Home इंटर्नशिपभारत के प्रमुख National Internship Portal 2026 – PMIS, AICTE, MeitY और MoSPI की पूरी जानकारी
National Internship Portal

भारत के प्रमुख National Internship Portal 2026 – PMIS, AICTE, MeitY और MoSPI की पूरी जानकारी

by Sadhana Soni

भारत सरकार छात्रों और युवाओं को व्यावहारिक कार्य अनुभव प्रदान करने के लिए कई National Internship Portal संचालित करती है, जहाँ से छात्र निःशुल्क पंजीकरण करके सरकारी मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें PM इंटर्नशिप स्कीम, AICTE नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल, MeitY डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप पोर्टल और MoSPI इंटर्नशिप पोर्टल शामिल हैं। इन पोर्टलों के माध्यम से छात्रों को ₹5,000 से ₹10,000 तक मासिक स्टाइपेंड, सरकारी प्रमाणपत्र और प्री-प्लेसमेंट ऑफर जैसे लाभ मिल सकते हैं।

National Internship Portal 2026 – संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नाम संचालक मंत्रालय/विभाग
PM इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (MCA)
AICTE नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE)
डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप पोर्टल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
MoSPI इंटर्नशिप पोर्टल सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI)

1. क्या है PM Internship Scheme क्या है?

PM इंटर्नशिप स्कीम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका लक्ष्य 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों जैसे रिलायंस, TCS, महिंद्रा, L&T और HDFC बैंक में इंटर्नशिप का अनुभव प्रदान करना है। इस योजना में चार चरणों में चयन होता है – दस्तावेज सत्यापन, अकादमिक स्कोर और कौशल प्रमाणपत्रों के आधार पर मेरिट-आधारित शॉर्टलिस्टिंग, एक या दो साक्षात्कार दौर (तकनीकी और व्यावहारिक), और पोर्टल के माध्यम से जारी अंतिम ऑफर लेटर।

PM इंटर्नशिप स्कीम 2026 – पात्रता

1. आवेदक भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।

2. आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा 10 उत्तीर्ण से स्नातकोत्तर तक की सभी शैक्षणिक योग्यता वाले छात्र पात्र हैं। 

3. B.Tech, BCA, MCA और M.Tech के छात्र भी पात्र हैं, साथ ही अंतिम वर्ष के छात्र जिन्होंने अभी रोजगार प्राप्त नहीं किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। 

4. पूर्णकालिक रोजगार या नियमित full-time degree में संलग्न उम्मीदवार सामान्यतः पात्र नहीं होते, हालाँकि दूरस्थ शिक्षा के छात्र पात्र हो सकते हैं।

PM इंटर्नशिप स्कीम 2026 – स्टाइपेंड और लाभ

लाभ राशि
मासिक स्टाइपेंड ₹5,000 प्रति माह, 12 महीने की पूरी इंटर्नशिप अवधि के लिए
एकमुश्त अनुदान ₹6,000 की एकमुश्त राशि आकस्मिक खर्चों के लिए
इंटर्नशिप अवधि 12 महीने, पूर्णकालिक आधार पर, पार्ट-टाइम भागीदारी की अनुमति नहीं है
क्षेत्र IT, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, टेलीकॉम, रिटेल, लॉजिस्टिक्स, ऑटोमोटिव और इंफ्रास्ट्रक्चर

PM इंटर्नशिप स्कीम 2026 – आवेदन प्रक्रिया

1. आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएँ।

आधिकारिक वेबसाइट pminternship

2. होमपेज पर ऊपर दाईं ओर ” Registration” बटन पर क्लिक करें और अपना आधार-लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।

3. मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद चेकबॉक्स कन्फर्म करें और “Submit” पर क्लिक करें, फिर प्राप्त OTP को सत्यापित करें।

4. OTP सत्यापन के बाद नया पासवर्ड बनाएँ और सबमिट करें, जिसके बाद आप अपनी कैंडिडेट प्रोफाइल पर पहुँच जाएंगे।

5. अपनी प्रोफाइल पूरी करने के लिए e-KYC, व्यक्तिगत विवरण, संपर्क विवरण, शिक्षा विवरण, बैंक विवरण और कौशल/प्रमाणपत्र विवरण भरें।

6. अब उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों को देखें और अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

2. AICTE Internship Portal क्या है?

AICTE Internship Portal छात्रों और उद्योगों के बीच skill gap को कम करने के लिए बनाया गया platform है। AICTE नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल, स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक मंच है जो शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करता है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र MEITY, MSME और NITI Aayog जैसे सरकारी मंत्रालयों और विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली हजारों इंटर्नशिप का पता लगा सकते हैं। AICTE Internship Portal छात्रों को industry और government दोनों क्षेत्रों में internship opportunities देता है।

