अगर आप या आपका बच्चा इस साल कक्षा 10वीं या 12वीं में है, तो आपकी नज़रें भी इस वक्त CBSE की वेबसाइट पर टिकी होंगी। CBSE Date Sheet 2027 को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता तेज़ी से बढ़ रही है। तो हम आपको अवगत करा दें कि यह इंतज़ार बहुत ही जल्द ख़त्म होने वाला है, क्यूंकि सीबीएसई द्वारा सितम्बर से अक्टूबर के बीच ही कुछ अंतराल के साथ अस्थायी (टेंटेटिव) और फाइनल डेट शीट लाइव की जाती हैं। CBSE Date Sheet 2027 जारी होते ही छात्र परीक्षा की फाइनल तैयारी को लेकर अपनी योजना पक्की कर सकते हैं।
CBSE Date Sheet 2027 कब आएगी?
पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर, CBSE अस्थायी (टेंटेटिव) डेट शीट सितंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में जारी कर सकता है, जबकि विषयवार पूरी अंतिम (फाइनल) डेट शीट अक्टूबर 2026 में आने की उम्मीद है। पिछले साल (2025-26 सत्र के लिए) CBSE ने टेंटेटिव डेट शीट 24 सितंबर को और फाइनल डेट शीट 30 अक्टूबर को जारी की थी, इसलिए इस साल भी कुछ इसी तरह के समय पर इसके आने की संभावना जताई जा रही है। कक्षा 10वीं और 12वीं, दोनों की डेट शीट अलग-अलग PDF के रूप में जारी की जाएंगी।
यह भी पढ़ें – HDFC Parivartan Scholarship 2026-27 की पूरी जानकारी
CBSE Board Exam 2027 कब होंगे?
1. कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की मुख्य थ्योरी परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2027 के बीच होने की उम्मीद है।
2. नई परीक्षा व्यवस्था के तहत, इस बार भी कक्षा 10वीं के छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका मिलेगा, मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 में, और सुधार/दूसरी परीक्षा (इम्प्रूवमेंट एग्ज़ाम) मई 2027 में।
3. कक्षा 12वीं के लिए, पहले की तरह ही, साल में एक ही मुख्य बोर्ड परीक्षा होगी।
4. परीक्षा पेन-एंड-पेपर (ऑफलाइन) मोड में होगी।
5. इस बार देशभर से करीब 45 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – Eastman Powerup Eduskill Scholarship Program 2026-27
CBSE Date Sheet 2027 कैसे डाउनलोड करें?
एक बार डेट शीट जारी होने के बाद, आप इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं –
1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “Main Website” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब ‘CBSE Class X, XII Examination Date Sheet 2027’ वाला लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन पर CBSE डेट शीट 2027 की PDF खुल जाएगी।
5. इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें, ताकि आगे तैयारी में आसानी हो।
CBSE Date Sheet 2027 आने तक छात्र क्या करें?
डेट शीट का इंतज़ार करते हुए समय बर्बाद करने के बजाय, तैयारी पर ध्यान दें –
1. नवीनतम CBSE सिलेबस के हर टॉपिक को अच्छी तरह कवर करें।
2. सैंपल पेपर हल करें, इससे टाइम मैनेजमेंट और आंसर-राइटिंग स्किल्स दोनों सुधरती हैं।
3. ज़्यादा वेटेज वाले टॉपिक्स को पहले पूरा करें और नियमित रिवीज़न करते रहें।
4. प्रश्नों का पैटर्न समझने के लिए पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर हल करें।
5. पास होने के लिए हर पेपर में (थ्योरी + प्रैक्टिकल/इंटरनल मिलाकर) न्यूनतम 33% अंक लाना ज़रूरी है, इसे ध्यान में रखकर अपनी तैयारी की रणनीति बनाएं।
यह भी पढ़ें – Nurtr Nurturing Minds with Chess Program 2026-27
10th 12th date Sheet 2027 – आपके सवाल हमारे जवाब (FAQs)
प्रश्न – CBSE Date Sheet 2027 कब जारी होगी?
उत्तर – CBSE Date Sheet 2027, सीबीएसई द्वारा अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार टेंटेटिव डेट शीट सितंबर 2026 के अंत तक और फाइनल डेट शीट अक्टूबर 2026 में आने की उम्मीद है।
प्रश्न – CBSE Board Exam 2027 किस महीने में होंगे?
उत्तर – कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2027 में होने की उम्मीद है। कक्षा 10वीं की दूसरी (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा मई 2027 में प्रस्तावित है।
प्रश्न – क्या मैं CBSE Date Sheet 2027 में बदलाव की गुज़ारिश कर सकता हूं?
उत्तर – नहीं, एक बार आधिकारिक डेट शीट जारी होने के बाद, छात्र व्यक्तिगत रूप से उसमें बदलाव का अनुरोध नहीं कर सकते।
प्रश्न – क्या कक्षा 10वीं और 12वीं की CBSE Date Sheet 2027 एक साथ जारी होगी?
उत्तर – नहीं, CBSE द्वारा दोनों कक्षाओं की डेट शीट अलग-अलग PDF के रूप में जारी की जाती है।
प्रश्न – CBSE Date Sheet 2027 कहां से डाउनलोड करें?
उत्तर – डेट शीट सिर्फ CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगी। किसी अनौपचारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया पर मिली डेट शीट पर भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें – Buddy4Study Career Assessment Test