Home छात्रवृत्ति गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2026: उत्तराखंड की छात्राओं के लिए शिक्षा में आर्थिक सहायता!
गार्गी-संस्कृत-बालिका-छात्रवृत्ति-योजना

गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2026: उत्तराखंड की छात्राओं के लिए शिक्षा में आर्थिक सहायता!

by Sadhana Soni

गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना क्या है? (Gargi Sanskrit Balika Scholarship Scheme)

गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण शिक्षा योजना है, जिसे संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार द्वारा लागू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहित करना और उनकी शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

यह योजना विशेष रूप से उन बालिकाओं को समर्पित है जो अपनी संस्कृत शिक्षा को आगे बढ़ाना चाहती हैं और आर्थिक कारणों से पढ़ाई में मुश्किलों का सामना कर रही हैं।

राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना 2025-26: छात्रों के लिए हरियाणा सरकार का तोहफा!

गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2026 – संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
योजना का नाम गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2026
संचालित विभाग संस्कृत शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार
कार्यान्वयन संस्था उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार
लाभार्थी कक्षा 6 से 12 तक की संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं
छात्रवृत्ति राशि ₹251 प्रति माह
वार्षिक सहायता ₹3,012 प्रति वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
चयनित छात्राओं की संख्या 175 छात्राएं
भुगतान माध्यम DBT के माध्यम से बैंक खाते में
योजना का विवरण    प्रस्तुत दस्तावेज में पृष्ठ संख्या 60 देखें
आवेदन समयावधि सदैव जारी

गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना – उद्देश्य 

गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देना और बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।

इस योजना के माध्यम से –

1. संस्कृत विद्यालयों में छात्राओं का नामांकन बढ़ाया जाता है। 

2. बालिकाओं को आर्थिक सहायता देकर उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद की जाती है। 

3. शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाता है। 

राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा छात्रवृत्ति योजना 2025-26 – राजस्थान सरकार द्वारा छात्रों को शिक्षा में प्रोत्साहन!

गार्गी संस्कृत छात्रवृत्ति योजना के लाभ 

इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सके।

1. प्रत्येक छात्रा को ₹251 प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाती है। 

2. कुल मिलाकर छात्रा को ₹3,012 की राशि प्रति वर्ष सहायता के रूप में दी जाती है। 

3. यह राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। 

4. आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को शिक्षा जारी रखने में मदद मिलती है। 

Gargi Sanskrit Scholarship 2026 – पात्रता मानदंड 

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है –

1. आवेदक छात्रा होनी चाहिए (केवल बालिकाएं ही पात्र हैं)। 

2. छात्रा उत्तराखंड राज्य के किसी संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत हो। 

3. छात्रा 6 से लेकर 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत हो। 

4. सभी वर्गों (General, SC, ST, OBC आदि) की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। 

5. कुल 175 छात्राओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। 

संस्कृत छात्रवृत्ति योजना 2026 – आवश्यक दस्तावेज 

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

1. आधार कार्ड 

2. बैंक खाते का विवरण 

3. विद्यालय द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज

सभी दस्तावेज सही और अद्यतन (अपडेटेड) होने चाहिए ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

रामन्या टैलेंट स्कॉलरशिप परीक्षा (RTSE) 2025-26: प्रतिभाशाली छात्रों के लिए

गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2026 – महत्वपूर्ण बिंदु 

1. यह योजना केवल संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए है। 

2. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह संस्थान (स्कूल/कॉलेज) के माध्यम से होती है। 

3. छात्रवृत्ति की राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। 

4. सीमित संख्या (175 छात्राएं) को ही लाभ मिलेगा। 

मुख्यमंत्री ने गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना – आवेदन प्रक्रिया 

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जाती है। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

आवेदन कैसे करें?

1. छात्रा अपने विद्यालय/कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क करे। 

2. आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें। 

3. प्राचार्य द्वारा आवेदन पत्र की जांच कर अनुशंसा की जाएगी। 

4. इसके बाद आवेदन सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा) को भेजा जाएगा। 

5. सहायक निदेशक इसे निदेशक को अग्रेषित (Forward) करेंगे। 

6. निदेशक की स्वीकृति के बाद छात्रवृत्ति राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। 

इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना – राजस्थान सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने की पहल!

गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)!

प्रश्न – गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना क्या है?

उत्तर – गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना उत्तराखंड सरकार की योजना है, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को अपनी शिक्षा आगे बढ़ाने हेतु आर्थिक सहायता दी जाती है।

प्रश्न – गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना के तहत कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?

उत्तर – गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को ₹251 प्रतिमाह यानी ₹3,012 की राशि प्रति वर्ष सहायता के रूप में मिलती है।

प्रश्न – गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर – उत्तराखंड राज्य आवासित (डोमिसाइल्ड) संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा 6 से 12 तक की सभी वर्गों की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। 

प्रश्न – गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन कैसे करें?

उत्तर – गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना हेतु छात्राओं को अपने विद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

प्रश्न – गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कितनी छात्राओं को लाभ मिलेगा?

उत्तर – कुल 175 छात्राओं को गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाएगा।

प्रश्न – गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति राशि कैसे मिलेगी?

उत्तर – Gargi Sanskrit Scholarship राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।

यह भी पढ़ेंपालनहार योजना राजस्थान 2025 – अनाथ और असहाय बच्चों के लिए राजस्थान सरकार की आर्थिक सहायता

You may also like

Leave a Comment