वीवो कन्याज्ञान स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26, वीवो इंडिया की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल है, जिसका उद्देश्य वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाली भारतीय युवा छात्राओं को STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्र में शिक्षा एवं करियर बनाने के लिए सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम वित्तीय सहायता, मेंटरशिप और उद्योग से जुड़ाव के अवसर प्रदान करता है। यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं के लिए उपलब्ध है जो वर्तमान में पूर्णकालिक नियमित STEM स्नातक पाठ्यक्रम (प्रथम या द्वितीय वर्ष) में नामांकित हैं।
यह पहल छात्राओं को आर्थिक बाधाओं से मुक्त होकर अपनी पढ़ाई जारी रखने में सक्षम बनाती है और विशेष रूप से तैयार किए गए मेंटरिंग सत्र के माध्यम से उन्हें भावी STEM करियर के लिए कॉर्पोरेट तैयारी में सहायता प्रदान करती है। चयनित छात्राओं को अधिकतम तीन वर्षों तक नवीकरणीय वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
Vivo KanyaGyaan Scholarship Program 2025-26: संक्षिप्त विवरण
| स्कॉलरशिप का नाम | वीवो कन्याज्ञान स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 |
| किसके द्वारा | वीवो इंडिया |
| किसके लिए | आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाली युवा छात्राओं हेतु |
| लाभ | तीन वर्षों तक प्रति वर्ष ₹60,000 की एकमुश्त स्कॉलरशिप |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 3 मार्च 2026 |
| आवेदन कैसे करें? | ऑनलाइन आवेदन Buddy4Study के माध्यम से |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
Vivo KanyaGyaan Scholarship Program 2025-26: अंतिम तिथि
इस स्कॉलरशिप हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026 है। इच्छुक योग्य आवेदक अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
(नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।)
Vivo KanyaGyaan Scholarship Program 2025-26: पात्रता
वीवो कन्याज्ञान स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं।
1. छात्रवृत्ति भारत की उन युवा छात्राओं के लिए जारी है जो वर्तमान में एनआईआरएफ रैंकिंग वाले महाविद्यालयों में पूर्णकालिक नियमित स्टेम स्नातक पाठ्यक्रम जैसे बी.टेक/बी.ई., बी.एससी., बीसीए आदि (प्रथम या द्वितीय वर्ष) में नामांकित हैं। सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
2. आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹5,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
3. आवेदक को 10वीं और 12वीं कक्षा में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है, साथ ही अपने हालिया शैक्षणिक वर्ष/सेमेस्टर में भी कम से कम 70% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
4. बड्डी4स्टडी या वीवो इंडिया के कर्मचारियों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं हैं।
नोट –
1. जो छात्राएं अन्य किसी छात्रवृत्ति या सरकारी योजना के अंतर्गत पूर्ण वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
2. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन पैनल द्वारा आयोजित अंतिम साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
प्राथमिकता किन्हें दी जाएगी?
निम्नलिखित श्रेणी की छात्राओं को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी –
1. एकल अभिभावक (Single Parent) परिवार से आने वाली छात्राएं।
2. आकांक्षी जिलों से संबंधित छात्राएं।
3. अनाथ या जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है।
4. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं विमुक्त/घुमंतू जनजातियों (Denotified Tribes) से संबंधित छात्राएं।
5. प्रथम पीढ़ी की शिक्षार्थी (First-Generation Learners) या उपेक्षित समुदायों से आने वाली छात्राएं।
6. पुलिस बल/सशस्त्र बलों/शहीद परिवारों की बेटियां।
7. राज्य या राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राएं।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना – झारखंड सरकार की पहल!
