Home फेलोशिपChief Minister Fellowship Maharashtra 2026: आवेदन, योग्यता, स्टाइपेंड, अंतिम तिथि और चयन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री फेलोशिप महाराष्ट्र 2026

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026: आवेदन, योग्यता, स्टाइपेंड, अंतिम तिथि और चयन प्रक्रिया

by Sadhana Soni

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। महाराष्ट्र सरकार की यह 12 महीने की प्रतिष्ठित सरकारी फेलोशिप युवा ग्रेजुएट्स को प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सीधे काम करने का अवसर देती है। इच्छुक उम्मीदवार 27 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस फेलोशिप के तहत कुल 60 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और चयनित फेलो को स्टाइपेंड व यात्रा भत्ता मिलाकर ₹61,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता मिलेगी। 

मुख्यमंत्री फेलोशिप महाराष्ट्र 2026 का संचालन महाराष्ट्र सरकार के Planning Department के अंतर्गत Commissionerate of Economics and Statistics द्वारा किया जाता है। इस कार्यक्रम में चयनित युवाओं को सरकारी अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करने, नीति निर्माण, प्रशासनिक कार्यों और विकास परियोजनाओं को समझने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही IIT Bombay इस कार्यक्रम का academic partner है और फेलो को Public Policy से जुड़ा विशेष academic course भी कराया जाता है। 

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 – Overview

Particulars Details
फेलोशिप का नाम Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026
संचालित द्वारा Government of Maharashtra
विभाग Planning Department, Government of Maharashtra
समन्वयक संस्था Commissionerate of Economics and Statistics
अवधि 12 महीने
कुल सीटें 60
मासिक सहायता ₹61,500 प्रति माह
Academic Partner IIT Bombay
आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2026
आवेदन शुल्क ₹500
आवेदन का तरीका ऑनलाइन

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 – Important Dates

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू हुई है और आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2026 है। 

कार्यक्रम दिनांक
आवेदन शुरू होने की तिथि 8 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 मई 2026

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 – पात्रता मानदंड

CM Fellowship Maharashtra 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को eligibility criteria ध्यान से पढ़ना चाहिए। इस फेलोशिप के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक (ग्रेजुएट) होना, और कम से कम 1 वर्ष का full-time work experience होना आवश्यक है। 

1. उम्मीदवार की आयु 8 मई 2026 को 21 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

2. उम्मीदवार का जन्म 08/05/2000 से 08/05/2005 के बीच हुआ हो। 

3. उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। 

4. ग्रेजुएशन में उम्मीदवार के कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है। 

5. उम्मीदवार के पास कम से कम 1 वर्ष का full-time work experience होना चाहिए। 

6. Full-time internship, apprenticeship, articleship या entrepreneurship को भी work experience माना जा सकता है। 

7. उम्मीदवार को मराठी पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। 

8. हिंदी और अंग्रेजी का working knowledge आवश्यक है। 

9. कंप्यूटर और इंटरनेट का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। 

10. उम्मीदवार महाराष्ट्र का स्थाई निवासी (permanent resident) होना चाहिए। 

11. जिन उम्मीदवारों ने पहले CM Fellowship पूरी कर ली है, वे दोबारा आवेदन के पात्र नहीं हैं। 

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 – How to Apply Online?

जो उम्मीदवार Chief Minister Fellowship Maharashtra apply online करना चाहते हैं, वे official CM Fellowship portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आवेदन पूरा करने के लिए ₹500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 

आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार official CM Fellowship Maharashtra portal पर जाएं।

Visit the official CM Fellowship portal

स्टेप 2: “Proceed for Application” या application link पर क्लिक करें।

स्टेप 3: basic details भरकर registration पूरा करें।

स्टेप 4: login करने के बाद profile creation section में personal, academic और experience details भरें।

स्टेप 5: eligibility details और अन्य आवश्यक जानकारी ध्यान से भरें।

स्टेप 6: application form submit करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

स्टेप 7: ₹500 application fee online जमा करें।

स्टेप 8: final submission के बाद application acknowledgement या confirmation सुरक्षित रखें।

चीफ मिनिस्टर फेलोशिप महाराष्ट्र – ध्यान देने योग्य मुख्य बातें

1. सुचारू अनुभव के लिए आवेदन फॉर्म पीसी या लैपटॉप के माध्यम से भरा जाना चाहिए। 

2. आवेदन के समय मूल दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों में दी गई जानकारी आवेदन फॉर्म में भरनी होगी। 

3. मूल दस्तावेजों का सत्यापन केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू के समय किया जाएगा। 

4. परीक्षा केंद्र छह संभागीय शहरों में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन के समय 3 पसंदीदा परीक्षा केंद्र स्थान चुनने होंगे। 

5. प्रक्रिया के किसी भी चरण में किसी प्रकार की सिफारिश या बाहरी प्रभाव का उपयोग करने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 – Selection Process

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 की selection process दो stages में पूरी की जाएगी। पहले चरण में online objective test और essay writing होगी। इसके बाद top 210 candidates को दूसरे चरण यानी essay assessment और interview के लिए shortlisted किया जाएगा। अंतिम रूप से 60 candidates का चयन merit के आधार पर किया जाएगा। 

