‘टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ टाटा कैपिटल लिमिटेड का एक विशेष स्कॉलरशिप प्रोग्राम है इसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करना है। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से कक्षा 11वीं, 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ भारत में मान्यता प्राप्त संस्थानों में सामान्य या व्यावसायिक स्नातक, पॉलिटेक्निक/डिप्लोमा, या ITI पाठ्यक्रम करने वाले विद्यार्थियों को उनके शिक्षा से जुड़े सपनों को पूरा करने के लिए उनकी शिक्षण शुल्क का 100% तक प्राप्त होगा। जो उनके शैक्षिक स्तर के आधार पर 10,000 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक हो सकता है।
टाटा समूह की एक प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी टाटा कैपिटल लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्रयासों के एक हिस्से के रूप में इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य योग्य और वंचित छात्रों को शैक्षिक सहायता प्रदान करके समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालना है। इस छात्रवृत्ति के साथ-साथ, टाटा कैपिटल शिक्षा, कौशल विकास, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर केंद्रित विभिन्न सीएसआर पहलों में सक्रिय रूप से शामिल है, और इन क्षेत्रों में सार्थक बदलाव लाने का प्रयास करता है।
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 – विवरण
इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कक्षा के आधार पर अलग-अलग प्रकार की स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही हैं-
1. 11वीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27
2. जनरल (सामान्य) ग्रेजुएशन और डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक/आईटीआई कर रहे विद्यार्थियों के लिए टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27
इनमें से प्रत्येक स्कॉलरशिप शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करती है। नीचे दी गई तालिका में स्कॉलरशिप प्रोग्राम का संक्षिप्त विवरण दिया गया है।
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 – संक्षिप्त विवरण
| ब्यौरा | विवरण |
| छात्रवृत्ति का नाम | ‘टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ |
| छात्रवृत्ति के प्रकार | 1. टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर क्लास 11 एंड 12 स्टूडेंट्स
2. टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक एंड जनरल ग्रेजुएशन |
| प्रदाता विवरण | टाटा कैपिटल लिमिटेड |
| आवेदन समयावधि* | 26 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| योग्यता | भारतीय छात्र जो वर्तमान में मान्यता प्राप्त संस्थानों में कक्षा 11, 12 व सामान्य स्नातक, डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक/आईटीआई कोर्स में अध्यनरत हो। आवेदकों को पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक ( विशेष संकाय कार्यक्रम हेतु 80% )प्राप्त होने चाहिए। सभी स्रोतों से आवेदकों की वार्षिक पारिवारिक आय 4 लाख रुपये से कम या उसके बराबर होनी चाहिए। |
| छात्रवृत्ति पुरस्कार | 100% तक की शिक्षण शुल्क या 10,000 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक |
*उपरोक्त आवेदन की समय सीमा अस्थायी है और स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय पर बदल सकती है।
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 – अंतिम तिथि
इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां क्या हैं? यह एक सामान्य प्रश्न है जो उन सभी विद्यार्थियों के मन में आता है जो अपनी शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप की तलाश में हैं। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 है।
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 – योग्यता मानदंड
किसी भी टाटा कैपिटल स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कुछ विशेष योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा। स्कॉलरशिप के लिए एक सामान्य योग्यता यह है कि आवेदक केवल भारतीय नागरिक होना चाहिए, जबकि शैक्षणिक योग्यता/उपलब्धि से संबंधित शर्तें भिन्न हैं जिन्हें आवेदक को पूरा करना होगा। प्रत्येक ‘ टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के लिए पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
1. टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर क्लास 11 एंड 12 स्टूडेंट्स 2026-27
- भारत में किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में 11वीं, 12वीं कक्षा में पढ़ रहे भारतीय विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक ने पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किये हों।
- परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 4 लाख रुपये से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।
- छात्र का भारत में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान में पढ़ाई करना अनिवार्य है।
- टाटा कैपिटल और बड्डी4स्टडी के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
2. टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक एंड जनरल ग्रेजुएशन/आईटीआई 2026-27
- भारतीय नागरिक जो भारत में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में बीकॉम, बीएससी, बीए आदि या डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक /आईटीआई जैसे ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम में नामांकित हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक ने पिछली कक्षा/सेमेस्टर/वर्ष में कम से कम 60% अंक प्राप्त किये हों।
- परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 4 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
- छात्र को भारत में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, यूनिवर्सिटी या टेक्निकल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई करनी चाहिए।
- टाटा कैपिटल और बड्डी4स्टडी के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
नोट – छात्राओं, दिव्यांग विद्यार्थियों (PwD), सिंगल-पेरेंट परिवारों (माता या पिता की मृत्यु अथवा तलाक की स्थिति), अनाथ विद्यार्थियों तथा SC/ST वर्ग से संबंधित छात्रों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 – लाभ
