Home छात्रवृत्ति बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23 – 30,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप
बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23 – 30,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप

by Sadhana Soni

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप प्रोग्राम, बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड की एक पहल है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करना है।

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23 के तहत, दिल्ली के सरकारी संस्थानों में किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन कोर्स के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने और अपने सपनों को साकार करने के लिए 30,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23 – संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

ब्यौरा विवरण
छात्रवृत्ति का नाम बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23
किसके द्वारा बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड
किसके लिए ग्रेजुएशन कोर्स के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए
पुरस्कार 30,000 रुपए तक
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022
आवेदन Buddy4study के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा
शैक्षणिक सत्र 2022-23

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23 – अंतिम तिथि

विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना चाहिए। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन वर्तमान में चालू हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2022 है, अतः इच्छुक योग्य विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं।

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23 – पात्रता

स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदडों को पूरा करना होगा। 

  • केवल दिल्ली में रहने वाले भारतीय विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं।
  • आवेदक दिल्ली के किसी भी सरकारी संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन कोर्स के अंतिम वर्ष की शिक्षा प्राप्त कर रहे हों।
  • विद्यार्थी ने अपनी पिछली परीक्षा में 55% से अधिक अंक प्राप्त किये हों।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 6,00,000 (6 लाख) रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और बडी4स्टडी के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन के पात्र नहीं हैं।

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23 – पुरस्कार विवरण

इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत 30,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप प्राप्त होगी। 

BSES Scholarship

नोटस्कॉलरशिप की राशि बीवाईपीएल के निर्णय पर भिन्न मामले के आधार पर भिन्न हो सकती है। इसका उपयोग केवल शैक्षणिक खर्चों के लिए किया जा सकता है जिसमें ट्यूशन फीस, भोजन, छात्रावास शुल्क, इंटरनेट, किताबें, स्टेशनरी, ऑनलाइन लर्निंग आदि शामिल हैं।

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23 – प्रमुख दस्तावेज़

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  • आधार कार्ड
  • पारिवारिक आय प्रमाण (वेतन पर्ची, फॉर्म 16, आय प्रमाण पत्र, आईटीआर, आदि)
  • पिछली परीक्षा की मार्कशीट, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज शुल्क की नवीनतम रसीद (वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए)
  • आवेदक का बैंक खाता विवरण (रद्द चेक/पासबुक की प्रति)

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23  – आवेदन प्रक्रिया

स्कॉलरशिप के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चरण 1: बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23 के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।

चरण 2: सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और संबंधित स्कॉलरशिप के ‘अप्लाई नाउ’ बटन पर क्लिक करें। 

चरण 3: ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी में लॉग इन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल / मोबाइल/ फेसबुक / जीमेल खाते का उपयोग करके रजिस्टर करें।

चरण 4: एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शन पेज खुल जाएगा। ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

चरण 6: सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 7: ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।

चरण 8: यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23- चयन मानदंड

बीवाईपीएल सशक्त स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और फाइनेंसियल बैकग्राउंड के आधार पर होगा। चयन की प्रक्रिया कई चरणों में होती है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है –

  • आवेदकों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर होगी। 
  • अंतिम चयन के लिए दस्तावेज़ सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक साक्षात्कार होगा।

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23 – संपर्क विवरण  

स्कॉलरशिप से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए ईमेल व फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

फोन – 011-430-92248 (एक्स-210) (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 6 बजे तक)

ईमेल – byplsashakt@buddy4study.com 

इस स्कॉलरशिप की जानकारी अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बी वाय पी एल सशक्त स्कॉलरशिप 2022-23 के परिणाम कब घोषित किए जाएंगे?

इस छात्रवृत्ति के परिणाम जनवरी 2023 (अस्थायी रूप से) के महीने में घोषित होने की उम्मीद है।

विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप राशि कैसे मिलेगी?

स्कॉलरशिप विद्यार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी या एक किश्त में कॉलेज के नाम पर एक डीडी जारी किया जाएगा।

क्या इस स्कॉलरशिप का नवीनीकरण किया जा सकता है?

नहीं, यह एक बार का स्कॉलरशिप प्रोग्राम है। इस कार्यक्रम के लिए स्कॉलरशिप नवीनीकरण लागू नहीं है।

बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के बारे में

बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड भारत की राजधानी दिल्ली में एक बिजली वितरण कंपनी है। अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के हिस्से के रूप में, कंपनी ने जरूरतमंद नागरिकों के जीवन में सुधार और आर्थिक कल्याण के लिए इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। कंपनी शिक्षा, कौशल विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल आदि जैसे क्षेत्रों में लगातार अपने सीएसआर कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रही है।   

You may also like