एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 एस बी आई फाउंडेशन की एजुकेशन वर्टिकल – इंटीग्रेटेड लर्निंग मिशन (ILM) के तहत एक पहल है, जो कम आय वाले सभी भारतीय परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 के तहत, टॉप एनआईआरएफ विश्वविद्यालयों/कॉलेजों और आईआईटी, आईआईएम से एमबीए/पीजीडीएम और प्रमुख संस्थानों से पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को 1 वर्ष के लिए 5 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
लेटेस्ट अपडेट: पी एच डी के विद्यार्थियों के लिए एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई, 2023 तक बढ़ा दी गई है।
Table of Contents
एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 – संक्षिप्त विवरण
ब्यौरा | विवरण |
छात्रवृत्ति का नाम | एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 |
प्रदाता | एसबीआई फाउंडेशन |
किसके लिए | पी एच डी, अंडरग्रेजुएट, एम बी ए/पी जी डी एम के विद्यार्थियों के लिए |
स्कॉलरशिप राशि | 1 वर्ष के लिए 5,00,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप राशि |
आवेदन करने की अंतिम तिथि* | 31 मई, 2023 (पी एच डी के विद्यार्थियों के लिए) |
आवेदन | Buddy4study के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। |
शैक्षणिक सत्र | 2023-24 |
एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 – अंतिम तिथि
एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा। स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि 31 मई, 2023 (पी एच डी के विद्यार्थियों के लिए) है।
नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।
एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 – पात्रता मानदंड
SBIF Asha Scholarship Program का लाभ लेने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
नीचे दी गई स्कॉलरशिप की चारों केटेगरी के लिए कुछ पात्रता मानदंड एक सामान हैं जैसे कि स्कॉलरशिप के लिए सभी भारतीय विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
SBIF Asha Scholarship for PhD Students 2023 – पात्रता
- आवेदक शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में जाने-माने संस्थान में पीएचडी के प्रथम वर्ष में नामांकित विद्यार्थी होना चाहिए।
- आवेदकों को साइबर सिक्योरिटी, इनोवेटिव फाइनेंस मैकेनिज्म, न्यू पेमेंट मॉडल्स, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, माइक्रो-फाइनेंस एंड क्रेडिट लिंकेज आदि जैसे चुनिंदा क्षेत्रों में रिसर्च करना चाहिए।
- आवेदक ने पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 75% अंक (सभी वर्षों / सेमेस्टर का कुल एग्रीगेट) प्राप्त किये हों।
SBIF Asha Scholarship Program for Undergraduate Courses 2023 – पात्रता
- आवेदक शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में टॉप एनआईआरएफ विश्वविद्यालय/कॉलेज से ग्रेजुएशन कोर्स के प्रथम वर्ष में अध्ययन कर रहा हो।
- आवेदक ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त किये हों।
SBIF Asha Scholarship for IIT Students 2023 – पात्रता
- आवेदक शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में टॉप IIT कॉलेज में ग्रेजुएशन कोर्स के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा हो।
- आवेदक ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त किये हों।
SBIF Asha Scholarship for IIM Students 2023 – पात्रता
- आवेदक शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में टॉप IIM कॉलेज में MBA/PGDM कोर्स के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा हो।
- आवेदक ने ग्रेजुएशन में कम से कम 75% अंक (सभी वर्षों / सेमेस्टर के कुल अंक) प्राप्त किये हों।
एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 – स्कॉलरशिप राशि
SBIF Asha Scholarship Program हेतु चयनित विद्यार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।
- SBIF Asha Scholarship for PhD Students 2023 के तहत एक वर्ष के लिए 5,00,000 रुपए तक की राशि प्राप्त होगी।
- SBIF Asha Scholarship Program for Undergraduate Courses 2023 के तहत एक वर्ष के लिए 50,000 रुपए तक की राशि प्राप्त होगी।
- SBIF Asha Scholarship for IIT Students 2023 के तहत एक वर्ष के लिए 3,40,000 रुपए तक की राशि प्राप्त होगी।
- SBIF Asha Scholarship for IIM Students 2023 के तहत एक वर्ष के लिए 5,00,000 रुपए तक की राशि प्राप्त होगी।
एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 – आवश्यक दस्तावेज़
SBIF Asha Scholarship Program के लिए आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए।
- पिछले शैक्षणिक वर्ष की मार्कशीट (कक्षा 12वीं/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट, जो भी लागू हो)
- सरकार द्वारा जारी पहचान प्रमाण (आधार कार्ड)
- वर्तमान वर्ष का प्रवेश (एडमिशन) प्रमाण (शुल्क रसीद/प्रवेश पत्र/संस्था पहचान पत्र/वास्तविक प्रमाण पत्र)
