Home छात्रवृत्तिCanara Vidya Jyothi Scholarship 2026: कक्षा 5वीं से 10वीं की छात्राओं को ₹5,000 तक की छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी
Canara Vidya Jyothi Scholarship hindi

Canara Vidya Jyothi Scholarship 2026: कक्षा 5वीं से 10वीं की छात्राओं को ₹5,000 तक की छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी

by Sadhana Soni

Canara Vidya Jyothi Scholarship 2026: पढ़ाई जारी रखने के लिए जरूरतमंद मेधावी छात्राओं के लिए Canara Vidya Jyothi Scholarship एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है। यह योजना Canara Bank की CSR पहल के तहत संचालित की जाती है और विशेष रूप से SC/ST वर्ग की मेधावी छात्राओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने पर केंद्रित है। यह योजना कक्षा 5वीं से 10वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए लागू है। 

Canara Vidya Jyothi Scheme की शुरुआत 2013-14 में ग्रामीण क्षेत्रों की SC/ST वर्ग की मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए की गई थी। 2015-16 से इसे ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाओं के माध्यम से भी लागू किया गया। 

इस पहल को “Canara Bank Dr. Ambedkar Vidya Jyothi Scholarship scheme” नाम से भी जाना जाता हैपिछले वर्ष बैंक ने वंचित पृष्ठभूमि की मेधावी SC/ST छात्राओं की शिक्षा के लिए ₹1,824.68 लाख की कुल छात्रवृत्ति सहायता दी थी। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship 2026 – संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

विवरण जानकारी
छात्रवृत्ति का नाम Canara Vidya Jyothi Scholarship
अन्य नाम Canara Bank Dr. Ambedkar Vidya Jyothi Scholarship
संचालक Canara Bank
योजना का प्रकार CSR छात्रवृत्ति पहल
लक्षित विद्यार्थी SC/ST वर्ग की मेधावी छात्राएं
कक्षा 5वीं से 10वीं
स्कूल सरकारी/सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय
कक्षा 5वीं से 7वीं ₹3,000 प्रति छात्रा प्रति वर्ष
कक्षा 8वीं से 10वीं ₹5,000 प्रति छात्रा प्रति वर्ष
क्षेत्र पूरे भारत में
शुरुआत 2013-14
आवेदन का स्वरूप शाखा स्तर पर चयन/वितरण

Canara Vidya Jyothi Scholarship क्या है?

Canara Vidya Jyothi Scholarship Canara Bank की CSR पहल है, जिसका उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों की मेधावी छात्राओं को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

Canara Bank के अनुसार, Dr. Ambedkar Vidya Jyothi Scholarship scheme की शुरुआत 2013-14 में ग्रामीण क्षेत्रों की SC/ST वर्ग की मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के उद्देश्य से की गई थी। बाद में 2015-16 से ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाओं को भी इसके दायरे में शामिल किया गया। 

यह भी पढ़ें  – Federal Bank Hormis Memorial Foundation Scholarship

Canara Vidya Jyothi Scholarship 2026 की राशि कितनी है?

Dr. Ambedkar Vidya Jyothi Scholarship scheme के तहत छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थी की कक्षा के अनुसार अलग-अलग है।

कक्षा छात्रवृत्ति राशि
कक्षा 5वीं ₹3,000 प्रति वर्ष
कक्षा 6वीं ₹3,000 प्रति वर्ष
कक्षा 7वीं ₹3,000 प्रति वर्ष
कक्षा 8वीं ₹5,000 प्रति वर्ष
कक्षा 9वीं ₹5,000 प्रति वर्ष
कक्षा 10वीं ₹5,000 प्रति वर्ष

Canara Vidya Jyothi Scholarship में अधिकतम कितनी राशि मिलती है?

एक शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 8वीं से 10वीं में पढ़ने वाली चयनित छात्रा को ₹5,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है। कक्षा 5वीं से 7वीं के लिए राशि ₹3,000 प्रति वर्ष है। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Canara Bank स्कॉलरशिप के तहत निम्न प्रकार की छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है –

1. छात्रा SC या ST समुदाय से संबंधित होनी चाहिए। 

2. छात्रा कक्षा 5वीं से 10वीं में अध्ययनरत हो। 

3. छात्रा सरकारी या सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत हो। 

4. छात्रा अपने संबंधित क्षेत्र में मेधावी विद्यार्थियों में शामिल होनी चाहिए। 

5. छात्रवृत्ति का चयन Canara Bank की संबंधित शाखा द्वारा किया जाता है। 

क्या Canara Vidya Jyothi Scholarship पूरे भारत के लिए है?

