Home छात्रवृत्ति बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24: ग्रेजुएशन हेतु 1 लाख रुपए तक की सहायता राशि
बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24: ग्रेजुएशन हेतु 1 लाख रुपए तक की सहायता राशि

by Sadhana Soni

भारत देश में ऐसे कई छात्र हैं जो मेधावी होने के बावजूद अपनी कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि और विशेषाधिकार की जानकारी के अभाव के कारण शैक्षिक अवसरों का लाभ लेने में अक्षम हैं। ऐसे होनहार विद्यार्थियों को मदद प्रदान कर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एच.टी. पारेख फाउंडेशन द्वारा बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 की पहल की गई है।

इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत 12वीं कक्षा पास विद्यार्थी अपने सामान्य (जनरल) या व्यावसायिक (प्रोफेशनल) स्नातक (ग्रेजुएशन) के लिए क्रमशः 30,000 व 1,00,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप राशि प्राप्त कर सकते हैं।

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 – उद्देश्य

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य कम विशेषाधिकार प्राप्त पृष्ठभूमि से सम्बंधित उच्च शैक्षिक प्रदर्शन करने वाले छात्रों की वित्तीय बाधाओं को दूर करना और उनकी शिक्षा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ने में मदद करना है। यह स्कॉलरशिप न केवल आर्थिक संकट का सामना कर रहे छात्रों का समर्थन करती है, बल्कि उन्हें भविष्य में मेंटरशिप और करियर परामर्श कार्यक्रमों तक पहुंच जैसी अतिरिक्त सहायता भी प्रदान करती है।

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि विशेष रूप से विभिन्न शैक्षणिक व्ययों हेतु प्रदान की जाती है, जिसमें शिक्षण शुल्क (ट्यूशन फीस), छात्रावास शुल्क (हॉस्टल फीस), सीखने के लिए उपकरण या सहायता, किताबें, स्टेशनरी आदि शामिल हैं।

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप को कक्षा के स्तर व शारीरिक अक्षमता के आधार पर तीन भाग में बांटा गया है, जो इस प्रकार हैं।

  • बढ़ते कदम स्कॉलरशिप फॉर जनरल ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स 2023-24 
  • बढ़ते कदम स्कॉलरशिप फॉर प्रोफेशनल ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स 2023-24 
  • बढ़ते कदम स्कॉलरशिप फॉर स्टूडेंट्स विथ डिसएबिलिटीज 2023-24

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 – संक्षिप्त विवरण

ब्यौरा विवरण
स्कॉलरशिप का नाम बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24
किसके द्वारा एच.टी. पारेख फाउंडेशन 
किसके लिए ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थियों के लिए
लाभ सामान्य ग्रेजुएशन के लिए 30,000 रुपए व   

प्रोफेशनल ग्रेजुएशन के लिए 1,00,000 रुपए  

आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2023
आवेदन ऑनलाइन आवेदन Buddy4study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2023-24

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 – अंतिम तिथि

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 का लाभ लेने के लिए छात्रों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2023 तक जारी रहेगी। इच्छुक योग्य विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर स्कॉलरशिप प्रोग्राम का लाभ ले सकते हैं।

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 – पात्रता मानदंड

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

सामान्य स्नातक के छात्रों हेतु पात्रता मानदंड

  • भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से बीकॉम, बीएससी, बीए (B.Com, B.Sc, BA) आदि जैसे सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययन कर रहे 12वीं कक्षा उत्तीर्ण सभी भारतीय छात्र आवेदन के पात्र हैं।
  • आवेदक ने अपनी पिछली कक्षा या बोर्ड परीक्षा में कम से कम 70% अंक प्राप्त किये हों।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

व्यावसायिक स्नातक छात्रों हेतु पात्रता मानदंड

  • भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से निम्नलिखित व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम कर रहे 12वीं कक्षा उत्तीर्ण सभी भारतीय छात्र आवेदन के पात्र हैं: 
    • बी.टेक.
    • एमबीबीएस
    • बी.आर्क.
    • नर्सिंग
    • बीए-एलएलबी
    • फैशन
    • बीबीए
    • बीसीए आदि  
  • आवेदक ने अपनी पिछली कक्षा या बोर्ड परीक्षा में कम से कम 70% अंक प्राप्त किये हों।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विकलांग छात्रों हेतु पात्रता मानदंड

  • 40% से अधिक विकलांगता से पीड़ित वे सभी भारतीय विद्यार्थी जिनके पास वैध विकलांगता प्रमाणपत्र है, आवेदन के पात्र हैं।
  • आवेदक भारत में मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से सामान्य या व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम कर रहा हो।
  • आवेदक ने पिछली कक्षा या बोर्ड परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किये हों।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 6 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

नोट:छात्राओं और वर्ष 2021-22 और 2022-23 के मौजूदा बढ़ते कदम स्कॉलर्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

