Home ResultMSCE Pune Scholarship 2026 – रिजल्ट जारी, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और स्कॉलरशिप राशि की पूरी जानकारी!
MSCE Pune Scholarship 2026 Result

MSCE Pune Scholarship 2026 – रिजल्ट जारी, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और स्कॉलरशिप राशि की पूरी जानकारी!

by Sadhana Soni

MSCE Pune Scholarship 2026 महाराष्ट्र के कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा है। यह परीक्षा Maharashtra State Council of Examination (MSCE), Pune द्वारा आयोजित की जाती है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य मेधावी छात्रों को आगे की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

MSCE Pune Scholarship Result 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना PUPPSS Scholarship Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट mscepune.in और puppssmsce.in पर जाकर देख सकते हैं। कक्षा 5 के लिए इसे Pre-Upper Primary Scholarship (PUP) और कक्षा 8 के लिए Pre-Secondary Scholarship (PSS) कहा जाता है। 

MSCE Pune Scholarship 2026 – संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
स्कॉलरशिप का नाम MSCE Pune Scholarship 2026
परीक्षा संचालक Maharashtra State Council of Examination (MSCE), Pune
परीक्षा का नाम PUPPSS Scholarship Exam
कक्षा कक्षा 5 और कक्षा 8
कक्षा 5 परीक्षा Pre-Upper Primary Scholarship (PUP)
कक्षा 8 परीक्षा Pre-Secondary Scholarship (PSS)
रिजल्ट स्थिति जारी
रिजल्ट तिथि 18 मई 2026
परीक्षा तिथि 22 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट mscepune.in, puppssmsce.in
स्कॉलरशिप राशि ₹100 से ₹500 प्रति माह

MSCE Pune Scholarship Result 2026 Latest Update

MSCE Pune ने Class 5 और Class 8 Scholarship Result 2026 घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना सीट नंबर और माता का नाम दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं। परिषद द्वारा Marks Verification और Re-evaluation Process भी शुरू कर दी गई है। छात्र 18 मई से 27 मई 2026 तक स्कूल लॉगिन पोर्टल के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन शुल्क प्रत्येक विषय पत्र के लिए ₹50 है। 

MSCE Pune Scholarship 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रम तिथि
MSCE Pune Scholarship Admit Card 2026 13 जनवरी 2026
MSCE Pune Scholarship Exam Date 2026 22 फरवरी 2026
PUP & PSS Answer Key Release Date 2026 10 मार्च 2026
PUP Class 5 Result Date 2026 18 मई 2026
PSS Class 8 Result Date 2026 18 मई 2026
Marks Verification Window 18 मई से 27 मई 2026
Maharashtra Scholarship Final PSS Result 2026 जुलाई 2026

MSCE Pune Scholarship Result 2026 कैसे चेक करें?

जो छात्र MSCE PUP Scholarship Result 2026 या MSCE PSS Scholarship Result 2026 देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mscepune.in पर जाएं।

आधिकारिक वेबसाइट mscepune

2. वेबसाइट पर दिए गए शिष्यवृत्ती परीक्षा इयत्ता वी वी सेक्शन पर क्लिक करें। 

3. “शिष्यवृत्ती परीक्षा निकाल फेब्रुवारी के अंतर्गत अंतिम निकाल (विद्यार्थ्यांसाठी) विकल्प चुनें। 

अंतिम निकाल विद्यार्थ्यांसाठी विकल्प चुनें

4. अब पॉप-अप विंडो में अपना सीट नंबर और माता का नाम दर्ज करें। 

5. “Submit” पर क्लिक करें। 

6. आपका MSCE Pune Scholarship Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

7. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। 

MSCE Pune Scholarship Result Verification 2026

MSCE Pune द्वारा छात्रों को रिजल्ट वेरिफिकेशन की सुविधा दी जाती है। इसका उद्देश्य रिजल्ट प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाना है।

1. रिजल्ट वेरिफिकेशन आवेदन 18 मई से 27 मई 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। 

2. छात्र स्कूल लॉगिन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

3. पुनर्मूल्यांकन शुल्क ₹50 प्रति विषय पेपर है। 

4. यदि रिजल्ट में कोई विसंगति दिखाई देती है, तो छात्र निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। 

MSCE Pune Scholarship 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

MSCE Pune Scholarship परीक्षा के लिए आवेदन स्कूल के माध्यम से किया जाता है। PUP और PSS स्कॉलरशिप के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरने होते हैं।

