Home छात्रवृत्ति मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023 – 8 से 14 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023 – 8 से 14 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप

by Sadhana Soni

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई स्कॉलरशिप  है। इसके तहत खेल प्रतिभा रखने वाले प्रदेश के 8 से 14 वर्ष के उभरते हुए खिलाड़ियों को 1500 रुपए की स्कॉलरशिप हर महीने दी जाएगी। 

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 के लिए आवश्यक योग्यता, लाभ, अंतिम तिथि व आवेदन सम्बन्धी जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें। 

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023 – संक्षिप्त विवरण 

Table of Contents

स्कॉलरशिप का नाम मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023
किसके द्वारा? उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा
किसके लिए? राज्य के 8 से 14 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए
उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को स्कॉलरशिप के माध्यम से प्रोत्साहित करना
स्कॉलरशिप राशि 1500 रुपए प्रतिमाह
कितने विद्यार्थी चयनित होंगे? 3900 प्रतिवर्ष
वर्ष 2023
ऑफिशियल वेबसाइट sports.uk.gov.in

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023 – उद्देश्य

उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना हैं। इसके लिए 8 से 14 साल के 3,900 खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष चयनित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023  – विवरण 

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 के लिए उत्तराखंड राज्य के 8 से 14 साल के कुल 3,900 खिलाड़ी चुने जाएंगे। इसमें 150 बालक व 150 बालिकाओं का चयन प्रदेश के हर जिले से किया जाएगा। 

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 के लिए राज्य के हर स्कूल की यह जिम्मेदारी होगी कि वह 8 से 9, 9 से 10, 10 से 11, 11 से 12, 12 से 13, 13 से 14 आयु वर्ग में प्रत्येक वर्ग से 2 बालक व 2 बालिकाओं का भागीदारी हेतु चयन स्कूल स्वयं करेंगे। राज्य इस स्कॉलरशिप के माध्यम से उभरती हुई खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी व राज्य खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023 – योग्यता मानदंड 

  • आवेदक उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक स्कूल में पढ़ाई करने वाला 8 से 14 वर्ष की आयु का विद्यार्थी होना चाहिए। 
  • आवेदक किसी खेल प्रतिभा से सम्बंधित होना चाहिए। 
  • ऐसे आवेदक जो राज्य सरकार या भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्गत स्पोर्ट्स हॉस्टल या स्पोर्ट्स कॉलेज में ट्रेनिंग ले रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023 – लाभ

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 के लिए उत्तराखंड राज्य के हर जिले से 150 बालक व 150 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को 1500 रुपए की स्कॉलरशिप हर महीने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023 – जरूरी दस्तावेज 

आवेदक को Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। 

  • मूल निवासी प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • स्कूल का पहचान प्रमाण 
  • आयु का प्रमाण 
  • न्याय पंचायत या वार्ड स्तर पर पंजीकरण का प्रमाण

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023 – आवेदन प्रक्रिया

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उत्तराखंड खेल विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

2. अब दाहिनी तरफ नीचे की ओर दिए गए स्कॉलरशिप सेक्शन में जाकर “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना” के लिंक पर क्लिक करें। 

3. यहाँ पर दिए गए “स्कॉलरशिप फॉर्म” लिंक पर क्लिक करें 

4. आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें। 

5. अब इस फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर अपने स्कूल में जमा कर दें।

संपर्क विवरण 

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क कर सकते हैं। 

पता – खेल निदेशालय, उत्तराखंड, निदेशक खेल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर, रायपुर, देहरादून, पिन- 248008, फ़ोन- 0135-2781414

ईमेल आईडीdirectorsprts1@gmail.com, jointdirectorsportsuk@gmail.com 

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्नमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना क्या है?

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 उत्तराखंड राज्य के 8 से 14 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई योजना है। इसके तहत हर वर्ष कुल 3,900 बालक एवं बालिकाओं को लाभ मिलेगा। 

प्रश्न – मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 के लिए उत्तराखंड राज्य का हर विद्यार्थी जो खेल प्रतिभा रखता है, वह आवेदन का पात्र है। 

प्रश्न – मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले उत्तराखंड खेल विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट sports.uk.gov.in पर जाएं, यहाँ उपलब्ध आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरें व अपने स्कूल में जमा कर दें।

प्रश्न – मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी। 

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 के तहत चयनित प्रत्येक उम्मीदवार को हर महीने 1500 रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी।  

प्रश्न – मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए उम्मीदवार का चयन किस आधार पर होगा?

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 के तहत उम्मीदवारों का चयन शारीरिक योग्यता टेस्ट के आधार पर होगा जिसमें दौड़ – कूद आदि शामिल रहेगा।  

प्रश्न – मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन स्थल व तिथियों की जानकारी कैसे मिलेगी?

Mukhymantri Udiyman Khiladi Unnayan Yojana 2023 के लिए चयन स्थल व तिथियों सम्बन्धी जानकारी के लिए सम्बंधित जिला खेल अधिकारी द्वारा सूचित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2023 – प्रतिवर्ष 1.5 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप

You may also like