यदि आप उत्तर प्रदेश के छात्र हैं और UP Scholarship 2026-27, यूपी स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन, UP Scholarship Last Date, UP Scholarship Status, Fresh Registration, Renewal, OTR Registration या Scholarship Login के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है।
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली (UP Scholarship Portal) राज्य सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख छात्रवृत्ति पोर्टल है, जिसके माध्यम से कक्षा 9 से लेकर PhD, ITI, Diploma, UG, PG एवं Professional Courses तक के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाता है। इस पोर्टल पर आवेदन, लॉगिन, स्टेटस चेक, रिन्यूअल और करेक्शन जैसी सभी सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
UP Scholarship 2026-27 Latest Update
1. UP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
2. Pre-Matric (कक्षा 9-10) के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।
3. Post-Matric (कक्षा 11, 12, UG, PG, Diploma आदि) के लिए आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।
4. नए (Fresh) आवेदकों के लिए DigiLocker आधारित OTR (One Time Registration) अनिवार्य है।
5. सभी आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
UP Scholarship 2026 Highlights
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | UP Scholarship 2026-27 |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| संचालित विभाग | उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| लाभार्थी | कक्षा 9 से PhD तक के विद्यार्थी |
| आवेदन प्रकार | Fresh एवं Renewal |
| OTR | नए छात्रों के लिए अनिवार्य |
| लाभ | छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर2026 |
UP Scholarship क्या है?
UP Scholarship उत्तर प्रदेश सरकार की एक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना है, जिसके माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
यह योजना मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए संचालित की जाती है—
1. General
2. OBC
3. SC
4. ST
5. Minority
योजना के अंतर्गत विभिन्न विभाग पात्र छात्रों को उनकी श्रेणी एवं पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रवृत्ति एवं फीस प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराते हैं।
UP Scholarship के प्रकार
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति मुख्य रूप से चार श्रेणियों में संचालित की जाती है—
| छात्रवृत्ति | कक्षा |
| Pre-Matric Scholarship | कक्षा 9 एवं 10 |
| Post-Matric Intermediate | कक्षा 11 एवं 12 |
| Post-Matric Other Than Intermediate | UG, PG, Diploma, ITI, Polytechnic आदि |
| Other State Scholarship | उत्तर प्रदेश के बाहर अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी |
यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
UP Scholarship किन छात्रों को मिलती है?
निम्नलिखित विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं—
- कक्षा 9 एवं 10
- कक्षा 11 एवं 12
- ITI
- Polytechnic
- Diploma
- Graduation
- Post Graduation
- Engineering
- Medical
- Nursing
- Law
- MBA
- MCA
- B.Ed.
- PhD
- Professional Courses
UP Scholarship के लाभ
UP Scholarship के माध्यम से विद्यार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते हैं—
1. छात्रवृत्ति राशि
2. Tuition Fee Reimbursement
3. Maintenance Allowance
4. Professional Courses के लिए आर्थिक सहायता
5. आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में सहायता
6. ऑनलाइन आवेदन एवं ट्रैकिंग सुविधा
UP प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 – छात्रवृत्ति राशि (Scholarship Amount)
| श्रेणी (Category) | छात्रवृत्ति राशि |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹150 प्रति माह + ₹750 वार्षिक अतिरिक्त सहायता |
| अनुसूचित जाति (SC) | डे-स्कॉलर – ₹3,500 प्रति वर्ष छात्रावासी (Hosteller) – ₹7,000 प्रति वर्ष |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹225 प्रति माह + ₹750 वार्षिक अतिरिक्त सहायता |
| अल्पसंख्यक (Minority) | ₹225 प्रति माह + ₹750 वार्षिक अतिरिक्त सहायता |
| सामान्य वर्ग (General) | ₹3,000 प्रति वर्ष |
UP पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 – छात्रवृत्ति राशि (Scholarship Amount)
| OBC एवं अल्पसंख्यक (Minority) छात्रों के लिए | ||
| समूह (Group) | डे-स्कॉलर (प्रति माह) | छात्रावासी (Hosteller) – प्रति माह |
| ग्रुप-I | ₹550 | ₹1,200 |
| ग्रुप-II | ₹530 | ₹820 |
| ग्रुप-III | ₹300 | ₹570 |
| ग्रुप-IV | ₹230 | ₹380 |
| सामान्य, अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) छात्रों के लिए | ||
| समूह (Group) | डे-स्कॉलर (प्रति वर्ष) | छात्रावासी (Hosteller) – प्रति वर्ष |
| ग्रुप-I | ₹7,000 | ₹13,500 |
| ग्रुप-II | ₹6,500 | ₹9,500 |
| ग्रुप-III | ₹3,000 | ₹6,000 |
| ग्रुप-IV | ₹2,500 | ₹4,000 |
UP Scholarship 2026-27 के लिए पात्रता (Eligibility)
UP Scholarship 2026-27 के लिए सामान्य पात्रता निम्न प्रकार है—
1. आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
2. किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय, कॉलेज या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
3. General, OBC, SC, ST या Minority श्रेणी से हो।
UP Scholarship 2026-27 – प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पात्रता (Eligibility Criteria)
| पात्रता मानदंड | प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) | पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 11 एवं उससे उच्च) |
| निवास | आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। | आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। |
| सामान्य/OBC/अल्पसंख्यक वर्ग की वार्षिक पारिवारिक आय | ₹2 लाख तक | OBC वर्ग – ₹2 लाख तक |
| SC/ST वर्ग की वार्षिक पारिवारिक आय | ₹2.5 लाख तक | SC/ST वर्ग – ₹2.5 लाख तक |
| अन्य राज्यों में अध्ययनरत छात्र | यदि छात्र SC/ST/सामान्य वर्ग से संबंधित है, उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है तथा दूसरे राज्य के सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में अध्ययन कर रहा है, तो वह पात्र हो सकता है। | आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता लागू होगी। |
UP Scholarship 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय सामान्यतः निम्न दस्तावेज आवश्यक होते हैं—
- आधार कार्ड
- DigiLocker OTR ID
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- प्रवेश रसीद (Admission Receipt)
- फीस रसीद
- बैंक पासबुक
- आधार से लिंक बैंक खाता
- आय प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण-पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
UP Scholarship 2026-27 महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम (SC/ST/सामान्य, OBC, अल्पसंख्यक वर्ग) | आवेदन अवधि |
| प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति | 11 अगस्त 2026 से 21 सितंबर 2026 तक |
| पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति | 15 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक |
महत्वपूर्ण सूचना – आवेदन की अंतिम तिथि संबंधित विभाग द्वारा परिवर्तित या बढ़ाई जा सकती है।
UP Scholarship 2026-27 Online Apply – OTR Registration, Fresh Registration, Renewal Login
UP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने से पहले प्रत्येक विद्यार्थी को यह समझना जरूरी है कि आवेदन प्रक्रिया में OTR (One Time Registration) सबसे महत्वपूर्ण चरण है। नए (Fresh) आवेदकों को सबसे पहले OTR करना होगा, जबकि Renewal उम्मीदवार अपने पुराने Registration Number से आवेदन कर सकेंगे। सभी आवेदन केवल UP Scholarship Portal के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
UP Scholarship OTR Registration 2026 क्या है?
OTR (One Time Registration) उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल की एक नई व्यवस्था है। इसका उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को एक Unique OTR Number प्रदान करना है, जिससे भविष्य में बार-बार Registration करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
महत्वपूर्ण नोट – Fresh Scholarship आवेदन करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के लिए OTR अनिवार्य है।
UP Scholarship OTR Registration कैसे करें?
1. UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर Student → OTR Registration पर क्लिक करें।
3. अब DigiLocker Authentication पूरा करें।
4. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
5. अपनी मूल जानकारी भरें—
- विद्यार्थी का नाम
- जन्मतिथि
- आधार संख्या
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
6. सफल सत्यापन के बाद आपका OTR Number Generate हो जाएगा।
7. OTR Number भविष्य के सभी Scholarship आवेदन के लिए सुरक्षित रखें।
UP Scholarship Fresh Registration 2026
यदि आप पहली बार Scholarship के लिए आवेदन कर रहे हैं तो Fresh Registration करना होगा।
Fresh Registration निम्न छात्रों के लिए है—
1. पहली बार Scholarship लेने वाले
2. नया Admission लेने वाले
3. पहली बार College में प्रवेश लेने वाले
4. जिनकी Class Change हो रही हो
Fresh Registration Process
चरण-1 Official Website पर जाएं।
चरण-2 Student विकल्प चुनें।
चरण-3 Fresh Registration चुनें।
चरण-4 अपनी Category चुनें—
A. General
B. SC
C. ST
D. OBC
E. Minority
चरण-5 OTR Number दर्ज करें।
चरण-6 Application Form भरें—
A. व्यक्तिगत जानकारी
B. शैक्षणिक जानकारी
C. बैंक विवरण
D. कॉलेज विवरण
चरण-7 दस्तावेज Upload करें।
चरण-8 Application Submit करें।
चरण-9 Print Out डाउनलोड करें।
UP Scholarship Renewal 2026
यदि आपने पिछले वर्ष Scholarship प्राप्त की थी और उसी Course में अगली कक्षा में प्रवेश लिया है, तो Renewal आवेदन करना होगा।
Renewal से विद्यार्थी का पुराना डेटा स्वतः उपलब्ध हो जाता है, जिससे आवेदन प्रक्रिया आसान हो जाती है।
Renewal Login कैसे करें?
