वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो आरटीई (RTE) के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को कक्षा 9 से 12 तक नि:शुल्क शिक्षा सुनिश्चित करती है। पहले इंदिरा शक्ति फीस पुनर्भरण योजना के नाम से जानी जाने वाली यह योजना, अब 10 अगस्त 2022 को संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना कहलाती है।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 21 मार्च 2022 के बजट घोषणा के तहत शुरू की गई Veer Bala Kali Bai Bhil Balika Fees Punarbharan Yojana बालिकाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए फीस का सीधा पुनर्भरण करती है।
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना – संक्षिप्त विवरण
| योजना का नाम | वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना 2026 |
| द्वारा | राजस्थान सरकार |
| लाभार्थी | राजस्थान की कक्षा 8 से लेकर 12 तक की छात्राएं |
| आवेदन समयावधि | शैक्षिक सत्र प्रारम्भ होने के समय |
| लाभ | कक्षा 9 से 12 तक की फीस का पुनर्भरण |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://rajpsp.nic.in/ |
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना 2026 – उद्देश्य
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना का मुख्य उद्देश्य RTE अधिनियम के तहत कक्षा 8 में निजी स्कूलों में नि:शुल्क पढ़ने वाली बालिकाओं को कक्षा 9 से 12 तक निरंतर अध्ययन जारी रखने में मदद करना है। इससे बालिकाओं की ड्रॉपआउट दर कम होगी और शिक्षा का अधिकार मजबूत होगा। योजना इंदिरा महिला शक्ति निधि से वित्त पोषित है।
मुख्यमंत्री भाग्यलक्ष्मी बॉन्ड योजना – शिक्षा और आर्थिक सहायता के लिए एक सशक्त पहल!
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना 2026 – लाभ
Veer Bala Kali Bai Bhil Balika Fees Punarbharan Yojana के तहत चयनित छात्राओं को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।
फीस पुनर्भरण – निजी स्कूलों में RTE सीटों पर पढ़ने वाली बालिकाओं की कक्षा 9 से 12 तक की फीस का पुनर्भरण सरकार द्वारा किया जाएगा।
1. यूनिट कॉस्ट आधारित भुगतान:
- कक्षा 9-10 – RTE यूनिट कॉस्ट + 10%
- कक्षा 11-12 – RTE यूनिट कॉस्ट + 20%
2. दो किस्तों में भुगतान – हर वर्ष फीस का पुनर्भरण दो किस्तों में किया जाएगा।
3. आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं – इस योजना के तहत आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
4. भौतिक सत्यापन – RTE टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
(नोट – यदि बालिका 4 महीने के भीतर स्कूल छोड़ देती है, तो उसे भुगतान नहीं किया जाएगा। 4 महीने के बाद, पहले सत्र का पुनर्भरण किया जाएगा, लेकिन अगले सत्र का पुनर्भरण नहीं होगा।)
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना 2026 – पात्रता मानदंड
निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली छात्राएं Veer Bala Kali Bai Bhil Balika Fees Punarbharan Yojana का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
1. राजस्थान की मूल निवासी बालिकाएं आवेदन की पात्र हैं।
2. बालिका को RTE के तहत राज्य के निजी/गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 में नि:शुल्क सीट पर अध्ययनरत होना चाहिए।
3. बालिका द्वारा कक्षा 9 में प्रवेश लेने के बाद PSP पोर्टल पर नाम पंजीकृत होना चाहिए।
4. बालिका द्वारा अध्ययन जारी रखना होगा, किसी कक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर आगामी सत्र से लाभ नहीं मिलेगा।
5. सरकारी स्कूल से निजी स्कूल में स्थानांतरण पर भी पात्रता बनी रहती है।
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना – नियम एवं शर्तें
1. यदि बालिका अनुत्तीर्ण होती है, तो केवल उसी सत्र का पुनर्भरण किया जाएगा, लेकिन अगले सत्रों के लिए उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
