवाओं के स्वास्थ्य मानसिकता (तनाव मुक्त) हेतु योगा, ध्यान का प्रशिक्षण, मार्गदर्शन प्रदान करना।

4. शिक्षा (नवाचार) – युवाओं में नवाचार, आईडिया एवं शोध कार्य, भारत सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी देकर जागरूकता प्रदान करना तथा शिक्षा हेतु मार्गदर्शन देना।

सशक्तिकरण – युवा को काउंसलिंग (युवा संवाद/परामर्श/चर्चा) कर व्यक्तित्व/नेत्तृव विकास, जीवन कौशल का (सॉफ्ट/लाइफ स्किल) एवं साहस एवं स्वयं सेवक (सामाजिक कार्य) की भावना तथा सामाजिक, संवैधानिक मूल्यों का संवर्धन एवं निजी क्षेत्र में रोजगार संबंधी मार्गदर्शन देना।

स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें?

Rajasthan, Yuva Sathi Yojana Online Registration

1. पोर्टल पर जाएं –  स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट (https://yuvasathi.rajasthan.gov.in/Website/Index)  पर जाएं।

स्वामी-विवेकानंद-युवा-पोर्टल

2. पंजीकरण करें – होमपेज पर “पंजीकरण करें” बटन पर क्लिक करें।

3. अपनी जानकारी भरें – व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि भरें।

4. खाता (एकाउंट) सेटअप करें – एक अद्वितीय उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड बनाएं।

5. शर्तों से सहमत हों – अपनी जानकारी की सटीकता की पुष्टि करने के लिए घोषणा बॉक्स को चेक () करें।

6. सबमिट करें – पंजीकरण पूरा करने के लिए “सबमिट” पर क्लिक करें। अब आप लॉगिन कर सकते हैं और पोर्टल के सभी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

Allen Scholarship – हिन्दी माध्यम के छात्रों के लिए शिक्षा संबल योजना!

स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल के माध्यम से युवाओं के लिए सेवाएं

1. रोजगार मार्गदर्शन – विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसरों तक पहुँच और व्यक्तिगत काउंसलिंग।

2. स्वरोजगार और उद्यमिता – व्यावसायिक शुरुआत और आत्मनिर्भर बनने के लिए सभी आवश्यक संसाधन प्रदान करना।

3. मानसिक स्वास्थ्य – तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान कार्यक्रम।

4. शैक्षिक एवं नवाचार – नवाचार और अनुसंधान कार्य को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना।

5. सशक्तिकरण – जीवन कौशल, नेतृत्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए ट्रेनिंग।

Yuva Sathi Yojana, Rajasthan – संपर्क विवरण 

Yuva Sathi Yojana से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए निम्न विवरण पर संपर्क कर सकते हैं।

पता – (राजस्थान युवा बोर्ड) युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार सवाई मानसिंह स्टेडियम, प्रथम तल, जयपुर

फ़ोन नंबर29-23957

ई-मेलrajasthan[dot]yb[at]gmail[dot]com

महर्षि वाल्मीकि प्रोत्साहन योजना – अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश सरकार की  एक पहल!

स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)!

प्रश्न 1 – स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल क्या है?

उत्तर – स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल राजस्थान राज्य के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, शैक्षिक, और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन मंच है

प्रश्न 2 – स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें?

उत्तर – स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://yuvasathi.rajasthan.gov.in/ पर जाकर “पंजीकरण करें” बटन पर क्लिक करें, फिर सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। 

प्रश्न 3 – स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल के क्या लाभ हैं?

उत्तर – स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल युवाओं को विभिन्न करियर मार्गदर्शन, नौकरी के अवसर और कौशल विकास के लिए मदद प्रदान करता है।

प्रश्न 4 – क्या स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल व्यवसाय के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करता है?

उत्तर – हां, पोर्टल स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए मार्गदर्शन और संसाधन प्रदान करता है।

प्रश्न 5 – स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल से किस प्रकार की सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं?

उत्तर – पोर्टल से रोजगार, स्वरोजगार, मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षिक और नवाचार मार्गदर्शन सहित अन्य सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें – सुदामा छात्रवृत्ति योजना 2025-26 (कक्षा 11वीं–12वीं): मध्य प्रदेश के BPL विद्यार्थियों के लिए विशेष स्कॉलरशिप

You may also like

Leave a Comment