- आवेदक या माता-पिता का बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण (फॉर्म 16A/सरकारी प्राधिकरण से आय प्रमाण पत्र/वेतन पर्ची, आदि)
- आवेदक का फोटो
एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 – आवेदन प्रक्रिया
SBIF Asha Scholarship Program के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।
- सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और आपके लिए उचित स्कॉलरशिप के बगल में दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ बटन पर क्लिक करें।
- अप्लाई नाउ पर क्लिक करते ही लॉगिन पॉप-अप खुलेगा।
- ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी में लॉग इन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल / मोबाइल/ गूगल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें।
- इस प्रकार सफलता पूर्वक लॉगिन होने पर ओके का बटन दबाएं।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शन पेज खुल जाएगा। दाहिनी ओर दिए गए ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ बटन पर क्लिक करें।
- SBIF Asha Scholarship Program for Undergraduate Courses 2023
- SBIF Asha Scholarship for IIT Students 2023
- SBIF Asha Scholarship for IIM Students 2023
- SBIF Asha Scholarship for PhD Students 2023
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको स्कॉलरशिप आवेदन के लिए अपनी योग्यता चेक करनी होगी।
- SBIF Asha Scholarship Program for Undergraduate Courses 2023
- SBIF Asha Scholarship for IIT Students 2023
- SBIF Asha Scholarship for IIM Students 2023
- SBIF Asha Scholarship for PhD Students 2023
- स्कॉलरशिप के लिए योग्य होने सम्बन्धी सन्देश के कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना होगा।
- स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- SBIF Asha Scholarship Program for Undergraduate Courses 2023
- SBIF Asha Scholarship for IIT Students 2023
- SBIF Asha Scholarship for IIM Students 2023
- SBIF Asha Scholarship for PhD Students 2023
- स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
- सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।
- ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।
- यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 – चयन प्रक्रिया
SBIF Asha Scholarship Program के लिए स्कॉलर्स का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाएगा। इसमें कई चरणों की प्रक्रिया शामिल है जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
- आवेदकों की उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग।
- दस्तावेज सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक साक्षात्कार।
एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023 – संपर्क विवरण
SBIF Asha Scholarship Program से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए ईमेल व फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
फोन – 011-430-92248 (एक्सटेंशन: 303) (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 6 बजे तक)
ईमेल – sbiashascholarship@buddy4study.com
एसबीआई फाउंडेशन के बारे में
एसबीआई फाउंडेशन भारतीय स्टेट बैंक की सीएसआर शाखा है। बैंकिंग के अलावा सेवाओं में परंपरानुसार, फाउंडेशन वर्तमान में भारत के 28 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, आजीविका और उद्यमिता, युवा अधिकारिता, खेल को बढ़ावा देने और सामाजिक-आर्थिक विकास और समाज के वंचित वर्गों को बेहतर बनाने में योगदान के लिए काम करता है।
SBIF Asha Scholarship Program (FAQs) अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न – एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप के लिए चुने जाने पर मुझे स्कॉलरशिप कैसे मिलेगी?
एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप के लिए चुने जाने पर स्कॉलरशिप राशि सीधे विद्यार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
प्रश्न – क्या मुझे एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप बाद के वर्षों की पढ़ाई के लिए मिलेगी?
नहीं। एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन (एमबीए/पीजीडीएम) और पीएचडी कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बार दी जाने वाली स्कॉलरशिप है।
प्रश्न – एस बी आई एफ आशा स्कॉलरशिप के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
SBIF Asha Scholarship Program के लिए विद्यार्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले आवेदकों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर की जाएगी फिर दस्तावेज सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक साक्षात्कार लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – उन्नति स्कॉलरशिप स्कीम 2023-24 – 13 हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप
इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।