हां, Dr. Ambedkar Vidya Jyothi Scholarship scheme किसी एक राज्य तक सीमित योजना नहीं है। Canara Bank ने 2024 में इसे स्पष्ट रूप से Pan India Mega CSR Initiative बताया था। उस समय देशभर में बैंक की शाखाओं के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण किया गया था। 

यह भी पढ़ें  – IndusInd Bank ‘Educate For Life’ Scholarship Program

Canara Vidya Jyothi Scholarship (Dr. Ambedkar Vidya Jyothi Scholarship scheme) में चयन कैसे होता है?

यह छात्रवृत्ति सामान्य ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन की तरह नहीं है, जिसमें विद्यार्थी स्वयं पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरता है। Canara Bank की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संबंधित शाखाएं अपने command area में आने वाले सरकारी/सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाली SC/ST छात्राओं में से मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति सहायता प्रदान करती हैं। 

योजना के अनुसार, संबंधित शाखा कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं से एक-एक मेधावी छात्रा को छात्रवृत्ति सहायता देने के लिए निर्धारित है। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship (Dr. Ambedkar Vidya Jyothi Scholarship scheme) के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना की प्रक्रिया अन्य ऑनलाइन छात्रवृत्तियों से अलग है। Canara Bank की शाखाओं द्वारा छात्राओं का चयन और छात्रवृत्ति सहायता प्रदान की जाती है। 

छात्राओं को निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए –

1. छात्रा कक्षा 5वीं से 10वीं में अध्ययनरत हो। 

2. वह SC/ST समुदाय से संबंधित हो। 

3. वह सरकारी या सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत हो। 

4. छात्रा के विद्यालय और निवास क्षेत्र से संबंधित Canara Bank शाखा की योजना के दायरे में होने की स्थिति देखी जाएगी।  

5. शाखा द्वारा मेधावी छात्राओं की पहचान/चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

6. चयनित छात्राओं को निर्धारित छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से हैं?

छात्रा की पात्रता और मेधा की पुष्टि के लिए संबंधित विद्यालय या Canara Bank शाखा द्वारा आवश्यक प्रमाण/दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। कौन-से दस्तावेज जमा करने होंगे, यह संबंधित शाखा/विद्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार होगा।

छात्राओं को सामान्यतः निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। 

1. पिछली कक्षा की अंकसूची 

2. जाति प्रमाण पत्र 

3. वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने का प्रमाण 

4. आधार कार्ड

Canara Vidya Jyothi Scholarship 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

यह योजना शाखा स्तर पर लागू की जाती है और छात्रवृत्ति वितरण/चयन की प्रक्रिया संबंधित बैंक शाखाओं के माध्यम से होती है। इसलिए “Canara Vidya Jyothi Scholarship Last Date 2026” के नाम से किसी अनधिकृत वेबसाइट पर दी गई तारीख को आधिकारिक अंतिम तिथि नहीं माना जाना चाहिए। आधिकारिक घोषणा होने पर लेख के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

2025 में Canara Vidya Jyothi Scholarship के तहत कितनी छात्रवृत्ति दी गई?

Canara Bank 2025 की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैंक ने इस कार्यक्रम के तहत वंचित पृष्ठभूमि की मेधावी SC/ST छात्राओं की शिक्षा के लिए कुल ₹1,824.68 लाख की छात्रवृत्ति सहायता प्रदान करने की जानकारी दी। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship (Dr. Ambedkar Vidya Jyothi Scholarship scheme) कब शुरू हुई थी?

