क्या आप या आपके बच्चे भविष्य में किसी सरकारी या प्राइवेट छात्रवृत्ति (Scholarship) के लिए आवेदन करने जा रहे हैं? अगर हाँ, तो एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है – वह है जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)।भारत में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय उम्र और नागरिकता की पुष्टि के लिए जन्म प्रमाण पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज होता है। अब यह दस्तावेज़ बनवाना और भी आसान हो गया है क्योंकि लगभग सभी राज्य सरकारों ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) की सुविधा शुरू कर दी है।
अगर आपके यहाँ भी किसी बच्चे का जन्म हुआ है तो तत्काल ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाएं, क्यूंकि बच्चे के जन्म के शुरूआती 1 महीने में जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बहुत ही आसान होता है। यह छोटा सा दस्तावेज़ भविष्य में बड़ी सहायता कर सकता है।
सुदामा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2025 – मध्य प्रदेश के छात्रों को प्रोत्साहन!
Birth Certificate Apply Online – छात्रवृत्ति के लिए जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है?
छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत कई बार निम्नलिखित बातों की पुष्टि करनी होती है, जिसके लिए यह दस्तावेज होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु सीमा दर्शाने के लिए
- आवेदक की नागरिकता (भारतीय) की पुष्टि के लिए
- जन्म स्थान की जानकारी (कई राज्य आधारित स्कॉलरशिप योजनाओं) हेतु
वैध जन्म प्रमाण पत्र के बिना, छात्र PM Scholarship, NSP Scholarship, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति, जाति आधारित स्कॉलरशिप, या विदेश अध्ययन स्कॉलरशिप जैसे अवसरों से वंचित रह सकते हैं।
Birth Certificate for Scholarship – ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु निम्नलिखित दस्तावेज़ होने चाहिए।
- बच्चे का नाम (अगर तय हो गया हो)
- जन्म की तारीख और स्थान
- माता-पिता का नाम
- अस्पताल/डॉक्टर द्वारा जारी जन्म प्रमाण या अस्पताल से प्राप्त बच्चे के जन्म संबंधी अन्य रिकॉर्ड
- आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
विद्याधन छात्रवृत्ति योजना 2025 – आवेदन, पात्रता, अंतिम तिथि!
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन – ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
हर राज्य सरकार की वेबसाइट पर जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है जिसके लिए सामान्यतः उपयोग में आने वाली प्रक्रिया के चरण नीचे दिए जा रहे हैं।
- आप जिस राज्य से हैं वहां की राज्य सरकार की आधिकारिक सिविल रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर जाएं।
- “Birth Certificate” या “नवजात पंजीकरण” सेक्शन चुनें।
- मांगी गई जानकारी भरें।
- ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें।
- आपके द्वारा भेजी गई जानकारी का सत्यापन करने के बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
State-wise Birth Certificate Online Link – जन्म प्रमाण पत्र हेतु सभी राज्यों के ऑनलाइन आवेदन लिंक
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | ऑनलाइन आवेदन लिंक |
उत्तर प्रदेश (UP) | edistrict.up.gov.in |
मध्य प्रदेश (MP) | mpedistrict.gov.in |
बिहार | serviceonline.bihar.gov.in |
राजस्थान | pehchan.raj.nic.in |
दिल्ली | edistrict.delhigovt.nic.in |
महाराष्ट्र | aaplesarkar.mahaonline.gov.in |
छत्तीसगढ़ | edistrict.cgstate.gov.in |
झारखंड | jharsewa.jharkhand.gov.in |
उत्तराखंड | edistrict.uk.gov.in |
हरियाणा | saralharyana.gov.in |
पंजाब | punjab.gov.in |
हिमाचल प्रदेश | edistrict.hp.gov.in |
गुजरात | digitalgujarat.gov.in |
तमिलनाडु | tnesevai.tn.gov.in |
कर्नाटक | sevasindhu.karnataka.gov.in |
आंध्र प्रदेश | ap.meeseva.gov.in |
तेलंगाना | ts.meeseva.telangana.gov.in |
ओडिशा | edistrict.odisha.gov.in |
असम | rtps.assam.gov.in |
केरल | cr.lsgkerala.gov.in |
गोवा | goaonline.gov.in |
पश्चिम बंगाल | edistrict.wb.gov.in |
जम्मू-कश्मीर | jk.gov.in/jkeservices |
लद्दाख | leh.nic.in |
अंडमान और निकोबार | andaman.gov.in |
चंडीगढ़ | chandigarh.gov.in |
छात्रवृत्ति के लिए Birth Certificate – किन छात्रवृत्तियों में जन्म प्रमाण पत्र जरूरी होता है?
