Home छात्रवृत्तिआदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026-27: कक्षा 9वीं से लेकर पीजी तक की छात्राओं हेतु अवसर
Aditya Birla Capital Scholarship Program 2026-27

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026-27: कक्षा 9वीं से लेकर पीजी तक की छात्राओं हेतु अवसर

by Sadhana Soni

आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27, कमजोर आर्थिकी वाली होनहार छात्राओं को उनकी पढ़ाई में मदद हेतु प्रदान की जा रही है। वित्तीय सहायता और मेंटरशिप के तहत यह स्कालरशिप सुनिश्चित करती है कि काबिल छात्राएं बिना किसी वित्तीय रुकावट के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। यह स्कॉलरशिप भारत भर के मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में कक्षा 9 से 12, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए उपलब्ध है।

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27 – संक्षिप्त विवरण

ब्यौरा विवरण
स्कॉलरशिप का नाम आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27
किसके द्वारा आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन
किसके लिए कक्षा 9 से 12, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए
स्कॉलरशिप राशि 60,000 रुपए तक
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026
आवेदन Buddy4study के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
शैक्षणिक सत्र 2026–27

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27 – अंतिम तिथि

विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना चाहिए। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन वर्तमान में जारी हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है, अतः इच्छुक योग्य विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें – डीएक्ससी प्रोग्रेसिंग माइंड्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27 – पात्रता मानदंड

 इस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदडों को पूरा करना होगा। 

1. यह विशेष रूप से भारत भर के मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों/कॉलेजों/संस्थानों में कक्षा 9 से 12, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में वर्तमान में नामांकित मेधावी छात्राओं के लिए उपलब्ध है।

2. आवेदकों ने अपने नवीनतम शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हों।

3. आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

4. आदित्य बिड़ला कैपिटल, उसकी सहायक/संयुक्त उद्यम (JV) कंपनियों और बड्डी4स्टडी के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन के पात्र नहीं हैं।

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27 – लाभ

चयनित विद्यार्थियों को उनके कक्षा के स्तर व पाठ्यक्रम के आधार पर स्कॉलरशिप राशि प्राप्त होगी, जिसका विवरण निम्नानुसार है। 

कक्षा स्कॉलरशिप राशि (एकमुश्त)
कक्षा 9 से 12, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा हेतु 25,000 रुपए
स्नातक छात्रों हेतु 45,000 रुपए
स्नातकोत्तर छात्रों हेतु 60,000 रुपए

नोट: स्कॉलरशिप राशि का उपयोग केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है जिसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, भोजन, इंटरनेट, उपकरण, किताबें, स्टेशनरी, ऑनलाइन लर्निंग आदि शामिल हैं। 

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27 – आवश्यक दस्तावेज़

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।  

1. आवेदक की नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटो

2. पिछली कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट

3. कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट (यदि लागू हो)

4. सरकार द्वारा जारी पहचान प्रमाण (मास्क्ड आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड)

5. चालू वर्ष के प्रवेश का प्रमाण (फीस रसीद, प्रवेश पत्र, संस्थान का पहचान पत्र या बोनाफाइड प्रमाण पत्र)

6. शुल्क संरचना (अनिवार्य नहीं)

7. शैक्षणिक खर्चों की रसीदें (ट्यूशन, हॉस्टल, मेस, किताबें आदि)

8. आवेदक की बैंक पासबुक की प्रति

9. सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी चालू वर्ष का आय प्रमाण, जो ऑनलाइन या QR कोड के माध्यम से सत्यापन योग्य हो, या SDM, DM, CO अथवा तहसीलदार द्वारा प्रमाणित हो।

    • वेतनभोगी आवेदकों के मामले में, नियोक्ता द्वारा जारी सैलरी स्लिप या दाखिल किया गया आयकर रिटर्न (ITR) भी जमा किया जा सकता है।

10. दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

11. माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

12. आवेदक के घर की हाल की फोटो

यह भी पढ़ें – SML Mahindra Scholarship Program 2026-27

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27 – आवेदन प्रक्रिया

स्कॉलरशिप के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. आदित्य बिड़ला कैपिटल  स्कॉलरशिप 2026–27 के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।

  • Aditya Birla Capital Scholarship Program 2026-27

      Aditya Birla Capital Scholarship Program 2026-27

2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।

3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे की ओर दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ बटन पर क्लिक करें। 

4. अप्लाई नाउ पर क्लिक करते ही लॉगिन पॉप-अप खुलेगा।

5. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बड्डी4स्टडी में लॉग इन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल / मोबाइल/ गूगल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें।

6. इस प्रकार सफलता पूर्वक लॉगिन होने पर ओके का बटन दबाएं।

7. अब आपके सामने एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शन पेज खुल जाएगा। दाहिनी ओर दिए गए ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ बटन पर क्लिक करें।

8. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको स्कॉलरशिप आवेदन के लिए अपनी योग्यता चेक करनी होगी।

9. स्कॉलरशिप के लिए योग्य होने पर बधाई सन्देश के कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना होगा।

10. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।

11. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

12. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।

13. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।

14. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

15. इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें – मुस्कान स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2.0 (2026-27)

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27 – चयन प्रक्रिया

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए स्कॉलर्स चयन की बहु-चरणीय प्रक्रिया है जहां विद्यार्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाता है। चयन प्रक्रिया का विवरण नीचे उल्लिखित है –

  • शैक्षणिक योग्यता और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • दस्तावेज़ सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के साथ टेलीफोन पर बातचीत
  • स्कॉलरशिप प्रदाता द्वारा अंतिम चयन

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27 :अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न – आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27 के लिए न्यूनतम कितने प्रतिशत होना जरूरी है?

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए पात्र होने हेतु आवेदकों को अपनी पिछली कक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने चाहिए।

प्रश्न – आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27 के लिए स्कॉलरशिप राशि कैसे प्राप्त होगी?

चयनित स्कॉलर्स को स्कॉलरशिप राशि सीधे स्कॉलर्स या उनके माता-पिता के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

प्रश्न -छात्र स्कॉलरशिप राशि का उपयोग कैसे कर सकते हैं?

छात्रवृत्ति निधि का उपयोग केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, जिसमें ट्यूशन फीस, छात्रावास शुल्क, भोजन, इंटरनेट एक्सेस, उपकरण, किताबें, स्टेशनरी और ऑनलाइन शिक्षण शामिल हैं।

प्रश्न – आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026–27 के क्या लाभ हैं?

चयनित स्कॉलर्स को उनके कक्षा के स्तर व पाठ्यक्रम के आधार पर 60,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप राशि प्राप्त होगी।

प्रश्न – आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए पारिवारिक आय कितनी होनी चाहिए?

आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के दौरान आय से संबंधित वैध प्रमाण भी प्रस्तुत करना होता है।

प्रश्न – क्या आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2026-27 मुख्य रूप से छात्राओं के लिए है।

इस स्कॉलरशिप की जानकारी अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

जानिए और कौन-कौन सी स्कॉलरशिप हैं आपके लिए।

You may also like