Vivo KanyaGyaan Scholarship Program 2025-26: लाभ
चयनित छात्राओं को Vivo KanyaGyaan Scholarship Program 2025-26 के तहत अधिकतम तीन वर्षों तक प्रति वर्ष ₹60,000 की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
(नोट – यह छात्रवृत्ति शिक्षा से संबंधित आवश्यक खर्चों को कवर करेगी, जिनमें संस्थान की फीस, छात्रावास एवं आवास व्यय, भोजन, परिवहन, शैक्षणिक उपकरण तथा लैपटॉप की लागत शामिल हैं। इन सभी खर्चों के लिए छात्रा को सत्यापन हेतु संबंधित प्रमाण दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।)
Vivo KanyaGyaan Scholarship Program 2025-26: आवश्यक दस्तावेज
वीवो कन्याज्ञान स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है –
1. वर्तमान शैक्षणिक वर्ष का प्रवेश प्रमाण (कॉलेज आईडी कार्ड या प्रवेश पत्र)
2. पिछली सेमेस्टर/कक्षा की अंकतालिका
3. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अभिभावकों का आय प्रमाण पत्र
4. बैंक खाता विवरण (छात्रा के नाम की पासबुक प्रति या रद्द किया गया चेक, अथवा माता-पिता के साथ संयुक्त खाते की प्रति)
5. पूर्ण शुल्क संरचना (फीस स्ट्रक्चर)
6. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
7. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
8. राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिनिधित्व करने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
9. प्रथम पीढ़ी शिक्षार्थी होने या वंचित समुदाय से संबंधित होने का प्रमाण-पत्र/स्व-प्रमाणित घोषणा (यदि लागू हो)
10. नेतृत्व की किसी भी भूमिका का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
11. आवेदक द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा-पत्र, जिसमें प्रस्तुत दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि हो तथा यह उल्लेख हो कि वह किसी अन्य छात्रवृत्ति या सरकारी योजना से पूर्ण वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं कर रही है।
12. 200 शब्दों का एक संक्षिप्त निबंध/व्यक्तिगत वक्तव्य, जिसमें निम्न विषय शामिल हों –
- “मैं इस क्षेत्र में शिक्षा क्यों प्राप्त करना चाहती हूँ?”
- “यह छात्रवृत्ति मुझे समाज में सकारात्मक प्रभाव डालने में किस प्रकार सहायता करेगी?”
- यह सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज़ स्पष्ट और निर्धारित प्रारूप में अपलोड हुआ है।
चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना – श्रमिकों के बच्चों को खेल हेतु वित्तीय प्रोत्साहन!
Vivo KanyaGyaan Scholarship Program 2025-26: आवेदन प्रक्रिया
वीवो कन्याज्ञान स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 के लिए योग्य विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।
2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।
3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें।
4. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बड्डी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें।
5. अब आपको स्कॉलरशिप पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
6. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अप्लाई नाउ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें व खुलने वाले पेज पर उपलब्ध स्टार्ट एप्लीकेशन बटन को क्लिक करें।
7. स्कॉलरशिप हेतु अपनी योग्यता की जांच करें, योग्य होने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
8. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
9. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।
10. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।
11. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
12. इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Vivo KanyaGyaan Scholarship Program 2025-26 – संपर्क विवरण
वीवो कन्याज्ञान स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क कर सकते हैं।
फोन नंबर – 011-430-92248 (Ext-384) (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)
ईमेल – vivokanyagyaan@buddy4study.in
Vivo KanyaGyaan Scholarship Program 2025-26 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न – वीवो कन्याज्ञान स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर – वीवो कन्याज्ञान स्कॉलरशिप प्रोग्राम हेतु भारत भर की वे सभी युवा छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं जो एनआईआरएफ-रैंक प्राप्त महाविद्यालयों में पूर्णकालिक नियमित स्नातक STEM पाठ्यक्रम (प्रथम या द्वितीय वर्ष) में नामांकित हैं। सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रश्न – STEM के अंतर्गत कौन-कौन से पाठ्यक्रम शामिल हैं?
