Home छात्रवृत्तिसंतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 – स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्राओं हेतु 30,000 रुपए की छात्रवृत्ति
Blog-Banner-Santoor-2026-27-Hindi

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 – स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्राओं हेतु 30,000 रुपए की छात्रवृत्ति

by Sadhana Soni

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग ग्रुप (WCCLG) और विप्रो केयर्स की एक संयुक्त पहल है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य वंचित पृष्ठभूमि की ऐसी युवा छात्राओं को सहायता प्रदान करना है, जो 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं।

चयनित छात्राओं को उनके स्नातक पाठ्यक्रम को पूरा करने में सहायता प्रदान करता है। इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता का उपयोग शिक्षा और संबद्ध खर्चों के लिए किया जा सकता है। इसके तहत आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की वंचित पृष्ठभूमि वाली युवा छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु सहायता प्रदान की जाएगी।

यह कार्यक्रम स्नातक डिग्री प्रोग्राम के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्राओं को 30,000 रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान करता है।

पिछले नौ वर्षों में, इस पहल ने विज्ञान, वाणिज्य, कला (मानविकी), इंजीनियरिंग, चिकित्सा, व्यवसाय अध्ययन, स्वास्थ्य सेवा आदि सहित विविध क्षेत्रों के 8,000 से अधिक छात्रों को सशक्त बनाया है, जिससे उन्हें अपनी शैक्षणिक यात्रा को सुव्यवस्थित करने में मदद मिली है।

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27: संक्षिप्त विवरण

स्कॉलरशिप का नाम संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27
किसके द्वारा विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग ग्रुप (WCCLG) और विप्रो केयर्स की एक संयुक्त पहल
किसके लिए स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की छात्राओं हेतु
लाभ ₹30,000 की एकमुश्त  छात्रवृत्ति
आवेदन अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026
आवेदन कैसे करें? ऑनलाइन आवेदन Buddy4study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2026-27

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27: अंतिम तिथि

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 का लाभ लेने के लिए छात्राओं को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं। 

(नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।) 

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27: पात्रता 

इस स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं। 

1. आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में पूर्णकालिक स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।

2. छात्राओं को वर्तमान में अपने पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।

3. 2025-26 में किसी सरकारी स्कूल/जूनियर कॉलेज से 12वीं कक्षा पूर्ण की हो।

4. स्थानीय सरकारी स्कूल से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। ।

5. बड्डी4स्टडी, विप्रो और संतूर के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन के पात्र नहीं हैं।

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप – 50,000 रुपये तक की सहायता राशि

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27: लाभ

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के तहत चयनित छात्राओं को उनकी शैक्षणिक ज़रूरतों हेतु ₹30,000 की एकमुश्त, निश्चित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

(नोट: छात्रवृत्ति राशि का उपयोग शिक्षा से संबंधित खर्चों के लिए किया जा सकता है, जिसमें शैक्षिक शुल्क, छात्रावास शुल्क, मेस शुल्क, यात्रा व्यय, किताबें, स्टेशनरी, उपकरण, डेटा और अन्य आवश्यकताएं शामिल हैं। )

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27: दस्तावेज

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए आवेदन हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

1. पासपोर्ट आकार फोटो (वर्तमान) 

2. आधार कार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई भी ID प्रूफ

3. 10वीं और 12वीं कक्षा की अंकसूची 

4. स्टूडेंट की बैंक पासबुक

5. वर्तमान कॉलेज ID कार्ड (प्रथम वर्ष), बोनाफ़ाइड सर्टिफ़िकेट या वर्तमान वर्ष की शुल्क रसीद

6. पता प्रमाण (ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, आदि)

एस्पायर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27, बी.टेक. के विद्यार्थियों के लिए अवसर

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27: आवेदन प्रक्रिया

स्कॉलरशिप के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें। 

2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी उपलब्ध होगी।

3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें। 

4. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बड्डी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें। 

5. अब आपको स्कॉलरशिप पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।

6. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अप्लाई नाउ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें व खुलने वाले पेज पर स्टार्ट एप्लीकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।

7. अब स्कॉलरशिप हेतु अपनी योग्यता की जांच करें, योग्य होने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।

8. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

9. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।

10. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।

11. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

12. इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

‘लाइफ्स गुड’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 – 2 लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति राशि

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)!

प्रश्न – संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 क्या है?

यह Wipro Consumer Care and Lighting Group तथा Wipro Cares की एक पहल है, जो आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की प्रथम वर्ष की स्नातक छात्राओं को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए ₹30,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

प्रश्न – क्या किसी भी स्कूल से कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राएं संतूर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं?

 नहीं, केवल सरकारी स्कूलों से कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने वाली छात्राएं ही Santoor Scholarship के लिए आवेदन कर सकती हैं।

प्रश्न – संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Santoor Scholarship हेतु आंध्र प्रदेश या महाराष्ट्र की वे छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने 2025-26 में किसी सरकारी स्कूल/जूनियर कॉलेज से कक्षा 12 पास की हो, कक्षा 10 भी सरकारी स्कूल से पूरी की हो, और वर्तमान में किसी स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में हों।

प्रश्न – संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के तहत कितनी राशि मिलती है?

चयनित छात्राओं को ₹30,000 की एकमुश्त, निश्चित छात्रवृत्ति राशि दी जाती है, जो सीधे उनके अपने नाम के बैंक खाते में भेजी जाती है।

प्रश्न – संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2026 है। छात्राओं को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

प्रश्न – क्या यह स्कॉलरशिप लड़कों के लिए भी उपलब्ध है?

नहीं, यह विशेष रूप से केवल प्रथम वर्ष की स्नातक छात्राओं के लिए है।

प्रश्न – क्या सभी राज्यों की छात्राएं संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 केवल आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की छात्राओं के लिए खुला है।

यह भी पढ़ें –  कक्षा 11वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के विद्यार्थियों के लिए “टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम” 2026-27

You may also like