स्टेप -1 UP Scholarship Official Portal पर जाएं।
स्टेप -2 Student → Renewal Login चुनें।
स्टेप -3 अपनी Category चुनें।
स्टेप -4 Registration Number दर्ज करें।
स्टेप -5 Password एवं Captcha भरें।
स्टेप -6 Login करें।
स्टेप -7 नया Academic Year चुनें।
स्टेप -8 आवश्यक जानकारी Update करें।
स्टेप -9 Final Submit करें।
UP Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इच्छुक विद्यार्थी UP Scholarship Online Application Process के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं—
1. सबसे पहले UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “One Time Registration (OTR)” विकल्प पर क्लिक करें।
3. सक्रिय मोबाइल नंबर और आधार संख्या की सहायता से OTR प्रक्रिया पूरी करें।
4. OTR सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद Registration Form भरना शुरू करें।
5. इसके बाद “Student Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
6. आवेदन फॉर्म में छात्र की सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें तथा मोबाइल नंबर सत्यापन (Mobile Number Authentication), आधार e-KYC और OTR Number Generation की प्रक्रिया पूरी करें।
7. अंत में दर्ज की गई सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच करें और आवेदन पत्र Final Submit कर दें।
8. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट (Printout) डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण सूचना – आवेदन पत्र जमा करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि सभी जानकारी सही है। Final Submit के बाद आवेदन में संशोधन केवल निर्धारित Correction Window के दौरान ही किया जा सकता है।
9. आवेदन पत्र जमा होने के बाद संबंधित विद्यालय, कॉलेज या विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थी के प्रवेश, पाठ्यक्रम, शुल्क, उपस्थिति तथा अन्य विवरणों का सत्यापन किया जाता है।
10. संस्थान द्वारा सत्यापन पूर्ण होने के बाद आवेदन संबंधित जिला समाज कल्याण/पिछड़ा वर्ग कल्याण/अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेजा जाता है, जहां पात्रता एवं दस्तावेजों का अंतिम सत्यापन किया जाता है।
11. जिला स्तर पर सत्यापन सफल होने के बाद पात्र विद्यार्थियों के आवेदन को स्वीकृति प्रदान की जाती है और छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाती है।
12. आवेदन स्वीकृत होने के बाद छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि Public Financial Management System (PFMS) के माध्यम से सीधे विद्यार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए भेजी जाती है।
UP Scholarship Application में होने वाली सामान्य गलतियां
आवेदन करते समय निम्न गलतियों से बचें—
1. गलत आधार संख्या
2. बैंक खाता आधार से लिंक न होना
3. NPCI Mapping न होना
4. आय प्रमाण पत्र Expired होना
5. गलत IFSC Code
6. गलत College चुनना
7. अधूरे Documents Upload करना
8. Final Submit न करना
UP Scholarship Correction Process
यदि आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो Scholarship Portal Correction Window खोलता है।
Correction Window के दौरान विद्यार्थी निम्न जानकारी सुधार सकते हैं—
1. नाम
2. बैंक विवरण
3. Course
4. Year
5. Mobile Number
6. Address
7. Institute Details
8. Final Verification के बाद अधिकांश विवरणों में संशोधन संभव नहीं होता।
Institute Verification क्या होता है?
Scholarship आवेदन Submit होने के बाद संबंधित कॉलेज/विद्यालय द्वारा निम्न विवरणों का सत्यापन किया जाता है।
1. Admission Verify
2. Fee Verify
3. Attendance
4. Course
5. Student Details
Verification पूरा होने के बाद आवेदन जिला समाज कल्याण विभाग को भेजा जाता है।
Defective Application क्या है?
यदि आवेदन में कोई कमी पाई जाती है तो उसे Defective घोषित किया जाता है।
ऐसी स्थिति में विद्यार्थी को—
1. Portal पर Login करना होगा।
2. Defect देखना होगा।
3. निर्धारित समय के भीतर सुधार करना होगा।
4. पुनः Submit करना होगा।
UP Scholarship Status 2026-27 कैसे चेक करें? (UP Scholarship Status Check)
UP Scholarship आवेदन जमा करने के बाद विद्यार्थी अपने आवेदन की स्थिति (Application Status) ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके माध्यम से यह पता चलता है कि आवेदन किस चरण में है और छात्रवृत्ति स्वीकृत हुई है या नहीं।
UP Scholarship Status Check करने की प्रक्रिया
चरण 1: UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर “Status” विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना Registration Number और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
चरण 4: Submit बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: अब स्क्रीन पर निम्न जानकारी दिखाई देगी—
1. आवेदन की वर्तमान स्थिति
2. आवेदन संख्या
3. छात्र का नाम
4. संस्थान का नाम
5. सत्यापन की स्थिति
6. जिला स्तर की स्थिति
7. भुगतान की स्थिति
8. छात्रवृत्ति स्वीकृत/अस्वीकृत
UP Scholarship Payment Status कैसे देखें?