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mscepuppss.in पर जाएं। 

2. “Scholarship Exam 2027” लिंक पर क्लिक करें। 

3. PUP या PSS में से संबंधित स्कॉलरशिप परीक्षा का चयन करें। 

4. आवेदन फॉर्म में UDISE कोड, छात्र का नाम, कक्षा और अन्य जानकारी भरें। 

5. पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। 

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

7. सभी जानकारी ध्यान से जांचें। 

8. आवेदन फॉर्म सबमिट करें। 

9. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की कॉपी सेव या प्रिंट करें। 

MSCE Pune Scholarship 2026 – आवेदन शुल्क

विवरण शुल्क
नियमित शुल्क ₹100
लेट फीस ₹200
सुपर लेट फीस ₹300

छात्र आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भर सकते हैं। ऑफलाइन भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी किया जा सकता है। अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है। 

MSCE Pune Scholarship 2026 – पात्रता

MSCE Pune Scholarship Exam 2026 के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरे करने चाहिए –

1. छात्र महाराष्ट्र के सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहा हो। 

2. छात्र के माता-पिता कम से कम 15 वर्षों से महाराष्ट्र में रह रहे हों। 

3. कक्षा 5 यानी PUP Scholarship के लिए सामान्य छात्रों की आयु 11 वर्ष तक होनी चाहिए। दिव्यांग छात्रों के लिए आयु सीमा 15 वर्ष तक है। 

4. कक्षा 8 यानी PSS Scholarship के लिए सामान्य छात्रों की आयु 14 वर्ष तक होनी चाहिए। दिव्यांग छात्रों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष तक है। 

5. आदिवासी या पिछड़े समुदायों के छात्रों के परिवार की वार्षिक आय ₹2,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

MSCE Pune Scholarship 2026 – आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें –

1. छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर 

2. छात्र का बैंक खाता विवरण 

3. आधार नंबर या आधार नामांकन संख्या 

4. जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र 

5. आय प्रमाण पत्र 

6. महाराष्ट्र निवास प्रमाण पत्र 

7. दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो 

8. संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षरित फॉर्म की स्कैन कॉपी 

MSCE Pune Scholarship Amount 2026

MSCE Pune Scholarship के तहत चयनित छात्रों को ₹100 से ₹500 प्रति माह तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। स्कॉलरशिप राशि कक्षा, मेरिट रैंक और श्रेणी जैसे सामान्य वर्ग, SC, ST और OBC के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। यह राशि छात्रों की किताबों, यूनिफॉर्म, फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों में मदद करती है। 

MSCE Pune Scholarship 2026 – संपर्क विवरण

किसी भी प्रश्न के लिए, विद्यार्थी नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क कर सकते हैं

पता आयुक्त, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

दूसरी और चौथी मंज़िल, सर्वे क्रमांक 832A, फ़ाइनल प्लॉट क्रमांक 178 और 179,

बालचित्रावाणी के पास, आधारशिला अनुसंधान संस्थान के पीछे,

भांबुर्दा, शिवाजीनगर, पुणे – 411004

फोन नंबर – (020)-29709617

ईमेलmscepune@gmail.com

MSCE Pune Scholarship 2026 – FAQs!

प्रश्न 1: MSCE Pune Scholarship Result 2026 कब जारी हुआ?

उत्तर – MSCE Pune Scholarship Result 2026 कक्षा 5 और कक्षा 8 के लिए 18 मई 2026 को जारी किया गया है।

प्रश्न 2: MSCE Pune Scholarship Result 2026 कहां देखें?

उत्तर – छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mscepune.in या puppssmsce.in पर जाकर सीट नंबर और माता का नाम दर्ज करके देख सकते हैं।

प्रश्न 3: MSCE Pune Scholarship Exam 2026 कब आयोजित हुआ था?

उत्तर – MSCE Pune Scholarship Exam 2026 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया था।

प्रश्न 4: MSCE Pune Scholarship Result Verification 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – रिजल्ट वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 18 मई से 27 मई 2026 तक किए जा सकते हैं।

प्रश्न 5: MSCE Pune Scholarship re-evaluation fee कितनी है?

उत्तर – MSCE Pune Scholarship 2026 के पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय पेपर ₹50 शुल्क निर्धारित है।

प्रश्न 6: MSCE Pune Scholarship 2026 में कितनी राशि मिलती है?

उत्तर – इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को ₹100 से ₹500 प्रति माह तक की आर्थिक सहायता मिलती है।

प्रश्न 7: MSCE Pune Scholarship 2026 के लिए कौन पात्र है?

उत्तर – महाराष्ट्र के मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्र इस परीक्षा के लिए पात्र हैं, बशर्ते वे आयु, निवास और अन्य सम्बंधित पात्रता शर्तें पूरी करते हों।

प्रश्न 8: MSCE Pune Scholarship 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर – छात्र आधिकारिक वेबसाइट mscepuppss.in पर जाकर स्कूल के माध्यम से PUP या PSS Scholarship Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment