Home Admissionमहात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) एडमिशन 2026 – तिथियाँ, पाठ्यक्रम, शुल्क और पात्रता
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) एडमिशन

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) एडमिशन 2026 – तिथियाँ, पाठ्यक्रम, शुल्क और पात्रता

by Sadhana Soni

क्या आप महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) में एडमिशन लेना चाहते हैं? बिहार के मोतिहारी में स्थित यह केंद्रीय विश्वविद्यालय B.Tech, MBA, MA, M.Sc, PhD सहित अन्य पाठ्यक्रम प्रदान करता है। MGCU एडमिशन 2026 UG पाठ्यक्रमों हेतु CUET UG और PG पाठ्यक्रमों हेतु CUET PG स्कोर के आधार पर होता है, जो NTA द्वारा आयोजित किए जाते हैं। । CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित होगी और काउंसलिंग संभवतः जुलाई-अगस्त 2026 में होगी। UG मेरिट सूची CUET UG स्कोर को 50%, कक्षा 12 को 30% और कक्षा 10 को 20% वेटेज देकर तैयार की जाती है। इच्छुक योग्य छात्र mgcubcuet.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित है

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, यह भारत का 41वाँ केंद्रीय विश्वविद्यालय है। MGCU एडमिशन 2026 की प्रक्रिया mgcubcuet.samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से शुरू होती है, इसके बाद संबंधित विभागों में ऑफलाइन काउंसलिंग होती है।

MGCU एडमिशन 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

विवरण तिथि
CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई 2026 से 31 मई 2026
CUET UG 2026 परिणाम जल्द घोषित की जाएगी
MGCU UG ऑनलाइन आवेदन विंडो जुलाई से अगस्त 2026 (संभवतः)
MGCU UG काउंसलिंग (ऑफलाइन) अगस्त से सितंबर 2026 (संभवतः)
MGCU PG आवेदन जारी, अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट     mgcubcuet.samarth.edu.in

MGCU एडमिशन 2026 – स्वीकृत प्रवेश परीक्षाएँ

MGCU में 2026 के प्रवेश हेतु स्वीकार की जाने वाली प्रवेश परीक्षा डिग्री स्तर के अनुसार अलग-अलग होती है। UG पाठ्यक्रम हेतु CUET UG और PG पाठ्यक्रम हेतु CUET PG स्वीकार किया जाता है।

डिग्री स्तर स्वीकृत प्रवेश परीक्षा
यूजी (बी.टेक, बी.कॉम, बीए, बी.एससी, बी.वोक, बीएजेएमसी, बी.लिब.आई.एससी.) CUET यूजी
पीजी (एमए, एम.एससी, एम.कॉम, एमबीए, एमएसडब्ल्यू, एमजेएमसी) सीयूईटी पीजी
एम.टेक गेट/यूजीसी-नेट/सेट/जेस्ट
पीएचडी यूजीसी-नेट/जेआरएफ (साक्षात्कार हेतु सीधे शॉर्टलिस्टिंग के लिए)

MGCU एडमिशन 2026 – फीस संरचना

MGCU एडमिशन 2026 फीस तालिका में बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की अनुमानित कुल पाठ्यक्रम शुल्क और चयनित यूजी व पीजी पाठ्यक्रम के लिए पाठ्यक्रम-वार शुल्क सीमा दी गई है।

पाठ्यक्रम कुल कोर्स फीस
B.Tech (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग) ₹1,03,000
B.Com (ऑनर्स विद रिसर्च) ₹30,000 से ₹50,000
BA (पत्रकारिता और जनसंचार) ₹30,000 से ₹50,000
MBA (फूड और एग्रीबिजनेस) ₹60,000 से ₹80,000
एम.टेक ₹60,000 से ₹80,000
एमए/एम.एससी/एम.कॉम/एमएसडब्ल्यू ₹20,000 से ₹40,000

उपर्युक्त फीस शैक्षणिक सत्र 2025-26 पर आधारित है। आधिकारिक फीस संरचना काउंसलिंग के समय जारी की जाएगी।