‘ टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के तहत किस तरह की वित्तीय सहायता दी जाती है, लेख के इस भाग में यह जान सकते हैं कि कक्षा के आधार पर बांटी गई इन स्कॉलरशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को कितनी सहायता राशि प्राप्त होगी। प्रत्येक पात्र विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है –
1. टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर क्लास 11 एंड 12 स्टूडेंट्स 2026-27
- छात्रों को 60% – 80% अंक प्राप्त करने पर – शिक्षण/पाठ्यक्रम शुल्क का 80% या ₹10,000 (जो भी कम हो)
- छात्रों को 81% – 90% अंक प्राप्त करने पर – शिक्षण/पाठ्यक्रम शुल्क का 90% या ₹12,000 (जो भी कम हो)
- छात्रों को 91% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर – शिक्षण/पाठ्यक्रम शुल्क का 100% या ₹15,000 (जो भी कम हो) प्राप्त होगा।
ध्यान दें: प्रत्येक उम्मीदवार को मिलने वाली वास्तविक रिइम्बर्समेंट (प्रतिपूर्ति) राशि का निर्धारण चयन के बाद किया जाएगा और इसकी जानकारी चयनित उम्मीदवारों को दी जाएगी।
2. टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक एंड जनरल ग्रेजुएशन/आईटीआई 2026-27
- छात्रों को 60% – 80% अंक प्राप्त करने पर – शिक्षण/पाठ्यक्रम शुल्क का 80% या ₹12,000 (जो भी कम हो)
- छात्रों को 81% – 90% अंक प्राप्त करने पर – शिक्षण/पाठ्यक्रम शुल्क का 90% या ₹15,000 (जो भी कम हो)
- छात्रों को 91% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर – शिक्षण/पाठ्यक्रम शुल्क का 100% या ₹18,000 (जो भी कम हो) प्राप्त होगा।
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27–आवेदन प्रक्रिया
यदि कोई विद्यार्थी खुद को ‘टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के लिए योग्य पाता है, तो वह इसके लिए बड्डी4स्टडी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। सफलतापूर्वक आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।

2. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के ‘अप्लाई नाउ’ बटन पर क्लिक करें।
अप्लाई नाउ बटन पर क्लिक करते ही लॉगिन पॉप-अप खुलेगा।
3. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बड्डी4स्टडी में लॉग इन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल / मोबाइल/ गूगल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें।
इस प्रकार सफलता पूर्वक लॉगिन होने पर ओके का बटन दबाएं।
4. अब आपके सामने एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शन पेज खुल जाएगा। दाहिनी ओर दिए गए ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ बटन पर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको स्कॉलरशिप आवेदन के लिए अपनी योग्यता चेक करनी होगी।
6. अब स्कॉलरशिप के लिए योग्य होने सम्बन्धी सन्देश के कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना होगा।
7. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
8. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
9. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।
10. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं। यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
11. इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 – प्रमुख दस्तावेज
स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करते समय, विद्यार्थियों को कुछ दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। विद्यार्थियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए इन सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियों को संभाल कर रखना चाहिए। ‘ टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के लिए आवश्यक प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार हैं –
1. फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड)
2. पासपोर्ट आकार की तस्वीर
3. आय प्रमाण (फॉर्म 16A/सरकारी अधिकारी से प्राप्त आय प्रमाण पत्र/वेतन पर्ची, आदि)
4. प्रवेश का प्रमाण (स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय आईडी कार्ड/वास्तविक प्रमाण पत्र/आदि)
5. वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की फीस की रसीद
6. आवेदक का बैंक खाता विवरण (रद्द चेक/पासबुक की कॉपी)।
7. पिछली कक्षा की मार्कशीट या ग्रेड कार्ड
8. विकलांगता और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 – चयन प्रक्रिया
‘टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के लिए चयन प्रक्रिया विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय आवश्यकता के आधार पर कई चरणों में होती है। चयन के विभिन्न चरण निम्नलिखित हैं –
1. शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर आवेदकों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग
2. दस्तावेज सत्यापन
3. दस्तावेज सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक साक्षात्कार
4. टाटा कैपिटल लिमिटेड द्वारा अंतिम पुष्टि
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप 2026-27 – संपर्क विवरण
स्कॉलरशिप प्रोग्राम, इसकी पात्रता, पुरस्कार विवरण, आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेजों से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, नीचे दिए गए ईमेल या फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
ईमेल: pankh@buddy4study.com
फोन: 011-430-92248 (एक्सटेंशन – 225)
इस स्कॉलरशिप की जानकारी अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप 2026-27 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न – टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
यह छात्रवृत्ति उन भारतीय छात्रों के लिए है जो मान्यता प्राप्त संस्थानों में कक्षा 11, 12, सामान्य स्नातक, डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक या आईटीआई पाठ्यक्रम कर रहे हैं, जिन्होंने पिछली कक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹4 लाख या उससे कम हो।
प्रश्न – टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत कितनी वित्तीय सहायता मिलती है?