यदि आपकी Scholarship Approved हो चुकी है तो Payment Status भी ऑनलाइन देखा जा सकता है।
भुगतान की जानकारी PFMS (Public Financial Management System) के माध्यम से उपलब्ध होती है।
PFMS Payment Status Check
1. PFMS Portal खोलें।
2. Know Your Payment विकल्प चुनें।
3. Bank Account Number दर्ज करें।
4. Confirm Account Number भरें।
5. Captcha दर्ज करें।
6. Search पर क्लिक करें।
7. यदि भुगतान जारी हो चुका होगा तो उसकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
UP Scholarship 2026-27 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. UP Scholarship 2026-27 क्या है?
UP Scholarship उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना है। इसके माध्यम से कक्षा 9 से लेकर स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तक के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाता है।
2. UP Scholarship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी विद्यार्थी, जो किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय, कॉलेज या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं तथा संबंधित योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, आवेदन कर सकते हैं। इसमें Pre-Matric, Post-Matric, UG, PG, Diploma, ITI और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल हैं।
3. UP Scholarship 2026-27 के लिए OTR Registration क्या है?
OTR (One Time Registration) एक यूनिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया है, जिसे Fresh आवेदकों के लिए अनिवार्य किया गया है। OTR पूरा होने के बाद विद्यार्थी उसी OTR ID के माध्यम से छात्रवृत्ति आवेदन कर सकते हैं।
4. UP Scholarship Fresh और Renewal में क्या अंतर है?
Fresh आवेदन उन विद्यार्थियों के लिए है जो पहली बार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर रहे हैं। Renewal आवेदन उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने पिछले शैक्षणिक सत्र में छात्रवृत्ति प्राप्त की थी और उसी पाठ्यक्रम की अगली कक्षा में प्रवेश लिया है।
5. UP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?
विद्यार्थी सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर OTR Registration पूरा करें। इसके बाद Fresh या Renewal Login करके आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन सबमिट करें और उसकी प्रिंट कॉपी अपने संस्थान में जमा करें।
6. UP Scholarship Status कैसे चेक करें?
विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल पर Status सेक्शन में जाकर अपना Registration Number और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।
7. UP Scholarship Payment Status कैसे देखें?
यदि आवेदन स्वीकृत हो गया है, तो विद्यार्थी PFMS (Public Financial Management System) के माध्यम से अपने बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि की भुगतान स्थिति देख सकते हैं।
8. UP Scholarship के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
आमतौर पर आवेदन के लिए आधार कार्ड, OTR ID, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट आकार का फोटो और प्रवेश/फीस संबंधी दस्तावेज आवश्यक होते हैं।
9. UP Scholarship की अंतिम तिथि क्या है?
UP Scholarship की आवेदन तिथियां Pre-Matric और Post-Matric योजनाओं के लिए अलग-अलग जारी की जाती हैं। UP Scholarship की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।
10. क्या Private College के छात्र UP Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, यदि संबंधित निजी संस्थान UP Scholarship Portal पर पंजीकृत एवं पात्र है तथा विद्यार्थी योजना की सभी पात्रता शर्तें पूरी करता है, तो वह आवेदन कर सकता है।
11. यदि आवेदन में गलती हो जाए तो क्या करें?
उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल निर्धारित समय पर Correction Window उपलब्ध कराता है। इस दौरान विद्यार्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
12. UP Scholarship की राशि कब मिलती है?
संस्थान, विश्वविद्यालय और जिला स्तर पर सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि DBT के माध्यम से भेजी जाती है। भुगतान की स्थिति PFMS और Scholarship Portal पर देखी जा सकती है।
13. UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
UP Scholarship के लिए आधिकारिक पोर्टल https://scholarship.up.gov.in है।
14. क्या UP Scholarship केवल SC/ST छात्रों के लिए है?
नहीं, UP Scholarship योजना का लाभ General, OBC, SC, ST, EWS और Minority श्रेणी के पात्र विद्यार्थियों को संबंधित योजना के नियमों के अनुसार दिया जाता है।
15. क्या एक छात्र हर वर्ष UP Scholarship के लिए आवेदन कर सकता है?
हाँ, यदि विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रवेश लेता है और पात्रता शर्तें पूरी करता है, तो वह प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में Fresh या Renewal श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकता है।
यह भी पढ़ें – यूपीएससी फ्री कोचिंग


