Home छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक NCERT Books
NCERT Books

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक NCERT Books

by Sadhana Soni

सभी राज्यों में परीक्षाओं का दौर अंतिम चरण पर है। कुछ कक्षाओं की परीक्षा पूरी हो चुकी है तो कहीं रिजल्ट आना अभी बाकी हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय बड़ा ही व्यस्तता व चिंताओं से भरा होता है। किसी को रिजल्ट की चिंता सता रही है तो किसी को स्कूली पढ़ाई ख़त्म करने पर अब आगे कौन सी लाइन चुनना है इसकी चिंता है। बहुत से विद्यार्थी पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं।    

यह लेख ऐसे ही विद्यार्थियों के लिए है जो इस कश्मकश के दौर से गुजर रहे हैं। इस लेख के माध्यम से विद्यार्थियों को यह जानकारी दी जा रही है कि उन्हें आगे की प्लानिंग कैसे करना है। एडमिशन के लिए कॉलेज का चुनाव कैसे करें? प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कौन सी किताबें उनके लिए उपयोगी हो सकती हैं? आने वाली मुख्य प्रतियोगी परीक्षाएं कब हैं?

लेख का विषय   प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स 
किसके लिए? विभिन्न स्तरों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए 
लाभ उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा
परीक्षाओं की तिथि परीक्षा के आधार पर भिन्न
वर्ष 2023-24

विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स 

Table of Contents

  • यदि आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सभी विषयों को पढ़ने के लिए घंटे तय कर टाइम टेबल बनाएं। 
  • NCERT Books प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प हैं। NCERT Books विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए मजबूत आधार प्रदान करती हैं। सिविल सर्विसेस की तैयारी के लिए अक्सर NCERT Books पढ़ने की सलाह दी जाती है। 
  • एग्जाम के अंतिम समय में तैयारी को लेकर तनाव न लें, जितना पढ़ पाएं हैं उतने में संतोष करें। 
  • रिजल्ट आने के समय धैर्य बनाकर रखें, चिंता न करें क्यूंकि जो भी होगा वो आपको एक नया अनुभव देगा। 
  • विद्यार्थियों की सहायता के लिए बनाए गए नियमों के बारे में जानें व लाभ लें। 
  • पढ़ाई के लिए विभिन्न स्तरों पर विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप की खोज करें व इसका लाभ लें।  

12वीं के बाद कौन कौन सी प्रतियोगी परीक्षाओं में हो सकते हैं शामिल?

12वीं कक्षा पास कर लेने पर विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार कॅरिअर बनाने के लिए निर्णय ले सकते हैं की उन्हें किस प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना है। इसके लिए विद्यार्थियों को नीचे कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी जा रही है। 

  • जे ई ई मेंस या जे ई ई एडवांस या जी ए टी ई (GATE) आदि – इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर इंजीनियर बनने के लिए  
  • नीट (NEET) – एम.बी.बी.एस. करके डॉक्टर बनने के लिए 
  • कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) – कानून की पढ़ाई कर वकील बनने के लिए 

ग्रेजुएशन के बाद विद्यार्थी यू पी एस सी की परीक्षा देकर आई ए एस, आई पी एस, आई एफ एस बन सकते हैं। सिविल सर्विसेज की तैयारी विद्यार्थियों को अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ साथ ही शुरू कर देना चाहिए।

सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी की शुरुआत विद्यार्थियों को एन.सी.ई.आर.टी. (NCERT) की किताबों से करनी चाहिए।  यह किताबें पढ़ाई के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं। एन.सी.ई.आर.टी. बुक्स अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यमों के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। 

