Home छात्रवृत्तिAzad Parliament Fellowship 2026-27: UPSC उम्मीदवारों, MBA छात्रों और Working Professionals के लिए लीडरशिप प्रोग्राम!
Azad Parliament Fellowship 2026-27

Azad Parliament Fellowship 2026-27: UPSC उम्मीदवारों, MBA छात्रों और Working Professionals के लिए लीडरशिप प्रोग्राम!

by Sadhana Soni

Azad Parliament Fellowship 2026-27: क्या आप UPSC की तैयारी कर रहे हैं या MBA, MPP, कंसल्टिंग, बिजनेस और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं? क्या आप देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, सरकारी नीतियों और संसद की कार्यप्रणाली को गहराई से समझना चाहते हैं? आप यदि इनमें से कुछ भी करना चाहते हैं, तो Azad Parliament Fellowship आपके लिए उपयोगी अवसर हो सकता है।

Azad Parliament Fellowship एक ऑनलाइन लीडरशिप और पब्लिक पॉलिसी लर्निंग प्रोग्राम है। इसमें प्रतिभागियों को भारतीय राजनीति, शासन व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय संबंध, मीडिया और समसामयिक घटनाओं को समझने का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम में Parliamentary Masterclasses, Live Debates, Harvard-Style Case Discussions और Parliamentary Simulations जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

इस फेलोशिप में दो प्रमुख ट्रैक हैं। पहला ट्रैक UPSC Civil Services और Defense की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए है, जबकि दूसरा ट्रैक Non-UPSC उम्मीदवारों, जैसे निजी क्षेत्र के पेशेवरों, MBA/MPP आवेदकों, उद्यमियों और स्नातक विद्यार्थियों के लिए है।

Azad Parliament Fellowship 2026-27: संक्षिप्त जानकारी

Table of Contents

विवरण जानकारी
फेलोशिप का नाम Azad Parliament Fellowship
कार्यक्रम का प्रकार Parliamentary Leadership और Learning Program
मुख्य उद्देश्य नेतृत्व, शासन, राजनीति और पब्लिक पॉलिसी की समझ विकसित करना
आयोजक Azad Parliament
कुल ट्रैक 2
Track 1 UPSC Civil Services/Defense Aspirants
Track 2 Non-UPSC, Private Sector, MBA/MPP Applicants और Professionals
Track 2 की अवधि 3 महीने
Track 2 का प्रारूप ऑनलाइन, हर दूसरे शनिवार
सर्टिफिकेट Azad Parliament Fellowship Graduation Certificate
कार्यक्रम की शुरुआत 12 नवंबर 2026 के बाद

 Azad Parliament Fellowship क्या है?

Azad Parliament Fellowship एक ऐसा लीडरशिप प्रोग्राम है, जिसके माध्यम से युवाओं और कामकाजी पेशेवरों को देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, शासन व्यवस्था और सार्वजनिक नीतियों को समझने का अवसर दिया जाता है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को केवल समाचार पढ़ने या तथ्यों को याद करने तक सीमित नहीं रखना है। इसमें उन्हें किसी समसामयिक मुद्दे का विश्लेषण करने, उसके अलग-अलग पक्षों को समझने, तर्क के साथ अपनी राय रखने और नीतिगत निर्णयों के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए तैयार किया जाता है।

Azad Parliament Fellowship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस कार्यक्रम में अलग-अलग शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए दो ट्रैक बनाए गए हैं।

1. UPSC और Civil Services उम्मीदवार

पहला ट्रैक UPSC Civil Services और Defense की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को शासन व्यवस्था, संविधान, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों जैसे विषयों को व्यावहारिक तरीके से समझने में मदद करना है।

इस ट्रैक में निम्न उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं –

1. UPSC Civil Services की तैयारी करने वाले उम्मीदवार

2. IAS, IPS और अन्य सिविल सेवाओं में जाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी

3. Defense Services के अभ्यर्थी

4. ऐसे उम्मीदवार जो करंट अफेयर्स को UPSC के GS विषयों से जोड़कर समझना चाहते हैं

5. शासन और पब्लिक पॉलिसी में रुचि रखने वाले युवा

2. Non-UPSC उम्मीदवार और Working Professionals

दूसरा ट्रैक उन उम्मीदवारों के लिए है जो UPSC की तैयारी नहीं कर रहे हैं, लेकिन राजनीति, अर्थव्यवस्था, बिजनेस, मीडिया और पब्लिक पॉलिसी को समझना चाहते हैं।

इस ट्रैक के लक्षित उम्मीदवारों में शामिल हैं –

1. कॉलेज और ग्रेजुएशन के विद्यार्थी

2. MBA और MPP में प्रवेश की तैयारी करने वाले उम्मीदवार

3. निजी क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवर

4. कंसल्टिंग, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी सेक्टर के कर्मचारी

5. उद्यमी और स्टार्टअप फाउंडर

6. सोशल इम्पैक्ट और डेवलपमेंट सेक्टर से जुड़े लोग

7. ऐसे उम्मीदवार जो अपने करियर में नेतृत्व की भूमिका निभाना चाहते हैं

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026: पात्रता, राशि और आवेदन प्रक्रिया

Azad Parliament Fellowship Track 1 में क्या सीखने को मिलेगा?

1. Current Affairs की गहरी समझ

उम्मीदवारों को समाचारों और समसामयिक घटनाओं को केवल याद करने के बजाय उनके पीछे के कारण, प्रभाव और नीतिगत पहलुओं को समझने का अवसर मिलता है।

2. Harvard-Style Case Discussions

इसमें वास्तविक घटनाओं और नीतिगत समस्याओं पर आधारित केस स्टडी के माध्यम से चर्चा की जाती है। प्रतिभागियों को किसी मुद्दे के अलग-अलग पक्षों पर विचार करने और समाधान प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।

3. Parliamentary Simulations

उम्मीदवारों को वास्तविक संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों की तरह चर्चा और बहस में भाग लेने का अनुभव दिया जाता है।

4. UPSC GS Papers से जुड़ाव

मास्टरक्लास में पढ़ाए जाने वाले विषयों को UPSC के विभिन्न सामान्य अध्ययन पेपर से जोड़कर समझाया जाता है।

UPSC विषय फेलोशिप में उपयोगिता
GS Paper II संविधान, शासन व्यवस्था और सार्वजनिक नीतियां
GS Paper III अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और विकास
GS Paper IV नैतिकता और प्रशासनिक निर्णय
Essay समसामयिक मुद्दों पर विश्लेषणात्मक लेखन
Interview सार्वजनिक मुद्दों पर संतुलित और तार्किक विचार

5. Weekend Masterclasses

Track 1 में मास्टरक्लास वैकल्पिक शनिवार को आयोजित की जाती हैं। उम्मीदवारों को हर सत्र में किसी समसामयिक विषय को समझने और उस पर चर्चा करने का अवसर मिलता है।

Azad Parliament Fellowship Track 1 में सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?

इस ट्रैक में प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी –

1. कम से कम 18 Parliamentary Masterclasses में शामिल होना।

2. Live Debates, Case Discussions और Peer Reflections में भाग लेना।

3. किसी सार्वजनिक मुद्दे पर तीन Reflection प्रस्तुत करना।

Azad Parliament Fellowship Track 2: Non-UPSC Fellowship for MBA/MPP Applicants and Professionals

Azad Parliament Fellowship का दूसरा ट्रैक उन उम्मीदवारों के लिए है जो UPSC की तैयारी नहीं कर रहे हैं, लेकिन अपने पेशेवर और शैक्षणिक जीवन में राजनीति, अर्थव्यवस्था और सरकारी नीतियों की बेहतर समझ विकसित करना चाहते हैं।

यह तीन महीने का लाइव लर्निंग प्रोग्राम है। इसमें मास्टरक्लास वैकल्पिक शनिवार को आयोजित की जाती हैं।

Azad Parliament Fellowship Track 2 में क्या सीखने को मिलेगा?

1. भारत और दुनिया की अर्थव्यवस्था

प्रतिभागियों को अर्थव्यवस्था, बाजार, निवेश, व्यापार और वैश्विक घटनाओं के प्रभाव को समझने का अवसर मिलता है।

2. Policy और Economics

इसमें सरकारी नीतियों, टैक्स, रेगुलेशन, डिजिटल इकोनॉमी और व्यापार व्यवस्था को आसान तरीके से समझाया जाता है।

3. Business और Consulting

किसी बिजनेस निर्णय पर सरकारी नीति, बाजार और सामाजिक परिस्थितियों का क्या प्रभाव पड़ता है, इसे केस स्टडी के माध्यम से समझाया जाता है।

4. Media और Current Affairs

उम्मीदवारों को समाचारों का विश्लेषण करने, अलग-अलग विचारों को समझने और तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाने का अवसर मिलता है।

5. Leadership और Decision Making

लाइव चर्चा और सिमुलेशन के माध्यम से उम्मीदवारों की तार्किक सोच, संवाद और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जाता है।

Azad Parliament Fellowship Track 2 किन उम्मीदवारों के लिए उपयोगी है?

Azad Parliament Fellowship Track 2 निम्नलिखित उम्मीदवारों के लिए उपयोगी है

1. MBA और MPP में प्रवेश की तैयारी करने वाले विद्यार्थी

2. ग्रेजुएशन कर रहे उम्मीदवार

3. Consulting और Finance सेक्टर के पेशेवर

4. IT और Technology सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी

5. Entrepreneurs और Startup Founders

6. Product Management और Venture Capital में रुचि रखने वाले उम्मीदवार

7. Public Policy और Social Impact के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवा

Azad Parliament Fellowship Track 2 में सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?

Non-UPSC Track में प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न कार्य करना पड़ेगा

1. कम से कम 6 Parliamentary Masterclasses में भाग लेना होगा।

2. चर्चाओं और सिमुलेशन में सार्थक योगदान देना होगा।

3. किसी सार्वजनिक मुद्दे पर एक Reflection प्रस्तुत करना होगा।

इन शर्तों को पूरा करने वाले प्रतिभागियों को Azad Parliament Fellowship Graduation Certificate दिया जाता है।

Azad Parliament Fellowship का पाठ्यक्रम और प्रमुख विषय

इस फेलोशिप का पाठ्यक्रम राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक और शासन व्यवस्था से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर आधारित है।

कुछ प्रमुख मास्टरक्लास विषय निम्नलिखित हैं –

क्रम संख्या मास्टरक्लास का विषय
1 भारतीय अर्थव्यवस्था – विकास और असमानता
2 तकनीक और शासन व्यवस्था का भविष्य
3 जलवायु, विकास और संघवाद
4 भारतीय न्यायपालिका और शक्तियों का पृथक्करण
5 मीडिया, लोकतंत्र और सार्वजनिक विमर्श
6 भारत और बदलती वैश्विक व्यवस्था

इन विषयों के माध्यम से उम्मीदवारों को देश और दुनिया में हो रहे बदलावों को समझने तथा उनका विश्लेषण करने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें – NSP OTR में Name और DOB कैसे बदलें? Aadhaar अपडेट से Refresh eKYC तक पूरी प्रक्रिया (2026-27)

Azad Parliament Fellowship करने के क्या फायदे हैं?

इस फेलोशिप का उद्देश्य उम्मीदवारों को राजनीति और अर्थव्यवस्था की बेहतर समझ देने के साथ-साथ व्यावहारिक नेतृत्व कौशल विकसित करने में मदद करना है। इसके प्रमुख संभावित लाभ निम्नलिखित हैं –

1. Current Affairs की बेहतर समझ – समाचारों और राष्ट्रीय मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर।

2. Analytical Thinking – किसी विषय के अलग-अलग पहलुओं का विश्लेषण करने की क्षमता।

3. Communication Skills – अपनी बात को स्पष्ट और तर्कपूर्ण तरीके से प्रस्तुत करना।

4. Public Policy Knowledge – सरकारी नीतियों और उनके प्रभाव को समझना।

5. Leadership Skills – चर्चा, निर्णय और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना।

6. Networking – अलग-अलग क्षेत्रों के विद्यार्थियों और पेशेवरों के साथ जुड़ना।

7. Career Development – MBA/MPP आवेदन, कंसल्टिंग और पब्लिक पॉलिसी से जुड़े अवसरों के लिए अपनी समझ बेहतर बनाना।

Azad Parliament Fellowship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

Azad Parliament Fellowship के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर Track 1 और Track 2 के लिए अलग-अलग आवेदन लिंक दिए गए हैं।

आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं –

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.bosefellowship.org/copy-of-home पर जाएं।

Azad Parliament Fellowship

Azad Parliament Fellowship

स्टेप 2: Azad Parliament Fellowship सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: अपनी योग्यता और करियर के उद्देश्य के अनुसार Track 1 या Track 2 चुनें।

स्टेप 4: संबंधित ट्रैक के Apply Now विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। इसमें व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पेशेवर विवरण मांगे जा सकते हैं।

स्टेप 6: फॉर्म में भरी गई जानकारी जांचने के बाद उसे सबमिट करें।

स्टेप 7: आवेदन या नामांकन की पुष्टि मिलने पर उसके निर्देशों का पालन करें।

स्टेप 8: नामांकन के बाद अपनी Confirmation का स्क्रीनशॉट AzadParliamentHQ@gmail.com पर ईमेल करना होगा। इसके बाद टीम Induction और आगे की प्रक्रिया में सहायता करेगी।

Azad Parliament Fellowship की अवधि कितनी है?

Track 2 यानी Non-UPSC Fellowship तीन महीने का लाइव लर्निंग प्रोग्राम है। इसकी मास्टरक्लास वैकल्पिक शनिवार को आयोजित की जाती हैं।

Track 1 के लिए कम से कम 18 मास्टरक्लास में भाग लेने की प्रमाणपत्र संबंधी शर्त दी गई है।

यह भी पढ़ें – Vylor Agritech Scholarship 2026-27 – कृषि के UG, PG और PhD छात्रों के लिए ₹35,000 तक की छात्रवृत्ति!

Azad Parliament Fellowship 2026-27: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत 12 नवंबर 2026 के बाद
Track 2 की अवधि 3 महीने
Track 2 की मास्टरक्लास हर दूसरे शनिवार

Azad Parliament Fellowship 2026-27: महत्वपूर्ण लिंक

विवरण लिंक
आधिकारिक जानकारी https://www.bosefellowship.org/copy-of-home
आवेदन हेतु लिंक Apply Now
संपर्क ईमेल AzadParliamentHQ@gmail.com
Azad Parliament वेबसाइट https://www.azadparliament.com/

 यह भी पढ़ें – DRDO RCI Trade Apprenticeship 2027: DRDO में ITI पास युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का मौका, 115 सीटें और स्टाइपेंड!

 Azad Parliament Fellowship 2026-27 – FAQs

प्रश्न 1 – Azad Parliament Fellowship 2026-27 क्या है?

उत्तर – Azad Parliament Fellowship एक ऑनलाइन लीडरशिप और पब्लिक पॉलिसी लर्निंग प्रोग्राम है। इसमें प्रतिभागियों को राजनीति, अर्थव्यवस्था, शासन व्यवस्था, मीडिया और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से जुड़े विषयों को समझने का अवसर मिलता है।

प्रश्न 2 – Azad Parliament Fellowship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर – Azad Parliament Fellowship के लिए UPSC और Defense Services के अभ्यर्थी, ग्रेजुएशन के विद्यार्थी, MBA/MPP आवेदक, कामकाजी पेशेवर और उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी पृष्ठभूमि के अनुसार संबंधित ट्रैक चुन सकते हैं।

प्रश्न 3 – Azad Parliament Fellowship में कितने ट्रैक हैं?

उत्तर – Azad Parliament Fellowship में दो ट्रैक हैं। Track 1 UPSC Civil Services और Defense उम्मीदवारों के लिए है, जबकि Track 2 Non-UPSC उम्मीदवारों, MBA/MPP आवेदकों, पेशेवरों और उद्यमियों के लिए है।

प्रश्न 4 – Azad Parliament Fellowship Track 2 कितने महीने का है?

उत्तर – Track 2 तीन महीने का लाइव लर्निंग प्रोग्राम है। इसकी मास्टरक्लास हर दूसरे शनिवार को आयोजित की जाती हैं।

प्रश्न 5 – क्या UPSC की तैयारी करने वाले उम्मीदवार Azad Parliament Fellowship कर सकते हैं?

उत्तर – हां, UPSC और Civil Services की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए इस कार्यक्रम में अलग Track 1 बनाया गया है। इसमें करंट अफेयर्स, अर्थव्यवस्था, संविधान, पर्यावरण, नैतिकता और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को व्यावहारिक तरीके से समझने पर जोर दिया जाता है।

प्रश्न 6 – क्या MBA और MPP की तैयारी करने वाले विद्यार्थी Azad Parliament Fellowship में शामिल हो सकते हैं?

उत्तर – हां, MBA और MPP में प्रवेश की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को Track 2 के लक्षित समूह में शामिल किया गया है।

प्रश्न 7 – क्या Working Professionals Azad Parliament Fellowship के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर – हां, निजी क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवर, जैसे कंसल्टिंग, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी और डेवलपमेंट सेक्टर के कर्मचारी Track 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 8 – Azad Parliament Fellowship में कौन-कौन से विषय पढ़ाए जाते हैं?

उत्तर – इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था, राजनीति, सरकारी नीतियां, तकनीक और शासन, जलवायु परिवर्तन, न्यायपालिका, मीडिया, लोकतंत्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध जैसे विषय शामिल हैं।

प्रश्न 9 – Azad Parliament Fellowship में सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?

उत्तर – Track 1 में प्रमाणपत्र के लिए कम से कम 18 Parliamentary Masterclasses में भाग लेना, लाइव चर्चा में योगदान देना और तीन Reflection जमा करना होगा। Track 2 में कम से कम 6 मास्टरक्लास, चर्चाओं में योगदान और एक Reflection जमा करना जरूरी है।

प्रश्न 10 – क्या Azad Parliament Fellowship ऑनलाइन होती है?

उत्तर – हां, यह वर्चुअल लर्निंग प्रोग्राम है। इसमें लाइव मास्टरक्लास, चर्चाएं और सिमुलेशन आयोजित किए जाते हैं।

प्रश्न 11 – Azad Parliament Fellowship की फीस कितनी है?

उत्तर – आधिकारिक वेबसाइट पर कार्यक्रम को किफायती बताया गया है, लेकिन दोनों ट्रैक की निश्चित फीस सार्वजनिक पेज पर स्पष्ट रूप से नहीं दी गई है। उम्मीदवार आवेदन से पहले संस्थान से शुल्क की पुष्टि करें।

प्रश्न 12 – Azad Parliament Fellowship की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर – उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता के अनुसार Track 1 या Track 2 चुन सकते हैं। इसके बाद संबंधित Apply Now लिंक से आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा।

प्रश्न 13 – Azad Parliament Fellowship की शुरुआत कब होगी?

उत्तर – आधिकारिक वेबसाइट पर कार्यक्रम की शुरुआत 12 नवंबर 2026 के बाद बताई गई है। बैच की निश्चित तारीख और टाइमटेबल के लिए वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट देखें।

प्रश्न 14 – क्या Azad Parliament Fellowship करने के बाद नौकरी मिलती है?

उत्तर – नहीं, यह नौकरी या प्लेसमेंट कार्यक्रम नहीं है। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को नेतृत्व, पब्लिक पॉलिसी, अर्थव्यवस्था और शासन व्यवस्था की समझ विकसित करने में मदद करना है।

प्रश्न 15 – Azad Parliament Fellowship से संबंधित जानकारी के लिए कहां संपर्क करें?

उत्तर – उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए Apply Now और संपर्क विवरण का उपयोग कर सकते हैं। वेबसाइट पर नामांकन की पुष्टि का स्क्रीनशॉट AzadParliamentHQ@gmail.com पर भेजने का निर्देश भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें – Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students 2026-27 – 75 हजार रुपए की शैक्षिक सहायता

You may also like

Leave a Comment