ई-कल्याण स्कॉलरशिप स्टेटस आसानी से देख पाना, इस पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं में से एक है जो विद्यार्थियों को उनके ऑनलाइन आवेदन की स्थिति का पता लगाने की अनुमति देता है। वर्तमान में, बिहार और झारखंड राज्य के लिए दो ई-कल्याण पोर्टल हैं जो उनके संबंधित राज्यों की सरकारों द्वारा चलाए जा रहे हैं।
बिहार और झारखंड के विद्यार्थी जो पोस्ट-मैट्रिक स्तर और स्कूल स्तर पर अध्ययन कर रहे हैं, वे क्रमशः ई-कल्याण बिहार और ई-कल्याण झारखंड पोर्टल पर अपने स्कॉलरशिप आवेदन और राशि वितरण की स्थिति आसानी से देख सकते हैं।
यह लेख आवेदन की स्थिति का पता लगाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। ई-कल्याण पोर्टल पर बिहार और झारखंड सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी इस लेख के माध्यम से आवेदन सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
E-Kalyan Scholarship Status 2025 – संक्षिप्त विवरण
नीचे दी गई तालिका में बिहार और झारखंड राज्य के ई-कल्याण पोर्टल की महत्वपूर्ण जानकारियों को संक्षिप्त में प्रस्तुत किया गया है।
पोर्टल का नाम | ई-कल्याण झारखंड व ई-कल्याण बिहार |
ऑफिशियल वेबसाइट | झारखण्ड – ekalyan.cgg.gov.in
बिहार – ekalyan.bih.nic.in |
ई-कल्याण बिहार स्कॉलरशिप | · कक्षा 10+2 लड़कियों के लिए बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
· ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
ई-कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप | · प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप
· राज्य के भीतर पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप · राज्य के बाहर पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप |
शैक्षणिक वर्ष | 2024-25 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
E-Kalyan Scholarship Status 2025 – विवरण
किसी भी ई-कल्याण पोर्टल पर स्कॉलरशिप आवेदन जमा होने के बाद यह जांच की प्रक्रिया से गुजरता है जिसके बाद इसे स्वीकृत या अस्वीकार कर दिया जाता है। यदि आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो स्कॉलरशिप राशि विद्यार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
दोनों, ई-कल्याण बिहार और ई-कल्याण झारखंड पोर्टल प्रत्येक चरण में आवेदन की स्थिति पता करने की अनुमति देता है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए ई-कल्याण स्कॉलरशिप के आवेदन की स्थिति को आसानी से ट्रैक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
E-Kalyan Scholarship Status 2025 – बिहार ई–कल्याण एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें
- ई-कल्याण बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- आवेदन की स्थिति की चेक करने के लिए स्कॉलरशिप के नाम पर क्लिक करें।
- संबंधित ‘स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन और लॉगिन’ पेज पर जाएँ।
- संबंधित स्कॉलरशिप के ‘व्यू एप्लिकेशन स्टेटस’ बटन पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें। (नोट: ई-कल्याण आवेदन की स्थिति देखने के लिए आधार संख्या या खाता संख्या (ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप के लिए) और रजिस्ट्रेशन नंबर (+2 स्कॉलरशिप के लिए) के माध्यम से चेक किया जा सकता है।
- राशि वितरण का स्टेटस इस सेक्शन में देख पाएंगे।
E-Kalyan Scholarship Status 2025 Bihar – पेमेंट रिपोर्ट देखने के लिए
ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर विद्यार्थी अपने जिले संस्थानों के आधार पर पेमेंट रिपोर्ट देख सकते हैं। पेमेंट रिपोर्ट चेक करने के लिए प्रक्रिया निम्नानुसार है।
- ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर जाएं।
- दी गई लिस्ट से स्कॉलरशिप को चुने और “पेमेंट समरी रिपोर्ट” विकल्प पर क्लिक करें।
- वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए पेमेंट रिपोर्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- संबंधित जिले के नाम पर क्लिक करके इंस्टीट्यूशन के आधार पर पेमेंट स्टेटस चेक करें।
ई-कल्याण स्टेटस (बिहार) – आवेदन अस्वीकृत होने की स्थिति
यह मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (+2) स्कॉलरशिप की एक अलग विशेषता है जिसमें विद्यार्थी अस्वीकृत आवेदनों की लिस्ट भी चेक कर सकते हैं।
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (+2) स्कॉलरशिप के ऑफिशियल पेज पर जाएं।
- ‘टोटल रिजेक्टेड लिस्ट’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ‘डिस्ट्रिक्टवाइज रिजेक्टेड स्टूडेंट्स’ लिस्ट के साथ एक नई विंडो खुलेगी।
- जिला और कॉलेज का नाम भरें, और ‘व्यू’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
E-Kalyan Scholarship Status 2025 – झारखंड ई–कल्याण एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें
ई-कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के लिए, नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं।
- सबसे पहले ई-कल्याण झारखंड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- ‘स्टूडेंट लॉगिन’ पर क्लिक करें और स्टूडेंट का नाम/ईमेल/मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद एक नया विंडो खुलेगा, ‘पोस्ट-मैट्रिक एप्लिकेशन स्टेटस’ विकल्प पर क्लिक करें।
- शैक्षणिक सत्र डालें और सर्च करें। यहाँ आवेदन स्थिति दिखाई देगी कि आवेदन स्वीकृत हुआ है या अस्वीकृत।
E-Kalyan Scholarship Status 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न – क्या ई-कल्याण स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड जरूरी है?
हां, किसी भी ई-कल्याण स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड संख्या अनिवार्य है।
प्रश्न – ई-कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल से मुझे कितनी स्कॉलरशिप राशि मिल सकती है?
ई-कल्याण स्कॉलरशिप से मिलने वाला लाभ विभिन्न स्कॉलरशिप व विद्यार्थी की कक्षा के स्तर पर आधारित होता है। इसमें ट्यूशन फीस, रखरखाव भत्ता और अन्य लाभ शामिल हैं।
प्रश्न – विद्यार्थी ई-कल्याण स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकता है?
ई-कल्याण स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आसान है। सबसे पहले संबंधित पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्टर करें। अब, यूजरनेम/ईमेल/मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके लॉगिन करें। आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें, आखिरी में आवेदन पत्र को एक बार अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें।
प्रश्न – मैं अपनी ई-कल्याण बिहार स्कॉलरशिप का स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं?
ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर आवेदन की स्थिति जानने के लिए ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के ऑफिशियल एप्लीकेशन पेज पर जाएं और ‘व्यू एप्लीकेशन स्टेटस ऑफ स्टूडेंट’ पर क्लिक करें। आधार संख्या या खाता संख्या डालकर आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ें – E-Kalyan Status 2025
यह भी पढ़ें – ई-कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल 2025