Home छात्रवृत्तिCG बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 – अपेक्षित तिथि और रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
CGBSE 12th Result 2026

CG बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 – अपेक्षित तिथि और रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

by Sadhana Soni

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 2026, 12वीं कक्षा का रिजल्ट मई 2026 के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। वर्तमान में, उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और बोर्ड रिजल्ट को को प्रकाशित करने की तैयारी कर रहा है। जैसे ही रिजल्ट जारी किया जाएगा, छात्र रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट चेक करते समय अपना एडमिट कार्ड तैयार रखने की सलाह दी जाती है, ताकि आखिरी समय में किसी प्रकार की दुविधा से बचा जा सके।

CG Board 12th Result 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

CG Board 12th Result 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ निम्नलिखित हैं

इवेंट तिथि
परीक्षा तिथि 21 फरवरी से 13 मार्च 2026
रिजल्ट घोषित होने की तिथि मई 2026 के पहले सप्ताह (संभावित)

(नोट – उपरोक्त तिथियाँ अनुमानित हैं, और इन्हें बोर्ड द्वारा आधिकारिक सूचना जारी करने के बाद अपडेट  किया जाएगा।)

CG Board 12th Result 2026 – रिजल्ट चेक करने के तरीके

नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके छात्र CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: ‘CGBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5: कैप्चा को सही से भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
स्टेप 7: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

CG Board 12th Result 2026 – SMS के माध्यम से रिजल्ट चेक करें

अगर आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो या इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या हो, तो छात्र SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
SMS फॉर्मेट – CG10 <स्पेस> ROLL NUMBER और 56263 पर भेजें।

रिजल्ट SMS के माध्यम से प्राप्त होने के बाद, छात्र अपने विषयवार अंक और पास/फेल स्थिति देख सकते हैं।

10वीं एवं 12वीं के बाद सही दिशा में कदम बढ़ाएं – यूपी के छात्रों के लिए संपूर्ण मार्गदर्शन

CG Board 12th Result 2026 – DigiLocker से रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

DigiLocker एक सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहाँ छात्र CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें।

चरण 1 – DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।
चरण 2 – रजिस्टर करें या अपने मोबाइल नंबर और आवश्यक क्रेडेंशियल्स अर्थात यूजरनेम/पासवर्ड (लॉगिन जानकारी) का इस्तेमाल कर लॉगिन करें।
चरण 3 – डैशबोर्ड में ‘Education’ सेक्शन पर जाएं।
चरण 4 – दिए गए विकल्पों में से ‘Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE)’ चुनें।
चरण 5 – रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 6 – रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Board 12th Result 2026 – मार्कशीट में क्या विवरण होगा?

CGBSE 12वीं रिजल्ट के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में निम्नलिखित विवरणों की जाँच करनी चाहिए।

1. रोल नंबर 

2. छात्र का नाम 

3. पिता और माता का नाम 

4. स्कूल कोड और परीक्षा केंद्र कोड 

5. विषयवार अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल) 

6. कुल अंक और परिणाम की श्रेणी (पहला, दूसरा, तीसरा) 

CG Board 12th Result 2026 – रिजल्ट के बाद ये हैं अवसर?

रिजल्ट के बाद छात्रों के लिए कई उपयुक्त अवसर प्राप्त होते हैं। अगर आपके अंक अच्छे हैं, तो अब आपके पास उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करने के अवसर होंगे। यदि अंक संतोषजनक नहीं हैं, तो आप पुनर्मूल्यांकन (Scrutiny) या कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा 12वीं के बाद एवं स्नातक छात्र-छात्राओं के लिए PART TIME JOBS के अवसर!  

CG Board 12th Result 2026 के बाद करियर विकल्प

1. साइंस (विज्ञान) 

2. कॉमर्स 

3. आर्ट्स 

4. वोकेशनल कोर्सेज 

5. एंटरप्रेन्योरशिप 

6. स्कॉलरशिप और छात्रवृत्तियाँ 

CG Board 12th Result 2026 – FAQs!

1. CGBSE 12th Result 2026 कब जारी होगा?

उत्तर- CGBSE 12th Result 2026 मई 2026 के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है।

2. CGBSE 12th Result 2026 कहां चेक करें?

उत्तर- छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

3. CGBSE 12th Result 2026 के लिए पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

उत्तर- छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक और कुल मिलाकर भी 33% अंक प्राप्त करने चाहिए।

4. CGBSE 12th Result 2026 के लिए वैकल्पिक तरीका क्या है?

उत्तर- हाँ, छात्र SMS सेवा का उपयोग करके रिजल्ट देख सकते हैं। CG12 <स्पेस> रॉल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें।

5. CGBSE 12th रिजल्ट की मार्कशीट का उपयोग आधिकारिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है?

उत्तर- हाँ, DigiLocker पर उपलब्ध डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक उद्देश्यों के लिए वैध है।

6. क्या मैं CGBSE 12th Result 2026 SMS के माध्यम से चेक कर सकता हूँ?

उत्तर- हाँ, यदि वेबसाइट स्लो हो या इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या हो, तो छात्र SMS के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS फॉर्मेट: CG12 <स्पेस> रोल नंबर और इसे 56263 पर भेजें।

7. CGBSE 12th रिजल्ट के बाद स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर- छात्रों को CGBSE 12th Result 2026 के बाद उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध स्कॉलरशिप्स में आवेदन करने का मौका मिलेगा। आप Buddy4Study या अन्य स्कॉलरशिप पोर्टल्स पर आवेदन कर सकते हैं।

छात्रवृत्ति अवसर – CAREER AFTER 12TH: करियर काउंसलिंग के माध्यम से सही करियर विकल्प कैसे ढूंढें?  

You may also like