चयन के चरण

Stage 1 – Online Objective Test और Essay Writing

Stage 2 – Essay Assessment और Personal Interview

Final Selection Weightage

Component Weightage
Online Objective Test 30%
Essay 20%
Interview 50%

नोट – शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके इंटरव्यू की तारीख और समय की सूचना ईमेल के माध्यम से दी जाती है।

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 – Exam Pattern

Online test में objective type questions होंगे। परीक्षा English medium में होगी और जहां संभव होगा, प्रश्नों व विकल्पों का Marathi translation भी उपलब्ध कराया जाएगा। Online objective test कुल 100 marks का होगा और इसकी अवधि 60 minutes होगी। Essay writing के लिए उम्मीदवार को तीन topics में से एक topic चुनना होगा और अधिकतम 500 शब्दों का essay लिखना होगा। 

परीक्षाएं 6 संभागीय मुख्यालयों में स्थित निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाती हैं: मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अमरावती और नागपुर।

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 – Benefits and Stipend

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 में चयनित उम्मीदवारों को Grade-A government officer के equivalent position पर काम करने का अवसर मिलेगा। फेलो को प्रति माह ₹56,100 stipend और ₹5,400 travel and related allowance दिया जाएगा। इस तरह कुल monthly support ₹61,500 होगा। 

पद ग्रेड-ए सरकारी अधिकारी के बराबर
मासिक स्टाइपेंड ₹56,100
मासिक स्टाइपेंड ₹5,400 प्रति माह
कुल मासिक सहायता ₹61,500
छुट्टी 8 दिन
बीमा एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर
आधिकारिक सहायता टेम्पररी आईडी कार्ड और ऑफिशियल ईमेल आईडी
शैक्षणिक प्रमाण पत्र IIT बॉम्बे द्वारा सर्टिफिकेट
फेलोशिप प्रमाण पत्र महाराष्ट्र सरकार द्वारा कम्प्लीशन सर्टिफिकेट

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 – Documents Required

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज upload करने की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि shortlisted candidates को interview के समय original documents और photocopies साथ ले जानी होंगी। 

आवश्यक दस्तावेज

1. सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट (स्नातक और उसके बाद के)

2. कार्य अनुभव का प्रमाण (रोजगार पत्र, इंटर्नशिप प्रमाण पत्र, आर्टिकलशिप पत्र, या स्वरोजगार के दस्तावेज़)

3. पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड या पैन कार्ड)

4. महाराष्ट्र के अधिवास या स्थायी निवास का प्रमाण

5. पासपोर्ट आकार का फोटो

6. रिज्यूमे या CV

7. आवेदन से संबंधित कोई भी अतिरिक्त सहायक प्रमाण पत्र

नोट यदि घोषित जानकारी और मूल दस्तावेजों के बीच कोई विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है या उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

यह fellowship केवल एक stipend-based opportunity नहीं है, बल्कि young professionals के लिए Maharashtra governance system को नजदीक से समझने, leadership skills विकसित करने और public service में meaningful exposure प्राप्त करने का अवसर भी है।

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 की last date क्या है?

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2026 है। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 27 मई 2026 है। 

2. CM Fellowship Maharashtra 2026 में कितनी सीटें हैं?

इस फेलोशिप के तहत कुल 60 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

3. Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 का stipend कितना है?

चयनित फेलो को ₹56,100 monthly stipend और ₹5,400 travel allowance मिलेगा। कुल monthly support ₹61,500 होगा। 

4. क्या Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 के लिए कार्यानुभव (work experience) जरूरी है?

हां, उम्मीदवार के पास कम से कम 1 वर्ष का full-time work experience होना चाहिए। Internship, apprenticeship, articleship और self-employment को भी experience के रूप में माना जा सकता है। 

5. क्या महाराष्ट्र के बाहर के उम्मीदवार Chief Minister Fellowship के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, इस फेलोशिप के लिए केवल महाराष्ट्र के permanent residents आवेदन के पात्र हैं। 

6. Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 के लिए application fee कितनी है? 

इस फेलोशिप के लिए application fee ₹500 है, जिसका भुगतान online करना होगा। 

7. क्या CM Fellowship Maharashtra 2026 full-time program है?

हां, यह एक full-time fellowship program है। फेलो फेलोशिप अवधि में किसी अन्य employment, private practice या assignment में शामिल नहीं हो सकते। 

8. Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026 का selection process क्या है?

Selection process में online objective test, essay writing, essay assessment और interview शामिल हैं। Final selection में online test को 30%, essay को 20% और interview को 50% weightage दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंमानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना 2026 – झारखंड की छात्राओं को ₹30,000 तक की छात्रवृत्ति!

MSCE Pune Scholarship 2026 – रिजल्ट जारी, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और स्कॉलरशिप राशि की पूरी जानकारी!

गुरु-शिष्य परंपरा प्रोत्साहन योजना 2026 – कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थाओं को आर्थिक सहायता

WINGS – Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program – STEM के क्षेत्र में छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति अवसर!

University of Hyderabad Admission 2026: कोर्स, पात्रता, फीस, प्रवेश परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया!

You may also like