Home छात्रवृत्तिWinnie Sun Scholarship 2026-27: MBBS छात्राओं हेतु प्रति वर्ष ₹65,000 तक की छात्रवृत्ति राशि
Blog-Banner-Winnie-Scholarship-2026-27

Winnie Sun Scholarship 2026-27: MBBS छात्राओं हेतु प्रति वर्ष ₹65,000 तक की छात्रवृत्ति राशि

by Sadhana Soni

विनी सन स्कॉलरशिप प्रोग्राम कॉन्सेंट्रिक्स दक्ष सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की पहल है। इसका उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई में समझौता करने वाली योग्य छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में बने रहने, सीखते रहने और अपनी एमबीबीएस यात्रा में सफल होने में सहयोग देना है।

यह स्कॉलरशिप एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्राओं के लिए उपलब्ध है, जिन्हें प्रति वर्ष ₹65,000 तक की आर्थिक सहायता 5 वर्षों तक प्राप्त होगी । इच्छुक छात्राएं बड्डी4स्टडी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Winnie Sun Scholarship 2026-27: मुख्य बातें

विवरण जानकारी
स्कॉलरशिप का नाम विनी सन स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 (Winnie Sun Scholarship Program 2026-27)
प्रदाता कॉन्सेंट्रिक्स दक्ष सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
पाठ्यक्रम एमबीबीएस (प्रथम वर्ष)
पात्र वर्ग छात्राएं
वार्षिक पारिवारिक आय सभी स्रोतों से ₹5 लाख तक
लाभ प्रति वर्ष ₹65,000 तक
लाभ की अवधि एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पूरी अवधि, अधिकतम 5 वर्ष
अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2026
आवेदन माध्यम बड्डी4स्टडी के माध्यम से ऑनलाइन

Vylor Agritech Scholarship 2026-27 – कृषि के UG, PG और PhD छात्रों के लिए ₹35,000 तक की छात्रवृत्ति!

Winnie Sun Scholarship 2026-27: महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि नीचे दी गई है। पात्र छात्राओं को इस तिथि तक आवेदन फॉर्म सबमिट करना अनिवार्य है।

विवरण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2026

Winnie Sun Scholarship 2026-27: पाठ्यक्रम और पात्रता मानदंड

यह स्कॉलरशिप एमबीबीएस की छात्राओं के लिए है। आवेदन से पहले नीचे दिए गए सभी मानदंड ध्यान से देखें।

पाठ्यक्रम/मानदंड पात्रता विवरण
पाठ्यक्रम एमबीबीएस
आवेदक छात्राएं (एमबीबीएस की इच्छुक छात्राएं)
नामांकन भारत के किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में वर्तमान में नामांकित होना अनिवार्य
शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो
वार्षिक पारिवारिक आय सभी स्रोतों से ₹5 लाख से अधिक न हो
अपात्रता बड्डी4स्टडी इंडिया फाउंडेशन या कॉन्सेंट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के बच्चे पात्र नहीं हैं

यह भी पढ़ें – Scholarship Status 2026 – छात्रवृति कैसे चेक करें? स्टेटस चेक करें।

Winnie Sun Scholarship 2026-27: लाभ

चयनित छात्राओं को एमबीबीएस की पूरी अवधि के दौरान वार्षिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि पढ़ाई से जुड़े ज़रूरी खर्चों के लिए है।

लाभ विवरण
वार्षिक राशि प्रति वर्ष ₹65,000 तक
अवधि एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पूरी अवधि, अधिकतम 5 वर्षों के लिए
किन खर्चों के लिए संस्थान शुल्क, परीक्षा शुल्क, किताबें, स्टेशनरी, उपकरण और अन्य शैक्षणिक खर्च

यह भी पढ़ें – SDEF India Scholarship Program 2026-27 – B.Tech, MBBS, BDS और B.Arch छात्रों के लिए 4 वर्षों में ₹2 लाख तक की छात्रवृत्ति!