AICTE इंटर्नशिप पोर्टल 2026 – मुख्य विशेषताएँ

1. यह पोर्टल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, IT, मार्केटिंग, फाइनेंस, हेल्थकेयर, रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और सरकारी प्रोजेक्ट्स सहित 200 से अधिक डोमेन में इंटर्नशिप प्रदान करता है। इसके लिए विभिन्न courses के छात्र आवेदन कर सकते हैं

2. यह पोर्टल सत्यापित कंपनियों, स्टार्टअप्स, MSME और संगठनों के साथ छात्रों को जोड़ता है ताकि पारदर्शिता और भरोसेमंद अवसर सुनिश्चित हो सकें।

3. पोर्टल पर पेड और अनपेड दोनों प्रकार की इंटर्नशिप उपलब्ध हैं, जो कंपनी और भूमिका पर निर्भर करती हैं।

4. कई संगठन इस पोर्टल के माध्यम से रिमोट, हाइब्रिड और वर्क-फ्रॉम-होम इंटर्नशिप भी प्रदान करते हैं।

AICTE इंटर्नशिप पोर्टल 2026 – पात्रता

1. किसी भी AICTE-अनुमोदित संस्थान में नामांकित छात्र, जो UG, PG, डिप्लोमा या रिसर्च प्रोग्राम में पढ़ रहे हैं, आवेदन कर सकते हैं।

2. इंटर्नशिप की अवधि सूची के आधार पर 1 से 6 महीने तक होती है और मोड ऑफलाइन, ऑनलाइन या हाइब्रिड हो सकता है।

3. कुछ इंटर्नशिप गैर-AICTE छात्रों को भी स्वीकार करती हैं, लेकिन प्राथमिकता सामान्यतः AICTE से संबद्ध कॉलेज के छात्रों को दी जाती है।

महत्वपूर्ण सूचना: AICTE राष्ट्रीय इंटर्नशिप पोर्टल इंटर्न्स और संगठनों को अपनी सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क प्रदान करता है। 

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना

3. Digital India Internship Portal (MeitY) 2026

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) का डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप पोर्टल स्नातक, स्नातकोत्तर और रिसर्च कर रहे छात्रों के लिए इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करता है। यह भारत सरकार का एक prestigious internship program है जो छात्रों को digital governance और technology projects पर काम करने का अवसर देता है। 

MeitY इंटर्नशिप पोर्टल 2026 – मुख्य बातें

1. 2026 में डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत AI, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल लॉ और डेटा साइंस जैसी प्रमुख भूमिकाओं के लिए सरकारी प्रमाणपत्र और ₹10,000 मासिक स्टाइपेंड का प्रावधान है।

2. केवल वही छात्र final year नहीं होना चाहिए।

3. न्यूनतम योग्यता रखने भर से इंटर्नशिप की गारंटी नहीं मिलती , संबंधित क्षेत्र में अनुभव और बेहतर अकादमिक रिकॉर्ड रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है। 

MeitY इंटर्नशिप पोर्टल 2026 – आवेदन प्रक्रिया

1. आधिकारिक पोर्टल intern.meity.gov.in पर जाएँ।

आधिकारिक पोर्टल intern meity

2. यदि पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो स्वयं को एक आवेदक के रूप में पंजीकृत करें।

3. ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करें।

4. लॉग इन करने के बाद, टॉप मेनू में “Apply for Internship” पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।

महत्वपूर्ण नोट: NITI Aayog या MeitY जैसी इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने हेतु कॉलेज प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षरित NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) अपलोड करना अनिवार्य है।

साइबर सिक्योरिटी करियर गाइड

4. MoSPI Internship Portal 2026

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) का इंटर्नशिप पोर्टल विशेष रूप से Statistics, Mathematics और Data Analysis students के लिए है। ग्रुप “A” के अंतर्गत नई दिल्ली स्थित कार्यालयों (जिसमें NSSO दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय शामिल है) और ग्रुप “B” के अंतर्गत देश के अन्य भागों में स्थित MoSPI कार्यालयों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। 

MoSPI इंटर्नशिप पोर्टल 2026 – पात्रता

भारत या विदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान के नियमित UG/PG students, जिन्होंने स्नातक डिग्री कोर्स के द्वितीय वर्ष/चौथे सेमेस्टर की सेमेस्टर परीक्षा पूरी कर ली हो या उसमें उपस्थित हुए हों, जिनके पाठ्यक्रम में सांख्यिकी या गणित का कम से कम एक पेपर हो, और जिन्होंने कक्षा 12 में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों, आवेदन के पात्र हैं।

