एक शिक्षित महिला दुनिया को बदलने में सक्षम होती हैं। हालाँकि, अभी भी बहुत सी ऐसी लड़कियाँ है जो वित्तीय संसाधनों की कमी या अन्य कारणों से औपचारिक शिक्षा पूरी कर पाने में सक्षम नहीं हैं। एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) जैसे विषयों में अभी भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या बहुत ही कम है। इसी एसटीईएम शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, रॉल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इंजीनियरिंग की डिग्री कर रही मेधावी छात्राओं का समर्थन करने के लिए एक समर्पित छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का नाम ‘रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप्स फॉर वूमेन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स’ है। इस कार्यक्रम के तहत, स्नातक स्तर पर इंजीनियरिंग कार्यक्रम के प्रथम/द्वितीय/तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्राओं को उनकी शिक्षा पूरी करने के लिए 35,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला इंजीनियरिंग दिवस 2022 के कार्यक्रम के शुभारंभ पर किशोर जयरमन ओबीई, अध्यक्ष – भारत और एस.एशिया, रॉल्स-रॉयस ने कहा- “रॉल्स-रॉयस” द्वारा एसटीईएम से संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छुक महिलाओं और लड़कियों को सक्षम और सशक्त बनाने का हमारा प्रयास रहा है। इंजीनियरिंग की छात्राओं को लाभ पहुँचाने के लिए हमारे उन्नति छात्रवृत्ति कार्यक्रम को काफी बड़ी सफलता मिली है और मैं इस कार्यक्रम के लिए अपनी साझेदारी और समर्थन के लिए हमारे भागीदारों सीएएफ इंडिया और बडी4स्टडी का आभारी हूं। जैसा कि हम इस स्कॉलरशिप के तीसरे वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं, मैं उम्मीदवारों को इस कार्यक्रम से लाभ उठाने के लिए आगे आने हेतु प्रोत्साहित करता हूं और उन्हें इंजीनियरों और नवप्रवर्तकों के रूप में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।“
Table of Contents
रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप – संक्षिप्त विवरण
सं. क्र. | ब्यौरा | विवरण |
1 | छात्रवृत्ति का नाम | रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप्स फॉर वूमेन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स |
2 | प्रदाता विवरण | रॉल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड |
3 | छात्रवृत्ति राशि | 35,000 रुपए |
4 | किसके लिए | इंजीनियरिंग डिग्री प्रोग्राम के प्रथम/द्वितीय/तीसरे वर्ष की छात्राओं के लिए |
5 | आवेदन कैसे करें? | Buddy4Study की ऑफिशिअल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें |
6 | आवेदन की समय-सीमा | *जून और अगस्त के बीच |
*उपरोक्त आवेदन की समय सीमा अस्थायी है और छात्रवृत्ति प्रदाता के विवेक के अनुसार बदल सकती है।
रॉल्स-रॉयस उन्नति छात्रवृत्ति 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां
सं.क्र. | छात्रवृत्ति कार्यक्रम | प्रमुख तिथियां |
1 | छात्रवृत्ति आवेदन प्रारंभ तिथि | 23 जून 2022 |
2 | छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि | 01 अगस्त 2022 |
रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप – विवरण
रॉल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसटीईएम (विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित) विषयों में छात्राओं को वित्तीय समर्थन देकर उनको प्रोत्साहित करने के लिए रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप्स फॉर वूमेन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की पेशकश की जा रही है। यह छात्रवृत्ति उन मेधावी छात्राओं का समर्थन करने के लिए है जो एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान में इंजीनियरिंग डिग्री प्रोग्राम के प्रथम/द्वितीय/तृतीय वर्ष में पढ़ रहीं हैं।
रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप – पात्रता मानदंड
“रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप्स फॉर वूमेन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स” के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए, निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है –
- केवल छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक वर्तमान में, एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान में इंजीनियरिंग डिग्री प्रोग्राम (मरीन, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, आदि जैसे क्षेत्रों में) के प्रथम/द्वितीय/तृतीय वर्ष में अध्ययन कर रहें हों।
- आवेदक ने कक्षा 10 और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हों।
रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप – चयन प्रक्रिया और छात्रवृत्ति अवार्ड
रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप्स फॉर वूमेन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स छात्रवृत्ति कार्यक्रम में चुनी जाने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि के रूप में 35,000 रुपये प्राप्त होंगे। उम्मीदवार की पिछली कक्षा के प्रदर्शन, पारिवारिक आय और शैक्षणिक पृष्ठभूमि पर चयन प्रक्रिया आधारित होगी। इस प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जो नीचे दिए गए हैं।
- शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय आवश्यकता के आधार पर एप्लीकेशन की प्रारंभिक जांच
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलिफोनिक साक्षात्कार
- अंतिम चयन के लिए आमने-सामने साक्षात्कार (यदि आवश्यक हो)
रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप – आवेदन प्रक्रिया
योग्य छात्राएं बडी4स्टडी पोर्टल के माध्यम से इस छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –
चरण 1: रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप्स फॉर वूमेन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के पेज पर जाएँ। आवेदन लिंक: https://www.buddy4study.com/page/rolls-royce-unnati-scholarships-for-women-engineering-students
चरण 2: सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और ’अप्लाई नाउ’ बटन पर क्लिक करें।
चरण 3: आवेदन का पेज खुल जाएगा। ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ (यदि पहले से लॉग इन है) पर क्लिक करें या एप्लिकेशन शुरू करने के लिए ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: छात्रवृत्ति आवेदन में सभी आवश्यक विवरण भरें।
चरण 5: सभी सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
चरण 6: भरा हुआ आवेदन जमा करें।
रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप – आवश्यक दस्तावेज
इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय, आवेदकों को अपने आवेदन के समर्थन में निम्नलिखित दस्तावेजों को अपलोड करना होगा –
- फोटो पहचान प्रमाण
- पता प्रमाण
- कक्षा 10 या कक्षा 12 की मार्कशीट की स्व-सत्यापित प्रतिलिपि
- प्रवेश प्रमाण (प्रवेश शुल्क रसीद/कॉलेज आईडी कार्ड, आदि)
- वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की शुल्क रसीद
- आवेदक का बैंक खाता विवरण (पासबुक/रद्द चेक की प्रति)
रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप – अंतिम तिथि
रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप्स फॉर वूमेन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आवेदन अभी खुला है। ऐसी छात्राएं , जो खुद को इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए योग्य पाती हैं, वे 1 अगस्त 2022 से पहले आवेदन कर सकती हैं।
रॉल्स-रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप – संपर्क विवरण
स्कॉलरशिप से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आवेदक नीचे दिए गए संपर्क विवरण पर संपर्क कर सकते हैं –
ईमेल: unnatischolarship@buddy4study.com
फोन नंबर: 011-430-92248 (एक्स-152) (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 6 बजे तक)