नीचे कुछ मुख्य स्कालरशिप पोर्टल दिए जा रहे हैं। इनमें उपलब्ध छात्रवृत्तियों के लिए छात्र से जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जा सकती है।
स्कॉलरशिप योजना | प्रमाणपत्र की आवश्यकता |
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) | आयु, निवास प्रमाण हेतु |
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना (PMSSS) | जन्म की तारीख प्रमाण हेतु |
राज्य सरकार छात्रवृत्तियां (UP, MP, Bihar) | राज्य निवास प्रमाण हेतु |
विदेश अध्ययन स्कॉलरशिप (Chevening, Fulbright) | जन्म प्रमाण पत्र/पासपोर्ट प्रमाण हेतु |
OBC/SC/ST आधारित स्कॉलरशिप | प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाणपत्र |
एकीकृत छात्रवृत्ति योजना 2025 – स्नातक और PG छात्रों के लिए सरकारी सहायता योजना!
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र आवेदन – महत्वपूर्ण सुझाव
- बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर आवेदन करने पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सरल होती है।
- यदि बच्चे का जन्म हुए 1 साल बीत चुका है, तो शपथ पत्र (Affidavit) और स्थानीय निकाय की अनुमति की आवश्यकता हो सकती है।
- जन्म प्रमाण पत्र एक बार बन जाने पर आजीवन वैध रहता है।
- जन्म प्रमाण पत्र बनवाते समय बच्चे के नाम की स्पेलिंग आदि को ध्यान पूर्वक भरना चाहिए। एक बार सर्टिफिकेट बन जाने पर उसमे बदलाव करवाना कठिन है। जन्म प्रमाण पत्र में लिखे नाम के आधार पर ही अन्य दस्तावेजों में नाम लिखा जाता है, चाहे भले ही वह त्रुटिपूर्ण हो, इसलिए असुविधा से बचने का प्रयास करना चाहिए।
Birth Certificate Apply Online – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न – जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
उत्तर – जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने राज्य के eDistrict या सेवा पोर्टल पर जाएं, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
प्रश्न – क्या छात्रवृत्ति के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है?
उत्तर – हां, लगभग सभी छात्रवृत्ति योजनाओं में उम्र और नागरिकता प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है।
प्रश्न – जन्म प्रमाण पत्र बनाने में कितने दिन लगते हैं?
उत्तर – ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर 7 से 15 कार्यदिवस में जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है।
प्रश्न – जन्म के कितने दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए?
उत्तर – जन्म के 21 दिनों के अंदर आवेदन करने पर इसे बनवाना सरल होता है। इसके बाद विलंब प्रमाणपत्र या शपथ पत्र की जरूरत होती है।
प्रश्न – क्या मैं किसी भी राज्य से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर – नहीं, आपको उसी राज्य के पोर्टल से आवेदन करना होगा जहां बच्चे का जन्म हुआ है।
प्रश्न – जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
उत्तर – जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेजों में अस्पताल से जारी जन्म रिपोर्ट, माता-पिता का पहचान पत्र (आधार), पते का प्रमाण और बच्चे का नाम (जो रखना चाहते हैं) आदि शामिल हैं।
प्रश्न – क्या स्कॉलरशिप के लिए जन्म प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी जरूरी होती है?
उत्तर – हां, कुछ छात्रवृत्तियों के साक्षात्कार के समय फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए हार्ड कॉपी मांग सकते हैं, लेकिन ज़्यादातर ऑनलाइन अपलोड की गई स्कैन कॉपी स्वीकार की जाती हैं।
डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025 – ₹12,000 की वार्षिक सहायता!
प्रश्न – क्या बिना जन्म प्रमाण पत्र के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है?
उत्तर – नहीं, उम्र का सत्यापन आवश्यक होता है, जिसके लिए जन्म प्रमाण पत्र या उसके समकक्ष कोई अन्य वैध दस्तावेज़ दर्शाना जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें – NSP Scholarship Form कैसे भरें 2025 – स्टेप बाय स्टेप गाइड!