Home छात्रवृत्ति 10वीं कक्षा पास विद्यार्थियों के लिए, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2023-24 
ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2022 

10वीं कक्षा पास विद्यार्थियों के लिए, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2023-24 

by Sadhana Soni

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2023-24 उन विद्यार्थियों के लिए एक अवसर है जो 10वीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद प्राप्त करना चाहते हैं। इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए आवेदकों को इस लेख में दी गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यान से पढ़ना होगा। योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से स्कॉलरशिप के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे। स्कॉलरशिप के विवरण, पात्रता मानदंड, लाभ, अंतिम तिथि व आवश्यक दस्तावेज से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2023-24

यह स्कॉलरशिप हिमाचल प्रदेश राज्य के सरकारी या निजी स्कूल से 10वीं कक्षा पास करने वाले एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के विद्यार्थियों लिए है ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। यह स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद करेगी। इस स्कॉलरशिप के तहत 10वीं कक्षा पास करने के बाद 11वीं कक्षा या किसी भी प्रोफेशनल / टेक्निकल कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकेंगे।

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2022

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2023-24 – संक्षिप्त विवरण

स्कॉलरशिप का नाम ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना
किसके द्वारा शुरू हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया
उद्देश्य वित्तीय सहायता प्रदान करना
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश के दसवीं पास विद्यार्थी
ऑफिशियल साइट https://scholarships.gov.in/

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2023-24 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि: 16 जनवरी 2024
  • दोषपूर्ण सत्यापन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2024
  • संस्थान सत्यापन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2024

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2023-24 – उद्देश्य 

इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य टॉप 100 लड़कियों और टॉप 100 लड़कों को स्कॉलरशिप देना है। यह स्कॉलरशिप हिमाचल प्रदेश राज्य के आदिवासी समुदाय से संबंधित विद्यार्थियों को दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर केवल योग्य विद्यार्थी ही इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकेंगे। 11वीं कक्षा की इंटरनल परीक्षा में या अपने कोर्स के प्रथम वर्ष में किये गए प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थी 12वीं कक्षा या कोर्स के द्वितीय वर्ष में अपनी स्कॉलरशिप का नवीनीकरण कर सकते हैं।

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2023-24 – पात्रता मापदंड

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। 

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक ने 10वीं कक्षा पास की हो। 
  • आवेदक ने 10वीं कक्षा पास करने के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य के भीतर या बाहर 11वीं कक्षा में या किसी व्यावसायिक/तकनीकी कोर्स में प्रवेश लिया हो। 
  • आवेदक अनुसूचित जनजाति से संबंधित होना चाहिए।

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2023-24 – स्कॉलरशिप राशि

चयनित उम्मीदवारों को प्रति वर्ष 11,000 रुपये की स्कॉलरशिप 2 साल के लिए प्रदान की जाएगी।

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2023-24 – आवश्यक दस्तावेज़

विद्यार्थियों को आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने हेतु अपने साथ अनिवार्य रूप से रखने होंगे। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड (यूआईडी/ईआईडी नंबर)
  • हिमाचल बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
  • पिछली पास की गई कक्षा की अंकसूची 
  • छात्र के बैंक खाते का नवीनतम विवरण।
  • अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र (तहसीलदार के पद से नीचे के अधिकारी द्वारा जारी नहीं होना चाहिए)

यह भी पढ़ें – यूपी पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप 2022-23 – आवेदन की अंतिम तिथि से पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन

ठाकुर सेन नेगी छात्रवृति योजना – आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य आवेदक जो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • आपके सामने होम पेज दिखाई देगा। 

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2022

  • होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • आपके सामने एक नया वेब पेज प्रदर्शित होगा। 

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2022

  • यहां, आपको सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा।
  • सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ने के बाद सही का निशान लगाएं।
  • अब कंटिन्यू विकल्प पर क्लिक करें। 
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने आ जाएगा। 

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2022

  • आपको फॉर्म में पूछे गए सभी विवरण दर्ज करने होंगे जैसे कि –
    1. राज्य
    2. छात्रवृत्ति श्रेणी
    3. छात्र का नाम
    4. योजना प्रकार
    5. लिंग
    6. मोबाइल नंबर
    7. ईमेल आईडी
    8. बैंक IFSC कोड
    9. बैंक खाता संख्या
    10. पहचान विवरण
  • उसके बाद, आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। 
  • मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें। 
  • इस तरह से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

ऑफिशियल लॉगिन प्रक्रिया

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2022

  • अब होमपेज पर आपको एक ऑफिशियल लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यूजर नेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • अब लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें।

बैंक विवरण सुधार

  • स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • होमपेज पर आपको बैंक डिटेल्स करेक्शन का लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अपने बैंक विवरण में सुधार करें।

लाभार्थी सूची देखें

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • होम स्क्रीन से बेनेफिशरी लिस्ट विकल्प चुनें।
  • अब अपने जिले का चयन करें।
  • बेनेफिशरी लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।

स्टूडेंट लॉगिन प्रक्रिया

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2022

  • चुनें कि क्या आपने आधार पंजीकृत किया है।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेटस चेक करें 

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
  • छात्र लॉगिन विकल्प चुनें।
  • वहां आपको Check Status का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अब स्क्रीन पर स्टेटस ओपन हो जाएगा।

मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
  • मुख्य स्क्रीन से डाउनलोड विकल्प चुनें। 
  • अब मेरिट लिस्ट विकल्प चुनें।
  • विभिन्न छात्रवृत्ति की एक सूची खुल जाएगी।
  • मनचाही पर क्लिक करें और सूची खुल जाएगी।

सम्पर्क विवरण

विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप से सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या होने पर नीचे दी गई ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।

ईमेल: hpepass2013@gmail.com

अन्य स्कॉलरशिप की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

You may also like