उत्तर – STEM के अंतर्गत विज्ञान (Science), प्रौद्योगिकी (Technology), अभियांत्रिकी (Engineering) और गणित (Mathematics) से संबंधित सभी स्नातक पाठ्यक्रम शामिल हैं।
प्रश्न – मैं बीडीएस (Bachelor of Dental Surgery) के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हूँ, क्या मैं वीवो कन्याज्ञान स्कॉलरशिप हेतु पात्र हूँ?
उत्तर – हाँ, यदि आप स्नातक स्तर के STEM पाठ्यक्रम के प्रथम या द्वितीय वर्ष में अध्ययन कर रही हैं, तो आप इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) पाठ्यक्रम को STEM के अंतर्गत माना जाता है।
प्रश्न – वीवो कन्याज्ञान स्कॉलरशिप कितने वर्षों के लिए प्रदान की जाती है?
उत्तर – यह छात्रवृत्ति अधिकतम तीन वर्षों तक नवीकरणीय है, बशर्ते छात्रा नवीनीकरण से संबंधित सभी मानदंडों को पूरा करे।
प्रश्न – क्या अन्य छात्रवृत्तियाँ प्राप्त कर रही छात्राएँ वीवो कन्याज्ञान स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर – नहीं, जो छात्राएँ पहले से ही किसी अन्य छात्रवृत्ति या सरकारी योजना के माध्यम से पूर्ण वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही हैं, वे इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं हैं।
प्रश्न – क्या छात्रवृत्ति नवीकरण के लिए किसी निश्चित शैक्षणिक प्रदर्शन को बनाए रखना आवश्यक है?
उत्तर – हाँ, छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए संतोषजनक शैक्षणिक प्रदर्शन बनाए रखना आवश्यक है, तभी वे प्रत्येक वर्ष छात्रवृत्ति नवीकरण के लिए पात्र होंगी।
प्रश्न – शैक्षणिक प्रदर्शन के अतिरिक्त क्या नवीकरण हेतु अन्य अपेक्षाएँ भी हैं?
उत्तर – हाँ, vivo KanyaGyaan स्कॉलरशिप केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें संरचित मेंटरशिप और उद्योग से जुड़ा कौशल विकास कार्यक्रम भी शामिल है। चयनित छात्राओं के लिए इन मेंटरिंग और कौशल-विकास सत्रों में सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।
प्रश्न – वीवो इंडिया का क्या विस्तृत परिचय है?
उत्तर – वीवो इंडिया ने वर्ष 2014 में भारत में अपनी यात्रा की शुरुआत एक दीर्घकालिक दृष्टि के साथ की, जिसका उद्देश्य स्मार्टफोन अनुभव को नई परिभाषा देना और भारतीय मोबाइल पारिस्थितिकी तंत्र में सार्थक मूल्य सृजित करना था। तब से वीवो इंडिया स्मार्टफोन और स्मार्ट डिवाइस के प्रमुख निर्माताओं में से एक के रूप में स्थापित हुआ है। नवाचार, गुणवत्ता और डिज़ाइन पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए वीवो इंडिया देश में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है। इसकी विकास यात्रा एक व्यापक दृष्टि पर आधारित है, जिसका लक्ष्य एक स्वस्थ, टिकाऊ और विश्वस्तरीय निगम के रूप में विकसित होना है।
प्रश्न – रोजगार सृजन में वीवो इंडिया का क्या भूमिका है?
उत्तर – रोजगार सृजन में भी कंपनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वीवो देशभर में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 2 लाख से अधिक रोजगारों का समर्थन करता है। सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप, वीवो स्थानीय विनिर्माण में सक्रिय है और लगभग 8000 भारतीयों को रोजगार प्रदान करता है। वीवो का प्रभाव केवल व्यावसायिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। अपनी सामुदायिक पहलों के माध्यम से कंपनी ने अपने CSR कार्यक्रमों के जरिए 25 लाख से अधिक भारतीयों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya Yojna) – बिहार सरकार की एक सार्थक पहल!
