क्या आप राजस्थान के निवासी हैं और उर्दू को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ रहे हैं?
क्या आपने 12वीं कक्षा पास कर उर्दू विषय को चुना है? या आप स्नातक या स्नाकोत्तर स्तरीय अध्ययनरत छात्र हैं जो उर्दू विषय में आगे पढ़ना चाहते हैं? अगर हां, तो राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना (Urdu Scholarship) आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। यह योजना सरकार द्वारा उर्दू भाषा की प्रगति और छात्रों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
इस लेख में राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना के फायदे, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जा रही है।
Urdu Scholarship, Rajasthan – उद्देश्य
राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य उर्दू भाषा को बढ़ावा देना और उन छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जो राजस्थान के मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालयों में उर्दू को वैकल्पिक विषय के रूप में अध्ययन करने वाले नियमित छात्र हैं, और उच्च शिक्षा में निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं।
नव्या योजना 2025 – बालिकाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण का निःशुल्क अवसर!
Urdu Scholarship – संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | उर्दू छात्रवृत्ति योजना (Urdu Scholarship) |
| विभाग | उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार |
| लाभार्थी वर्ग | उर्दू को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ने वाले स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के छात्र |
| ग्रेजुएट छात्रवृत्ति राशि | ₹100 प्रति माह |
| पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रवृत्ति राशि | ₹150 प्रति माह |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन |
| आवेदन स्थान | संबंधित कॉलेज/विश्वविद्यालय |
| भुगतान माध्यम | छात्र के बैंक खाते में DBT के माध्यम से |
| आवेदन समयावधि | फरवरी माह में |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://hte.rajasthan.gov.in/ |
Urdu Scholarship – लाभ
Urdu Scholarship के क्या फ़ायदे हैं?
यह छात्रवृत्ति छात्रों को प्रतिमाह निम्नलिखित आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
1. स्नातक (ग्रेजुएट) स्तर – ₹100 प्रति माह
2. स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएट) स्तर – ₹150 प्रति माह
छात्रों को वित्तीय सहायता देने के पीछे निम्नलिखित उद्देश्य है, ताकि वे –
1. उर्दू विषय की पढ़ाई जारी रख सकें।
2. पुस्तकें, स्टेशनरी और परीक्षा-सम्बंधित खर्च पूरा कर सकें।
3. वित्तीय बोझ के बिना उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
(नोट – यह राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।)
उर्दू छात्रवृत्ति 2026 – पात्रता
इस योजना के लिए निम्न योग्यता शर्तें पूरी करना अनिवार्य है।
1. आवेदक राजस्थान आवासित (डोमिसाइल्ड) होना चाहिए।
2. स्नातक स्तर पर केवल छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
3. स्नातकोत्तर स्तर पर दोनों (पुरुष/महिला छात्र) आवेदन कर सकते हैं।
4. आवेदक को उर्दू विषय को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ना चाहिए।
5. स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50% अंक आवश्यक है।
6. स्नातकोत्तर स्तर पर कम से कम द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
7. आवेदक को कॉलेज/विश्वविद्यालय में नियमित छात्र के रूप में नामांकित होना चाहिए।
8. किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ ले रहे छात्र आवेदन के लिए अपात्र हैं।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम श्रमिक प्रशिक्षित शिक्षा सहायता योजना (DAKSPSSY), उत्तर प्रदेश!
राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति – आवेदन प्रक्रिया
इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। इसके लिए निम्लिखित चरणों का पालन करके आवेदन किया जा सकता है।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
2. आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक स्व-प्रमाणित दस्तावेज़ संलग्न करें।
3. भरा हुआ और हस्ताक्षरित आवेदन फार्म दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज/विश्वविद्यालय में जमा करें।
4. कॉलेज से प्राप्ति रसीद लें जिसमें आवेदन की तारीख, समय और यदि लागू हो तो यूनिक आईडी नंबर लिखा हो।
*ध्यान दें – अधूरा या गलत आवेदन अस्वीकृत किया जाएगा।
5. कॉलेज आवेदन को उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान को अग्रेषित करेगा और सत्यापन के बाद छात्रवृत्ति जारी हो जाएगी।
स्वर्ण जयंती फेलोशिप योजना 2025: युवा वैज्ञानिकों के लिए सुनहरा अवसर!
राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना – आवश्यक दस्तावेज
उर्दू छात्रवृत्ति हेतु आवेदन के समय निम्न दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक है –
1. पासपोर्ट फोटो
2. 10वीं कक्षा की अंकसूची/जन्म प्रमाण पत्र (स्व-प्रमाणित)
3. जाति प्रमाण पत्र
4. आधार कार्ड
5. जन आधार कार्ड
6. आय प्रमाण पत्र
7. पिछले परीक्षा की अंकसूची की प्रमाणित प्रति
8. निवासी प्रमाण पत्र
9. प्रवेश पत्र
10. छात्रावास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
11. बैंक पासबुक की फोटो कॉपी (छात्र का नाम, खाता नंबर, IFSC एवं बैंक विवरण)
Urdu Scholarship – महत्वपूर्ण लिंक
2. आवेदन फॉर्म
3. आवेदन फॉर्म (नवीनीकरण हेतु)
उर्दू स्कॉलरशिप 2026 – FAQs
प्रश्न – राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना क्या है?
उत्तर – यह योजना राजस्थान राज्य द्वारा उर्दू विषय से अध्ययनरत स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र/छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु शुरू की गई है, ताकि वे बिना वित्तीय बोझ के अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की प्रशिक्षु योजना: विस्तृत मार्गदर्शन!
प्रश्न – राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति हेतु कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर – ग्रेजुएशन स्तर पर केवल छात्राएं और पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर पर छात्र/छात्राओं दोनों को आवेदन करने की पात्रता है बशर्ते वे उर्दू को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ रहे हों।
प्रश्न – राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति राशि कितनी दी जाती है?
उत्तर – राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना के तहत, ग्रेजुएशन स्तर पर छात्राओं को ₹100 प्रति माह और पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर पर छात्रों को ₹150 प्रति माह छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।
प्रश्न – यदि मैं राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करना चाहता हूं तो क्या उर्दू को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ना जरूरी है?
उत्तर – हाँ, राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने के लिए यह अनिवार्य है कि आप उर्दू को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ रहे हों।
प्रश्न – क्या जो छात्र/छात्राएं दूसरी सरकारी छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं, वे भी राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर – नहीं, जो छात्र/छात्राएं अन्य सरकारी छात्रवृत्तियों का लाभ उठा रहे हैं, वे राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
प्रश्न – क्या राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना के लिए केवल राजस्थान आवासित छात्र ही आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर – राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने के लिए राजस्थान डोमिसाइल्ड (मूल निवास प्रमाण पत्र) होना आवश्यक है। अन्य राज्य में शिक्षा अध्ययन कर रहे छात्र जिनके पास राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र हैं, वे भी पात्र हैं । अन्य राज्य के छात्र आवेदन के पात्र नहीं हैं।
प्रश्न – क्या राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति का स्वयं ही नवीनीकरण होता है?
उत्तर – नहीं, राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने के लिए हर साल नया रिन्यूअल फॉर्म भरना आवश्यक होता है, और इसके लिए शैक्षणिक मानदंडों को पूरा करना जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें – खेल पदक विजेताओं/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क शिक्षा योजना: एक विशिष्ट अवसर!