Winnie Sun Scholarship 2026-27: आवश्यक दस्तावेज़

आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज़ तैयार रखें।

1. नवीनतम डिजिटल रंगीन फोटो

2. मान्य सरकारी पहचान पत्र, जैसे मास्क्ड आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी

3. सक्रिय नामांकन की पुष्टि के लिए प्रवेश पत्र, संस्थान का आईडी कार्ड या जारी वर्ष की फीस रसीद

4. पूरे शैक्षणिक वर्ष के शैक्षणिक खर्चों का विवरण (ट्यूशन, हॉस्टल, मेस, किताबें आदि)

5. कक्षा 12 की मार्कशीट

6. सैलरी स्लिप, आईटीआर रिटर्न या सक्षम सरकारी प्राधिकारी (तहसीलदार, मजिस्ट्रेट आदि) द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र

7. बैंक पासबुक या कैंसल्ड चेक: जिसमें खाताधारक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड साफ दिखाई दे

8. विशेष श्रेणी का प्रमाण (यदि लागू हो) – शारीरिक दिव्यांगता का आधिकारिक प्रमाण पत्र, या अनाथ अथवा एकल अभिभावक की संतान होने का दस्तावेज़

यह भी पढ़ें – Indic AI Scholarship Program 2026-27 – दिव्यांग छात्रों के लिए CUET, JEE, CAT और CLAT की तैयारी हेतु 100% छात्रवृत्ति!

Winnie Sun Scholarship 2026-27: आवेदन प्रक्रिया

योग्य आवेदक नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके Buddy4Study के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की लिंक पर क्लिक करें।

Winnie Sun Scholarship

Winnie Sun Scholarship

2. एक नया पेज खुलेगा, जहां स्कॉलरशिप की सारी जानकारी (पात्रता, लाभ और आवश्यक दस्तावेज़) उपलब्ध होगी।

3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और अपनी परीक्षा (CUET, JEE, CAT या CLAT) के अनुरूप दिए गए ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।

4. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके Buddy4Study में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें।

5. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए ‘Start Application’ बटन पर क्लिक करें।

6. स्कॉलरशिप हेतु अपनी पात्रता की जांच करें, और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

7. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

8. सभी संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करें।

9. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘Preview’ पर क्लिक करके सभी विवरणों की जांच करें।

10. सभी जानकारी सही होने पर, आवेदन पूरा करने के लिए ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

Winnie Sun Scholarship 2026-27: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Winnie Sun Scholarship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकती है?

यह स्कॉलरशिप केवल छात्राओं के लिए है। आवेदक भारत के किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में नामांकित हो, कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हो और उसकी वार्षिक पारिवारिक आय सभी स्रोतों से ₹5 लाख से अधिक न हो।

Winnie Sun Scholarship में कितनी राशि मिलेगी?

चयनित छात्राओं को एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए, अधिकतम 5 वर्ष तक, प्रति वर्ष ₹65,000 तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह राशि संस्थान शुल्क, परीक्षा शुल्क, किताबों, स्टेशनरी, उपकरण और अन्य ज़रूरी शैक्षणिक खर्चों के लिए उपयोग की जा सकती है।

Winnie Sun Scholarship 2026-27 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2026 है। पात्र छात्राओं को इस तिथि तक बड्डी4स्टडी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म समय पर सबमिट करना होगा, तभी उनका आवेदन पूरा माना जाएगा।

Winnie Sun Scholarship के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

Winnie Sun Scholarship आवेदन के लिए नवीनतम रंगीन फोटो, सरकारी आईडी, प्रवेश पत्र या फीस रसीद, शैक्षणिक खर्च का विवरण, कक्षा 12 की मार्कशीट, आय प्रमाण और बैंक पासबुक या कैंसल्ड चेक होना अनिवार्य है। लागू होने पर विशेष श्रेणी का प्रमाण भी देना होगा।

Winnie Sun Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?

Winnie Sun Scholarship के लिए आवेदन करने हेतु Buddy4study की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें – Vidyadhan Mathura Scholarship for Women in STEM 2026 – छात्राओं के लिए प्रति वर्ष ₹75,000 तक की छात्रवृत्ति!

You may also like

Leave a Comment