IIT बॉम्बे में STEM क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु एक नई छात्रवृत्ति पहल शुरू की है, जिसका नाम WINGS – Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program रखा गया है।
IIT बॉम्बे के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र भरत देसाई और उनकी पत्नी नीरजा सेठी द्वारा शुरू की गई यह पहल विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक बाधाओं को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
WINGS – Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program – मुख्य जानकारी
| स्कॉलरशिप का नाम | विंग्स – वुमन इंस्पायरिंग ग्रोथ इन स्टेम स्कॉलरशिप प्रोग्राम |
| किसके द्वारा | प्रतिष्ठित पूर्व छात्र भरत देसाई और उनकी पत्नी नीरजा सेठी द्वारा |
| किसके लिए | शैक्षणिक सत्र 2026-27 में IIT बॉम्बे से स्नातक स्तर के STEM पाठ्यक्रम में अध्ययन करने की योजना बना रही छात्राओं हेतु |
| लाभ | ₹2 लाख की सहायता राशि प्रति वर्ष |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 जून, 2026 |
| आवेदन कैसे करें? | ऑनलाइन आवेदन Buddy4Study के माध्यम से |
| शैक्षणिक सत्र | 2026 |
WINGS – Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program – अंतिम तिथि
विंग्स – वुमन इंस्पायरिंग ग्रोथ इन स्टेम स्कॉलरशिप प्रोग्राम हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 है। इच्छुक योग्य आवेदक अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
(नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।)
WINGS – Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program – पात्रता मानदंड
स्टेम स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है –
1. यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं के लिए है, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में IIT बॉम्बे से स्नातक स्तर के STEM पाठ्यक्रम में अध्ययन करने की योजना बना रही हैं।
2. वे छात्राएं, जो किसी अन्य सरकारी शिक्षण अनुदान या छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले रही हैं, आवेदन की पात्र होंगी।
3. यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं के लिए आगे भी जारी रहेगी, जो 6.0 या उससे अधिक CPI बनाए रखेंगी।
WINGS – Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program – लाभ
यह छात्रवृत्ति उपरोक्त पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली छात्राओं की शिक्षण शुल्क को कवर करती है, जिसके तहत प्रति वर्ष ₹2 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी।
WINGS – Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program – आवश्यक दस्तावेज़
इस छात्रवृत्ति के लिए किसी भी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है।
WINGS – Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
विंग्स – वुमन इंस्पायरिंग ग्रोथ इन स्टेम स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए योग्य विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।
2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।
3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें ‘Show Interest’ बटन पर क्लिक करें।
4. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बड्डी4स्टडी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें।
5. अब आपको स्कॉलरशिप पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
6. ऑनलाइन इंटरेस्ट फ़ॉर्म में ज़रूरी जानकारी भरें।
7. अगर भरी गई सभी जानकारी सही हैं, तो प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
विंग्स – वुमन इंस्पायरिंग ग्रोथ इन स्टेम स्कॉलरशिप प्रोग्राम – संपर्क करें
किसी भी प्रश्न के लिए कृपया नीचे दिए गए ईमेल पर संपर्क करें।
ईमेल – deanacr.scholarship@iitbacr.com
WINGS Scholarship Program- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)!
प्रश्न 1: WINGS – Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program क्या है?
उत्तर – WINGS — Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program IIT बॉम्बे के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र भरत देसाई और उनकी पत्नी नीरजा सेठी द्वारा शुरू की गई एक छात्रवृत्ति पहल है, जिसका उद्देश्य STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) क्षेत्र में छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
प्रश्न 2: WINGS Scholarship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर – यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं के लिए है, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में IIT बॉम्बे में स्नातक स्तर के STEM पाठ्यक्रम में अध्ययन करने की योजना बना रही हैं।
प्रश्न 3: WINGS Scholarship के तहत कितनी छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी?
उत्तर – चयनित छात्राओं को उनकी शिक्षण शुल्क हेतु प्रति वर्ष ₹2 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
प्रश्न 4: क्या अन्य सरकारी छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली छात्राएं WINGS Scholarship हेतु आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर – नहीं, जो छात्राएं पहले से किसी अन्य सरकारी शिक्षण अनुदान या छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर रही हैं, वे इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं होंगी।
प्रश्न 5: WINGS Scholarship को आगे जारी रखने के लिए क्या शर्त है?
उत्तर – छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए छात्राओं को अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में न्यूनतम 6.0 या उससे अधिक CPI बनाए रखना आवश्यक होगा।
प्रश्न 6: WINGS — Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर – इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है।
प्रश्न 7: WINGS Scholarship 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर – इच्छुक छात्राएं Buddy4Study के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें स्कॉलरशिप पेज पर जाकर ‘Show Interest’ बटन पर क्लिक करना होगा और आवश्यक जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।
प्रश्न 8: क्या WINGS Scholarship 2026 के लिए किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता है?
उत्तर – नहीं, इस चरण में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय किसी भी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न 9: WINGS (Women INspiring Growth in STEM) का विस्तृत परिचय क्या है?
उत्तर – WINGS (Women INspiring Growth in STEM) एक ऐतिहासिक और अपनी तरह का अनूठा छात्रवृत्ति पहल है जिसे IIT बॉम्बे और IITBHF (IIT Bombay Heritage Foundation) के सहयोग से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य भारत में छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसरों का विस्तार करना और उन्हें बेहतर बनाना है। इस पहल के माध्यम से IIT बॉम्बे जैसी विश्वस्तरीय शिक्षा के जरिये छात्राओं को भविष्य की नेतृत्वकर्ता बनने के लिए तैयार करना है।
यह कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2026–2027 से IIT बॉम्बे की स्नातक स्तर की छात्राओं की शिक्षण शुल्क को कवर करने के लिए बनाया गया है। हालांकि, ऐसी छात्राएं जो पहले से किसी सरकारी शिक्षण अनुदान या अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं, वे इस कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र नहीं होंगी।
यह भी पढ़ें – स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल, राजस्थान – Yuva Sathi Yojana Online Registration हेतु सम्पूर्ण मार्गदर्शन!
किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 – 8वीं पास छात्रों के लिए फ्री शिक्षा, मेंटरशिप एवं स्कॉलरशिप के अवसर!
Home Nursing Scheme for ST Students: अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए अवसर
गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2026: उत्तराखंड की छात्राओं के लिए शिक्षा में आर्थिक सहायता!