MGCU UG एडमिशन 2026

MGCU में UG प्रवेश पूर्णतः CUET UG स्कोर पर आधारित है। काउंसलिंग ऑफलाइन मोड में संबंधित विभागों में आयोजित की जाती है।

MGCU UG एडमिशन 2026 – पात्रता मानदंड

MGCU में यूजी एडमिशन पूरी तरह CUET UG स्कोर के आधार पर होता है। विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट तैयार करते समय CUET UG स्कोर को 50%, कक्षा 12 (HSC) के अंकों को 30% और कक्षा 10 के अंकों को 20% वेटेज देता है। काउंसलिंग संबंधित विभागों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है।

पाठ्यक्रम पात्रता
बी.टेक (सीएसई) कक्षा 12 में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के साथ, न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य (सामान्य/ओबीसी), 45% (एससी/एसटी)
बी.कॉम (ऑनर्स वीडियो रिसर्च) कक्षा 12 में अकाउंटेंसी और गणित के साथ, न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य (सामान्य/ओबीसी), 45% (एससी/एसटी)
बीए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) किसी भी विषय में कक्षा 12, न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य (सामान्य/OBC) , 45% (एससी/एसटी)
बीएससी (विभिन्न विषय) कक्षा 12 में प्रासंगिक विज्ञान विषयों के साथ, न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य (सामान्य/OBC), 45% (एससी/एसटी)
बी. वोक किसी भी विषय से कक्षा 12 में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य (सामान्य/OBC), 45% (एससी/एसटी)
बी.लिब.आई.एससी. किसी भी विषय में कक्षा 12 में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य, (सामान्य/OBC), 45% (एससी/एसटी)

MGCU UG एडमिशन 2026 – आवेदन प्रक्रिया (CUET UG)

1. NTA पोर्टल पर CUET UG 2026 के लिए पंजीकरण करें और MGCU को पसंदीदा विश्वविद्यालय के रूप में चुनें।

2. चुने गए पाठ्यक्रम के लिए MGCU द्वारा निर्दिष्ट सम्बंधित डोमेन-विशिष्ट विषयों का चयन करें।

3. CUET UG 2026 परीक्षा में शामिल हों और उत्तीर्ण हों।

4. परिणाम घोषित होने के बाद, MGCU एडमिशन पोर्टल mgcubcuet.samarth.edu.in पर जाएँ और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।

MGCU एडमिशन पोर्टल

5. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ₹500 का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क जमा करें।

6. आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित विभागीय मेरिट सूची देखें।

7. सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान के लिए संबंधित विभाग में ऑफलाइन काउंसलिंग में भाग लें।

MGCU PG एडमिशन 2026

MGCU में अधिकांश PG पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश CUET PG स्कोर के आधार पर होता है। M.Tech प्रवेश के लिए GATE, UGC-NET, SET या JEST स्कोर भी स्वीकार किए जाते हैं।

MGCU PG एडमिशन 2026 – पात्रता मानदंड

पाठ्यक्रम पात्रता
एमए (सभी विषय) सम्बंधित विषय में स्नातक, न्यूनतम 50% अंक (सामान्य/ओबीसी), 45% अंक (एससी/एसटी) 
एम.एससी (सभी विषय) सम्बंधित विज्ञान विषय में स्नातक, न्यूनतम 50% अंक (सामान्य/ओबीसी), 45% अंक (एससी/एसटी) हेतु
एम.कॉम बीकॉम या समकक्ष योग्यता, न्यूनतम 50% अंक (सामान्य/ओबीसी), 45% (एससी/एसटी) हेतु
एमबीए (फूड और एग्रीबिजनेस) किसी भी विषय में स्नातक, न्यूनतम 50% अंक (सामान्य/ओबीसी), 45% अंक (एससी/एसटी) हेतु
एमएसडब्ल्यू किसी भी विषय में स्नातक, न्यूनतम 50% अंक (सामान्य/ ओबीसी), 45% अंक (एससी/एसटी) हेतु
एम जे एम सी किसी भी विषय में स्नातक, न्यूनतम 50% अंक (सामान्य/ ओबीसी), 45%  अंक (एससी/एसटी) हेतु 
एम.टेक (सीएसई) प्रासंगिक विषय में बीटेक/बीई, न्यूनतम 55% अंक (सामान्य/ ओबीसी), वैध गेट/यूजीसी-नेट/सेट/जेस्ट स्कोर 

MGCU PG एडमिशन 2026 – आवेदन प्रक्रिया (CUET PG)

1. NTA पोर्टल पर CUET PG 2026 के लिए पंजीकरण करें और MGCU को पसंदीदा विश्वविद्यालय के रूप में चुनें।

2. चुने गए पाठ्यक्रम के लिए प्रासंगिक परीक्षा पेपर में CUET PG परीक्षा दें।

3. परिणाम घोषित होने के बाद, MGCU एडमिशन पोर्टल mgcubcuet.samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।

4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।

5. आधिकारिक वेबसाइट पर विभागीय मेरिट सूची देखें।

6. सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान के लिए संबंधित विभाग में ऑफलाइन काउंसलिंग में भाग लें।

MGCU M.Tech एडमिशन 2026 – आवेदन प्रक्रिया (GATE/UGC-NET/SET/JEST)

1. सम्बंधित विषय में वैध GATE, UGC-NET, SET या JEST स्कोर होना अनिवार्य है।

2. MGCU एडमिशन पोर्टल पर आवेदन करें और स्नातक मार्कशीट व प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड अपलोड करें।

3. मेरिट सूची स्नातक अंकों और वैध प्रवेश परीक्षा स्कोर के आधार पर तैयार की जाती है।

4. कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में ऑफलाइन काउंसलिंग में भाग लें।

MGCU PhD एडमिशन 2026

MGCU PhD एडमिशन 2026 के लिए सम्बंधित विषय में न्यूनतम आवश्यक अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है। UGC-NET/JRF स्कोर वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए सीधे शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

MGCU PhD एडमिशन 2026 – पात्रता मानदंड 

PhD (सभी विभाग) – प्रासंगिक विषय में न्यूनतम 55% के साथ स्नातकोत्तर (सामान्य/OBC); SC/ST/PwD के लिए 50%; साक्षात्कार हेतु सीधी शॉर्टलिस्टिंग के लिए वैध UGC-NET/JRF स्कोर आवश्यक

MGCU PhD एडमिशन 2026 – आवेदन प्रक्रिया

1. संबंधित विभाग की PhD अधिसूचना के लिए mgcub.ac.in पर जारी विवरण-पत्रिका (ई-प्रॉस्पेक्टस) देखें।

2. MGCU एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करें और अधिसूचित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करें।

3. वैध UGC-NET या JRF स्कोर वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए सीधे शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

4. NET/JRF स्कोर के बिना उम्मीदवारों को विभागीय अधिसूचना के अनुसार रिसर्च प्रवेश परीक्षा देनी पड़ सकती है।

5. निर्धारित तिथि पर संबंधित विभाग में साक्षात्कार में उपस्थित हों।

6. अंतिम चयन साक्षात्कार प्रदर्शन और शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर होगा।

MGCU एडमिशन 2026 – आवश्यक दस्तावेज

  • कक्षा 10 की अंकसूची और प्रमाणपत्र
  • कक्षा 12 की अंकसूची और प्रमाणपत्र
  • स्नातक मार्कशीट और डिग्री प्रमाणपत्र (PG और PhD आवेदकों हेतु)
  • स्नातकोत्तर मार्कशीट और डिग्री प्रमाणपत्र (PhD आवेदकों हेतु)
  • CUET UG / CUET PG / GATE / UGC-NET / JRF स्कोरकार्ड (जो लागू हो)
  • पूर्व संस्थान से माइग्रेशन प्रमाणपत्र
  • पूर्व संस्थान से ट्रांसफर प्रमाणपत्र
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • सरकारी फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट)
  • SC/ST/OBC आवेदकों के लिए जाति प्रमाणपत्र
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आवेदकों के लिए EWS प्रमाणपत्र
  • PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • छात्रवृत्ति के उद्देश्य से आय प्रमाणपत्र (जहाँ आवश्यक हो)