चयनित छात्रों को उनके अंकों के आधार पर शिक्षण शुल्क का 80% से 100% तक मिलता है। कक्षा 11-12 के छात्रों को अधिकतम ₹15,000 तक, जबकि डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक, सामान्य स्नातक और आईटीआई छात्रों को अधिकतम ₹18,000 तक की सहायता प्राप्त हो सकती है।
प्रश्न – टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए इस स्कॉलरशिप हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2026 है। यह तिथि अस्थायी है और स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदली जा सकती है, इसलिए इच्छुक छात्रों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
प्रश्न – टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप कार्यक्रम के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
‘ टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के लिए विद्यार्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय आवश्यकता के आधार पर किया जाएगा। इसमें कई चरण शामिल हैं जिसका विवरण नीचे दिया गया है –
शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय बैकग्राउंड के आधार पर आवेदकों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन व टेलीफोनिक साक्षात्कार होगा, फिर अंतिम चयन के लिए चयन समिति द्वारा अंतिम साक्षात्कार लिया जाएगा।
प्रश्न – टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए मानदंड क्या है?
यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम एक बार के लिए है। इसका नवीनीकरण केवल छात्रवृत्ति प्रदाता के निर्णय पर आधारित है।
प्रश्न – मैं अभी बीकॉम के दूसरे वर्ष में हूं। क्या मैं टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकता हूं?
हां, आप इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं बशर्ते आप अन्य सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।
प्रश्न – मैं कम आय वाले परिवार से हूँ, लेकिन मेरे मार्क्स औसत हैं, क्या फिर भी मुझे चुना जा सकता है?
हाँ, अकादमिक मेरिट एक अहम चयन मानदंड है, लेकिन इस कार्यक्रम में आर्थिक पृष्ठभूमि पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे छात्र जिन्होंने कठिनाईयों के बावजूद मेहनत, ईमानदारी और सहायता की वास्तविक आवश्यकता दिखाई है, उन्हें चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से ध्यान में रखा जाता है।
प्रश्न – शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को चयन के बारे में जानकारी कैसे मिलेगी?
शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को उनके रजिस्टर्ड संपर्क विवरण पर ईमेल, SMS, या फोन कॉल के जरिए सूचित किया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से भी अपडेट मिलेगा। यह सलाह दी जाती है कि छात्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फोन इंटरव्यू जैसी प्रक्रिया के लिए समय पर अपने ईमेल और संदेशों को चेक करते रहें।
6 comments
Ky meh bcom part-1 ki student hu apply kr skti hu iske link mujhe kha milege
Sir mera beta 9th me he 62% he kya use bhi mil sakti he
Sir abhi maine BA2nd year ka exam diya hai result nhi aya hai to scholarship form bhar sakta hu
Sir m engineering ki 1st year ki student hu kya m apply kr skti hu??
I am in 12th muje CA karney ki bohot eccha hai lekin mere pass itne paise nahi hone ke karan me sayad nahi kar paugi
Sir me abhi MBBS 1st year me hu or mere family ki halat kharab hai,kamane Wale papa akele hai,mere college me sje ki schlorship bhi nhi mil Raha hai me abhi IGMC shimla me hu 2023 batch
Comments are closed.