Home छात्रवृत्ति Mahindra Big Boss Nayi Pehchan Scholarship 2025-26 – फ्रीलांस ट्रैक्टर मैकेनिकों के बच्चों के लिए अवसर! 
Mahindra Big Boss Nayi Pehchan Scholarship 2025-26

Mahindra Big Boss Nayi Pehchan Scholarship 2025-26 – फ्रीलांस ट्रैक्टर मैकेनिकों के बच्चों के लिए अवसर! 

by Sadhana Soni

महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप 2025-26 फ्रीलांस (स्वतंत्र) ट्रैक्टर मैकेनिक्स के बच्चों को उनके शैक्षणिक सफर में वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। इसका प्रमुख उद्देश्य फ्रीलांस ट्रैक्टर मैकेनिकों के बच्चों को उनकी शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम सभी लिंग, वर्ग एवं शैक्षणिक पृष्ठभूमियों के छात्रों के लिए उपलब्ध है, जो समान उपलब्ध अवसर के माध्यम से उन्नति और शिक्षा में निरंतरता को प्रोत्साहित करता है। इसके अंतर्गत प्रत्येक पात्र छात्र को ₹6,000 की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी।

Mahindra Big Boss Nayi Pehchan Scholarship 2025-26 – संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

स्कॉलरशिप का नाम महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप 2025-26 
किसके द्वारा महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड
किसके लिए फ्रीलांस (स्वतंत्र) ट्रैक्टर मैकेनिक्स के बच्चों के लिए
लाभ 6,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025
आवेदन कैसे करें? ऑनलाइन आवेदन Buddy4Study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2025 

Mahindra Big Boss Nayi Pehchan Scholarship 2025-26 अंतिम तिथि

महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 है। इच्छुक योग्य आवेदक अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

(नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।)

कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना, मध्यप्रदेश – 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली लड़कियों को प्रति वर्ष ₹3,000 की प्रोत्साहन राशि!

Mahindra Big Boss Nayi Pehchan Scholarship 2025-26 – पात्रता 

महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए पात्रता मानदंड कक्षा के आधार पर निम्नलिखित है। 

  • आवेदक केवल फ्रीलांस (स्वतंत्र) ट्रैक्टर मैकेनिक के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
  • स्कूल, कॉलेज या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकित 7 से 21 वर्ष की आयु के छात्र आवेदन के पात्र हैं।
  • सभी भारतीय छात्र आवेदन के पात्र हैं।
  • पिछली कक्षा/सेमेस्टर में न्यूनतम 50% या समकक्ष अंक होना अनिवार्य है।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण उपलब्ध है।
  • बड्डी4स्टडी और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन के पात्र नहीं हैं।

(नोट: यदि छात्रों को उनके नवीनतम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं, तो उनके पिछले परीक्षा परिणामों के आधार पर चयन हेतु विचार किया जा सकता है।)

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना – झारखंड सरकार की पहल!

Mahindra Big Boss Nayi Pehchan Scholarship 2025-26 – लाभ

महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप 2025-26 के अंतर्गत चयनित छात्रों को 6,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्राप्त होगी।

Mahindra Big Boss Nayi Pehchan Scholarship 2025-26 – आवश्यक दस्तावेज

महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप 2025-26 हेतु  आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर
  • आवेदक का पहचान प्रमाण (पैन, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, आदि)
  • वर्तमान प्रवेश प्रमाण (प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, शुल्क रसीद)
  • पिछली कक्षा/सेमेस्टर की अंकतालिका
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • माता-पिता के मैकेनिक होने का दस्तावेज़ प्रमाण
  • बैंक पासबुक

चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना – श्रमिकों के बच्चों को खेल हेतु वित्तीय प्रोत्साहन!

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025 – आवेदन प्रक्रिया

महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए योग्य विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें। 
  • एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।

  • सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें। 
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बड्डी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं हैतो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें। 
  • अब आपको स्कॉलरशिप पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अप्लाई नाउ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें व खुलने वाले पेज पर उपलब्ध स्टार्ट एप्लीकेशन बटन को क्लिक करें।
  • स्कॉलरशिप हेतु अपनी योग्यता की जांच करेंयोग्य होने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
  • सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।
  • नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।
  • यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैंतो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

महतारी दुलार योजना 2025-26 : छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना!

Mahindra Big Boss Nayi Pehchan Scholarship 2025-26 –  संपर्क विवरण

महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप 2025-26 से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए फोन नंबर व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं। 

फोन नंबर  –  011-430-92248 (376) (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (IST))

ईमेलmahindrabigboss@buddy4study.in

Mahindra Big Boss Nayi Pehchan Scholarship 2025-26 FAQs

प्रश्न – महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का क्या परिचय है?

उत्तर – महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, महिंद्रा समूह की प्रमुख बहुराष्ट्रीय भारतीय कंपनी है, जिसका व्यवसाय ऑटोमोबाइल, कृषि उपकरण, वित्तीय सेवाएँ और सूचना प्रौद्योगिकी सहित अनेक क्षेत्रों में फैला हुआ है। 1945 में स्थापित यह कंपनी मात्रा के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता और राजस्व के हिसाब से भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता है। 100 से अधिक देशों में सक्रिय उपस्थिति के साथ, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड 20 से अधिक उद्योगों में नवाचार और विकास के लिए जानी जाती है।

प्रश्न – महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप के तहत आवेदन के लिए कौन पात्र है?

उत्तर – सभी स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाले (फ्रीलांसर) ट्रैक्टर मैकेनिक्स के बच्चे, जिनकी आयु 7 से 21 वर्ष के बीच हो और जो स्कूल, कॉलेज या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकित हों, आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न – महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप के क्या लाभ हैं?

उत्तर – प्रत्येक चयनित छात्र को उनकी शिक्षा के लिए 6,000 रुपये की स्कॉलरशिप राशि प्राप्त होगी।

प्रश्न – महिंद्रा बिग बॉस नई पहचान स्कॉलरशिप के लिए कितने अंक आवश्यक हैं?

उत्तर – आवेदकों के पिछले कक्षा या सेमेस्टर में न्यूनतम 50% (या समकक्ष) अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

प्रश्न – क्या विशिष्ट श्रेणियों के लिए कोई आरक्षण है?

उत्तर – हाँ, सरकारी मानदंडों के अनुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण है।

प्रश्न – क्या मैं तब भी आवेदन कर सकती हूँ यदि मुझे पिछली परीक्षा का परिणाम अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है?

उत्तर – हाँ, यदि आपको अपने सबसे हालिया सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप उसके पिछले सेमेस्टर के परिणामों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंमुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya Yojna) – बिहार सरकार की एक सार्थक पहल!

You may also like

Leave a Comment