MGCU एडमिशन 2026 – उपलब्ध छात्रवृत्तियाँ

MGCU के छात्र SC/ST छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना और INSPIRE छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छात्रवृत्ति का नाम पात्रता राशि
SC छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति ₹2.5 लाख प्रति वर्ष से कम पारिवारिक आय वाले SC छात्र ₹23,400 प्रति वर्ष तक
ST छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति ₹2.5 लाख प्रति वर्ष से कम पारिवारिक आय वाले ST छात्र ₹23,400 प्रति वर्ष तक
सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप (NSP) कक्षा 12 बोर्ड में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल, ₹8 लाख से कम पारिवारिक आय ₹10,000 प्रति वर्ष (UG); ₹20,000 प्रति वर्ष (PG)
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना पूर्व सैनिकों और पूर्व तटरक्षक कर्मियों के वार्ड ₹30,000 प्रति वर्ष (लड़के), ₹36,000 प्रति वर्ष (लड़कियाँ)
INSPIRE छात्रवृत्ति (DST) प्राकृतिक/मूल विज्ञान में BSc/एकीकृत MSc, कक्षा 12 में शीर्ष 1% ₹80,000 प्रति वर्ष

उम्मीदवारों को अधिसूचित समय सीमा के भीतर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (scholarships.gov.in) के माध्यम से आवेदन करना होगा।

MGCU एडमिशन 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. MGCU में UG एडमिशन के लिए कौन सी प्रवेश परीक्षा जरूरी है?

 उम्मीदवारों को NTA द्वारा आयोजित CUET UG उत्तीर्ण करना होगा। MGCU स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए कोई अलग प्रवेश परीक्षा नहीं लेता।

2. MGCU में PG पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता क्या है? 

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों (SC/ST के लिए 45%) के साथ स्नातक डिग्री और वैध CUET PG स्कोर होना अनिवार्य है।

3. क्या MGCU अपनी खुद की प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है? 

MGCU UG और PG पाठ्यक्रमों के लिए अलग से कोई प्रवेश परीक्षा नहीं लेता। PhD प्रवेश के लिए, UGC-NET या JRF स्कोर वाले उम्मीदवारों को सीधे शॉर्टलिस्ट किया जाता है, अन्य को विभागीय प्रक्रिया के माध्यम से मूल्यांकित किया जा सकता है।

4. MGCU में UG एडमिशन के लिए चयन वेटेज क्या है? 

मेरिट सूची में CUET UG स्कोर को 50% वेटेज, कक्षा 12 अंकों को 30% और कक्षा 10 अंकों को 20% वेटेज दिया जाता है।

5. MGCU में सबसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम कौन से हैं?

बी.टेक.(कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग), MA (विभिन्न विषय), एम.एससी., एम.बी.ए.(फूड और एग्रीबिजनेस) और बीकॉम (ऑनर्स विद रिसर्च) सबसे अधिक माँगे जाने वाले पाठ्यक्रम हैं।

6. MGCU एडमिशन पोर्टल क्या है? 

आधिकारिक MGCU एडमिशन पोर्टल mgcubcuet.samarth.edu.in पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय की मुख्य वेबसाइट mgcub.ac.in है।

7. MGCU कहाँ स्थित है? 

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में स्थित है। यह भारत का 41वाँ केंद्रीय विश्वविद्यालय है।

8. MGCU में UG आवेदन शुल्क कितना है?

MGCU UG आवेदन के लिए ₹500 का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होता है।

यह भी पढ़ें – University of Hyderabad Admission 2026: कोर्स, पात्रता, फीस, प्रवेश परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया!

Chief Minister Fellowship Maharashtra 2026: आवेदन, योग्यता, स्टाइपेंड, अंतिम तिथि और चयन प्रक्रिया

Eastman Powerup Eduskill Scholarship Program 2026-27: इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और प्रबंधन के छात्रों हेतु अवसर!

Central University of Haryana Admission 2026: प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, फीस और आवेदन की पूरी जानकारी

इंडिया स्पेस लैब समर इंटर्नशिप 2026 – ड्रोन, रॉकेटरी और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी में ऑनलाइन ट्रेनिंग का मौका

You may also like

Leave a Comment