Home छात्रवृत्ति कक्षा 11वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के विद्यार्थियों के लिए “द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम”  
द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम

कक्षा 11वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के विद्यार्थियों के लिए “द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम”  

by Sadhana Soni

‘द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ टाटा कैपिटल लिमिटेड का एक विशेष स्कॉलरशिप प्रोग्राम है इसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करना है। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से कक्षा 11वीं, 12वीं और सामान्य ग्रेजुएशन या डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को उनके शिक्षा से जुड़े सपनों को पूरा करने के लिए उनकी ट्यूशन फीस का 80% तक या 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये (इनमें से जो भी कम हो) तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी। 

टाटा समूह की जानी-मानी वित्तीय सेवा कंपनी, टाटा कैपिटल लिमिटेड ने योग्य विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग प्रदान करके समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी सीएसआर पहल के एक हिस्से के रूप में इस स्कॉलरशिप की शुरुआत की है। इस छात्रवृत्ति के तहत कौन लाभ प्राप्त कर सकता है? विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए कब और कहां आवेदन कर सकते हैं? इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम द्वारा कितनी वित्तीय सहायता दी जाएगी ? इन सभी सवालों के जवाब इस लेख के माध्यम से विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।

द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम – विवरण 

Table of Contents

टाटा कैपिटल लिमिटेड ने अपने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के हिस्से के रूप में ‘द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के नाम से अपने स्कॉलरशिप कार्यक्रम की घोषणा की है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में मदद प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कक्षा के आधार पर अलग-अलग प्रकार की स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही हैं-

  1. 11वीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24
  2. जनरल (सामान्य) ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों के लिए टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24

इनमें से प्रत्येक स्कॉलरशिप शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करती है। नीचे दी गई तालिका में स्कॉलरशिप प्रोग्राम का संक्षिप्त विवरण दिया गया है।

द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम – संक्षिप्त विवरण

ब्यौरा   विवरण 
छात्रवृत्ति का नाम ‘द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’
छात्रवृत्ति के प्रकार 1. 11वीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24

2. जनरल (सामान्य) ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों के लिए टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24

प्रदाता विवरण टाटा कैपिटल लिमिटेड
आवेदन समयावधि* सितम्बर – नवंबर के बीच
आवेदन मोड ऑनलाइन
योग्यता कक्षा 11वीं, 12वीं में पढ़ रहे और जनरल (सामान्य) ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों के लिए 
छात्रवृत्ति पुरस्कार 80% तक की ट्यूशन फीस या 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये (इनमें से जो भी कम हो)

*उपरोक्त आवेदन की समय सीमा अस्थायी है और स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय पर बदल सकती है।

द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम अंतिम तिथि

इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां क्या हैं? यह एक सामान्य प्रश्न है जो उन सभी विद्यार्थियों के मन में आता है जो अपनी शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप की तलाश में हैं। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2023 है।

द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम योग्यता मानदंड

किसी भी टाटा कैपिटल स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कुछ विशेष योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा। दोनों स्कॉलरशिप के लिए एक सामान्य योग्यता यह है कि आवेदक केवल भारतीय नागरिक होना चाहिए, जबकि शैक्षणिक योग्यता/उपलब्धि और पारिवारिक आय से संबंधित शर्तें भिन्न हैं जिन्हें आवेदक को पूरा करना होगा। प्रत्येक ‘द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के लिए पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

11वीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24

  • भारत में किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में 11वीं, 12वीं कक्षा में पढ़ रहे भारतीय विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक ने पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किये हों।
  • परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।

जनरल (सामान्य) ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों के लिए टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24

  • भारतीय नागरिक जिन्होंने भारत में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में बीकॉम, बीएससी, बीए आदि  या डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक जैसे ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन लिया है, वे आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक ने पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किये हों।
  • परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।

नोट – टाटा कैपिटल और बडी4स्टडी के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम पुरस्कार विवरण

‘द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के तहत किस तरह की वित्तीय सहायता दी जाती है? लेख के इस भाग में यह जान सकते हैं कि कक्षा के आधार पर बांटी गई इन  स्कॉलरशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को कितनी सहायता राशि प्राप्त होगी। प्रत्येक पात्र विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है –

11वीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24

शिक्षण शुल्क का 80% तक या 10,000 रुपए (इनमें से जो भी कम हो)

जनरल (सामान्य) ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों के लिए टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24

शिक्षण शुल्क का 80% तक या 12,000 रुपए (इनमें से जो भी कम हो)