कुछ ऐसे विषय जिनकी तैयारी NCERT BOOKS से करना चाहिए, वे निम्नलिखित हैं। 

  • इतिहास – कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की NCERT BOOKS
  • भूगोल – कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की NCERT किताबें
  • अर्थव्यवस्था – कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की NCERT किताबें
  • पर्यावरण – NCERT  BOOKS
  • विज्ञान व प्रौद्योगिकी – कक्षा 6वीं से लेकर कक्षा 10वीं तक की NCERT किताबें
  • भारतीय संस्कृति – भारतीय कला का इतिहास पढ़ने के लिए एनसीईआरटी (NCERT) की फाईन आर्ट की किताब 
  • भारतीय समाज – ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास की NCERT समाजशास्त्र की किताबें 
  • एथिक्स मेन्स एग्जाम पेपर – 4 के लिये मनोविज्ञान की NCERT BOOK 

नोट – NCERT BOOKS के अलावा भी कई अन्य किताबों का अध्ययन तैयारी के लिए जरूरी है।

2023 में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथियां व ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तय तिथियों की जानकारी निम्नलिखित है। 

अप्रैल में आयोजित होने वाली परीक्षाएं

  • भारतीय सेना अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षाअप्रैलयहाँ क्लिक करें 
  • एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा, 2022 – अप्रैल यहाँ क्लिक करें 
  • बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2023 – 8 अप्रैलयहाँ क्लिक करें 
  • एल.आई.सी. अप्रेंटिस विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा, 2023 – 23 अप्रैल यहाँ क्लिक करें 
  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी (I) परीक्षा, 2023 – 16 अप्रैलयहाँ क्लिक करें
  • संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2023 – 16 अप्रैल यहाँ क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश बी.एड. प्रवेश परीक्षा, 2023 (बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित)24 अप्रैल यहाँ क्लिक करें 
  • मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग व जनजातीय शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक व प्राथमिक शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा, 2023 – 25 अप्रैल यहाँ क्लिक करें 
  • जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 2023 (कक्षा-6)  – 29 अप्रैलयहाँ क्लिक करें

मई में आयोजित होने वाली परीक्षाएं

  • मध्य प्रदेश वनरक्षक एवं क्षेत्ररक्षक (कार्यपालिक) एवं जेल प्रहरी (कार्यपालिक) सीधी भर्ती परीक्षा, 2022 – 11 मई यहाँ क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा, 2023 – 14 मई यहाँ क्लिक करें       
  • उत्तराखंड डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा, 2021 – 20 मई यहाँ क्लिक करें 
  • मध्य प्रदेश पीएससी राज्य सेवा वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा, 2022 – 21 मई यहाँ क्लिक करें 
  • कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेन्स टेस्ट, 2023 (CUET-UG) – 21-31 मई –  यहाँ क्लिक करें 
  • संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा, 2023 – 28 मई –  यहाँ क्लिक करें

जून से अगस्त  में आयोजित होने वाली परीक्षाएं

  • मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट, 2022 (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए)8 जून यहाँ क्लिक करें
  • राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग सूचना सहायक (Informatics Assistant) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 – जुलाईयहाँ क्लिक करें
  • मध्य प्रदेश सहायक ग्रेड-3 स्टेनोटाइपिस्ट, शीघ्रलेखक व अन्य पदों की सीधी भर्ती व बैकलॉग हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा, 2023 – 15 अगस्त यहाँ क्लिक करें      

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न – बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2023 कब है?

बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल 2023 को रखी गई है। 

प्रश्न मध्य प्रदेश पीएससी राज्य सेवा वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा, 2022 की तिथि क्या है?

मध्य प्रदेश पीएससी राज्य सेवा वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि 21 मई 2023 है। 

प्रश्न उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा, 2023 की परीक्षा कब है?

 उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा 14 मई 2023 को होगी।

 प्रश्नUPSC की तैयारी में कौन कौन से विषय के लिए हिंदी एनसीईआरटी किताबें पढ़नी चाहिए?

हिंदी में यूपीएससी के लिए एनसीईआरटी की भारतीय समाज, राजनीति और प्रशासन,अर्थशास्त्र, सामान्य विज्ञान आदि किताबें पढ़ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023, उच्च शिक्षा के लिए 5 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप

You may also like