Home छात्रवृत्ति वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 – उत्कृष्ट छात्रों के लिए शिक्षण शुल्क और निर्धारित राशि
वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24

वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 – उत्कृष्ट छात्रों के लिए शिक्षण शुल्क और निर्धारित राशि

by Sadhana Soni

वाहनी स्कॉलरशिप ट्रस्ट, जो कि एक एनजीओ है, के द्वारा वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। यह स्कॉलरशिप कक्षा 12वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। 

वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 के माध्यम से उन सभी भारतीय विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी जो आर्थिक रूप से चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित होने वाले विद्यार्थी अपनी ट्यूशन फीस व अन्य खर्च हेतु एक निश्चित राशि प्राप्त कर सकते हैं।

वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 – संक्षिप्त विवरण

ब्यौरा विवरण
स्कॉलरशिप का नाम वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24
किसके द्वारा वाहनी स्कॉलरशिप ट्रस्ट
किसके लिए कक्षा 12वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों हेतु
लाभ पाठ्यक्रम (कोर्स) की पूरी अवधि के लिए शिक्षण शुल्क अन्य खर्च हेतु एक निश्चित राशि
आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2023  
आवेदन ऑनलाइन आवेदन Buddy4study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2023-24

वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 – अंतिम तिथि

वाहनी स्कॉलरशिप हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2023 है। इच्छुक योग्य विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन सम्बन्धी किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।  

नोट:-  ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।

वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 – पात्रता मानदंड

निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले विद्यार्थी वाहनी स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। 
  • आवेदक किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा हो और आगामी बोर्ड परीक्षा में निश्चित रूप से सम्मिलित होना चाहिए। 
  • आवेदक ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में व कक्षा 11वीं में 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। 
  • आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान में स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री पाठ्यक्रम (कोर्स) हेतु आवेदन करना चाहिए। 
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को सम्मिलित करने पर 1,50,000 रुपए से कम होना चाहिए।

वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 – लाभ

इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए शिक्षण (ट्यूशन) शुल्क प्राप्त होगा। 

यदि कोई स्कॉलर शैक्षिक उद्देश्य से बाहर जाता है तो यात्रा भत्ता, कॉलेज की किताबें, छात्रावास (हॉस्टल)/पीजी किराया और भोजन सहित अन्य खर्च हेतु एक निश्चित स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

ट्यूशन फीस के अलावा, विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए भी स्टाइपेंड मिलेगा। साथ ही, साल में एक बार घर हेतु यात्रा लागत की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी।

वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 – आवश्यक दस्तावेज

इस स्कॉलरशिप हेतु आवेदन व साक्षात्कार के समय आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। 

आवेदन के समय

  • आवेदक का फोटो
  • आधार कार्ड नंबर
  • माता-पिता और अभिभावक के हस्ताक्षर
  • आय प्रमाण पत्र (वेतन पर्ची)
  • आवेदक की परिवार के साथ फोटो 
  • मोबाइल फोन, लैपटॉप और वाहन की तस्वीर (यदि उपलब्ध हो)
  • आवेदक और उसके माता-पिता का रद्द (कैंसल्ड) चेक या बैंक पासबुक

साक्षात्कार के समय 

  • 10वीं और 11वीं की मूल (ओरिजनल) अंकसूची
  • वर्तमान वर्ष में जारी किया गया मूल आय प्रमाण पत्र 
  • आवेदक द्वारा फॉर्म में उल्लिखित अन्य मूल प्रमाण पत्र 
  • 2 पासपोर्ट आकर की फोटो
पढ़ें – आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ?

वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 – आवेदन प्रक्रिया

स्कॉलरशिप के लिए पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की लिंक को क्लिक करें। 
  • एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।

  • सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें। 
  • अप्लाई नाउ पर क्लिक करते ही लॉगिन पॉप-अप होगा।

लॉगिन पॉप-अप

  • ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें। 
  • इस प्रकार सफलता पूर्वक लॉगिन होने पर ओके (OK) का बटन दबाएं।

Technip Energies India Scholarship 2023-24

  • अब आपके सामने स्कॉलरशिप का ऑफिशियल पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर दिए गए अप्लाई नाउ बटन पर क्लिक करें। 

  • पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) फॉर्म खुल जाएगा। 
  • मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरकर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। 

  • सफल पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के बाद, आवेदन पत्र तक पहुंचने हेतु अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी प्रदान करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा (सबमिट) करें।
  • इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 – चयन प्रक्रिया

इस स्कॉलरशिप हेतु स्कॉलर्स का चयन अकादमिक उत्कृष्टता, शिक्षा की निरंतरता, आवेदन गुणवत्ता और आवेदक के आर्थिक संकट की स्थिति के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं।  

  • सबसे पहले आवेदन की समीक्षा के बाद वाहनी विशेषज्ञ समिति द्वारा उम्मीदवारों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। 
  • दस्तावेज़ सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों (एक अभिभावक के साथ) का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा। 
  • स्कॉलर्स के अंतिम चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24नियम और शर्तें

वाहनी स्कॉलरशिप से सम्बंधित महत्वपूर्ण नियम एवं शर्तें इस प्रकार हैं – 

  • अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को अंतिम साक्षात्कार हेतु समय स्लॉट की सूचना दी जाएगी। 
  • आवेदकों को अपने दस्तावेज़ संभाल कर रखने होंगे और इन दस्तावेजों को वाहनी टीम को ईमेल करना होगा।
  • स्कॉलर्स को किसी भी विश्वविद्यालय/कॉलेज में प्रवेश लेने से पहले वाहनी स्कॉलरशिप बोर्ड से सत्यापन और स्वीकृति प्राप्त करना होगा।

वाहनी स्कॉलरशिप 2023-24 – संपर्क विवरण  

स्कॉलरशिप से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए फोन नंबर, ईमेल व पते पर संपर्क कर सकते हैं।

पता – वाहनी स्कॉलरशिप 

सी-20, प्रथम तल, डिफेंस कॉलोनी,

नई दिल्ली -110024

ईमेल आईडी: info@vahanischolarship.com 

फ़ोन नंबर: (+91) 99993 51969

वाहनी स्कॉलरशिप ट्रस्ट के बारे में

वाहनी स्कॉलरशिप ट्रस्ट एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारत में असाधारण, प्रतिभाशाली वंचित बच्चों के जीवन में अवसरों का महत्व पहचानते हुए उनकी राह आसान बनाने हेतु प्रयत्नशील है। ट्रस्ट का लक्ष्य कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे भारतीय छात्रों को शीर्ष विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने हेतु सक्षम बनाना है।

यह भी पढ़ें – रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप्स 2023-24 – प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का शिक्षण-पोषण

You may also like