Canara Vidya Jyothi Scheme की शुरुआत 2013-14 में हुई थी। प्रारंभ में इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की SC/ST वर्ग की मेधावी छात्राओं को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति सहायता देना था। वर्ष 2015-16 से ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाओं के माध्यम से भी इसे लागू किया गया। 

यह भी पढ़ें  – उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक ट्रांसजेंडर स्कॉलरशिप

Canara Vidya Jyothi Scholarship का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों की मेधावी छात्राओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना है।

यह पहल लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों की छात्राओं की सहायता करने तथा स्कूल छोड़ने की समस्या को कम करने की दिशा में शुरू की गई थी। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship और Dr. Ambedkar Vidya Jyothi में क्या अंतर है?

विद्यार्थियों के बीच इन दोनों नामों को लेकर भ्रम हो सकता है। Canara Bank की अलग-अलग आधिकारिक सामग्री में योजना को Canara Vidya Jyothi” तथा “Canara Bank Dr. Ambedkar Vidya Jyothi Scholarship” नाम से संदर्भित किया गया है। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship 2026 – महत्वपूर्ण बातें

1. यह पूरे भारत में लागू Canara Bank की CSR पहल है। 

2. योजना मुख्य रूप से SC/ST वर्ग की मेधावी छात्राओं के लिए है। 

3. कक्षा 5वीं से 10वीं तक की छात्राएं इसके दायरे में हैं। 

4. सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को योजना में शामिल किया जाता है। 

5. कक्षा 5वीं से 7वीं के लिए ₹3,000 प्रति वर्ष की सहायता है। 

6. कक्षा 8वीं से 10वीं के लिए ₹5,000 प्रति वर्ष की सहायता है। 

7. योजना की शुरुआत 2013-14 में हुई थी। 

8. छात्राओं का चयन संबंधित Canara Bank शाखा के माध्यम से किया जाता है। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship 2026 – महत्वपूर्ण लिंक

विवरण लिंक
Canara Bank की आधिकारिक वेबसाइट Canara Bank Official Website
2025 की Vidya Jyothi Scholarship प्रेस विज्ञप्ति Canara Bank 2025 Press Release
2024 की Pan India Vidya Jyothi Scholarship प्रेस विज्ञप्ति Canara Bank 2024 Press Release
Canara Bank प्रेस रिलीज Press & Releases

यह भी पढ़ें  – आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एमबीए स्कॉलरशिप

Canara Vidya Jyothi Scholarship 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Canara Vidya Jyothi Scholarship (Dr. Ambedkar Vidya Jyothi Scholarship scheme) क्या है?

Canara Vidya Jyothi Scholarship Canara Bank की CSR पहल है, जिसके तहत SC/ST वर्ग की मेधावी छात्राओं को कक्षा 5वीं से 10वीं तक की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति सहायता दी जाती है। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship कितने रुपये की है?

कक्षा 5वीं से 7वीं की छात्राओं को ₹3,000 प्रति वर्ष और कक्षा 8वीं से 10वीं की छात्राओं को ₹5,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship के लिए कौन पात्र है?

SC/ST समुदाय से संबंधित कक्षा 5वीं से 10वीं में पढ़ने वाली मेधावी छात्राएं, जो सरकारी या सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययन कर रही हैं, योजना के लिए पात्रता के दायरे में आती हैं। 

क्या Canara Vidya Jyothi Scholarship पूरे भारत के लिए है?

हां, Canara Vidya Jyothi Scholarship के लिए पूरे भारत की छात्राएं आवेदन की पात्र हैं।

क्या लड़के Canara Vidya Jyothi Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यह छात्रवृत्ति केवल SC/ST वर्ग की मेधावी छात्राओं के लिए है। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship किन कक्षाओं के लिए है?

यह योजना कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए है। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship की शुरुआत कब हुई?

Canara Bank Vidya Jyothi Scholarship की शुरुआत वर्ष 2013-14 में हुई थी। 

Canara Vidya Jyothi Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

योजना को Canara Bank की शाखाओं के माध्यम से लागू किया जाता है और संबंधित शाखा द्वारा मेधावी छात्राओं का चयन किया जाता है। 

क्या Canara Vidya Jyothi Scholarship केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए है?

योजना की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों की SC/ST मेधावी छात्राओं के लिए की गई थी, लेकिन Canara Bank के अनुसार 2015-16 से इसे ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाओं के माध्यम से लागू किया गया। 

यह भी पढ़ें  – एचडीएफसी बैंक परिवर्तन्स ईसीएस स्कॉलरशिप

You may also like

Leave a Comment