नोट: इंटर्नशिप प्रदान किया जाना भारत सरकार में किसी प्रकार की नौकरी या नौकरी के आश्वासन के रूप में नहीं माना जा सकता।

National Internship Portal 2026 – इंटर्नशिप के सामान्य लाभ

1. सरकारी मंत्रालयों और शीर्ष 500 कंपनियों में कार्य अनुभव

2. ₹5,000 से ₹10,000+ स्टाइपेंड, योजना के अनुसार

3. Internship certificate 

4. Career growth और networking 

5. Skill development और industry exposure

6. उच्च प्रदर्शन करने वाले इंटर्न्स को अक्सर मेजबान कंपनी द्वारा एंट्री-लेवल भूमिकाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है, और प्री-प्लेसमेंट ऑफर सामान्यतः इंटर्नशिप पूरी होने के 1-3 महीनों के भीतर आते हैं।

DRDO Internship Scheme

National Internship Portal 2026 – महत्वपूर्ण बिंदु

1. PM इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन करना पूरी तरह निःशुल्क है। 

2. केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल ही इस योजना के लिए वैध है, किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन न करें जो शुल्क मांगे या WhatsApp पर दस्तावेज माँगे।

3. प्रत्येक मोबाइल नंबर का उपयोग केवल एक पंजीकरण के लिए किया जा सकता है, इसलिए सावधानीपूर्वक अपना आधार-लिंक नंबर दर्ज करें।

4. National Internship Portal कोई single website नहीं है 

5. हर internship की eligibility अलग होती है 

6. Stipend fixed नहीं होता 

7. Selection merit + interview + company requirement पर आधारित होता है

National Internship Portal 2026 – ऑफिशियल वेबसाइट

पोर्टल का नाम आधिकारिक वेबसाइट
PM इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) pminternship.mca.gov.in
AICTE नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल internship.aicte-india.org
डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप पोर्टल intern.meity.gov.in
MoSPI इंटर्नशिप पोर्टल internship.mospi.gov.in

सरकारी इंटर्नशिप के लाभ

National Internship Portal 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न. National Internship Portal क्या है? 

नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा संचालित डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं, जहाँ छात्र सरकारी और निजी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इनमें PM इंटर्नशिप स्कीम (pminternship.mca.gov.in), AICTE इंटर्नशिप पोर्टल, MeitY डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप पोर्टल और MoSPI इंटर्नशिप पोर्टल शामिल हैं।

प्रश्न. PM इंटर्नशिप स्कीम 2026 में कितना स्टाइपेंड मिलता है? 

चयनित इंटर्न्स को पूरे 12 महीनों की इंटर्नशिप के दौरान ₹5,000 प्रति माह तथा एकमुश्त ₹6,000 का अनुदान प्रदान किया जाता है।

प्रश्न. क्या सभी internships paid होती हैं?

नहीं, कुछ paid और कुछ unpaid होती हैं।

प्रश्न. क्या AICTE नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल पर पंजीकरण के लिए कोई शुल्क है? 

नहीं, AICTE नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल पर पंजीकरण और आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

प्रश्न. क्या इंटर्नशिप के बाद नौकरी की गारंटी मिलती है? 

नहीं, कोई गारंटीकृत प्लेसमेंट नहीं है, लेकिन उच्च प्रदर्शन करने वाले इंटर्न्स को अक्सर मेजबान कंपनी द्वारा एंट्री-लेवल भूमिकाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है।

प्रश्न. MeitY डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप पोर्टल के लिए NOC क्यों जरूरी है? 

NITI Aayog या MeitY जैसी इंटर्नशिप के लिए आवेदन करते समय कॉलेज प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षरित NOC अपलोड करना अनिवार्य होता है, इसके बिना आवेदन अस्वीकृत हो सकता है।

प्रश्न. MoSPI इंटर्नशिप पोर्टल किसके लिए है? 

MoSPI इंटर्नशिप पोर्टल उन स्नातक छात्रों के लिए है जिनके पाठ्यक्रम में सांख्यिकी या गणित का कम से कम एक पेपर हो और जिन्होंने कक्षा 12 में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।

प्रश्न. PM इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन कैसे करें? 

PM इंटर्नशिप स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

प्रश्न. क्या डिस्टेंस/करेस्पॉन्डेंस कोर्स के छात्र PM इंटर्नशिप स्कीम के लिए पात्र हैं? 

हाँ, डिस्टेंस या करेस्पॉन्डेंस छात्र PM इंटर्नशिप स्कीम के लिए पात्र हैं?

यह भी पढ़ें PM Internship Scheme 2026

You may also like

Leave a Comment