Home छात्रवृत्तिMahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27: कमर्शियल ड्राइवर्स की बेटियों के लिए स्कॉलरशिप!

Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27: कमर्शियल ड्राइवर्स की बेटियों के लिए स्कॉलरशिप!

by Sadhana Soni

महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड द्वारा शुरू की गई एक पहल है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य कमर्शियल व्हीकल्स ड्राइवर्स की बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद 11वीं एवं 12वीं कक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रम (वोकेशनल कोर्स), पॉलिटेक्निक कोर्स, डिप्लोमा, आईटीआई, या ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के किसी भी वर्ष में अध्ययनरत छात्राओं को ₹10,000 की एकमुश्त स्कॉलरशिप प्राप्त होगी।

Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27 – संक्षिप्त विवरण

स्कॉलरशिप का नाम Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27
किसके द्वारा महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड
किसके लिए व्यावसायिक वाहन चालकों की बेटियों के लिए
लाभ ₹10,000 की एकमुश्त स्कॉलरशिप
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026
आवेदन कैसे करें? ऑनलाइन आवेदन Buddy4Study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2026-27

Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27 –  आवेदन तिथि

महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

(नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।)

Nehru Scholarships 2026 – कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए आवेदन के अवसर!

Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27 – पात्रता मानदंड 

महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं। 

1. कक्षा 11वीं, 12वीं, वोकेशनल कोर्स, पॉलिटेक्निक कोर्स, डिप्लोमा, आईटीआई में अध्ययनरत छात्राओं सहित ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के किसी भी वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्राएँ आवेदन की पात्र हैं। 

2. आवेदक को कमर्शियल ट्रक ड्राइवर्स के बच्चे/वार्ड के रूप में नामित होना अनिवार्य है।

3. पूरे भारत की छात्राएं आवेदन करने की पात्र हैं।

4. बड्डी4स्टडी या महिंद्रा एंड महिंद्रा के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन के पात्र नहीं हैं।

(नोट:  जो छात्र अपने नवीनतम परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, वे पिछले वर्ष/सेमेस्टर के अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।)

Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27 –  लाभ

महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 के अंतर्गत चयनित छात्राओं को ₹10,000 की एकमुश्त स्कॉलरशिप राशि प्राप्त होगी।

Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27 – आवश्यक दस्तावेज

महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 हेतु  आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

1. हाल की पासपोर्ट साइज़ फोटो

2. चालू वर्ष के प्रवेश का प्रमाण (प्रवेश पत्र/संस्थान का पहचान पत्र)

3. पिछले वर्ष की शैक्षणिक मार्कशीट

4.कक्षा 10 की मार्कशीट

5. शैक्षणिक खर्चों की रसीदें (ट्यूशन/हॉस्टल/किताबें आदि)

6. पहचान प्रमाण (मास्क्ड आधार, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)

7. बैंक पासबुक

8. संकट संबंधी दस्तावेज़ (यदि लागू हो)

9. माता-पिता/अभिभावक के कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (एलसीवी/आईसीवी/एचसीवी) की प्रति

Mahindra EmpowerHer Scholarship Program 2026 – स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं के लिए अवसर!

Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27 – आवेदन प्रक्रिया

महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 के लिए योग्य विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें। 

2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।

Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27

Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27

3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें। 

4. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बड्डी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें। 

5. अब आपको स्कॉलरशिप पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।

6. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अप्लाई नाउ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें व खुलने वाले पेज पर उपलब्ध स्टार्ट एप्लीकेशन बटन को क्लिक करें।

7. स्कॉलरशिप हेतु अपनी योग्यता की जांच करें, योग्य होने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।

8. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

9. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।

10. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।

11. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

12. इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Virtusa Engineering Excellence Scholarship 2026 – B.Tech/BE स्टूडेंट्स के लिए अवसर!

Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27 – संपर्क विवरण

महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए फोन नंबर व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं। 

फोन नंबर – 9289480019 (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक ईमेल – info@buddy4study.com

Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27 – FAQs

प्रश्न – महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 के लिए क्या चयन प्रक्रिया निर्धारित है?

उत्तर – Mahindra Saarthi Abhiyaan 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जिसमें निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। शामिल चरण इस प्रकार हैं –

1. पात्रता मानदंडों के आधार पर आवेदनों की प्रारंभिक जांच

2. दस्तावेज सत्यापन

3. दस्तावेज सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक साक्षात्कार

4. स्कॉलरशिप प्रदाता से पुष्टि के बाद स्कॉलर्स का अंतिम चयन

JK Tyre Shiksha Sarthi Scholarship Program 2026 – वाहन चालकों की बेटियों हेतु शैक्षिक सहायता!

प्रश्न – मैं वर्तमान में कक्षा 9वीं में नामांकित हूं, क्या मैं महिंद्रा सारथी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकता हूं?

उत्तर – नहीं, यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम केवल उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने कक्षा 10वीं उत्तीर्ण कर ली है और अब कक्षा 11वीं, 12वीं, प्रोफेशनल कोर्स, पॉलिटेक्निक प्रोग्राम, डिप्लोमा कोर्स, आईटीआई, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के किसी भी वर्ष में अध्ययन कर रही हैं।

प्रश्न – महिंद्रा सारथी अभियान स्कॉलरशिप के क्या लाभ हैं?

उत्तर – पात्र विद्यार्थियों को उनकी शैक्षिक गतिविधियों के लिए एकमुश्त ₹10,000 की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

प्रश्न – महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – Mahindra Saarthi Abhiyaan 2025-26 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है। 

प्रश्न – महिंद्रा सारथी अभियान 2026-27 हेतु आवेदन कैसे करें?

उत्तर – इच्छुक योग्य छात्राओं को Buddy4Study की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें – Ladli Laxmi Yojna – बिटिया के जन्म से लेकर विवाह तक का खर्च उठाएगी मप्र सरकार

You may also like