“रॉल्स-रॉयस विंग्स4हर स्कॉलरशिप फॉर वुमन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स 2026-27” रॉल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की एक पहल है। इसके तहत मेधावी छात्राओं को उनके इंजीनियरिंग कोर्स को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। स्कॉलरशिप का उद्देश्य भारत में एआईसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान में ग्रेजुएशन इंजीनियरिंग डिग्री प्रोग्राम के पहले अथवा दूसरे वर्ष में पढ़ने वाली छात्राओं की मदद करना और मेंटरशिप के अवसर देकर उनका समर्थन करना है।
इस स्कॉलरशिप के तहत योग्य छात्राएं अपने इंजीनियरिंग प्रोग्राम के दौरान शैक्षणिक खर्चों को कवर करने के लिए 75,000 रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकती हैं। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से योग्य आवेदकों को वित्तीय सहायता प्राप्त करने के अलावा, रॉल्स रॉयस इंडिया के टॉप प्रोफेशनल्स से मेंटरशिप सहायता पाने का भी मौका मिलेगा।
रॉल्स रॉयस इंडिया, अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत, साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (एसटीईएम) विषयों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप की प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, कंपनी एसटीईएम शिक्षा कार्यक्रमों और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से विभिन्न पहल करती है।
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students 2026-27 – संक्षिप्त विवरण
| ब्यौरा | विवरण |
| स्कॉलरशिप का नाम | रॉल्स-रॉयस विंग्स4हर स्कॉलरशिप फॉर वुमन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स 2026-27 |
| किसके द्वारा? | रॉल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड |
| किसके लिए? | ग्रेजुएशन इंजीनियरिंग डिग्री प्रोग्राम के पहले अथवा दूसरे वर्ष में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए |
| लाभ | 75,000 रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त होगी |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि* | 23 नवंबर 2026 |
| आवेदन | Buddy4study के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। |
| शैक्षणिक सत्र | 2026 |
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students 2026-27
– अंतिम तिथि
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students के लिए आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा। इस स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 है।
नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students 2026-27 – योग्यता मानदंड
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students का लाभ लेने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
1. वे सभी भारतीय छात्राएं जो वर्तमान में एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों में एयरोस्पेस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, मरीन इंजीनियरिंग आदि जैसे क्षेत्रों में अंडरग्रेजुएट (UG) इंजीनियरिंग डिग्री के पहले/दूसरे वर्ष में पढ़ रही हैं, वे आवेदन कर सकती हैं।
2. आवेदकों ने 10वीं,12वीं और हाल ही के सेमेस्टर में कम से कम 60% अंक या इसके बराबर CGPA/ग्रेड प्राप्त किये हों।
3. पारिवारिक वार्षिक आय 4 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नोट
विशेष श्रेणी के छात्राओं, जैसे शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण, एकल माता-पिता या अनाथ बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जो महिला छात्राएं पहले Rolls-Royce Wings4Her Scholarship प्राप्त कर चुकी हैं, और अब अपनी इंजीनियरिंग डिग्री कर रही हैं, उन्हें आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students 2026-27 – लाभ
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students के लिए चयनित छात्राओं को 75,000 रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त होगी।
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students 2026-27 – आवश्यक दस्तावेज़
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students के लिए आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
1. पासपोर्ट साइज फोटो
2. मौजूदा एकेडमिक वर्ष का एडमिशन प्रूफ (कॉलेज ID कार्ड/प्रवेश शुल्क रसीद, बोनाफाइड सर्टिफिकेट/एडमिशन लेटर आदि )]
3. सरकार द्वारा जारी वैध पहचान पत्र याआधार कार्ड
4. 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट (स्व-सत्यापित कॉपी)
5. सेमेस्टर मार्कशीट (ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए)
6. संस्थान द्वारा जारी फीस की रसीदें
7. आवेदक के नाम पर बैंक खाते का प्रमाण (पासबुक की कॉपी या कैंसल किया गया चेक)
8. संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक फीस स्ट्रक्चर
9. विशेष श्रेणी के आवेदकों के लिए संबंधित सहायक दस्तावेज़, जहाँ लागू हो (जैसे- विकलांगता प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, या अनाथ प्रमाण पत्र)
10. परिवार का आय प्रमाण (नीचे दिए गए तीन में से कोई एक) –
ग्राम पंचायत/वार्ड काउंसलर/सरपंच द्वारा जारी आय प्रमाण
SDM/DM/CO/तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण
सैलरी स्लिप या इनकम टैक्स रिटर्न (ITR))
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students 2026-27 – आवेदन प्रक्रिया
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।
2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।
3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के ‘अप्लाई नाउ’ बटन पर क्लिक करें।
4. अप्लाई नाउ बटन पर क्लिक करते ही लॉगिन पॉप-अप खुलेगा।

5. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी में लॉग इन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल / मोबाइल/ गूगल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें।
6. इस प्रकार सफलता पूर्वक लॉगिन होने पर ओके का बटन दबाएं।

7. अब आपके सामने एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शन पेज खुल जाएगा। दाहिनी ओर दिए गए ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ बटन पर क्लिक करें।
8. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको स्कॉलरशिप आवेदन के लिए अपनी योग्यता चेक करनी होगी।
9. अब स्कॉलरशिप के लिए योग्य होने सम्बन्धी सन्देश के कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना होगा।

10. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
11. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
12. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।
13. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।
14. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
15. इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: Rolls-Royce Wings4Her Scholarship 2026-27 में कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी?
उत्तर: Rolls-Royce Wings4Her Scholarship 2026-27 के तहत चयनित छात्राओं को ₹75,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस राशि का उपयोग ट्यूशन फीस, रहने-खाने, आने-जाने और पढ़ाई से जुड़े जरूरी खर्चों के लिए किया जा सकता है।
प्रश्न 2: Rolls-Royce Wings4Her Scholarship 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: Rolls-Royce Wings4Her Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 है। योग्य छात्राओं को इस तारीख से पहले Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
प्रश्न 3: Rolls-Royce Wings4Her Scholarship के लिए कौन-सी छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: भारत के AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान में इंजीनियरिंग डिग्री के पहले या दूसरे वर्ष में पढ़ने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और उसे 10वीं, 12वीं तथा नवीनतम उपलब्ध सेमेस्टर में कम से कम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त होने चाहिए।
प्रश्न 4: क्या Rolls-Royce Wings4Her Scholarship के लिए 10वीं और 12वीं में 60% अंक होना जरूरी है?
उत्तर: हां, Rolls-Royce Wings4Her Scholarship 2026-27 के लिए छात्रा के 10वीं और 12वीं के साथ नवीनतम उपलब्ध सेमेस्टर में भी कम से कम 60% अंक या समकक्ष CGPA/ग्रेड होना जरूरी है। यदि नवीनतम सेमेस्टर की मार्कशीट उपलब्ध नहीं है, तो सबसे हाल की उपलब्ध ऑड या ईवन सेमेस्टर की मार्कशीट पर विचार किया जाएगा।
प्रश्न 5: क्या पहले Rolls-Royce Wings4Her Scholarship प्राप्त कर चुकी छात्राएं दोबारा आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: हां, 2026-27 के दिशानिर्देशों के अनुसार पहले इस स्कॉलरशिप का लाभ ले चुकी छात्राएं भी दोबारा आवेदन कर सकती हैं। हालांकि, उन्हें वर्तमान शैक्षणिक सत्र की निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
प्रश्न 6: Rolls-Royce Wings4Her Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: योग्य छात्राएं Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करके Rolls-Royce Wings4Her Scholarship 2026-27 का आवेदन पेज खोल सकती हैं। इसके बाद ‘Start Application’ पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें – आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप्स 2026
1 comment
[…] […]