माता/पिता अथवा दोनों की मृत्यु या परिवार में लाइलाज बीमारी जैसे संकट का सामना कर रहे छात्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी ।

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 – लाभ

इस स्कॉलरशिप (Badhte Kadam Scholarship 2023-24) के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को निम्नलिखित सहायता राशि प्राप्त होगी।

वर्ग लाभ
सामान्य स्नातक के विद्यार्थियों के लिए  30,000 रुपए 
व्यावसायिक स्नातक के विद्यार्थियों के लिए  1,00,000 रुपए
विकलांग विद्यार्थियों के लिए   सामान्य स्नातक हेतु 30,000 रुपए व्यावसायिक स्नातक हेतु 1,00,000 रुपए

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 – प्रमुख दस्तावेज

Badhte Kadam Scholarship 2023-24 के लिए आवेदन करते समय आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है। 

  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • पिछली कक्षा की अंकसूची 
  • विकलांगता प्रमाणपत्र (केवल विकलांग छात्रों के लिए)
  • सरकार द्वारा जारी पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड)
  • वर्तमान वर्ष के बोनाफाइड प्रवेश (एडमिशन) प्रमाण पत्र (शुल्क रसीद/प्रवेश पत्र/संस्था पहचान पत्र)
  • आवेदक की बैंक पासबुक या रद्द (कैंसल्ड) चेक (जानकारी आवेदन पत्र में भी दर्ज की जाएगी)
  • आय प्रमाण पत्र (ग्राम पंचायत/वार्ड काउंसलर/सरपंच/एसडीएम/डीएम/सीओ/तहसीलदार) द्वारा जारी 
  • शपथ पत्र
  • पारिवारिक/व्यक्तिगत संकट का प्रमाण (यदि लागू हो)

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 – आवेदन प्रक्रिया

स्कॉलरशिप के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले बढ़ते कदम स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें। 

2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।

3. सभी विवरण को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के बगल में दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें। 

4. अप्लाई नाउ पर क्लिक करते ही लॉगिन पॉप-अप होगा।

5. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें। 

6. इस प्रकार सफलता पूर्वक लॉगिन होने पर ओके (OK) का बटन दबाएं।

7. अब आपके सामने एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शन (Instructions) पेज खुल जाएगा। दायीं ओर दिए गए ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ (START APPLICATION) बटन पर क्लिक करें।

8. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको स्कॉलरशिप आवेदन के लिए अपनी योग्यता चेक (Check) करनी होगी।

9. स्कॉलरशिप योग्यता सम्बन्धी सन्देश के कंटिन्यू (Continue) बटन पर क्लिक करना होगा।

10. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।

11. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

12. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।

13. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।

14. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 – चयन प्रक्रिया

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए स्कॉलर्स का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाता है। चयन प्रक्रिया का विवरण इस प्रकार है। 

  • शैक्षणिक योग्यता और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग।
  • दस्तावेज़ सत्यापन।
  • दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की जाएगी।  
  • अंत में छात्रवृत्ति प्रदाता द्वारा अंतिम चयन किया जाएगा।

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 – संपर्क विवरण  

स्कॉलरशिप से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए फोन नंबर व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।

फोन नंबर: 011-430-92248 (एक्सटेंशन: 270) (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 6 बजे तक)

ईमेल: badhtekadam@buddy4study.com

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न – बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए चयनित होने पर मुझे स्कॉलरशिप राशि  कैसे प्राप्त होगी?

स्कॉलरशिप राशि सीधे स्कॉलर छात्र/अभिभावक के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

प्रश्न – मुझे शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए बढ़ते कदम स्कॉलरशिप पहले ही मिल चुकी है। क्या मैं इस वर्ष भी आवेदन करने के योग्य हूँ?

हां, 2021-22 और 2022-23 दोनों सत्र (बैच) के स्कॉलर्स इस छात्रवृत्ति के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न – बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए चयनित होने पर कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी?

इस स्कॉलरशिप के तहत सामान्य ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थियों को 30,000 रुपए व  प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थियों को 1,00,000 रुपए की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी। 

प्रश्न – बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 की अंतिम तिथि क्या है?

बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2023-24 की अंतिम तिथि 20  नवंबर 2023 है।

प्रश्न – एच.टी. पारेख फाउंडेशन के बारे में जानकारी प्रदान करें।  

एच.टी. पारेख फाउंडेशन की स्थापना 2012 इसके संस्थापक अध्यक्ष श्री हसमुख ठाकोरदास पारेख के भारत में विकास क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (अब एचडीएफसी बैंक में विलीन) की परोपकारी शाखा के रूप में की गई थी। यह फाउंडेशन पूरे भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पर्यावरण और विकलांगता जैसे क्षेत्रों में गैर-लाभकारी संगठनों के साथ साझेदारी में कार्य करता है।

यह भी पढ़ें – वर्धमान फाउंडेशन शकुन ओसवाल स्कॉलरशिप

You may also like