द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम आवेदन प्रक्रिया

यदि कोई विद्यार्थी खुद को ‘द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के लिए योग्य पाता है, तो वह इसके लिए बडी4स्टडी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। सफलतापूर्वक आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम

  • सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के ‘अप्लाई नाउ’ बटन पर क्लिक करें।
    अप्लाई नाउ बटन पर क्लिक करते ही लॉगिन पॉप-अप खुलेगा।

  • ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी में लॉग इन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल / मोबाइल/ गूगल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें।
    इस प्रकार सफलता पूर्वक लॉगिन होने पर ओके का बटन दबाएं।

  • अब आपके सामने एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शन पेज खुल जाएगा। दाहिनी ओर दिए गए ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको स्कॉलरशिप आवेदन के लिए अपनी योग्यता चेक करनी होगी।
  • अब स्कॉलरशिप के लिए योग्य होने सम्बन्धी सन्देश के कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना होगा।

  • स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
    सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।
    ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।
    यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
    इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम प्रमुख दस्तावेज

स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करते समय, विद्यार्थियों को कुछ दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। विद्यार्थियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए इन सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियों को संभाल कर रखना चाहिए। ‘द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के लिए आवश्यक प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार हैं –

  • फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड)
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर
  • आय प्रमाण (फॉर्म 16A/सरकारी अधिकारी से प्राप्त आय प्रमाण पत्र/वेतन पर्ची, आदि)
  • प्रवेश का प्रमाण (स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय आईडी कार्ड/वास्तविक प्रमाण पत्र/आदि)
  • वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की फीस की रसीद
  • आवेदक का बैंक खाता विवरण (रद्द चेक/पासबुक की कॉपी)।
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट या ग्रेड कार्ड
  • विकलांगता और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम चयन प्रक्रिया

‘द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के लिए चयन प्रक्रिया विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय आवश्यकता के आधार पर कई चरणों में होती है। चयन के विभिन्न चरण निम्नलिखित हैं –

  • शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय बैकग्राउंड के आधार पर विद्यार्थियों की शुरूआती शॉर्टलिस्टिंग
  • अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक साक्षात्कार
  • अंतिम चयन के लिए चयन समिति द्वारा अंतिम साक्षात्कार

नोट – 50% सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। साथ ही, एससी/एसटी/विकलांग छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

संपर्क विवरण

स्कॉलरशिप प्रोग्राम, इसकी पात्रता, पुरस्कार विवरण, आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेजों से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, नीचे दिए गए ईमेल या फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ईमेल: pankh@buddy4study.com

फोन: 011-430-92248 (एक्सटेंशन – 225)

इस स्कॉलरशिप की जानकारी अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

‘द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ के लिए विद्यार्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय आवश्यकता के आधार पर किया जाएगा। इसमें कई चरण शामिल हैं जिसका विवरण नीचे दिया गया है –

शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय बैकग्राउंड के आधार पर आवेदकों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक साक्षात्कार होगा, फिर अंतिम चयन के लिए चयन समिति द्वारा अंतिम साक्षात्कार लिया जाएगा।

इस स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए मानदंड क्या है?

यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम एक बार के लिए है। इसका नवीनीकरण केवल छात्रवृत्ति प्रदाता के निर्णय पर आधारित है।

मैं अभी बीकॉम के दूसरे वर्ष में हूं। क्या मैं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकता हूं?

हां, आप इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं बशर्ते आप अन्य सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।

You may also like

6 comments

Ritika July 14, 2022 - 8:49 pm

Ky meh bcom part-1 ki student hu apply kr skti hu iske link mujhe kha milege

Pathan jafar kha August 6, 2022 - 3:50 pm

Sir mera beta 9th me he 62% he kya use bhi mil sakti he

Noorain Quraishi July 20, 2022 - 2:15 pm

Sir abhi maine BA2nd year ka exam diya hai result nhi aya hai to scholarship form bhar sakta hu

Garima yadav July 22, 2022 - 10:38 pm

Sir m engineering ki 1st year ki student hu kya m apply kr skti hu??

Gauri Sharma October 3, 2023 - 3:06 pm

I am in 12th muje CA karney ki bohot eccha hai lekin mere pass itne paise nahi hone ke karan me sayad nahi kar paugi

Chetan ram October 3, 2023 - 5:54 pm

Sir me abhi MBBS 1st year me hu or mere family ki halat kharab hai,kamane Wale papa akele hai,mere college me sje ki schlorship bhi nhi mil Raha hai me abhi IGMC shimla me hu 2023 batch

Comments are closed.