Home छात्रवृत्ति द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27: प्रमुख शैक्षणिक खर्चों के लिए वित्तीय सहायता!
द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27

द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27: प्रमुख शैक्षणिक खर्चों के लिए वित्तीय सहायता!

by Sadhana Soni

आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को समर्पित द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 सामयिक वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल है। यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम इन छात्रों के लिए समावेशी बनाने के उद्देश्य से प्रेरित है। केडेन्स डिज़ाइन प्राइवेट लिमिटेड/इन्वेकस के सहयोग से, कंसर्न इंडिया फाउंडेशन ने इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम की परिकल्पना ऐसे छात्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए की है, जो शैक्षणिक रूप से मेधावी हैं, लेकिन वंचित पृष्ठभूमि से आते हैं।

द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के अंतर्गत, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद क्षेत्रों में पूर्वस्नातक (Undergraduation) या स्नातकोत्तर (Postgraduation) पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रहे छात्रों को उनके प्रमुख शैक्षणिक खर्चों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

वर्ष 2016 से अब तक, चुनिंदा क्षेत्रों के कुल 728 मेधावी छात्रों तक पहुँच बनाई गई है। इस पहल के माध्यम से छात्रों को सरकारी संस्थानों/विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों से विभिन्न डिग्री और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने में सक्षम बनाया गया है, और उनके सपनों को साकार करने में उनकी सहायता की है।

Mukhyamantri Shiksha Alankar Yojana: EWS छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी

The Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27- संक्षिप्त विवरण

स्कॉलरशिप का नाम द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27
किसके द्वारा केडेन्स डिज़ाइन प्राइवेट लिमिटेड/इन्वेकस के सहयोग से, कंसर्न इंडिया फाउंडेशन द्वारा
किसके लिए दिल्ली-NCR, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद क्षेत्रों में स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों हेतु
लाभ चयनित छात्रों को प्रमुख शैक्षणिक खर्चों के लिए वित्तीय सहयोग 
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई 2026
आवेदन कैसे करें? ऑनलाइन आवेदन Buddy4Study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2026-27 

The Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27- अंतिम तिथि

द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026 है। इच्छुक योग्य आवेदक अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

(नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।)

मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना 2026 – राजस्थान के छात्रों के लिए अवसर!

The Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27- पात्रता 

द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं। 

  • छात्रों को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 80% कुल अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो छात्र वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं, वे भी अपने पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक का संबंध निम्न आय वर्ग से होना चाहिए।
  • वर्तमान में केवल दिल्ली NCR, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद में निवास और अध्ययन कर रहे छात्र ही पात्र होंगे। (इन क्षेत्रों के बाहर से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।)
  • STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) से संबंधित पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों तथा महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

The Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27- लाभ

चयनित छात्रों को The Cadence/Invecas Scholarship program 2026-27 के तहत प्रमुख शैक्षणिक खर्चों के लिए वित्तीय समर्थन प्राप्त होगा। 

चंडीगढ़ स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप 2026: खिलाड़ियों के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति, पात्रता, राशि एवं आवेदन प्रक्रिया!

The Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27- आवेदन प्रक्रिया

द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए योग्य विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें। 

2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।

ऑफिशियल-स्कॉलरशिप-पेज

3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें। 

4. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बड्डी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें। 

5. अब आपको The Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27 के एप्लीकेशन फ़ॉर्म पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।

6. एक गूगल एप्लीकेशन फ़ॉर्म खुलेगा। 

गूगल-एप्लीकेशन-फ़ॉर्म-खुलेगा

7. एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरें और सबमिट करें।

The Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27- संपर्क विवरण

द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क कर सकते हैं। 

फोन नंबर +11-68225501 (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक 

ईमेल – info@joininghandsindia.org

गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2026: उत्तराखंड की छात्राओं के लिए शिक्षा में आर्थिक सहायता!

द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 – (FAQs)!

प्रश्न – द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर – Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27 के लिए वे स्नातक या स्नातकोत्तर छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं कक्षा में न्यूनतम 80% अंक प्राप्त किए हों। 12वीं कक्षा में अध्ययनरत होने की स्थिति में पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड को आधार माना जाएगा

प्रश्न – क्या बिहार या अन्य राज्यों के छात्र Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर – नहीं, इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए केवल उन्हीं छात्रों के आवेदन स्वीकार किए जाते हैं, जो दिल्ली-NCR, बैंगलोर, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद में निवास करते हैं और वहीं अध्ययन कर रहे हैं। इन क्षेत्रों के बाहर के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रश्न – Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27 की पात्रता के लिए क्या कम आय वर्ग से होना आवश्यक है?

उत्तर – हाँ, इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का संबंध निम्न आय वर्ग से होना आवश्यक है। यह प्रोग्राम विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों की सहायता के लिए बनाया गया है।

प्रश्न – Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27 में चयन होने पर क्या लाभ मिलते हैं?

उत्तर – इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को उनकी पढ़ाई से जुड़े आवश्यक खर्चों, जैसे शैक्षणिक शुल्क और अन्य प्रमुख शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

प्रश्न – Cadence/Invecas Scholarship Program 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर – इच्छुक छात्र Buddy4Study पोर्टल पर लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरकर तय समय सीमा से पहले ऑनलाइन जमा करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ेंHome Nursing Scheme for ST Students: अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए अवसर

You may also like

Leave a Comment