Home इंटर्नशिपDPIIT Internship 2026 – आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, स्टाइपेंड, लाभ और पूरी जानकारी!
DPIIT Internship banner

DPIIT Internship 2026 – आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, स्टाइपेंड, लाभ और पूरी जानकारी!

by Sadhana Soni

DPIIT Internship 2026 भारत सरकार के Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT) द्वारा संचालित एक प्रतिष्ठित इंटर्नशिप कार्यक्रम है, जो Ministry of Commerce & Industry के अंतर्गत आता है।

यह इंटर्नशिप योजना उन छात्रों के लिए संचालित जा रही है जो भारत या विदेश के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में अंडर-ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री या रिसर्च स्कॉलर के रूप में अध्ययनरत हैं। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारत सरकार के कार्य प्रणाली और संबंधित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है।

इस योजना के अंतर्गत छात्र अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार एक माह, दो माह या तीन माह की अवधि का चयन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाती है।

DPIIT Internship 2026 – संक्षिप्त विवरण 

पैरामीटर विवरण
इंटर्नशिप का नाम DPIIT Internship 2026
संचालक संस्था Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT), Ministry of Commerce & Industry
उद्देश्य छात्रों को नीति निर्माण, स्टार्टअप इकोसिस्टम और औद्योगिक विकास की प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना
पात्रता UG, PG एवं Research Scholar (मान्यता प्राप्त संस्थान से अध्ययनरत)
मान्य विषय Engineering, Management, Law, Economics, Finance, Computer Science एवं संबंधित क्षेत्र
अवधि 1 से 3 महीने तक 
स्टाइपेंड ₹10,000 प्रति माह (चयनित इंटर्न्स के लिए)
कार्य क्षेत्र Policy Making, Startup India Mission, Industrial and Trade Development
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन (DPIIT / Startup India official portal के माध्यम से)
चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित एवं आवश्यकता आधारित चयन
प्रमाण पत्र इंटर्नशिप पूर्ण होने पर सरकारी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है

DRDO Internship Scheme

DPIIT Internship का उद्देश्य

DPIIT Internship 2026 का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नीति निर्माण और औद्योगिक विकास से जोड़ना है।

इस इंटर्नशिप के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

1. छात्रों को सरकारी नीति निर्माण प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव देना।

2. Startup India और Make in India जैसी योजनाओं को समझने का अवसर देना। 

3. औद्योगिक और व्यापार सुधार की प्रक्रिया से परिचित कराना।

4. रिसर्च और एनालिटिकल स्किल्स को विकसित करना ।

DPIIT Internship 2026 के लिए पात्रता 

DPIIT Internship के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न पात्रता पूरी करनी होती है –

1. आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।

2. UG, PG या Research Program के छात्र आवेदन कर सकते हैं ।

3. प्रमुख क्षेत्र – Engineering, Management, Law, Economics, Finance, Computer Science और संबंधित विषय ।

4. कुछ मामलों में अन्य स्ट्रीम के छात्रों पर भी विचार किया जा सकता है, यदि आवश्यकता हो 

नोट DPIIT Internship में चयन requirement-based होता है, इसलिए सभी पात्र उम्मीदवारों का चयन होना आवश्यक नहीं है।

DPIIT Internship 2026 की अवधि

DPIIT Internship की अवधि लचीली होती है ताकि छात्र अपनी सुविधा अनुसार चयन कर सकें:

1. न्यूनतम अवधि – 1 महीना 

2. अधिकतम अवधि – 3 महीने 

छात्र 1, 2 या 3 महीने की इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

DPIIT Internship 2026 स्टाइपेंड और लाभ

DPIIT Internship छात्रों को न केवल अनुभव देती है बल्कि आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।

स्टाइपेंड – ₹10,000 प्रति माह (चयनित इंटर्न्स के लिए) 

अन्य लाभ

1. Government Experience Certificate 

2. Policy Making का वास्तविक अनुभव 

3. Startup India ecosystem में काम करने का अवसर 

4. Central Government departments के साथ exposure 

नोट –  स्टाइपेंड केवल सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरा करने के बाद जारी किया जाता है।

DPIIT Internship 2026 Official Website

DPIIT Internship से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक निम्नलिखित हैं।

DPIIT Internship 2026 – आवश्यक दस्तावेज

1. आधार कार्ड 

2. कॉलेज ID कार्ड 

3. Resume / CV 

4. शैक्षणिक मार्कशीट 

5. SOP (Statement of Purpose) 

6. पासपोर्ट साइज फोटो 

7. बैंक विवरण

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय इंटर्नशिप कार्यक्रम

DPIIT Internship क्यों महत्वपूर्ण है?

DPIIT Internship 2026 छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि यह –

1. सरकारी नीति निर्माण की वास्तविक समझ प्रदान करती है 

2. Startup India जैसे national mission से जोड़ती है 

3. करियर प्रोफाइल को मजबूत बनाती है

4. छात्रों को professional exposure देती है 

DPIIT Internship 2026 –  महत्वपूर्ण बिंदु

1. DPIIT Internship पूरे वर्ष उपलब्ध नहीं रहती ।

2. आवेदन केवल निर्धारित समय पर ही खुलते हैं। 

3. चयन पूरी तरह requirement-based होता है ।

4. कोई भी एजेंसी इस प्रक्रिया के लिए शुल्क नहीं लेती ।

5. छात्रों से इंटर्नशिप के लिए आवेदन लेने के लिए DPIIT का ऑनलाइन पोर्टल हर साल 1 मार्च से 30 अप्रैल और 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

6. 1 मार्च से 30 अप्रैल के बीच मिले आवेदनों पर हर साल जून-अगस्त के दौरान इंटर्नशिप के लिए विचार किया जाएगा।

7. 1 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच मिले आवेदनों पर हर साल नवंबर से जनवरी के दौरान इंटर्नशिप के लिए विचार किया जाएगा।

PM Internship Scheme

DPIIT Internship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया

DPIIT Internship के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है।

चरण 1 – DPIIT या Startup India के official portal पर जाएं।

Startup India के official portal

चरण 2 – नवीनतम internship opportunities की जानकारी देखें।

चरण 3 – अपनी प्रोफाइल रजिस्टर करें और आवश्यक विवरण भरें।

चरण 4 – अपना Resume और Statement of Purpose (SOP) अपलोड करें।

चरण 5 – आवेदन सबमिट करें और चयन प्रक्रिया का इंतजार करें। 

नोट –  चयन केवल merit और requirement basis पर किया जाता है।

शाला दर्पण इंटर्नशिप आवेदन प्रक्रिया

DPIIT Internship 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Faqs)

प्रश्न1. DPIIT Internship 2026 क्या है?

DPIIT Internship 2026 एक सरकारी इंटर्नशिप प्रोग्राम है जो छात्रों को नीति निर्माण और औद्योगिक विकास का अनुभव देता है।

प्रश्न2. DPIIT Internship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

UG, PG और Research Scholar छात्र इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न3. DPIIT Internship में स्टाइपेंड कितना मिलता है?

DPIIT Internship में चयनित उम्मीदवारों को ₹10,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाता है।

प्रश्न4. DPIIT Internship की अवधि कितनी होती है?

इस इंटर्नशिप की अवधि 1 से 3 महीने तक होती है।

प्रश्न5. DPIIT Internship के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन केवल DPIIT या Startup India के official portal के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना

You may also like