Home छात्रवृत्ति Mukhyamantri Medhavriti Yojana: 12वीं पास छात्रों को ₹15,000 तक की स्कॉलरशिप
Mukhyamantri Medhavriti Yojana

Mukhyamantri Medhavriti Yojana: 12वीं पास छात्रों को ₹15,000 तक की स्कॉलरशिप

by Himanshi

Mukhyamantri Medhavriti Yojana (Intermediate +2) 2024/(मुख्यमंत्री मेधावृति योजना (माध्यमिक +2) 2024) – अगर आपने 12वीं यानी इंटर पास कर लिया है, लेकिन आगे की पढ़ाई में रुकावट आ रही है, तो चिंता करने की जरुरत नहीं है। साधन के अभाव में पढ़ाई जारी नहीं रख पाना अब कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि कॉलेज की पढ़ाई के लिए सरकार आपको आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बिहार सरकार से लेकर भारत सरकार द्वारा प्रदत्त ऐसी कई स्कॉलरशिप स्कीम हैं जो छात्रों को उनकी कॉलेज की फीस भरने में मदद करती हैं। बिहार सरकार द्वारा बालिकाओं के शैक्षिक समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री मेधावृति योजना की शुरुआत की गई है। इस लेख के माध्यम से  बिहार के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री मेधावृति छात्रवृत्ति योजना (माध्यमिक +2) Mukhyamantri Medhavriti Yojana (Intermediate +2) के बारे में जानकारी प्रदान करने का एक सार्थक प्रयास है।

बिहार सरकार द्वारा संचालित Mukhyamantri Medhavriti Yojana (Intermediate +2)/मुख्यमंत्री मेधावृति योजना) (माध्यमिक +2) के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी से पास करने पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मेधावृति योजना को विशेष रूप से बालिकाओं के लिए शुरू किया गया है। 

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी से पास करने पर निम्नलिखित आर्थिक सहायता प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है:

  • ₹15,000 की राशि प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्राओं को
  • ₹10,000 की राशि द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण छात्राओं को

इसका उद्देश्य छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु प्रोत्साहित करना है। बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

Mukhyamantri Medhavriti Yojana (माध्यमिक +2) 2024 – विवरण

योजना का नाम  मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2024 
प्रदाता  बिहार सरकार 
लाभार्थी अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की छात्राएं
उद्देश्य 12वीं कक्षा पास करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करना  
प्रोत्साहन राशि 
  • ₹15,000 की राशि प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्राओं हेतु
  • ₹10,000 की राशि द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण छात्राओं हेतु
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन  
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि  15 जुलाई 2024
अधिकारिक वेबसाइट  http://medhasoft.bih.nic.in/  

Mukhyamantri Medhavriti Yojana (माध्यमिक +2) 2024

प्रमुख सूचनाएं!

  • शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा जारी सुचना के अनुसार – प्रोत्साहन/मेधावृत्ति छात्रवृत्ति योजना – 2024 की राशि प्राप्त करने हेतु ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करें। विशेष जानकारी के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें – www.medhasoft.bih.nic.in 
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि दिनांक 15.04.2024 से दिनांक 15.07.2024 तक निर्धारित की गई है। दिनांक 15.07.2024 के बाद ऑनलाइन पंजीकरण बंद कर दिया जाएगा तथा निर्धारित अंतिम तिथि के बाद पंजीकरण करने के लिए कोई दावा मान्य नहीं होगा। 
  • ऑनलाइन पंजीकरण करते समय वही विवरण दर्ज करें जो आपके बोर्ड के एडमिट कार्ड पर है।)  

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना (Mukhyamantri Medhavriti Yojana) – पात्रता 

  • मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • बिहार राज्य की केवल 12वीं पास करने वाली प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी की छात्राएं ही आवेदन के लिए पात्र होगी। 
  • मुख्यमंत्री  मेधावृति  योजना  के लिए केवल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्राएं ही पात्र होगी।
  • इस योजना का लाभ केवल अविवाहित बालिकाओं को ही दिया जाएगा।  

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना (Mukhyamantri Medhavriti Yojana) – आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (12वीं पास)
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2024 – ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री मेधावृति योजना (Mukhyamantri Medhavriti Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट http://medhasoft.bih.nic.in/  पर जाना होगा।
  •  इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का Home Page ओपन हो जाएगा।

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2024 - ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • होम पेज पर आपको नीचे उपलब्ध Students Click Here Apply का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अगले पेज पर New Student Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रस्तुत होगा जहां पर आपको कुछ दिशा निर्देश दिए गए होंगे आपको उन्हें ध्यान पूर्वक पढ़ कर कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2024 - New Student Registration

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2024 - Registration Form

  • अब आपके सामने अगले पेज पर Registration Form ओपन जाएगा।
  • आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।  

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना – लाभ

  • मुख्यमंत्री मेधावृति  योजना के माध्यम से राज्य की सभी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाओं को आर्थिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
  • राज्य की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की उन सभी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का लाभ प्रदान किया जाता है, जो 12वीं कक्षा प्रथम व द्वितीय श्रेणी से पास करती है। 
  • मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के अंतर्गत प्रथम श्रेणी से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 15,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • इसके अलावा द्वितीय श्रेणी से इंटर पास करने वाली छात्राओं को 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
  • यह राशि सीधे लाभार्थी छात्राओं के बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त कर बालिका अपनी सकती है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर बालिकाओं को आगे की पढ़ाई जारी एवं शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जैसा कि उपरोक्त लेख में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया है, मुख्‍यमंत्री मेधावृति योजना बिहार राज्य के मेधावी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे वे अपने शिक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

Mukhyamantri Medhavriti Yojana (Intermediate +2) FAQs

प्रश्न – मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना क्या है?

उत्तर- बिहार सरकार द्वारा प्रदत्त मेधा छात्रवृति योजना का लाभ बिहार राज्य की अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की छात्राओं को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को ₹15000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। और जो भी छात्राएं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हैं उन्हें ₹10000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

प्रश्न – मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि क्या है? 

उत्तर – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि दिनांक 15.07.2024 तक निर्धारित है।

प्रश्न – मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के तहत स्कॉलरशिप पाने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? 

उत्तर – बिना किसी प्रतियोगी परीक्षा के तकनीकी/व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने वाले छात्र भी छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। हालांकि, ऐसे छात्रों के उच्चतर माध्यमिक/स्नातक स्तर पर 50% से कम अंक नहीं होने चाहिए।

प्रश्न – मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2024 के लिए क्या क्वालिफिकेशन है ?

उत्तर – जो छात्रा, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है उनके लिए क्वालिफिकेशन इस प्रकार है –

  • आवेदक द्वारा वर्ष 2024 मे इंटर पास किया गया हो I 
  • आवेदक छात्रा SC/ST श्रेणी से होनी चाहिए I
  • बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है,  आदि I

प्रश्न – क्या मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का लाभ सिर्फ छात्राओं को प्राप्त होगा?

उत्तर – जी हाँ, इस योजना का लाभ राज्य के सिर्फ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लड़कियों को छात्राओं को प्राप्त होगा I 

प्रश्न – मुख्यमंत्री मेधावृति छात्रवृति योजना का लाभ किसे मिलता हैं?

उत्तर – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी से आने वाली वो छात्राएं जिन्होंने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण किया है, योजना के अंतर्गत लाभ की पात्र हैं I

You may also like