2. यदि बालिका 4 महीने बाद स्कूल छोड़ती है, तो केवल पहले किस्त का पुनर्भरण किया जाएगा।
3. सत्यापन अनिवार्य है और इसकी पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना – आवश्यक दस्तावेज
वीर बाला काली बाई पुरस्कार छात्रा के निम्नलिखित दस्तावेज तैयार होना अनिवार्य है।
1. पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
2. आधार कार्ड
3. पिछली कक्षा की अंकसूची
4. अध्ययनरत होने का प्रमाण (फीस रसीद/स्कूल से पत्र)
5. अधिवास (डोमिसाइल्ड) प्रमाण पत्र
6. बैंक खाता विवरण
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना – आवेदन प्रक्रिया
RTE के तहत अध्ययनरत छात्रा Veer Bala Kali Bai Bhil Balika Fees Punarbharan Yojana के अंतर्गत स्वतः ही पात्र मानी जाती है, जिससे उसका नाम PSP पोर्टल पर स्वचालित रूप से आ जाता है।
स्वतः (ऑटोमैटिक) प्रक्रिया – कक्षा 8 की RTE छात्रा का नाम PSP पोर्टल पर स्वचालित रूप से आ जाता है।
1. कक्षा 9 में प्रवेश लेने के बाद, संबंधित स्कूल लॉगिन में योजना का लाभ दिखाई देता है।
2. पोर्टल – rajpsp.nic.in पर आवेदन की स्थिति और जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
3. भौतिक सत्यापन RTE टीम द्वारा किया जाएगा और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निस्तारण किया जाएगा।
4. बजट – 2025-26 सत्र के लिए ₹13.85 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना 2026 – पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज़!
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना – संपर्क विवरण
पता – कमरा न.407 आरटीई सेल, 4th फ्लोर, 5th ब्लॉक, शिक्षा संकुल,
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् , जे एल एन मार्ग, जयपुर-302017(राजस्थान)
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना – महत्वपूर्ण लिंक
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना – FAQs
प्रश्न – क्या इंदिरा शक्ति फीस पुनर्भरण योजना को ही वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना कहते हैं?
उत्तर – हाँ, राजस्थान सरकार द्वारा “इंदिरा शक्ति फीस पुनर्भरण योजना” का नाम बदलकर “वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना” (Veer Bala Kali Bai Bhil Balika Fees Punarbharan Yojana) कर दिया गया है।
“Ganesh Shankar Vidyarthi Shramik Puraskar Rashi Yojana – यूपी सरकार की महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति पहल!“
प्रश्न – वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना क्या है?
उत्तर – यह योजना शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत बालिकाओं की फीस पुनर्भरण (Fee Reimbursement) के लिए राजस्थान सरकार द्वारा लागू की गई है।
प्रश्न – इंदिरा शक्ति फीस पुनर्भरण योजना कब शुरू हुई?
उत्तर – इंदिरा शक्ति फीस पुनर्भरण योजना, जिसे अब वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना के नाम से जाना जाता है, राजस्थान सरकार द्वारा अक्टूबर 2022 में शुरू की गई थी।
प्रश्न – वीर बाला काली बाई पुरस्कार के पैसे कब और कैसे मिलेंगे?
उत्तर – वीर बाला काली बाई पुरस्कार की पात्र छात्राओं हेतु प्रत्येक वर्ष दो किस्तों में जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बैंक खाते में सीधा हस्तांतरण द्वारा राशि भेजी जाती है।
प्रश्न – वीर बाला काली बाई कौन थीं?
उत्तर – वीर बाला काली बाई (1935 – 20 जून 1947) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रास्तापाल गाँव की एक साहसी भील आदिवासी बालिका थीं। उन्होंने 12-13 वर्ष की अल्पायु में अपने गुरु को बचाने के लिए ब्रिटिश पुलिस की गोलियों का सामना करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें शिक्षा की रक्षा और गुरुभक्ति के लिए ‘आधुनिक एकलव्य‘ के रूप में याद किया जाता है।
यह भी पढ़े – द केडेन्स/इन्वेकस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27: प्रमुख शैक्षणिक खर्चों के लिए वित्तीय सहायता!